ज्ञानवती देवी पुत्री स्व राममूर्ति निषाद उम्र लगभग 26 वर्ष 22 तारीख को दवा लेने के लिए दियारा गई थी परन्तु जब घर नहीं आई तब घर वालों ने खोज बीन करना शुरू किया काफी खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिली तो कोतवाली लम्भुआ आकर तहरीर 23 तारीख को दी गई पुलिस द्वारा बताया गया की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है लेकिन आज घर के पास पास एक पेड़ में एक रस्सी के सहारे लटकता दिखाई दिया जबकि बृजेश और उनकी मां का कहना है कि हम लोगों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन हम लोगों को इसका कोई सुराग नहीं लगा आज दिनांक 30 तारीख को सबको एक पेड़ में लटकते देखा लोगों ने घर जाकर बताया परिजन जुटे शिनाख्त करते हुए पुलिस को भी सूचना दी गई देखते-देखते गांव के आसपास के लोग भारी सख्या में इकट्ठा होने लगे घटना स्थल पर पुलिस का भी जमावड़ा देखा गया और क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया द्वारा क्षेत्राधिकारी से कुछ जानना चाहा तो यह कहकर चले गए कि मैंने जानकारी के लिए पुलिस मीडिया सेल पर वाइट डाल दी है वहां से प्राप्त करलें
ज्ञानवती देवी पुत्री स्व राममूर्ति निषाद उम्र लगभग 26 वर्ष 22 तारीख को दवा लेने के लिए दियारा गई थी परन्तु जब घर नहीं आई तब घर वालों ने खोज बीन करना शुरू किया काफी खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिली तो कोतवाली लम्भुआ आकर तहरीर 23 तारीख
को दी गई पुलिस द्वारा बताया गया की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है लेकिन आज घर के पास पास एक पेड़ में एक रस्सी के सहारे लटकता दिखाई दिया जबकि बृजेश और उनकी मां का कहना है कि हम लोगों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन हम लोगों
को इसका कोई सुराग नहीं लगा आज दिनांक 30 तारीख को सबको एक पेड़ में लटकते देखा लोगों ने घर जाकर बताया परिजन जुटे शिनाख्त करते हुए पुलिस को भी सूचना दी गई देखते-देखते गांव के आसपास के लोग भारी सख्या में इकट्ठा होने लगे घटना स्थल पर पुलिस
का भी जमावड़ा देखा गया और क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया द्वारा क्षेत्राधिकारी से कुछ जानना चाहा तो यह कहकर चले गए कि मैंने जानकारी के लिए पुलिस मीडिया सेल पर वाइट डाल दी है वहां से प्राप्त करलें
- शव जलाने के लिए लकड़ी काटते समय हादसा, लटकती डाल की चपेट में आने से अधेड़ की मौत अखण्डनगर, सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के मरूईकृषणदासपुर निवासी राम तीरथ उर्फ साधू (38) की सोमवार सुबह पेड़ की लटकती डाल की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि उमरी गांव में अशोक की पत्नी की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने राम तीरथ अपने गांव के अशोक कुमार के रिश्दार महेंद्र कुमार के साथ गए थे। करीब 9:30 बजे पेड़ से लकड़ी काटते समय ऊपर लटक रही डाल अचानक टूटकर राम तीरथ के सिर पर जा गिरी। गंभीर चोट लगने पर महेन्द्रकुमार ,व अन्य परिजन तथा ग्राम प्रधान सियाराम मौर्य उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र कुमार की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी कमलेश, पुत्र सौरभ, गौरव व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- शिकायत से समाधान तक—लम्भुआ में सोशल मीडिया बना जनता की आवाज, अध्यक्ष की पहल को जनता का मिल रहा समर्थन लम्भुआ। “सवाल उठे तो जवाब मिले, शिकायत हुई तो काम हुआ, नगर की जनता को जब अपना सा कोई साथ मिला, तो भरोसा और भी खास हुआ।” नगर पंचायत लम्भुआ में अध्यक्ष अवनीश सिंह अंगद की सोशल मीडिया के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुनने और उनके तत्काल समाधान की पहल अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती जा रही