logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंद्रावल नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 📍 मौदहा के परछछ गांव में रविवार को नदी में डूबे अंश और अंशिका के शव सोमवार को मिले। 📍 करीब 14 घंटे बाद छह किमी दूर पुल के नीचे मिला अंशिका का शव। 📍 करीब 22 घंटे बाद घटनास्थल के पास मिट्टी में दबा मिला अंश का शव। 📍 दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम।

9 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

चंद्रावल नदी में डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 📍 मौदहा के परछछ गांव में रविवार को नदी में डूबे अंश और अंशिका के शव सोमवार को मिले। 📍 करीब 14 घंटे बाद छह किमी दूर पुल के नीचे मिला अंशिका का शव। 📍 करीब 22 घंटे बाद घटनास्थल के पास मिट्टी में दबा मिला अंश का शव। 📍 दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में मचा कोहराम।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मौदहा नगर में ऐतिहासिक कंस मेला क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण 📍 एसपी मृगांक शेखर पाठक ने गुड़ाही बाजार से मीरा तालाब तक लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा। 📍 तालाब के आसपास सतर्कता और नावों की व्यवस्था के दिए निर्देश। 📍 एसडीएम, सीओ, ईओ, कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस बल रहा मौजूद।
    1
    मौदहा नगर में ऐतिहासिक कंस मेला क्षेत्र का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण 
📍 एसपी मृगांक शेखर पाठक ने गुड़ाही बाजार से मीरा तालाब तक लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।
📍 तालाब के आसपास सतर्कता और नावों की व्यवस्था के दिए निर्देश।
📍 एसडीएम, सीओ, ईओ, कोतवाली प्रभारी समेत पुलिस बल रहा मौजूद।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी मौदहा हमीरपुर । कंस मेला को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक ने मौदहा कस्बा स्थित कंस मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने मेला कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर मेले की व्यवस्थाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मेला कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, एसडीएम मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा समेत पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने मेला स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली।
    1
    हमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
मौदहा हमीरपुर । कंस मेला को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मृगांक शेखर पाठक ने मौदहा कस्बा स्थित कंस मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला स्थल की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने मेला कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर मेले की व्यवस्थाओं और प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मेला कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, यातायात सुचारु रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार, एसडीएम मौदहा, क्षेत्राधिकारी मौदहा समेत पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने मेला स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग के बाबू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत *बाँदा:* बाँदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग में तैनात बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान *अब्दुल शाहिद (उम्र 40 वर्ष), पुत्र अब्दुल वारिस* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अब्दुल शाहिद अपनी स्कूटी से बाँदा वन विभाग में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौकी के पास दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सवार शाहिद ट्रक की चपेट में आ गए और ट्रक के नीचे कुचल गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के चचेरे भाई *अब्दुल मजीद* ने दी। उन्होंने बताया कि शाहिद बाँदा वन विभाग में क्लर्क (बाबू) के पद पर कार्यरत थे। वह शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    4
    ड्यूटी पर जा रहे वन विभाग के बाबू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
