Shuru
Apke Nagar Ki App…
(part 6 )बस में जा रहे लोगों ने बचाया मासूम बच्चे को, बच्चे ले जा रहा व्यक्ति , ना तो बच्चे का नाम बता पा रहा है और ना ही दस्तावेज दिखा पा रहा लोगों ने पकड़ा झूठ (part 6 )बस में जा रहे लोगों ने बचाया मासूम बच्चे को, बच्चे ले जा रहा व्यक्ति , ना तो बच्चे का नाम बता पा रहा है और ना ही दस्तावेज दिखा पा रहा लोगों ने पकड़ा झूठ
Arun Lodhi
(part 6 )बस में जा रहे लोगों ने बचाया मासूम बच्चे को, बच्चे ले जा रहा व्यक्ति , ना तो बच्चे का नाम बता पा रहा है और ना ही दस्तावेज दिखा पा रहा लोगों ने पकड़ा झूठ (part 6 )बस में जा रहे लोगों ने बचाया मासूम बच्चे को, बच्चे ले जा रहा व्यक्ति , ना तो बच्चे का नाम बता पा रहा है और ना ही दस्तावेज दिखा पा रहा लोगों ने पकड़ा झूठ
More news from Panna and nearby areas
- रिपोर्ट भागीरथ विश्वकर्मा जिला पन्ना मध्यप्रदेश। हेडलाइन– विस्थापित गांवों की शासकीय संपत्ति पर किसका कब्जा? मझौली के शासकीय स्कूल से गायब चैनल गेट, खिड़की, दरवाजों से वन विभाग की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल? एंकर– पन्ना। कहते हैं कि चोरी वहां होती है जहां निगरानी कमजोर हो, लेकिन यदि कड़ी सुरक्षा और प्रतिबंधों के बीच भी सरकारी संपत्ति गायब हो जाए, तो उंगलियां केवल चोर पर नहीं, पूरी व्यवस्था पर उठती हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापित ग्राम मझौली में शासकीय स्कूल भवन से दरवाजे, चैनल गेट और अन्य सामग्री गायब होने का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत मझौली सहित लगभग आधा दर्जन गांवों का विस्थापन किया गया। ग्रामीणों को मुआवजा देकर आबादी क्षेत्र के मकानों को जमींदोज कर दिया गया, जबकि शासकीय भवनों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में आम लोगों का प्रवेश बिना SDM की अनुमति के प्रतिबंधित है । ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब पूरा क्षेत्र वन विभाग की निगरानी में था, तब शासकीय स्कूल भवन से एक चैनल गेट, खिड़कियां और तीन दरवाजे आखिर बाहर कैसे पहुंच गए? विस्थापित ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल भवन से निकाली गई शासकीय सामग्री एक उसी गांव में पदस्थ रह चुके शासकीय शिक्षक के घर पर रखी गई है और उसका उपयोग भी किया जा रहा है। मामले ने सरकारी संपत्ति की सुरक्षा और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी मयंक शर्मा से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि संबंधित शिक्षक ने उन्हें सूचना दी थी कि सामान सुरक्षित रखा गया है और उसे समय रहते वापस स्कूल भवन में रखवा दिया जाएगा! यहीं से कई सवाल जन्म लेते हैं। यदि सामग्री सरकारी भवन की थी तो उसे निजी घर तक पहुंचाने की अनुमति किसने दी? जब SDM की अनुमति के बिना विस्थापित गांवों के परिक्षेत्र में दखलंदाजी देना मना हैं इसके बावजूद हजारों रुपए की लागत से बने चैनल गेट, 4 दरवाजे, 3 खिड़कियां उखाड़े एवं किसके कहने से वर्षों से पदस्थ शासकीय शिक्षक के घर रखे गए? सरकारी संपत्ति पर डांका या वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत का सीधा परिणाम आखिर इतना बड़ा सामान बन विभाग की निगरानी के बीच बाहर कैसे आया? यदि यह वैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा था तो उसका कोई आदेश या अभिलेख क्यों नहीं है? और यदि यह बिना अनुमति हुआ, तो फिर इसे शासकीय संपत्ति के अनधिकृत उपयोग या चोरी के रूप में दर्ज कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं की गई? ग्रामीणों का कहना है कि मामला सार्वजनिक होने के बाद अब सामान वापस रखने की बात कही जा रही है। उनका आरोप है कि यदि यह सब वैध था तो पहले ही इसकी जानकारी सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? और यदि अवैध था, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अब सवाल सिर्फ गायब हुए दरवाजों और चैनल गेट का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था का है जो एक प्रतिबंधित और वन विभाग की निगरानी वाले क्षेत्र में भी शासकीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकी। ग्रामीणों ने पूरे मामलेज़ की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पन्ना से भागीरथ विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट।1
