logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रोड सेफ्टी सड़क सुरक्षा सद्भावना कप। सड़क सुरक्षा अभियान डॉक्टर्स इलेवन ने क्रिएटर्स चैंपियन्स को 4 विकेट से हराया। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने क्रिएटर्स चैंपियन्स अम्बेडकरनगर को 4 विकेट से हराया। तीन मैचों की श्रंखला में 2-0 की अजेय बढ़त। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में आज सुबह विशाल क्रिकेट एकेडमी पर क्रिएटर्स चैंपियन्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। डॉक्टर्स इलेवन के गेंदबाजों ने सटीक नियंत्रित गेंदबाजी करते हुए इस निर्णय को गलत साबित कर दिया और पूरी टीम 12.5 ओवर में 51 रनों पर सिमट गई।डॉक्टर्स इलेवन के कहर बरपाती घातक गेंदबाजी के सामने इनके सभी बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए और नियमित अंतराल पर लगातार विकेट गिरते रहे। क्रिएटर्स चैंपियन्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका । अंगद ने सर्वाधिक 9 रन बनाये। डॉक्टर्स इलेवन के लिए स्पिनर डॉ उत्कर्ष सिंह ने तीन ओवर दो मेडेन पांच रन के साथ सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 कीमती विकेट लिये। रोहित और अनीश को दो-दो विकेट मिला। डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जीडी वर्मा ने शानदार कप्तानी करते हुए अपने गेंदबाजी में लगातार परिवर्तन करते रहे जिससे क्रिएटर्स के बल्लेबाज गेंदबाजी को पढ़ने में नाकामयाब रहे और लंबी पारी नहीं कर सके। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन ने 11.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 52रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीत लिया। डॉ अभिनीत ने 17 और ओपनर बल्लेबाज डॉ चंद्रभान ने एक छोर को सम्भालकर खेलते हुए 9 रन बनाये । मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव ऑर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर अम्बेडकरनगर रहे। उन्होंने कहा जीत और हार खेल का एक हिस्सा है लेकिन हर मुकाबला हमें कुछ नया शिक्षा देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है । इस प्रकार के खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यातायात के नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी। आराध्या श्री फाउंडेशन के द्वारा आयोजित खेल के जरिए सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए सभी लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। प्लेयर ऑफ द मैच मैच डॉक्टर अभिनीत यादव ,बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर उत्कर्ष सिंह तथा बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार डॉक्टर चन्द्रभान को मिला । मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर , स्कोरर विक्रम सिंह,गौरव रहे।इस अवसर पर डॉ प्रमोद यादव, डॉक्टर प्रवेश वर्मा, डॉ साजन देव, डॉ सिद्धांत ,डॉ आमोद,डॉ विमल, सुनील कुमार,धीरेंद्र, अंगद, मंगलेश, रोहित ,छोटू सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।

1 hr ago
user_अजय कुमार श्रीवास्तव
अजय कुमार श्रीवास्तव
अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
13351e8d-72aa-4f3d-9436-48011f715af2

आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित रोड सेफ्टी सड़क सुरक्षा सद्भावना कप। सड़क सुरक्षा अभियान डॉक्टर्स इलेवन ने क्रिएटर्स चैंपियन्स को 4 विकेट से हराया। आराध्या श्री फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में डॉक्टर्स इलेवन ने क्रिएटर्स चैंपियन्स अम्बेडकरनगर को 4 विकेट से हराया। तीन मैचों की श्रंखला में 2-0 की अजेय बढ़त। सड़क सुरक्षा सद्भावना कप में आज सुबह विशाल क्रिकेट एकेडमी पर क्रिएटर्स चैंपियन्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। डॉक्टर्स इलेवन के गेंदबाजों ने सटीक नियंत्रित गेंदबाजी करते हुए इस निर्णय को गलत साबित कर दिया और पूरी टीम 12.5 ओवर में 51 रनों पर सिमट

f3f55cac-05de-428b-8fa8-5be616557027

गई।डॉक्टर्स इलेवन के कहर बरपाती घातक गेंदबाजी के सामने इनके सभी बल्लेबाज घुटने टेकने पर मजबूर हो गए और नियमित अंतराल पर लगातार विकेट गिरते रहे। क्रिएटर्स चैंपियन्स का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक को नहीं छू सका । अंगद ने सर्वाधिक 9 रन बनाये। डॉक्टर्स इलेवन के लिए स्पिनर डॉ उत्कर्ष सिंह ने तीन ओवर दो मेडेन पांच रन के साथ सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 कीमती विकेट लिये। रोहित और अनीश को दो-दो विकेट मिला। डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान डॉ जीडी वर्मा ने शानदार कप्तानी करते हुए अपने गेंदबाजी में लगातार परिवर्तन करते रहे जिससे क्रिएटर्स के बल्लेबाज गेंदबाजी को पढ़ने में नाकामयाब रहे और लंबी