*बाँदा:* बाँदा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में वन विभाग में तैनात बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान *अब्दुल शाहिद (उम्र 40 वर्ष), पुत्र अब्दुल वारिस* के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अब्दुल शाहिद अपनी स्कूटी से बाँदा वन विभाग में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चौकी के पास दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सवार शाहिद ट्रक की चपेट में आ गए और ट्रक के नीचे कुचल गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मृतक के चचेरे भाई *अब्दुल मजीद* ने दी। उन्होंने बताया कि शाहिद बाँदा वन विभाग में क्लर्क (बाबू) के पद पर कार्यरत थे। वह शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नौगवा गद्दी को ब्राह्मणों से मुक्त कराने के लिए शांति पूर्वक महापंचायत सफल हुई बांदा पुलिस प्रशासन अधिकारियों के बस की बात नहीं रही कबीरपंथियो को न्याय दिलाना महापंचायत रखी गई सोए हुए भ्रष्ट अधिकारियों को जगाने के लिए
    4
    नौगवा गद्दी को ब्राह्मणों से मुक्त कराने के लिए शांति पूर्वक महापंचायत सफल हुई 
बांदा पुलिस प्रशासन अधिकारियों के बस की बात नहीं रही कबीरपंथियो को न्याय दिलाना महापंचायत रखी गई सोए हुए भ्रष्ट अधिकारियों को जगाने के लिए
    user_Malkhan kotarya Malkhan kotary
    Malkhan kotarya Malkhan kotary
    Social worker बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बांदा में स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आमरण अनशन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर जदयू का आंदोलन। बांदा में स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आमरण अनशन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर जदयू का आंदोलन। बांदा में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं और कथित अनियमितताओं को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने आमरण अनशन शुरू किया है। अशोक लाट पर शुरू हुए इस अनिश्चितकालीन अनशन का नेतृत्व जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल कर रही हैं। जदयू ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विभिन्न शिकायतों की जांच को लेकर प्रशासन के सामने 15 सूत्रीय मांगें रखी हैं। पार्टी का कहना है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक अनशन जारी रहेगा। बांदा के अशोक लाट पर सोमवार को जदयू के आमरण अनशन की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं में सुधार और जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुरू किए गए इस आंदोलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी पहुंचे। अनशन का नेतृत्व जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल कर रही हैं। पार्टी की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगें प्रशासन के सामने रखी गई हैं। जदयू की प्रमुख मांगों में 300 बेड के मंडलीय अस्पताल को जल्द शुरू कराना और जिला अस्पताल के साथ नरैनी, बबेरू, कमासिन, अतर्रा, तिंदवारी और जसपुरा समेत स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार शामिल है। पार्टी ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों से कथित अवैध वसूली, बाहर की दवाइयां और जांच लिखे जाने जैसी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी उठाई गई है। इसके अलावा मेट्रन कार्यालय की कार्यप्रणाली, ड्यूटी और बायोमैट्रिक उपस्थिति से जुड़ी कथित अनियमितताओं, रोस्टर, कर्मचारियों पर कथित दबाव, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की ड्यूटी और वेतन से जुड़े मामलों की जांच की मांग की गई है। जदयू ने वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की नियमानुसार स्थानांतरण नीति लागू करने तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पूर्व जांचों और कार्रवाई के अभिलेखों की पुनर्समीक्षा की मांग भी प्रशासन के सामने रखी है। जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल का कहना है कि ये मांगें जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हैं और जब तक इन पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। बाइट:- शालनी पटेल जेडीयू नेत्री
    1
    बांदा में स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आमरण अनशन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर जदयू का आंदोलन।
बांदा में स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ आमरण अनशन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर जदयू का आंदोलन।
बांदा में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं और कथित अनियमितताओं को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने आमरण अनशन शुरू किया है। अशोक लाट पर शुरू हुए इस अनिश्चितकालीन अनशन का नेतृत्व जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल कर रही हैं। जदयू ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विभिन्न शिकायतों की जांच को लेकर प्रशासन के सामने 15 सूत्रीय मांगें रखी हैं। पार्टी का कहना है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक अनशन जारी रहेगा।
