Shuru
Apke Nagar Ki App…
शराब बनी है पीने के लिए मगर पीजिए उतना ही जिससे कि अपने ठिकाने पर या अपने गंतव्य पर पहुंचा जा सके #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
Dev Raj Thakur
शराब बनी है पीने के लिए मगर पीजिए उतना ही जिससे कि अपने ठिकाने पर या अपने गंतव्य पर पहुंचा जा सके #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- हिमाचल की आवाज संवाददाता/मोहन सिंह ठाकुर रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रत्तनपुर से शरशाफ्ट तक की सड़क, जो कि SJVNL के अधीन आती है, पिछले लगभग एक साल से बेहद खराब स्थिति में पड़ी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, टूटे हुए किनारे और मलबा पड़ा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि पहले भी एक व्यक्ति इस रास्ते पर गिरकर घायल हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। यह सड़क पहाड़ी और संकरी होने के कारण जोखिम और भी बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों ने SJVNL और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- हिमाचल में एक साथ मई में होंगे पंचायत चुनाव, भाजपा हो रही परेशान सुखविंद्र सिंह सूक्खू1
- 13 मार्च रिपोर्ट बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज (कुल्लू): राजकीय महाविद्यालय सैंज के दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 'त्रिवेणी' के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर वन मंडल अधिकारी (DFO) सिराज, मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज पहुँचने पर महाविद्यालय प्रबंधन, स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।1
- गुरुग्राम से दबोचा LSD का मुख्य सप्लायर केरल का शातिर तस्कर और पंजाब का कनेक्शन,व्हाट्सएप कॉल के जरिए चलता था नशे का काला कारोबार हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का 'जीरो टॉलरेंस' अभियान रंग ला रहा है। शिमला पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए एलएसडी (LSD) तस्करी के मुख्य सरगना को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। विओ : ASP अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नविएल हैरिसन (निवासी कालीकट, केरल) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की शुरुआत पुलिस थाना न्यू शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 14/2026 से हुई। पुलिस ने पहले संदीप शर्मा (निवासी मोगा, पंजाब) और प्रिया शर्मा (निवासी ददाहू, सिरमौर) को 11.570 ग्राम एलएसडी (562 स्टांप साइज स्ट्रिप्स) के साथ गिरफ्तार किया था। इन्हीं आरोपियों से हुई कड़ी पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण ने पुलिस को गुरुग्राम में बैठे मुख्य सप्लायर नविएल तक पहुँचाया। ASP अभिषेक ने कहा कि जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि आरोपी संदीप शर्मा पुलिस की रडार से बचने के लिए सामान्य फोन कॉल का उपयोग बिल्कुल नहीं करता था। वह केवल व्हाट्सएप के माध्यम से ही अपने नेटवर्क से संपर्क साधता था। यही नहीं, इनके बीच नशे के बदले नशे का व्यापार भी चलता था—संदीप शर्मा मुख्य सप्लायर नविएल को एलएसडी के बदले में कैनाबिस (गांजा) उपलब्ध करवाता था। बाइट : अभिषेक ASP उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 77 मुकदमे दर्ज कर 144 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है। इनमें से 14 आरोपी पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और भारत-नेपाल बॉर्डर जैसे बाहरी क्षेत्रों से 'बैकवर्ड लिंकेज' के तहत गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही, PIT NDPS के कड़े प्रावधानों के तहत पिछले 48 दिनों में 30 शातिर तस्करों को जेल भेजा गया है।1
- विजिलेंस ब्यूरो को आरटीआई से बाहर करना असंवैधानिक और तानाशाही निर्णय : रणधीर शर्मा1
- शाहतलाई थाना के अंतर्गत मलहोट में देर रात एक गद्दी समुदाय के व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि देर रात किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर इस व्यक्ति की हत्या कर दी। यह व्यक्ति कुछ दिनों से यहां पर रह रहा था। वहीं क्षेत्र में हुई अचानक इस घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था लेकिन वह भी मौके पर नहीं पाया गया है। उधर सुबह के समय सूचना मिलने पर तलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।4
- Post by Dev Raj Thakur1
- जिला बिलासपुर के बस स्टैंड पर जबली से आए एक व्यक्ति की जेब से पर्स चोरी हो गया।1
- गुरुग्राम स्थित सीपी कार्यालय जाने का अवसर प्राप्त हुआ। वहाँ से फ्री होने के पश्चात पूर्व आईएएस विनय जी से दूरभाष पर संपर्क किया। उन्होंने स्नेहपूर्वक अपने निवास पर आने का आग्रह किया। उनके घर पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने सादर भोजन भी कराया। साथ ही हमने पूर्व पुलिस महानिदेशक गुजरात अनिल प्रथम जी तथा राज्यसभा सांसद संगीता जी से भी दूरभाष के माध्यम से बातचीत करवाई। यह मुलाकात अत्यंत प्रेरणादायक और सार्थक रही। ऐसे स्नेह, सम्मान और मार्गदर्शन के लिए विनय जी का हृदय से आभार।1