है। नगर पंचायत विकास कार्यों को लेकर बनाए गए सोशल मीडिया ग्रुप में शिकायतों पर त्वरित संज्ञान और कार्रवाई से संतुष्ट लोग स्वयं इस मुहिम से जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। जनता की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए इसी उद्देश्य से एक और सोशल मीडिया ग्रुप बनाया गया है, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को जोड़कर उनकी समस्याओं को सीधे सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। अध्यक्ष की ओर से जनता से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र की समस्या को बेझिझक सोशल मीडिया ग्रुप पर रखें। उनका कहना है कि शिकायत सामने आएगी तो उसके समाधान का प्रयास भी उसी तत्परता से किया जाएगा। खास बात यह है कि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली समस्याओं पर अध्यक्ष स्वयं नजर बनाए रखने के साथ संबंधित कर्मचारियों को भी कार्यवाही के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सवाल उठते ही जवाब और शिकायत के बाद समाधान की कोशिश ने जनता के बीच संवाद का एक नया माध्यम तैयार किया है। नगर पंचायत के कर्मचारी भी सामने आने वाली समस्याओं के निस्तारण में तत्काल प्रयास करते नजर आ रहे हैं।इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि “देर आए, लेकिन दुरुस्त आए”—अगर शिकायत की आवाज सीधे जिम्मेदार लोगों तक पहुंच रही है और उसके बाद कार्रवाई भी दिखाई दे रही है, तो इससे जनता का भरोसा मजबूत होता है। सोशल मीडिया ग्रुप में लगातार बढ़ती भागीदारी इसी बदलते संवाद की तस्वीर पेश कर रही है। अब जनता सिर्फ समस्या बताने तक सीमित नहीं, बल्कि उसके समाधान की प्रक्रिया को भी देख रही है। यही वजह है कि नगर पंचायत की इस पहल को लेकर लोगों के बीच चर्चा है कि “जहां पहले शिकायत के बाद इंतजार होता था, वहां अब शिकायत के साथ समाधान की उम्मीद भी दिखाई देने लगी है।”4
- मलबा हटाकर रास्ता और नाली कराई साफ, पीड़ितों को मदद का भरोसा जयसिंहपुर क्षेत्र के अमदेवा गांव में बारिश से गिरे कच्चे मकानों के मलबे से बाधित आवागमन मार्ग और मिट्टी से पटी नाली की सोमवार को सफाई कराई गई। रविवार को एसडीएम संदीप कुमार यादव व ब्लाक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर एडीओ पंचायत रामजीलाल द्वारा गठित आधा दर्जन से अधिक सफाईकर्मियों की टीम गांव पहुंची और रास्ते में पड़े मलबे को हटाने के साथ नाली में भरी मिट्टी भी साफ की। इससे ग्रामीणों का आवागमन सुचारु हो सका और जल निकासी का रास्ता भी साफ हुआ। इससे एक दिन पहले रविवार को गांव में कच्चे मकान गिरने की जानकारी पर एसडीएम संदीप कुमार यादव और सीओ सुनील कुमार सिंह ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से नुकसान की जानकारी लेते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए। पीड़ित परिवारों की परेशानी की जानकारी होने पर ब्लॉक प्रमुख राहुल चंद्रशेखर शुक्ला भी गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने पीड़ितों को खाद्य सामग्री की किट वितरित की। बारिश से कई कच्चे मकान और टिन शेड गिरने के कारण परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को सफाई कार्य में मनोज कुमार, राम अछैबर, बलराम, मिठाईलाल, महेंद्र कुमार, राजमणि, सुनील कुमार वर्मा, पूनम देवी, भीमेश कुमार, लल्लन प्रसाद सहित अन्य सफाईकर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराकर पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता और सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक जन जागरूकता का दिया संदेश सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेमरी मंडल में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय एवं मंडल मीडिया प्रभारी अनिल जायसवाल