बांदा के अशोक लाट पर सोमवार को जदयू के आमरण अनशन की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं में सुधार और जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुरू किए गए इस आंदोलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय नागरिक भी पहुंचे।
अनशन का नेतृत्व जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल कर रही हैं। पार्टी की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगें प्रशासन के सामने रखी गई हैं।
जदयू की प्रमुख मांगों में 300 बेड के मंडलीय अस्पताल को जल्द शुरू कराना और जिला अस्पताल के साथ नरैनी, बबेरू, कमासिन, अतर्रा, तिंदवारी और जसपुरा समेत स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार शामिल है।
पार्टी ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों से कथित अवैध वसूली, बाहर की दवाइयां और जांच लिखे जाने जैसी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी उठाई गई है।
इसके अलावा मेट्रन कार्यालय की कार्यप्रणाली, ड्यूटी और बायोमैट्रिक उपस्थिति से जुड़ी कथित अनियमितताओं, रोस्टर, कर्मचारियों पर कथित दबाव, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की ड्यूटी और वेतन से जुड़े मामलों की जांच की मांग की गई है।
जदयू ने वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की नियमानुसार स्थानांतरण नीति लागू करने तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पूर्व जांचों और कार्रवाई के अभिलेखों की पुनर्समीक्षा की मांग भी प्रशासन के सामने रखी है।
जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल का कहना है कि ये मांगें जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हैं और जब तक इन पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
बाइट:- शालनी पटेल जेडीयू नेत्री
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ था भूमि पूजन, ग्रामीण पूछ रहे—अब सड़क आखिर कब बनेगी?उत्तर प्रदेश सरकार के विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच सुखारी पुरवा की तस्वीर पर उठे सवाल बांदा। विकास की तस्वीर अक्सर मंचों और सरकारी बयानों में बेहद चमकदार दिखाई देती है, लेकिन जब नजर गांव की पगडंडियों और बदहाल रास्तों पर जाती है तो कहानी कुछ अलग नजर आती है। नरैनी क्षेत्र के सुखारी पुरवा की सड़क का मामला इसी अंतर को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों के साथ लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्ष करने का दावा करने वालों का कहना है कि लगातार प्रयास के बाद सड़क को स्वीकृति मिली। इसके बाद भूमि पूजन भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़े बजे, समर्थकों ने नारे लगाए और माहौल में विकास की उपलब्धि का उत्साह दिखाई दिया। लेकिन अब कार्यक्रम की भीड़ छंट चुकी है, ढोल-नगाड़े शांत हैं और नारों की गूंज भी खत्म हो चुकी है। ग्रामीण आज भी उसी रास्ते पर खड़े हैं, जहां से उनकी परेशानी शुरू होती है। भूमि पूजन हुआ, सड़क कहां है? ग्रामीणों का कहना है कि भूमि पूजन के समय ही उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर अपनी चिंता और विरोध दर्ज कराया था। उम्मीद थी कि अब निर्माण कार्य शुरू होगा और वर्षों से खराब रास्ते की समस्या खत्म होगी। लेकिन उनके मुताबिक आज तक सड़क निर्माण धरातल पर दिखाई नहीं दिया। यहीं से सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है—जब सड़क स्वीकृत हो गई, भूमि पूजन हो गया तो निर्माण कार्य कहां अटका है?विकास की घोषणा कागज पर हो सकती है, भूमि पूजन मंच पर हो सकता है, लेकिन सड़क का असली प्रमाण तभी मिलेगा जब उस पर गड्ढों के बजाय पक्की सड़क और धूल के बजाय निर्माण की तस्वीर दिखाई दे।सरकार के दावे और गांव की हकीकत उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सड़क, संपर्क मार्ग और ग्रामीण विकास को लेकर बड़े स्तर पर दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन सुखारी पुरवा के ग्रामीणों की स्थिति को लेकर सवाल उठाने वालों का कहना है कि सरकारी दावों और गांव की जमीनी हकीकत के बीच अभी भी दूरी दिखाई देती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विकास का पैमाना केवल भूमि पूजन और नारों से तय होना है तो सुखारी पुरवा भी विकसित हो चुका है। लेकिन यदि विकास का मतलब ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन देना है तो अभी काम बाकी है।नारों से नहीं, सड़क से मिलेगा जवाब भूमि पूजन के दौरान वाह-वाह और जिंदाबाद के नारे लगाना आसान है, लेकिन निर्माण पूरा होने तक उसकी निगरानी करना असली परीक्षा है। ग्रामीणों का सवाल है कि जिस सड़क के नाम पर कार्यक्रम हुआ, उसका निर्माण कब शुरू होगा और कब पूरा होगा?