- गुनौर से जगन्नाथ धाम तक साइकिल यात्रा का भव्य आगाज बालाजी सरकार मंदिर से नगर वासियों ने दी उत्साह पूर्वक विदाई *गुनौर से जगन्नाथ धाम तक साइकिल यात्रा का भव्य आगाज: बालाजी सरकार, प्रमोद और विनोद कोरी को नगर वासियों ने दी उत्साह पूर्वक विदाई*।। एंकर -: आस्था, संकल्प और अनूठी धार्मिक भावना का अद्भुत संगम सोमवार को गुन्नौर की पावन धरा पर देखने को मिला। क्षेत्र के श्रद्धालु बालाजी सरकार श्री चित्रकूट मैहर के अनन्य भक्त प्रमोद कोरी और विनोद कोरी ने पवित्र धार्मिक स्थल जगन्नाथ पुरी तक की विशाल साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। इस कठिन और भक्तिमयी यात्रा का मुख्य उद्देश्य धार्मिक सद्भाव, लोक कल्याण और जगन्नाथ धाम में आस्था का ध्वज फहराना है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर गुन्नौर की नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह, उपाध्यक्ष चंदन सपेरा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम, कुलदीप राजा, धर्मराज कश्यप सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष संतोष लोधी, नगर अध्यक्ष रामस्वरूप पटेल एवं उमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने मुख्य मार्ग पर यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। फूलों की वर्षा और तिलक से हुआ भव्य अभिनंदन साइकिल यात्रियों के साहस और अटल भक्ति की सराहना करते हुए उपस्थित जनों ने उन्हें रोली-अक्षत का तिलक लगाया और पुष्पहार पहनाकर यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान 'जय श्री राम', 'जय बालाजी महाराज' और 'जय जगन्नाथ स्वामी' के जयकारों से पूरा गुन्नौर नगर गुंजायमान हो उठा। क्षेत्रीय जनप्रतियों ने दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं बालक दास महंत मुंह मीठा कर के रवाना किया जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह, कॉग्रेस अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम ने कहा कि इस प्रकार की कठिन साइकिल यात्राएं केवल शारीरिक बल से नहीं, बल्कि अटूट श्रद्धा और आत्मबल से पूरी होती हैं। गुन्नौर नगर के युवाओं का यह धार्मिक संकल्प पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उपस्थित सभी नेताओं और नागरिकों ने संयुक्त रूप से भगवान जगन्नाथ और बालाजी महाराज से यात्रियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा और निर्विघ्न यात्रा की प्रार्थना की। यह यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए पवित्र जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचेगी, जहाँ भगवान जगन्नाथ के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के साथ इस संकल्प यात्रा का विश्राम होगा। नगर वासियों ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच साइकिल यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया।3
- गुनौर से जगन्नाथ धाम तक साइकिल यात्रा का श्रीगणेश बालाजी सरकार मंदिर से प्रमोद-विनोद कोरी ने शुरू की संकल्प यात्रा, पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा गुनौर गुनौर से जगन्नाथ धाम तक साइकिल यात्रा का श्रीगणेश बालाजी सरकार मंदिर से प्रमोद-विनोद कोरी ने शुरू की संकल्प यात्रा, पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा गुनौर गुनौर । आस्था, श्रद्धा और संकल्प की मिसाल पेश करते हुए गुन्नौर के युवा प्रमोद कोरी एवं विनोद कोरी ने सोमवार को बालाजी सरकार मंदिर से जगन्नाथ पुरी धाम तक साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। चित्रकूट धाम एवं मैहर धाम के अनन्य भक्त दोनों यात्रियों का उद्देश्य धार्मिक सद्भाव, लोक कल्याण और भगवान जगन्नाथ के प्रति अपनी आस्था प्रकट करना है। यात्रा के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह, उपाध्यक्ष चंदन सपेरा, पत्रकार सुशील विश्वकर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम, कुलदीप राजा, धर्मराज कश्यप, सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष संतोष लोधी, नगर अध्यक्ष रामस्वरूप पटेल एवं उमेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे। पुष्पवर्षा और तिलक से हुआ भव्य स्वागत साइकिल यात्रियों के रवाना होने के दौरान नगरवासियों ने उनका तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। जगह-जगह फूलों की वर्षा की गई। 'जय श्री राम', 'जय बालाजी महाराज' और 'जय जगन्नाथ स्वामी' के जयघोष से गुन्नौर का माहौल भक्तिमय हो गया। महंत बालक दास जी ने मुंह मीठा कराकर दी शुभकामनाएं बालाजी सरकार मंदिर के महंत बालक दास जी ने दोनों साइकिल यात्रियों का मुंह मीठा कराया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच नगरवासियों ने यात्रियों का उत्साह बढ़ाया तथा उनके धार्मिक संकल्प की सराहना की। नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह, पत्रकार सुशील विश्वकर्मा एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार गौतम ने कहा कि ऐसी कठिन धार्मिक यात्राएं केवल शारीरिक क्षमता से नहीं, बल्कि अटूट श्रद्धा, संकल्प और आत्मबल से पूरी होती हैं। गुन्नौर के युवाओं का यह धार्मिक संकल्प पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भगवान जगन्नाथ और बालाजी महाराज से दोनों यात्रियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं निर्विघ्न यात्रा की प्रार्थना की। साइकिल यात्रा विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए जगन्नाथ पुरी धाम पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद संकल्प यात्रा का समापन होगा। रिपोर्टर — अशोक विश्वकर्मा DNN न्यूज़, गुन्नौर/पन्ना4
