logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क सुरक्षा को लेकर महुआडांड़ में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान *सड़क सुरक्षा को लेकर महुआडांड़ पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान* महुआडांड़ [लातेहार] सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर महुआडांड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को रांची रोड स्थित कुरो मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया । चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को समझाते हुए हेलमेट पहनकर ही घर से निकलने की हिदायत दी गई। वहीं, चारपहिया वाहनों की डिक्की खोलकर भी जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वाहन जांच अभियान का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर महेंद्र उरांव ने किया। उनके साथ थाना के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

6 hrs ago
user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
गारू, लातेहार, झारखंड•
6 hrs ago
01b357d8-404e-40e9-b178-54e6f71ad718

सड़क सुरक्षा को लेकर महुआडांड़ में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान *सड़क सुरक्षा को लेकर महुआडांड़ पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान* महुआडांड़ [लातेहार] सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर महुआडांड़ थाना पुलिस ने मंगलवार को रांची रोड स्थित कुरो मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच करते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया । चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को समझाते हुए हेलमेट पहनकर ही घर से निकलने की हिदायत दी गई। वहीं, चारपहिया वाहनों की डिक्की खोलकर भी जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से आवश्यक कागजात साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। वाहन जांच अभियान का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर महेंद्र उरांव ने किया। उनके साथ थाना के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • दिन-रात काम कराया मजदूरी के पैसे नहीं दिए सरदार पर लेबर का बड़ा आरोप.? #majdur #lohardaga #news #jharkhand #lohardaga #india #hanuman #ranchi #JharkhandNews #bihar #Manishkashyap #adiwashi
    1
    दिन-रात काम कराया मजदूरी के पैसे नहीं दिए सरदार पर लेबर का बड़ा आरोप.? #majdur #lohardaga #news #jharkhand #lohardaga #india #hanuman #ranchi #JharkhandNews #bihar #Manishkashyap #adiwashi
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गणपती बप्पा ने खूब धूम मचाया ,लोगों ने आरती उतारी और खूब प्रसाद खाए , पतंजलि आरोग्य प्रांगण में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया, पतंजलि के संचालक प्रमोद दुबे ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और भोग लोगों को भेंट किए , मंगलवार के दोपहर को गायन कार्यक्रम किया जिसमें वृन्दावन की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री किशोरी जी अपने टीम के साथ पधारी और गायन गाकर लोगों का मन मोह लिया ,
    1
    गणपती बप्पा ने खूब धूम मचाया ,लोगों ने आरती उतारी और खूब प्रसाद खाए ,
पतंजलि आरोग्य प्रांगण में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया,
पतंजलि के संचालक प्रमोद दुबे ने पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और भोग लोगों को भेंट किए ,
मंगलवार के दोपहर को गायन कार्यक्रम किया जिसमें वृन्दावन की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री किशोरी जी अपने टीम के साथ पधारी और गायन गाकर लोगों का मन मोह लिया ,
    user_विभूति नाथ सिंह
    विभूति नाथ सिंह
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं गुमला। उपायुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।
    1
    गुमला में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

गुमला। उपायुक्त  दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से अवगत कराया। उपायुक्त ने उपस्थित सभी नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान भूमि विवाद, जमीन की मापी एवं बंटवारा, रास्ते से संबंधित विवाद, आपसी मतभेद, राशन, पेंशन, विद्यालय में शिक्षकों की कमी, महाविद्यालय से संबंधित प्रशासनिक एवं वित्तीय अनियमितताओं सहित विभिन्न मामलों से जुड़े  कई आवेदन प्राप्त हुए।
चैनपुर प्रखंड के प्रेमनगर मोहल्ले के ग्रामीणों द्वारा मोहल्ले में आने-जाने वाले रास्ते की जर्जर स्थिति एवं रास्ते के उपयोग में उत्पन्न हो रही बाधाओं से संबंधित आवेदन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे होने के कारण आम नागरिकों एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भूमि की मापी एवं सीमांकन किए जाने का भी उल्लेख किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को स्थल एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत दिवस में ज्योति नगर, गुमला निवासी एक महिला द्वारा अपने एवं अपने पुत्र की सुरक्षा से संबंधित गंभीर शिकायत भी प्रस्तुत की गई। आवेदिका ने आरोप लगाया कि कुछ हथियारबंद व्यक्तियों द्वारा उसके घर में प्रवेश कर धमकी दी गई तथा उसके पुत्र, जो रांची स्थित अस्पताल में इलाजरत है, को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को शिकायत की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इंटर महिला महाविद्यालय, गुमला में कथित वित्तीय, प्रशासनिक एवं सुरक्षात्मक अनियमितताओं से संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई। शिकायत में सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा में निरंतरता, गैर-स्वीकृत पद पर कार्य संचालन, नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता तथा महाविद्यालय में समय-सारणी एवं कार्य-संस्कृति से संबंधित विभिन्न बिंदुओं को उठाया गया है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय स्तर से तथ्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मॉडर्न विद्यालय में प्रधानाचार्य के अतिरिक्त केवल एक शिक्षक होने के कारण विद्यार्थियों के पठन-पाठन में उत्पन्न हो रही कठिनाइयों से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुआ। उपायुक्त ने संबंधित शिक्षा पदाधिकारी को मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में उपलब्ध शिक्षकीय संसाधनों की समीक्षा करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
राजस्व ग्राम हडसरी के ग्रामीणों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सार्वजनिक उपयोग की गैर-मजूरवा भूमि के कथित फर्जी हस्तांतरण एवं अवैध बंदोबस्ती से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना ग्राम सभा की सहमति के सार्वजनिक उपयोग की भूमि की बंदोबस्ती कराई गई है। शिकायत में भूमि के सार्वजनिक एवं सामुदायिक उपयोग तथा इससे उत्पन्न विवाद की स्थिति का भी उल्लेख किया गया है। उपायुक्त ने संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को भूमि अभिलेखों, बंदोबस्ती की प्रक्रिया एवं संबंधित तथ्यों की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार कार्रवाई तथा शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं करने का निर्देश दिया।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    12 hrs ago
  • पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा। पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा।
    1
    पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा।
पंडवा। पलामू। प्रखंड व अंचल के कर्मी कार्यों का निपटारा ससमय करें, सतेंद्र ठाकुर ने कहा।
    user_Bharat sharma
    Bharat sharma
    पडवा, पलामू, झारखंड•
    13 hrs ago
  • लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया
    1
    लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया 
लोहरदगा जिले के बरही चटकपुर मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट कराया गया
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • ग्रामीणों एवं बच्चे की सुविधा के लिए पूर्व मुखिया मालती देवी ने निजी खर्च से बनवाई 500 मीटर कच्ची सड़क इस संबंध में आज मंगलवार सुबह आठ बजे पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत में ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को देखते हुए पंचायत की पूर्व मुखिया मालती देवी ने अपने निजी खर्च से गौरा टिकर विद्यालय से बबनदह अखाड़ा तक करीब 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सोनदाग पंचायत के विभिन्न गांवों की सड़कें काफी जर्जर हो गई हैं। बारिश के दिनों में सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत की विभिन्न जर्जर सड़कों की मरम्मत अपने निजी खर्च से कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरा टिकर विद्यालय से बबनदाहा अखाड़ा तक 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से विद्यालय जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। मालती देवी ने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार अन्य जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने का प्रयास जारी रहेगा।
    1
    ग्रामीणों एवं बच्चे की सुविधा के लिए पूर्व मुखिया मालती देवी ने निजी खर्च से बनवाई 500 मीटर कच्ची सड़क