सड़क ग्रामीणों के लिए सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बाजार, स्कूल, अस्पताल और रोजमर्रा की जरूरतों तक पहुंचने का माध्यम है। खराब रास्ते का असर सीधे ग्रामीण जीवन पर पड़ता है।इसलिए सुखारी पुरवा के लोगों को अब किसी नए समारोह की नहीं, निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना चाहिए।अब कागज नहीं, जमीन पर चाहिए विकास सुखारी पुरवा की सड़क का मामला यही सवाल सामने रखता है कि विकास की योजनाओं का मूल्यांकन आखिर भूमि पूजन से होगा या उनके पूरा होने से? ग्रामीणों की मांग स्पष्ट है—सड़क की स्थिति बताई जाए, निर्माण में देरी का कारण सार्वजनिक किया जाए और यदि कोई बाधा है तो उसे दूर कर काम शुरू कराया जाए। क्योंकि भूमि पूजन एक दिन की तस्वीर है, सड़क वर्षों की जरूरत।दिखावा नहीं, जमीन पर विकास चाहिए। भूमि पूजन नहीं, सड़क चाहिए। बयान जारी करने वालों ने कहा कि जनता सब देख रही है और अपने स्तर पर सवालों का जवाब मांग रही है। हालांकि सड़क निर्माण की वास्तविक स्थिति, स्वीकृति की समयसीमा और कार्यदायी संस्था का पक्ष संबंधित विभाग से सामने आना बाकी है।
    1
    ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ था भूमि पूजन, ग्रामीण पूछ रहे—अब सड़क आखिर कब बनेगी?उत्तर प्रदेश सरकार के विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच सुखारी पुरवा की तस्वीर पर उठे सवाल
बांदा। विकास की तस्वीर अक्सर मंचों और सरकारी बयानों में बेहद चमकदार दिखाई देती है, लेकिन जब नजर गांव की पगडंडियों और बदहाल रास्तों पर जाती है तो कहानी कुछ अलग नजर आती है। नरैनी क्षेत्र के सुखारी पुरवा की सड़क का मामला इसी अंतर को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।
सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों के साथ लखनऊ से लेकर दिल्ली तक संघर्ष करने का दावा करने वालों का कहना है कि लगातार प्रयास के बाद सड़क को स्वीकृति मिली। इसके बाद भूमि पूजन भी हुआ। कार्यक्रम के दौरान ढोल-नगाड़े बजे, समर्थकों ने नारे लगाए और माहौल में विकास की उपलब्धि का उत्साह दिखाई दिया।
लेकिन अब कार्यक्रम की भीड़ छंट चुकी है, ढोल-नगाड़े शांत हैं और नारों की गूंज भी खत्म हो चुकी है। ग्रामीण आज भी उसी रास्ते पर खड़े हैं, जहां से उनकी परेशानी शुरू होती है।
भूमि पूजन हुआ, सड़क कहां है?
ग्रामीणों का कहना है कि भूमि पूजन के समय ही उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर अपनी चिंता और विरोध दर्ज कराया था। उम्मीद थी कि अब निर्माण कार्य शुरू होगा और वर्षों से खराब रास्ते की समस्या खत्म होगी। लेकिन उनके मुताबिक आज तक सड़क निर्माण धरातल पर दिखाई नहीं दिया।
यहीं से सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है—जब सड़क स्वीकृत हो गई, भूमि पूजन हो गया तो निर्माण कार्य कहां अटका है?विकास की घोषणा कागज पर हो सकती है, भूमि पूजन मंच पर हो सकता है, लेकिन सड़क का असली प्रमाण तभी मिलेगा जब उस पर गड्ढों के बजाय पक्की सड़क और धूल के बजाय निर्माण की तस्वीर दिखाई दे।सरकार के दावे और गांव की हकीकत
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सड़क, संपर्क मार्ग और ग्रामीण विकास को लेकर बड़े स्तर पर दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन सुखारी पुरवा के ग्रामीणों की स्थिति को लेकर सवाल उठाने वालों का कहना है कि सरकारी दावों और गांव की जमीनी हकीकत के बीच अभी भी दूरी दिखाई देती है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि विकास का पैमाना केवल भूमि पूजन और नारों से तय होना है तो सुखारी पुरवा भी विकसित हो चुका है। लेकिन यदि विकास का मतलब ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन देना है तो अभी काम बाकी है।नारों से नहीं, सड़क से मिलेगा जवाब
भूमि पूजन के दौरान वाह-वाह और जिंदाबाद के नारे लगाना आसान है, लेकिन निर्माण पूरा होने तक उसकी निगरानी करना असली परीक्षा है। ग्रामीणों का सवाल है कि जिस सड़क के नाम पर कार्यक्रम हुआ, उसका निर्माण कब शुरू होगा और कब पूरा होगा?सड़क ग्रामीणों के लिए सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि बाजार, स्कूल, अस्पताल और रोजमर्रा की जरूरतों तक पहुंचने का माध्यम है। खराब रास्ते का असर सीधे ग्रामीण जीवन पर पड़ता है।इसलिए सुखारी पुरवा के लोगों को अब किसी नए समारोह की नहीं, निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना चाहिए।अब कागज नहीं, जमीन पर चाहिए विकास
सुखारी पुरवा की सड़क का मामला यही सवाल सामने रखता है कि विकास की योजनाओं का मूल्यांकन आखिर भूमि पूजन से होगा या उनके पूरा होने से?