- खनिज परिवहन की समस्याओं को लेकर हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन का ज्ञापन खनिज परिवहन की समस्याओं को लेकर हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन का ज्ञापन कटनी। खनिज परिवहन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर हाईवा ट्रांसपोर्ट यूनियन, कटनी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने टीपी जारी होने के बाद ओवरलोडिंग की कार्रवाई, रेत खदानों के संचालन, क्यूबिक मीटर और GVW की माप में विसंगति, अवैध वसूली और हाईटेक कैमरों के चलते वाहनों को रोककर होने वाली परेशानी सहित कई मुद्दे उठाए। यूनियन ने मांग की है कि खनिज परिवहन से जुड़ी कार्रवाई में टीपी जारी करने वाली और खनिज प्राप्त करने वाली फर्म की जिम्मेदारी भी तय की जाए। साथ ही सीमेंट प्लांट और शासकीय निर्माण कार्यों में खनिज परिवहन के लिए उचित भाड़ा निर्धारण की मांग की गई है। 7 दिन में समाधान नहीं तो अनिश्चितकालीन वाहन खड़े करने की चेतावनी यूनियन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि सात दिवस में समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो खनिज परिवहन में लगे सभी वाहन शांतिपूर्वक अनिश्चितकालीन समय के लिए खड़े किए जा सकते हैं। यूनियन ने इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होने की बात कही है।1
- दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला लिपिकों का भोपाल में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन दो सूत्रीय मांगों को लेकर जिला लिपिकों का भोपाल में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन दमोह - दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लिपिक कर्मचारियों ने राजधानी भोपाल स्थित वल्लभ भवन मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें हजारों की संख्या में लिपिक कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला लिपिक वर्गीय अध्यक्ष श्री राजीव बड़कुल द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि लिपिक वर्ग की प्रमुख मांगों में अनुकंपा नियुक्ति में CPCT की अनिवार्यता समाप्त करना तथा मंत्रालय के लिपिक कर्मचारियों के समान वेतनमान लागू करना शामिल है। इस प्रदर्शन में दमोह जिले के शिक्षा, वन, लोक निर्माण विभाग (PWD), आईटीआई एवं स्वास्थ्य विभाग के अनेक लिपिकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति ने शासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में जिला लिपिक संघ के अध्यक्ष ने अपने अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल हुए सभी लिपिक कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मांगों के निराकरण तक संघर्ष जारी रहेगा।1
- 16 अगस्त 2026 को शोभायात्रा वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी जी की शौर्य, त्याग एवं बलिदान से प्रेर समस्त क्षेत्र वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें 16 अगस्त 2026 को शोभायात्रा वीरांगना महारानी अवन्ती बाई लोधी जी की शौर्य, त्याग एवं बलिदान से प्रेर समस्त क्षेत्र वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें2
- (part 5 )बस में जा रहे लोगों ने बचाया मासूम बच्चे को, बच्चे ले जा रहा व्यक्ति , ना तो बच्चे का नाम बता पा रहा है और ना ही दस्तावेज दिखा पा रहा लोगों ने पकड़ा झूठ (part 5 )बस में जा रहे लोगों ने बचाया मासूम बच्चे को, बच्चे ले जा रहा व्यक्ति , ना तो बच्चे का नाम बता पा रहा है और ना ही दस्तावेज दिखा पा रहा लोगों ने पकड़ा झूठ1
- (part 6 )बस में जा रहे लोगों ने बचाया मासूम बच्चे को, बच्चे ले जा रहा व्यक्ति , ना तो बच्चे का नाम बता पा रहा है और ना ही दस्तावेज दिखा पा रहा लोगों ने पकड़ा झूठ (part 6 )बस में जा रहे लोगों ने बचाया मासूम बच्चे को, बच्चे ले जा रहा व्यक्ति , ना तो बच्चे का नाम बता पा रहा है और ना ही दस्तावेज दिखा पा रहा लोगों ने पकड़ा झूठ1