हर हर महादेव,बोल बम के जयकारे के साथ लाखों कांवरिया कांवड़ लेकर उत्तरवाहिनी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर हुए रवाना।* लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता:- साहिल राज आगाज टाइम *हर हर महादेव,बोल बम के जयकारे के साथ लाखों कांवरिया कांवड़ लेकर उत्तरवाहिनी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर हुए रवाना।* INTRO .. भागलपुर , अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर शिव भक्तों का उत्तरवाहिनी सीढ़ी घाट और नमामि गंगे पवित्र गंगा घाटों पर हर दिन लाखों की संख्या में कांवरिया, पवित्र गंगा घाट पर स्नान कर, बाबा भोलेनाथ को देवघर में जलाभिषेक करने 105 किलोमीटर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने और मन चाहा मन्नतें मांगने, कठिन परिश्रम करते, कौई ढणवत करते जा रहे हैं।छोटा बोल बम हो यह बड़ा। कौई कंधे पर कांवड़ लेकर, कच्ची कांवरिया पथ पर बोल बम के जयकारे और रिमझिम बारिश में चलते जा रहें। बाबा भोलेनाथ है तो रास्ते भी आसान होते हैं। बाइट, भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव बाइट, श्राद्धलु कांवरिया
हर हर महादेव,बोल बम के जयकारे के साथ लाखों कांवरिया कांवड़ लेकर उत्तरवाहिनी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर हुए रवाना।* लोकेशन सुल्तानगंज भागलपुर बिहार संवाददाता:- साहिल राज आगाज टाइम *हर हर महादेव,बोल बम के जयकारे के साथ लाखों कांवरिया कांवड़ लेकर
उत्तरवाहिनी गंगा घाट से पवित्र गंगाजल लेकर हुए रवाना।* INTRO .. भागलपुर , अजगैबीनाथ धाम विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर शिव भक्तों का उत्तरवाहिनी सीढ़ी घाट और नमामि गंगे पवित्र गंगा घाटों पर हर दिन लाखों की संख्या में कांवरिया,
पवित्र गंगा घाट पर स्नान कर, बाबा भोलेनाथ को देवघर में जलाभिषेक करने 105 किलोमीटर कांवड़ यात्रा कर रहे हैं। बाबा भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने और मन चाहा मन्नतें मांगने, कठिन परिश्रम करते, कौई ढणवत करते जा रहे हैं।छोटा बोल
बम हो यह बड़ा। कौई कंधे पर कांवड़ लेकर, कच्ची कांवरिया पथ पर बोल बम के जयकारे और रिमझिम बारिश में चलते जा रहें। बाबा भोलेनाथ है तो रास्ते भी आसान होते हैं। बाइट, भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव बाइट, श्राद्धलु कांवरिया
- 🚩 श्री सीताराम नाम रामधुन महायज्ञ का आज 9वाँ दिन नयागांव शिरोमणी ढाला स्थित शहीद कैप्टन आनंद चौक के बजरंगबली मंदिर में एक माह तक चलने वाले महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़। राम नाम की धुन, भजन-कीर्तन और भक्ति के रंग में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र। जय श्री राम! 🙏🚩 🚩 श्री सीताराम नाम रामधुन महायज्ञ का आज 9वाँ दिन नयागांव शिरोमणी ढाला स्थित शहीद कैप्टन आनंद चौक के बजरंगबली मंदिर में एक माह तक चलने वाले महायज्ञ में श्रद्धालुओं की उमड़ रही भारी भीड़। राम नाम की धुन, भजन-कीर्तन और भक्ति के रंग में सराबोर हुआ पूरा क्षेत्र। जय श्री राम! 🙏🚩1
- पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। पटना सिटी के मारूफगंज के 54 फीट की चांदी से सजी कांवर बनी आकर्षण का केंद्र, 54 घंटे में बाबाधाम पहुंचने का संकल्प। मुंगेर रिपोर्ट साहिल राज आगाज टाइम जैसे-जैसे सावन बीत रहा है वैसे-वैसे महादेव की भक्ति का दृश्य देखने के लिए मिल रहा है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में आस्था का रंग हर दिन और गहरा होता जा रहा है। कच्ची कांवरिया पथ पर एक ऐसी भव्य कांवर निकली, जिसने हजारों श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पटना सिटी के मारूफगंज स्थित विशाल शिवधारी संघ के करीब 500 कांवरिया 54 फीट लंबी भव्य कांवर के साथ ढोल-मृदंग की धुन पर नाचते-गाते बाबाधाम की ओर रवाना हुए। रास्ते भर श्रद्धालु इस अनोखी कांवर के साथ सेल्फी लेते और इसकी भव्यता को निहारते नजर आए। करीब 100 किलो वजनी इस कांवर को तैयार करने में 30 दिन लगे हैं। कांवर पर देवघर के शिव-पार्वती मंदिर की प्रतिकृति, मां काली, मां दुर्गा, भगवान गणेश, शिव-पार्वती की प्रतिमाएं और त्रिशूल की आकर्षक सजावट की गई है। छह घड़ों में लगभग 50 लीटर