इस संबंध में आज मंगलवार सुबह आठ बजे पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि 
रंका प्रखंड के सोनदाग पंचायत में ग्रामीणों के आवागमन की समस्या को देखते हुए पंचायत की पूर्व मुखिया मालती देवी ने अपने निजी खर्च से गौरा टिकर विद्यालय से बबनदह अखाड़ा तक करीब 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया है। सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस संबंध में पूर्व मुखिया मालती देवी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में सोनदाग पंचायत के विभिन्न गांवों की सड़कें काफी जर्जर हो गई हैं। बारिश के दिनों में सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई स्थानों पर सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए पंचायत की विभिन्न जर्जर सड़कों की मरम्मत अपने निजी खर्च से कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में गौरा टिकर विद्यालय से बबनदाहा  अखाड़ा तक 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से विद्यालय जाने वाले बच्चों और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। मालती देवी ने बताया कि आगे भी जरूरत के अनुसार अन्य जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने का प्रयास जारी रहेगा।
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • प्रखंड मुख्यालय महुआडार में करमा पूजा मनाने को लेकर तैयारी पूरी यह जानकारी मंगलवार की सुबह 8:00 बजे सरना समिति महुआडार ने दिया। जिसे लेकर सरना भवन महुआडार में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के साथ बैठक सोमवार को की गई है ।जहां यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे सरना भवन के प्रांगण में धूमधाम से करमा पूजा मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को उपस्थित होने की अपील सरना समिति महुआडार ने की है।
    1
    प्रखंड मुख्यालय महुआडार में करमा पूजा मनाने को लेकर तैयारी पूरी
यह जानकारी मंगलवार की सुबह 8:00 बजे सरना समिति महुआडार ने दिया। जिसे लेकर सरना भवन महुआडार में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों के साथ बैठक सोमवार को की गई है ।जहां यह निर्णय लिया गया है कि आगामी 21 सितंबर को सुबह 9:00 बजे सरना भवन के प्रांगण में धूमधाम से करमा पूजा मनाया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों को उपस्थित होने की अपील सरना समिति महुआडार ने की है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    18 hrs ago
  • रामलखन साहू बोले इतना शानदार फुटबॉल मैच कहीं नहीं होता.? #shorts #shortvideo #short #futbool #news
    1
    रामलखन साहू बोले इतना शानदार फुटबॉल मैच कहीं नहीं होता.? #shorts #shortvideo #short #futbool #news
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • झारखंड के आदिवासी मूलवासी मजबूर है बाहर के राज्य में जाकर काम करने के लिए लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी जब उत्तराखंड में जाकर लेबर का काम किया तो उनकी मजदूरी तक नहीं दी गई ठेकेदार द्वारा पैसे को हड़प लिया गया
    1
    झारखंड के आदिवासी मूलवासी मजबूर है बाहर के राज्य में जाकर काम करने के लिए
लोहरदगा के ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी जब उत्तराखंड में जाकर लेबर का काम किया तो उनकी मजदूरी तक नहीं दी गई ठेकेदार द्वारा पैसे को हड़प लिया गया
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.