बाढ़ प्रभावित गांवों में विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने बांटी राहत सामग्री 750 परिवारों को मिला सहारा बाढ़ प्रभावित गांवों में विधायक बब्बू भैया ने बांटी राहत सामग्री, 750 परिवारों को मिला सहारा* संवाददाता हुकुम सिंह *म्याऊँ।* दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड म्याऊँ अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम सिमरिया तेंदू, जरतौली एवं सकतपुर में भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह के साथ 750 राहत सामग्री किट का वितरण किया। राहत किट में आटा, चावल, दालें, सरसों तेल, आलू, त्रिपाल, बाल्टी सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल रहीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर पीड़ित की मदद करना हमारी पहली प्राथमिकता है। भाजपा सरकार हर बाढ़ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार सतीश चंद्र मिश्रा, आरआई सुबोध मिश्रा लेखपाल गोपाल सक्सेना, मोहित कुमार, इंस्पेक्टर संजय चौहान , भाजपा जिला प्रतिनिधि भावेश प्रताप सिंह, विजय भान, आदेश सिंह, विनीत सिंह, धनेंद्र सिंह प्रधान हजरतपुर, अवनीश कश्यप प्रधान, जरतौली, सत्यवीर कश्यप प्रधान सहित अनेक गणमान्य जन व ग्रामीण उपस्थित रहे।
बाढ़ प्रभावित गांवों में विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने बांटी राहत सामग्री 750 परिवारों को मिला सहारा बाढ़ प्रभावित गांवों में विधायक बब्बू भैया ने बांटी राहत सामग्री, 750 परिवारों को मिला सहारा* संवाददाता हुकुम सिंह *म्याऊँ।* दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड म्याऊँ अन्तर्गत बाढ़
प्रभावित ग्राम सिमरिया तेंदू, जरतौली एवं सकतपुर में भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने उप जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह के साथ 750 राहत सामग्री किट का वितरण किया। राहत किट में आटा, चावल, दालें, सरसों तेल, आलू, त्रिपाल, बाल्टी सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक
वस्तुएं शामिल रहीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर पीड़ित की मदद करना हमारी पहली प्राथमिकता है। भाजपा सरकार हर बाढ़ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, किसी को भी परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान नायब तहसीलदार सतीश चंद्र
मिश्रा, आरआई सुबोध मिश्रा लेखपाल गोपाल सक्सेना, मोहित कुमार, इंस्पेक्टर संजय चौहान , भाजपा जिला प्रतिनिधि भावेश प्रताप सिंह, विजय भान, आदेश सिंह, विनीत सिंह, धनेंद्र सिंह प्रधान हजरतपुर, अवनीश कश्यप प्रधान, जरतौली, सत्यवीर कश्यप प्रधान सहित अनेक गणमान्य जन व ग्रामीण उपस्थित रहे।
- नेपाल में कुदरत का कहर! भारी बारिश के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड, कई इलाके जलमग्न, सड़कें और पुल तबाह, कई लोगों की मौत, कई अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लोगों में दहशत #nepal #flood #viralpost #trending1
- अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! सीकरी गांव में बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। 🔴 घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप 🔴 घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप 🔴 दरवाजे तोड़ने और छतों से ईंटें फेंकने के आरोप 🔴 महिला ने गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल। आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल—जब चबूतरा और प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही थी, तब पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र कहां था? क्या समय रहते DM-SSP मौके पर पहुंचते तो बवाल टाला जा सकता था? अब जांच सिर्फ बवाल करने वालों तक सीमित रहेगी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी? 📍 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र, सीकरी गांव, बदायूं3
- श्रवण मास में पूर्व प्रधान श्री ग्वाला प्रसाद पूर्व के आवस भजन कीर्तन का आयोजन किया गया Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh थाना हजरतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगासी चंगासी मझरा उलैहता नगला में श्रवण मास में श्री ग्वाला प्रसाद पूर्व प्रधान के आवास पर भजन संध्या कीर्तिन का आयोजन किया गया जिसमे दूर दूर से आए कलाकार ने अपने मुख्यार विन्द से भजनों को सुना श्रद्धालुओं मे जोस देखने को मिला1