गंगाजल लेकर यह जत्था बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहा है। गोगाचक धर्मशाला में विश्राम कर रहे संघ के अध्यक्ष विनोद बाबा ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से हम 54 फीट लंबी कांवर के साथ यात्रा कर रहे हैं। हमारा संकल्प है कि 54 घंटे के भीतर बाबाधाम पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करें।" संघ के सदस्यों ने बताया कि जितने फीट की कांवर होती है, उतने ही घंटे में यात्रा पूरी करने का उनका संकल्प है। इस वर्ष कांवर में देवघर मंदिर की आकृति और बड़ी पटन देवी के मुकुट को चांदी से सजाया गया है, जिससे इसकी भव्यता और बढ़ गई है। आस्था, भक्ति और अनूठी परंपरा का यह संगम श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 54 फीट की यह विशाल कांवर हर किसी को बाबा भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर कर रही है।2
- 500 लोग... 54 फीट... और 100% शुद्ध चांदी! पटना से आ रहे इस चमकीले कांवड़ का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! #deoghar #ritusingh #bolbam #jharkhand #कांवड़1
- भाकपा ने सन्हौला में निकाली पदयात्रा, 1 सितंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान भाकपा ने सन्हौला में निकाली पदयात्रा, 1 सितंबर की दिल्ली रैली में शामिल होने का किया आह्वान अम्बिका शर्मा (सन्हौला) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल परिषद सन्हौला की ओर से शुक्रवार को विभिन्न जन मुद्दों को लेकर पदयात्रा निकाली गई. पदयात्रा की शुरुआत प्रखंड कार्यालय परिसर सन्हौला में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम अंकित स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. पदयात्रा सीसमबगान, पलवा, भीखनचक और सन्हौला मार्केट सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी.इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए और आम लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की। सन्हौला के भगत सिंह चौक एवं मदरसा चौक के समीप नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया.सभा में वक्ताओं ने कहा कि बदलाव जरूरी है के नारे के साथ देशभर में 6 से 15 अगस्त तक पदयात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. भाकपा की ओर से भाजपा भगाओ, देश बचाओ, भ्रष्टाचार बंद करने, छात्रों पर लाठीचार्ज का जवाब देने और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई। इसके अलावा मनरेगा में 200 दिनों के रोजगार की गारंटी, न्यूनतम मजदूरी 700 रुपये करने, एमएसपी लागू करने, सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने, राशन कार्ड में छंटनी बंद करने तथा गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने समेत अन्य मांगें रखी गईं.पदयात्रा में भाकपा के जिला सहायक सचिव संजीत सुमन, जिला परिषद सदस्य इरशाद आलम, रमेश सिंह, कैलाश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. अम्बिका शर्मा 07-08-26 फोटो सन्हौला4
- बाढ़ प्रभावित कम्युनिटी किचन विद्यालयों का गोगरी एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षा व एमडीएम व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश। गोगरी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित कम्युनिटी किचन विद्यालयों का शुक्रवार की शाम पांच बजे तक अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया। जोगी प्रखंड क्षेत्र में कुल 21 कम्युनिटी किचन है, जिसमें आज गोगरी प्रखंड के तीन कम्युनिटी किचन विद्यालय का निरीक्षण किया गया, गोगरी कुंडी, गोगरी तारा मध्य विद्यालय, गोगरी उसरी मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता तथा शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीओ ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सख्त निर्देश दिया कि किसी भी बच्चे को विद्यालय परिसर से इधर-उधर नहीं जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर जलभराव एवं गड्ढों में पानी भरा हुआ है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुर्घटना होने पर संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी गहन जांच की गई। एसडीओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय एसडीओ संजय कुमार के साथ राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे।1