ग्रामीणों की मांग स्पष्ट है—सड़क की स्थिति बताई जाए, निर्माण में देरी का कारण सार्वजनिक किया जाए और यदि कोई बाधा है तो उसे दूर कर काम शुरू कराया जाए।
क्योंकि भूमि पूजन एक दिन की तस्वीर है, सड़क वर्षों की जरूरत।दिखावा नहीं, जमीन पर विकास चाहिए। भूमि पूजन नहीं, सड़क चाहिए।
बयान जारी करने वालों ने कहा कि जनता सब देख रही है और अपने स्तर पर सवालों का जवाब मांग रही है। हालांकि सड़क निर्माण की वास्तविक स्थिति, स्वीकृति की समयसीमा और कार्यदायी संस्था का पक्ष संबंधित विभाग से सामने आना बाकी है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • चौरा देवी प्रांगण में गूंजी ई-रिक्शा चालकों की एकता बउआ ठाकुर ने लिया गरीबों के सम्मान की रक्षा का संकल्प हमीरपुर। नगर के प्रसिद्ध चौरा देवी मंदिर प्रांगण में बुंदेलखंड ई-रिक्शा यूनियन की विशाल बैठक आयोजित हुई। बैठक में सैकड़ों ई-रिक्शा चालक शामिल हुए और एकजुटता का परिचय दिया। बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता सुमित सिंह उर्फ बउआ ठाकुर ने मेहनतकश ई-रिक्शा चालकों, गरीबों और जरूरतमंदों के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के किसी भी कोने में रिक्शा चालक, गरीब, रेहड़ी-पटरी दुकानदार, बेसहारा नागरिक, महिलाओं या युवाओं के स्वाभिमान पर आंच आई तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेहनत की कमाई से परिवार चलाने वालों को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यूनियन से जुड़े चालकों के मेधावी बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए कॉपी-किताब, स्कूल बैग और वार्षिक छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
    3
    चौरा देवी प्रांगण में गूंजी ई-रिक्शा चालकों की एकता
बउआ ठाकुर ने लिया गरीबों के सम्मान की रक्षा का संकल्प
हमीरपुर। नगर के प्रसिद्ध चौरा देवी मंदिर प्रांगण में बुंदेलखंड ई-रिक्शा यूनियन की विशाल बैठक आयोजित हुई। बैठक में सैकड़ों ई-रिक्शा चालक शामिल हुए और एकजुटता का परिचय दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता सुमित सिंह उर्फ बउआ ठाकुर ने मेहनतकश ई-रिक्शा चालकों, गरीबों और जरूरतमंदों के सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर के किसी भी कोने में रिक्शा चालक, गरीब, रेहड़ी-पटरी दुकानदार, बेसहारा नागरिक, महिलाओं या युवाओं के स्वाभिमान पर आंच आई तो वह उनके साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि मेहनत की कमाई से परिवार चलाने वालों को कमजोर समझने की भूल नहीं करनी चाहिए। उनके मान-सम्मान की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यूनियन से जुड़े चालकों के मेधावी बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए कॉपी-किताब, स्कूल बैग और वार्षिक छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने की भी घोषणा की।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जमीनी कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े ईट पत्थर चलने का वीडियो वायरल 📍 मौदहा के हैदरगंज मोहल्ले में मकान-जमीन विवाद को लेकर हुआ बवाल। 📍 मारपीट और पथराव में मकान मालिक अब्दुल बारी समेत तीन लोग घायल। 📍 महिला ने पांच लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप, घायलों को सीएचसी भेजा गया। 📍 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच।
    1
    जमीनी कब्जे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े ईट पत्थर चलने का वीडियो वायरल
📍 मौदहा के हैदरगंज मोहल्ले में मकान-जमीन विवाद को लेकर हुआ बवाल।
📍 मारपीट और पथराव में मकान मालिक अब्दुल बारी समेत तीन लोग घायल।
📍 महिला ने पांच लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप, घायलों को सीएचसी भेजा गया।
📍 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.