शव जलाने के लिए लकड़ी काटते समय हादसा, लटकती डाल की चपेट में आने से अधेड़ की मौत अखण्डनगर, सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के मरूईकृषणदासपुर निवासी राम तीरथ उर्फ साधू (38) की सोमवार सुबह पेड़ की लटकती डाल की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि उमरी गांव में अशोक की पत्नी की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने राम तीरथ अपने गांव के अशोक कुमार के रिश्दार महेंद्र कुमार के साथ गए थे। करीब 9:30 बजे पेड़ से लकड़ी काटते समय ऊपर लटक रही डाल अचानक टूटकर राम तीरथ के सिर पर जा गिरी। गंभीर चोट लगने पर महेन्द्रकुमार ,व अन्य परिजन तथा ग्राम प्रधान सियाराम मौर्य उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र कुमार की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी कमलेश, पुत्र सौरभ, गौरव व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शव जलाने के लिए लकड़ी काटते समय हादसा, लटकती डाल की चपेट में आने से अधेड़ की मौत अखण्डनगर, सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र के मरूईकृषणदासपुर निवासी राम तीरथ उर्फ साधू (38) की सोमवार सुबह पेड़ की लटकती डाल की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि उमरी गांव में अशोक की पत्नी की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी काटने राम तीरथ अपने गांव के अशोक कुमार के रिश्दार महेंद्र कुमार के साथ गए थे। करीब 9:30 बजे पेड़ से लकड़ी काटते समय ऊपर लटक रही डाल अचानक टूटकर राम तीरथ के सिर पर जा गिरी। गंभीर चोट लगने पर महेन्द्रकुमार ,व अन्य परिजन तथा ग्राम प्रधान सियाराम मौर्य उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ सीएचसी पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र कुमार की भी तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी कमलेश, पुत्र सौरभ, गौरव व पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- *मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्न* *प्रयागराज* मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में सोमवार को आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा विभिन्न ऋणपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान मंडलायुक्त ने सुश्री रेखा, सुमन, सत्येंद्र सहित अन्य लाभार्थियों को टूलकिट वितरित किए। ऋणपरक योजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने बैंकर्स को निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में लाभार्थियों के आवेदन अनावश्यक रूप से निरस्त न किए जाएं। जिन आवेदनों में कमियां हों, केवल उन्हीं पर आपत्ति दर्ज करते हुए लाभार्थी और संबंधित उद्योग को कमियों की स्पष्ट जानकारी दी जाए तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निवेश मित्र पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा के बाद भी लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने यूपीसीडा एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। नैनी क्षेत्र में पोल शिफ्टिंग का कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित प्रकरण का भी निस्तारण किया गया। बैठक में एक निजी फर्म द्वारा बैंक की ओर से कैपिटल सब्सिडी जारी न किए जाने तथा शॉपिंग मॉल को एनपीए घोषित किए जाने संबंधी नोटिस का मामला भी प्रस्तुत किया गया। मंडलायुक्त ने फर्म को पीडीए से आवश्यक नक्शा स्वीकृत कराकर बैंक में जमा कराने के निर्देश दिए। वहीं बैंक को प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा एमएनएनआईटी से संबंधित सर्विस टैक्स के प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार निर्णय लिए जाने पर भी सहमति बनी। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग अजय चौरसिया, मंडल के समस्त उपायुक्त उद्योग, एलडीएम तथा विभिन्न उद्यमी उपस्थित रहे।1
- कुम्हीडड़िया में हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी* सुल्तानपुर जिले के थाना कादीपुर क्षेत्र के ग्राम कुम्हीडड़िया में 29 सितंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके की स्थिति और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों के संबंध में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से दी गई बाइट में मामले की जांच और अब तक की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। *रोहित जायसवाल पत्रकार*1
- सोनभद्र में हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राख लदे हाइवा और दूध से भरे ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। सोनभद्र में हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। राख लदे हाइवा और दूध से भरे ट्रक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।1
- जंगली जानवर से टकराई बाइक, सवार गंभीर, जिला अस्पताल रेफर प्रतापगढ के फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव निवासी छोटेलाल मंगलवार को अपनी ससुराल रामगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। वह पट्टी-रानीगंज मार्ग पर गड़ौरी गांव के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक सड़क पर एक जंगली जानवर आ गया। बाइक जंगली जानवर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में छोटेलाल के चेहरे, सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पट्टी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1
- सुल्तानपुर गल्ला मंडी विवाद: अध्यक्ष बोले- बाहरी तत्वों ने व्यापारियों को भ्रमित किया: कहा- राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए प्रदर्शन हुआ, दुकानें नहीं हटेंगी सुल्तानपुर गल्ला मंडी में व्यापारियों के आरोपों के बाद भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बाहरी तत्वों ने राजनीतिक फायदे के लिए व्यापारियों को भ्रमित किया है। अग्रवाल ने बताया कि अमेठी वाड़ा की जमीन पर 1956/63 से विवाद चल रहा है। सिविल कोर्ट में मुकदमा खारिज होने के बाद नगर पालिका ने दुकानदारों से किराया लेना शुरू किया। नगर पालिका की 1983 में दायर अपील जनवरी 2020 में और दिसंबर 2020 की रेस्टोरेशन एप्लीकेशन जुलाई 2025 में खारिज हुई। अध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उनकी दुकानें खाली कराने का नगर पालिका को कोई अधिकार नहीं है और न ही कोई नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन सोची-समझी रणनीति के तहत बाहरी तत्वों द्वारा कराया गया। अग्रवाल ने मीडिया के माध्यम से सभी व्यापारी भाइयों को आश्वस्त किया कि जब तक वह अध्यक्ष हैं, उनकी दुकानें हटाने जैसा कोई काम नहीं होगा।1