- भाजपा ग्रामीण मंडल दक्षिण की मासिक बैठक में संगठन सशक्तीकरण पर मंथन, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के बड़की हथिया चौक पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल दक्षिण, हवेली खड़गपुर की मासिक बैठक कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केसरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री रजनीश झा एवं नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधानसभा संयोजक शंभू केसरी ने कहा कि आगामी माह के दूसरे सप्ताह में प्रत्येक पंचायत में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को सामूहिक रूप से सुनने तथा उसकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा संत रविदास जी की 665वीं जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन करें और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाएं। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सिंह, विधानसभा संयोजक शंभू केसरी, जिला मंत्री रजनीश झा, नगर अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, अनंत कुमार, कृष्ण मुरारी, राजेश कुमार (पंचायत अध्यक्ष, रमनकाबाद पूर्वी), अरविंद कुमार, मोहन तांती, सुरेश पासवान, माधव कुमार ठाकुर, खीरा देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम 1. श्रावणी मेला: 26 KM पथ पर 3 टेंट सिटी 2. खैरा, संग्रामपुर में बनी डेंसिटी 3. PHED, नगर विकास, पर्यटन विभाग की पहल 4. 5 AC रूम VIP कांवरिया के लिए 5. शौचालय, झरना, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा 6. सांस्कृतिक कार्यक्रम से भक्तिमय माहौल 7. छत्तीसगढ़ के कांवरिया: “व्यवस्था शानदार” 1. खैरा में बना PHED का टेंट सिटी और AC रूम 2. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते कांवरिया 3. साफ-सुथरे शौचालय और झरना की सुविधा *श्रावणी मेला: खैरा में 3 टेंट सिटी, AC से लेकर झरना तक की सुविधा, कांवरियों ने की सराहना* *खैरा, संग्रामपुर।* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर संग्रामपुर प्रखंड के खैरा में तीन डेंसिटी यानी टेंट सिटी बनाए गए हैं। *तीन विभाग, तीन टेंट सिटी* जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियंता विभाग बिहार की तरफ से एक टेंट सिटी बनाया गया है। इसमें 5 AC कैमरा भी बनाए गए हैं जो विशेष रूप से VIP कांवरिया के लिए हैं। दूसरा टेंट सिटी नगर विकास आयोग और तीसरा टेंट सिटी पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया है। *सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध* तीनों स्टैंडर्ड सिटी में कांवरिया के रुकने की व्यवस्था अति सुंदर की गई है। यहां शौचालय, झरना, पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्था की समुचित सुविधा दी गई है। PHED द्वारा बनाए गए टेंट सिटी में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तिमय माहौल बना हुआ है। *कांवरियों ने जताया आभार* छत्तीसगढ़ से आए कांवरियों ने जिला प्रशासन मुंगेर और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। एक कांवरिया ने कहा, “पहले इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं थी। इस बार आराम से विश्राम मिल रहा है।” टेंट सिटी की व्यवस्था से कांवरियों को यात्रा में काफी राहत मिल रही है।4
- विशेष छापेमारी अभियान में दो शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत तारापुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि अफजलनगर खुदिया के नगर मोड़ पर एक व्यक्ति के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। वहीं रनगांव चौक पर भी शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना मिलने पर दरोगा मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुदिया निवासी मिथुन कुमार और रनगांव निवासी रविंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों की ब्रेथ एनालाइजर एवं अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर में चिकित्सीय जांच कराई गई, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1