Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर में नकली नोट गैंग का भंडाफोड़ 😱 | 4.88 लाख के जाली नोट बरामद | Mastermind गिरफ्तार रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 4 लाख 88 हजार 200 रुपये के नकली नोट और नोट बनाने की मशीनें बरामद हुई हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड मेरठ से गिरफ्तार किया गया है, जो इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से संपर्क कर नकली नोट चलाता था। थाना गंज पुलिस और एसओजी टीम की इस बड़ी सफलता से इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो को अंत तक जरूर देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें।
Khan ubaid
रामपुर में नकली नोट गैंग का भंडाफोड़ 😱 | 4.88 लाख के जाली नोट बरामद | Mastermind गिरफ्तार रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 4 लाख 88 हजार 200 रुपये के नकली नोट और नोट बनाने की मशीनें बरामद हुई हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड मेरठ से गिरफ्तार किया गया है, जो इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से संपर्क कर नकली नोट चलाता था। थाना गंज पुलिस और एसओजी टीम की इस बड़ी सफलता से इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो को अंत तक जरूर देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Junaid Junaid1
- रामपुर के थाना गंज क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में 4 लाख 88 हजार 200 रुपये के नकली नोट और नोट बनाने की मशीनें बरामद हुई हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड मेरठ से गिरफ्तार किया गया है, जो इंस्टाग्राम के जरिए लोगों से संपर्क कर नकली नोट चलाता था। थाना गंज पुलिस और एसओजी टीम की इस बड़ी सफलता से इलाके में हड़कंप मच गया है। वीडियो को अंत तक जरूर देखें और चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- Post by वसीम खान संपादक1
- बरेली रेलवे स्टेशन पर हार्ट अटैक से डिलारी थाने के दरोगा की मौत , थाना डिलारी में सबकी आंखें हुई नम शोक की लहर मुरादाबाद डिलारी। स्थानीय थाने में तैनात दरोगा शरद कुमार (55) की बरेली रेलवे स्टेशन पर रविवार को अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह जनपद मैनपुरी अंतर्गत थाना भोगांव के वरदनिया गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली में रहता था। वह प्रयागराज से डिलारी वापस आ रहे थे। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया वह आठ अप्रैल को हाईकोर्ट इलाहाबाद सीए दाखिल करने के लिए गए थे। वहां से वापस आ डिलारी रहे थे। वह 15 जून 1990 को उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। थाने में एक अगस्त 2024 से तैनात थे। बरेली जीआरपी इंस्पेक्टर एसके वर्मा के अनुसार दरोगा शरद कुमार रविवार को जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर गश खाकर गिर गए थे। उनको तुरंत एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक बताया गया है। औपचारिकताएं पूरी कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। सूचना पर दरोगा के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मौत की सूचना पर पत्नी रेखा भारद्वाज, पुत्र राजन व वंश एवं पुत्री वर्षा व पारूल का रो-रोकर हाल बेहाल था।1
- बिलासपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि संगठन का उद्देश्य भारत के एक लाख स्थानों पर हनुमान चालीसा केंद्र संचालित कर हिंदुओं को संगठित करना है,जिससे आने वाली पीढ़ी सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें। प्रांतीय अध्यक्ष सोमवार की दोपहर खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थें।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिन्दू सुरक्षित नहीं है निरंतर हिन्दू घट रहा है, और कट रहा है, लव जिहाद बढ़ता जा रहा है। बहिन बेटी सुरक्षित नहीं हैं। सरकार से आग्रह है कि अति शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाए जिससे कि भविष्य में संकट उत्पन्न न हो। वही परिषद जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा गौ संरक्षण के लिए उचित व्यवस्थाएं की जा रही हैं लेकिन सम्बंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उचित व्यवस्था करने में घोर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे गौमाता सड़कों पर है जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और गौमाता की जान जा रही है। प्रशासन को उचित व्यवस्था करनी चाहिए। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ने प्रमोद दिवाकर को जिला उपाध्यक्ष, नेहा कश्यप जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला परिषद, प्रदीप गंगवार, नगर अध्यक्ष, अनिल राठौर नगर मंत्री, आकाश राठौर नगर उपाध्यक्ष, रवि प्रखंड अध्यक्ष, गौरव दिवाकर प्रखंड मंत्री, राजरानी नगर अध्यक्षविपिन सैनी उपाध्यक्ष, सुनील कश्यप नगर गौ रक्षा प्रमुख बनाए जाने की घोषणा की गई।इस अवसर पर सर्वराज यादव, विशाल दुबे, पुष्पेन्द्र गंगवार,प्रदीप गोस्वामी, अंकुश देओल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- Post by Aaina24news@gmail.com (Niraj Bhatnagar)1
- कांठ के गढ़ी में मंडलायुक्त ने गढ़ी गांव का दौरा किया सुनीं शिकायतेंः ग्रामीणों ने बिजली पेंशन और जलभराव की समस्या बताई कांठ के गढ़ी में मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह ने एक विशेष अभियान के तहत ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान गांव के इतिहास और लुप्त होती परंपराओं पर चर्चा हुई, वहीं ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। अभियान के दौरान मंडलायुक्त ने गांव के बुजुर्गों के साथ लगभग दो घंटे तक बातचीत की। उन्होंने गांव के परिवेश में समय के साथ आए बदलावों को जानने का प्रयास किया। बाजार, पुराने हाट, मेलों और तालाबों का जिक्र होने पर कई ग्रामीण भावुक हो उठे। गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग फखरुद्दीन ने बताया कि पहले त्योहारों पर घरों में विशेष पकवान बनते थे और मेलों का भव्य आयोजन होता था, लेकिन अब कई परंपराएं छूटती जा रही हैं। भावुक चर्चाओं के बीच ग्रामीणों ने गांव की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। संवाद के दौरान मुख्य रूप से बिजली की अनियमित आपूर्ति, कब्रिस्तान में जलभराव की गंभीर समस्या, वृद्धावस्था पेंशन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलना, तथा राशन कार्ड में यूनिट कम होने जैसी शिकायतें सामने आईं। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि इन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है या नहीं। गढ़ी में बेबाक न्यूज ऑनलाइन के लिए मोहम्मद रफ़ी की रिपोर्ट1
- Post by Junaid Junaid1