- *सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में राहुल गाँधी मामले में 1 अक्टूबर को होंगी सुनवाई* सुल्तानपुर,राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में सुल्तानपुर दीवानी में चल रहे केस में अब 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। दरअसल आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते आज कोर्ट में कंडोलेंस होने के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।लिहाजा कोर्ट ने 1 अक्टूबर को बहस की तिथि निर्धारित की है। बताते चलें कि ये मामला है करीब 8 वर्ष पहले का। जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक प्रेस वार्ता में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह पर एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी बयान से आहत होकर सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दीवानी के एमपी एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दाखिल किया था। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दी थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान राहुल गांधी बीते वर्ष 20 फरवरी 2025 से जमानत पर हैं वहीं 26 जुलाई 2025 को उन्होंने कोर्ट पहुंचकर अपना बयान भी दर्ज करवा चुके हैं। कोर्ट के आदेश पर पुनः बीते 20 फरवरी 2026 को भी राहुल गांधी कोर्ट में पहुंच अपना बयान दर्ज करवाया था, जिसमें उन्होंने इस मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था। वहीं पिछले दिनों सुनवाई के दौरान बीजेपी नेता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने साक्ष्य के रूप में अपने द्वारा पूर्व में प्रस्तुत की गई प्रेस वार्ता की सीडी के ऑडियो वीडियो की वॉयस और राहुल गांधी की वास्तविक वॉयस से मिलान करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट और रिवीजनल कोर्ट में वॉयस मिलान की निगरानी डाली गई थी, जिसे कोर्ट द्वारा खारिज किया जा चुका है। लिहाजा वादी विजय मिश्रा के अधिवक्ता संतोष पांडेय हाईकोर्ट में एक सितंबर को वॉयस मिलान की रिट दायर की थी, लेकिन हाईकोर्ट ने वॉयस मिलान की याचिका खारिज कर दी है, और आज इसी मामले में बहस होनी थी। लेकिन आज बार के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन के चलते मामले में नही हो सकी सुनवाई।4
- *प्रयागराज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार* मकान का गृहकर संशोधित करने के एवज में मांगी थी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में रंगे हाथ पकड़ा भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मंगलवार को नगर निगम के जोन-7 फाफामऊ कार्यालय में तैनात महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि मकान के बढ़े हुए गृहकर को संशोधित करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, फाफामऊ के शांतिपुरम गद्दोपुर निवासी शारिक अहमद ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन, प्रयागराज मंडल में शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसकी मां के नाम दर्ज मकान का बढ़ा हुआ गृहकर संशोधित कराने के लिए क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक राधा देवी ने कथित तौर पर 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मामले की जांच की और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। मंगलवार 29 सितंबर को 14 सदस्यीय ट्रैप टीम गठित कर नगर निगम के जोन-7 फाफामऊ कार्यालय में कार्रवाई की गई। बताया गया कि दोपहर करीब 1:16 बजे लोकसेवक साक्षियों और ट्रैप टीम की मौजूदगी में राजस्व निरीक्षक राधा देवी को कथित रूप से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। गिरफ्तार महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी, अंशुल कुमार की पत्नी और गिरधारी लाल की पुत्री बताई गई हैं। उनका मूल निवास प्रतापगढ़ जनपद के मान्धाता थाना क्षेत्र स्थित पुरेला गांव बताया गया है। वर्तमान में वह प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात थीं। उनका अस्थायी पता गोविंदपुर, थाना शिवकुटी, प्रयागराज बताया गया है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम द्वारा गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना फाफामऊ में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराने की कार्रवाई की जा रही है। *रिश्वत मांगे जाने पर इन नंबरों पर करें शिकायत* भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई अराजपत्रित सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी शिकायत तत्काल करें। भ्रष्टाचार निवारण संगठन, प्रयागराज मंडल: 9454402490 भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय, लखनऊ कंट्रोल रूम: 9454402484 संगठन की ओर से शिकायतों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।1
- आज दिनांक 29.09.2026 को थाना लम्भुआ क्षेत्रान्तर्गत महमूदपुर गांव में महिला का शव मिलने के संबंध में *क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा दी गयी बाइटः-* आज दिनांक 29.09.2026 को थाना लम्भुआ क्षेत्रान्तर्गत महमूदपुर गांव में महिला का शव मिलने के संबंध में *क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर द्वारा दी गयी बाइटः-*1
- *वो हर किसी नेता के नसीब में नहीं होता। ❤️* *रामपुर खास की जनता का अपने नेता के प्रति यह प्यार वाकई अतुलनीय है। 🙏❤️* *बाबा घुइसरनाथ की कसम खाकर, शबाना बाबा के ऊपर हाथ रख कर कसम खाता हूं कि मैं रामपुर खास को दुनिया में अजर अमर करना चाहता हूं।* *ये जो अपने नेता आदरणीय श्री प्रमोद तिवारी जी के प्रति जनता का प्यार,सम्मान और अपनापन आप देख रहे हैं,* *वो हर किसी नेता के नसीब में नहीं होता। ❤️* *रामपुर खास की जनता का अपने नेता के प्रति यह प्यार वाकई अतुलनीय है। 🙏❤️* *जय रामपुर खास!* *जय कांग्रेस! ✋* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*1