eb64e081-c6c6-4b1a-a23b-16ca66445d61

पारी नहीं कर सके। लक्ष्य का पीछा करते हुए डॉक्टर्स इलेवन ने 11.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 52रन बनाकर मैच को चार विकेट से जीत लिया। डॉ अभिनीत ने 17 और ओपनर बल्लेबाज डॉ चंद्रभान ने एक छोर को सम्भालकर खेलते हुए 9 रन बनाये । मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर विवेक श्रीवास्तव ऑर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ राजकीय महामाया मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर अम्बेडकरनगर रहे। उन्होंने कहा जीत और हार खेल का एक हिस्सा है लेकिन हर मुकाबला हमें कुछ नया शिक्षा देकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है । इस प्रकार के खेल आयोजन से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा यातायात के

cf4d220e-6b3a-48d7-b60f-7638ad2307bf

नियमों का पालन करने में मदद मिलेगी। आराध्या श्री फाउंडेशन के द्वारा आयोजित खेल के जरिए सड़क सुरक्षा यातायात के नियमों का पालन करने के लिए सभी लोगों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। प्लेयर ऑफ द मैच मैच डॉक्टर अभिनीत यादव ,बेस्ट गेंदबाज डॉक्टर उत्कर्ष सिंह तथा बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार डॉक्टर चन्द्रभान को मिला । मैच में अम्पायर कमेंटेटर की भूमिका में अजय श्रीवास्तव, डॉक्टर एस एम बाकिर , स्कोरर विक्रम सिंह,गौरव रहे।इस अवसर पर डॉ प्रमोद यादव, डॉक्टर प्रवेश वर्मा, डॉ साजन देव, डॉ सिद्धांत ,डॉ आमोद,डॉ विमल, सुनील कुमार,धीरेंद्र, अंगद, मंगलेश, रोहित ,छोटू सहित सभी खेल प्रेमी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अम्बेडकरनगर! भीटी थाना क्षेत्र निवासी मनीष त्रिपाठी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जमीन विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं! पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है!!
    1
    अम्बेडकरनगर!
भीटी थाना क्षेत्र निवासी मनीष त्रिपाठी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर 
जमीन विक्रेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं! पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है!!
    user_Utkarsh Kumar Priyadarshi
    Utkarsh Kumar Priyadarshi
    Media house अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, इसी दौरान पुलिस टीम अपनी सक्रियता के साथ मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया, और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है क्षेत्राधिकारी की बाइट
    1
    बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप
बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने घटना स्थल पर पहुंचकर  मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी, इसी दौरान पुलिस टीम अपनी सक्रियता के साथ मृतक के शव को अपने कब्जे में लिया, और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है क्षेत्राधिकारी की बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है। धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है। किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
    1
    नहर सूखी डीजल इंजन के सहारे धान की रोपाई किसानों में बढी नाराजगी 
सुल्तानपुर। शारदा सहायक खंड के गोपालपुर रजबहा में सिंचाई के लिए नहर में पानी न आने से किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मजबूरी में किसान डीजल इंजन चलाकर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ रही है। वहीं नहर के पानी के इंतजार में धान की नर्सरी भी प्रभावित हो रही है।
धंमौर क्षेत्र के कामोलिया, सोमनाभार, उधरपुर, जैतापुर, बिकना, बसऊं, अमेठा और निगोलिया सहित कई गांवों के किसान सिंचाई संकट से जूझ रहे हैं। खेतों में पर्याप्त पानी न होने के कारण रोपाई का कार्य धीमा पड़ गया है, जबकि कीचड़युक्त खेतों में काम करना भी किसानों के लिए चुनौती बन गया है।
किसानों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। समय रहते नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की फसल पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल नहर में पानी छोड़ने और सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को थाना आलापुर क्षेत्र स्थित चौहड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट : बलराम सोनी आलापुर
    1
    अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को थाना आलापुर क्षेत्र स्थित चौहड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट : बलराम सोनी आलापुर
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    6 hrs ago
  • गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया दिनांक -1-8-2026 लोकेशन बस्ती रिपोर्टर सुनील दूबे गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया उदय H.P. गैस एजेंसी बारीघाट का मामला, SP से FIR की मांग बस्ती-थाना लालगंज क्षेत्र के बारीघाट स्थित उदय H.P. गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने गई एक महिला के साथ मारपीट और अ***र्धन****ग्न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनी *संगीता पत्नी उमेश निवासी बर्तनिया ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गई थी। वहां महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगी थी। वह महिला लाइन में खड़ी होकर इंतजार करने लगी। दोपहर 3 बजे नम्बर आने पर एजेंसी के संरक्षक धीरेन्द्र पुत्र रामकिशोर* और उनके लड़के ने गाली देते हुए कहा कि "अभी 2 घंटे और रुको, पुरुष वाली लाइन में लगो"। विरोध करने पर दोनों ने प्रार्थनी का बाल पकड़कर गाली-गलौज करते हुए केबिन में ले जाकर मारपीट की और अर्धनग्न कर दिया। शोर सुनकर जब प्रार्थनी का पति बचाने पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी *रविन्द्र, शिवचरन, मुलायम, अभिषेक मौर्या* और 3-4 अज्ञात लोगों ने कैमरा बंद कर पति-पत्नी दोनों की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। प्रार्थनी का आरोप है कि बीच-बचाव के बाद किसी तरह जान बची। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस बुलाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद विपक्षी के कहने पर लालगंज चौकी पुलिस आई और प्रार्थनी के पति को ही उठाकर थाने ले गई। पीड़िता ने पत्र में यह भी लिखा है कि इस एजेंसी के संरक्षक व कर्मचारी आए दिन उपभोक्ताओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे लोग एजेंसी जाने से डरते हैं। प्रार्थनी ने SP बस्ती से मांग की है कि मामले को देखते हुए उक्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    2
    गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया 
दिनांक -1-8-2026
लोकेशन बस्ती 
रिपोर्टर सुनील दूबे 
गैस एजेंसी में महिला से मा**रपी**ट, अ**र्धन****ग्न करने का आरोप, पति को पुलिस ने उठाया 
उदय H.P. गैस एजेंसी बारीघाट का मामला, SP से FIR की मांग  
बस्ती-थाना लालगंज क्षेत्र के बारीघाट स्थित उदय H.P. गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने गई एक महिला के साथ मारपीट और अ***र्धन****ग्न करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बस्ती को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थनी *संगीता पत्नी उमेश निवासी बर्तनिया ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गई थी।
वहां महिला व पुरुष की अलग-अलग लाइन लगी थी। वह महिला लाइन में खड़ी होकर इंतजार करने लगी।
दोपहर 3 बजे नम्बर आने पर एजेंसी के संरक्षक धीरेन्द्र पुत्र रामकिशोर* और उनके लड़के ने गाली देते हुए कहा कि "अभी 2 घंटे और रुको, पुरुष वाली लाइन में लगो"।
विरोध करने पर दोनों ने प्रार्थनी का बाल पकड़कर गाली-गलौज करते हुए केबिन में ले जाकर मारपीट की और अर्धनग्न कर दिया। शोर सुनकर जब प्रार्थनी का पति बचाने पहुंचा तो वहां मौजूद कर्मचारी *रविन्द्र, शिवचरन, मुलायम, अभिषेक मौर्या* और 3-4 अज्ञात लोगों ने कैमरा बंद कर पति-पत्नी दोनों की लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर अधमरा कर दिया। 
प्रार्थनी का आरोप है कि बीच-बचाव के बाद किसी तरह जान बची। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस बुलाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ देर बाद विपक्षी के कहने पर लालगंज चौकी पुलिस आई और प्रार्थनी के पति को ही उठाकर थाने ले गई।
पीड़िता ने पत्र में यह भी लिखा है कि इस एजेंसी के संरक्षक व कर्मचारी आए दिन उपभोक्ताओं के साथ मारपीट करते हैं, जिससे लोग एजेंसी जाने से डरते हैं। 
प्रार्थनी ने SP बस्ती से मांग की है कि मामले को देखते हुए उक्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    user_सुनील दूबे
    सुनील दूबे
    Local News Reporter बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश, हेलमेट और नियम पालन की अपील #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    1
    अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश, हेलमेट और नियम पालन की अपील #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जायरीन से भरी ऑटो पलटी, 12 घायल—2 की हालत गंभीर #viral #ambedkar_nagar #ambedkarnagarpolice #uppolice
    1
    जायरीन से भरी ऑटो पलटी, 12 घायल—2 की हालत गंभीर #viral #ambedkar_nagar #ambedkarnagarpolice #uppolice
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.