- बिसौली। नगर पालिका सभागार में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। श्री अहमद ने कहा कि नगर का विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से नालियों की नियमित सफाई, कूड़ा उठान और सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली की समीक्षा की गई। सफाई के अलावा सड़कों के निर्माण, पथ प्रकाश एवं पेयजल आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही नगर के विकास कार्यों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने कहा कि सभी सभासदों के सहयोग से नगर की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। बैठक में एक सभासद को छोड़कर बाकी सभी सभासद उपस्थित रहे। अंत में ईओ रवि यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पालिका के प्रधान लिपिक मशकूर खान, लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, पालिका सभासद सरिता पाठक, नसरीन बेगम, गंगा देवी, शहनाज, प्रगति, ज्योति कुशवाह, कृष्णा देवी, नरगिस, अभीक्ष पाठक, दीपक पाठक, जितेंद्र कुमार, बाबू, अमरपाल प्रजापति, राजेंद्र दिवाकर, शिव शंकर रस्तोगी सौरभ कुमार कमल खान तरुण कुमार शर्मा, रईस, नीरज रस्तोगी, रूपकिशोर, महेश शाक्य, गोपाल वार्ष्णेय, नवनीत शर्मा मंगतराम आदि उपस्थित रहे।1
- भोले की बारात चली सज-धज के...... भक्तों ने धूमधाम से निकाली महाकाल की पालकी, नगर भ्रमण पर लोगों किया पुष्प वर्षा से स्वागत उझानी (बदायूॅं) | श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की मास शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों ने पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित मूंछों वाले महादेव मंदिर से महाकाल की पालकी बड़े ही श्रद्धा-भक्ति और धूमधाम से निकाली। नगर भ्रमण पर लोगों ने बाबा की पालकी शोभायात्रा निकाल रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और पूर्ण श्रद्धा-भक्ति से बाबा महाकाल की आरती करके आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा भोलेनाथ की शोभायात्रा में नंदी-श्रंगी-भृंगी,बाबा के गणों के अलावा भूत-प्रेत, चुडैलें, डायन, डाकिनी-शाकिनी आदि शामिल हुए। भगवान चंद्रशेखर की बारात की शोभायात्रा की शोभा ही निराली थी। भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुरानी अनाज मंडी परिसर स्थित शिवालय पर पहुंच कर सम्पन्न हुई शोभायात्रा में तरह-तरह की झांकियां, मां काली के अखाड़े, राधा-कृष्ण की राह रचाती मनमोहक प्रस्तुति सभी के मन को मोह रही थी। उत्तराखंड के कलाकारों का नृत्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था इस अवसर पर सैकड़ों शिव भक्त मौजूद रहे1
- उत्तर प्रदेश- बड़ी खबर 🔴🔴 DM एटा अरविंद सिंह ने नहीं रिसीव किया कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का कॉल आरोप है कि 17 बार कॉल की गई लेकिन DM ने फ़ोन नहीं उठाया , बाद में DM का बुके लेने से मंत्री ने इनकार किया जताई नाराज़गी ,असहज माहौल में हुई सलामी , वीडियो वायरल !!1
- "देश का PM कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो!" लोगो ने लगाए नारे 🇮🇳 एक कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी जी मंच पर पहुंचे, तो पूरा हॉल जनता के इस गगनभेदी नारे और उत्साह से गूंज उठा। लोगों का यह जोश और मंच पर किया गया यह भव्य स्वागत देखते ही बनता है। जनता के बीच का यह शानदार पल आप भी इस वीडियो में देखिए। 👇 कमेंट बॉक्स में बताएं कि लोगों का यह उत्साह देखकर आपके क्या विचार हैं! वीडियो को लाइक और शेयर करना न भूलें।1
- कन्नौज में PRD जवान ने लगाए गंभीर आरोप, जिला युवा कल्याण अधिकारी से की शिकायत कन्नौज। जिले में PRD जवान के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। मामले में PRD जवान रामसिंह यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने टीआई और एक सहयोगी पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद PRD जवान ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में जवान ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गाली-गलौज की गई और धक्का-मुक्की करते हुए अभद्र व्यवहार किया गया। वहीं, मामले में PRD जवान रामसिंह यादव ने शराब के नशे में होने के आरोप को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे इस तरह के आरोप सही नहीं हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अब इस मामले में जिला युवा कल्याण विभाग और संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल PRD जवान की शिकायत के बाद मामला चर्चा में है और सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है। इस मामले में अभी दूसरे पक्ष का आधिकारिक पक्ष/बयान सामने नहीं आया है, इसलिए लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। शिकायत मिलने के बाद अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। बड़ा सवाल: आखिर PRD जवान और टीआई पक्ष के बीच विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ? इसका जवाब जांच और दोनों पक्षों के आधिकारिक बयानों के बाद ही साफ हो सकेगा। #Kannauj #KannaujNews #PRDJawan #RamsinghYadav #UPNews #BreakingNews #KannaujPolice #PRD #UttarPradeshNews #LatestNews #budaunsandesh1