की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा भाजपा जिला मंत्री राजेश सिंह मौजूद रहे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, जगदंबा सिंह, सभाजीत पांडेय, गुरु प्रसाद पांडेय, जयकिशन गौतम, सुरेंद्र यादव नंदलाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- निशाना लगा GOLD पर… नीरू ने रचा इतिहास, तिरंगे की शान बढ़ाई!” एशियन गेम्स से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी!29 सितंबर आज मंगलवार को हरियाणा की बेटी नीरू ढांडा ने निशानेबाजी में GOLD पर निशाना साध दिया है!महिलाओं की इंडिविजुअल ट्रैप स्पर्धा में नीरू ने 30 में से 28 निशाने सही लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।निशाना ऐसा लगा कि रिकॉर्ड भी टूटा और इतिहास भी बना!नीरू ने शानदार प्रदर्शन के साथ एशियन रिकॉर्ड कायम किया और इस स्पर्धा में GOLD जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं। खास बात—नीरू ने इसी दिन ट्रैप टीम स्पर्धा में SILVER भी जीता। यानी एक दिन… दो मेडल! एक GOLD… एक SILVER… और भारत का तिरंगा बुलंद! स्पोर्ट्स संवाददाता हेमशंकर सोनवानी की खास रिपोर्ट।1
- मुठभेड़ के बाद गोकशी के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत गोवंश बरामद सहारनपुर ✍️Ⓜ️थाना बेहट पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी के प्रयास के आरोप में एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक जिंदा गोवंश, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान हसीन के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि हसीन शातिर किस्म का अपराधी है और उसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोकशी, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा हत्या के प्रयास सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए भेजा गया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बेहट श्री शशिप्रकाश शर्मा द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए1
- ज्ञानवती देवी पुत्री स्व राममूर्ति निषाद उम्र लगभग 26 वर्ष 22 तारीख को दवा लेने के लिए दियारा गई थी परन्तु जब घर नहीं आई तब घर वालों ने खोज बीन करना शुरू किया काफी खोजबीन करने के बाद जब नहीं मिली तो कोतवाली लम्भुआ आकर तहरीर 23 तारीख को दी गई पुलिस द्वारा बताया गया की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है लेकिन आज घर के पास पास एक पेड़ में एक रस्सी के सहारे लटकता दिखाई दिया जबकि बृजेश और उनकी मां का कहना है कि हम लोगों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन हम लोगों को इसका कोई सुराग नहीं लगा आज दिनांक 30 तारीख को सबको एक पेड़ में लटकते देखा लोगों ने घर जाकर बताया परिजन जुटे शिनाख्त करते हुए पुलिस को भी सूचना दी गई देखते-देखते गांव के आसपास के लोग भारी सख्या में इकट्ठा होने लगे घटना स्थल पर पुलिस का भी जमावड़ा देखा गया और क्षेत्राधिकारी और कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया द्वारा क्षेत्राधिकारी से कुछ जानना चाहा तो यह कहकर चले गए कि मैंने जानकारी के लिए पुलिस मीडिया सेल पर वाइट डाल दी है वहां से प्राप्त करलें4
- कादीपुर में डबल मर्डर, सनसनीखेज वारदात। कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुंभी डडिया गांव से जुड़ा मामला। पति पत्नी की हत्या कर फेंका शव। एक डेड बॉडी घर में और दूसरे की मिली घर से बाहर। मृतक पति की पहचान सहायक अध्यापक मुकेश सिंह कंपोजिट विद्यालय खनुहट के रूप में। डबल मर्डर से मौके पर पहुंची कई थाने की फोर्स। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण बोले, पुलिस और फोरेंसिक टीम लगाकर कराई जा रही मामले की जांच पड़ताल । जल्द किया जाएगा डबल मर्डर का खुलासा।2