logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के मोतीहाट चैती दुर्गा पूजा मंदिर से... बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के मोतीहाट चैती दुर्गा पूजा मंदिर से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर प्रशासन ने बड़ी पहल की है। आगामी चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच बैठक कर विवाद को सुलझाया गया। बैठक की अध्यक्षता बांका एसडीएम राज कुमार और बाराहाट बीडीओ गोपाल गुप्ता ने की, जिसमें दोनों पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मोतीहाट चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बाराहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल गुप्ता होंगे, ताकि पूजा का आयोजन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।

11 hrs ago
user_Banka Today News
Banka Today News
पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
11 hrs ago

बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के मोतीहाट चैती दुर्गा पूजा मंदिर से... बांका जिले के बाराहाट प्रखंड के मोतीहाट चैती दुर्गा पूजा मंदिर से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर प्रशासन ने बड़ी पहल की है। आगामी चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रखंड कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच बैठक कर विवाद को सुलझाया गया। बैठक की अध्यक्षता बांका एसडीएम राज कुमार और बाराहाट बीडीओ गोपाल गुप्ता ने की, जिसमें दोनों पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मोतीहाट चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बाराहाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल गुप्ता होंगे, ताकि पूजा का आयोजन निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जा सके।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका -जिले भर में रविवार देर रात पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होलिका दहन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों ने विधि-विधान के साथ होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और होली के उत्सव की शुरुआत की। इधर सोमवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल प्रभावी रहेगा। इसी कारण सोमवार सुबह करीब 6 बजे से शाम 7 बजे तक बांका जिले के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सूतक काल के दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाएंगे।
    1
    बिहार बांका -जिले भर में रविवार देर रात पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ होलिका दहन किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों ने विधि-विधान के साथ होलिका दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व मनाया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और होली के उत्सव की शुरुआत की।
इधर सोमवार को लगने वाले चंद्र ग्रहण को लेकर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल प्रभावी रहेगा। इसी कारण सोमवार सुबह करीब 6 बजे से शाम 7 बजे तक बांका जिले के सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। सूतक काल के दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाएंगे।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    13 hrs ago
  • मिथुन भाई सच तो कहते है कॉपी करने ▶️ के लिए अक्ल की जरूरत है ▶️ वायरल मिथुन भाई ✔️
    1
    मिथुन भाई सच तो कहते है कॉपी करने ▶️ के लिए अक्ल की जरूरत है ▶️ वायरल मिथुन भाई ✔️
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Amarpur, Banka•
    9 hrs ago
  • होली की खुशियां बनी थी मातम, अमरपुर में जहरीली शराब से एक दर्जन से अधिक की हुई थी मौत, कई की गई आंखों की गई थी रोशनी मार्च 2022… होली का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि Bihar के Amarpur में मातम की काली छाया छा गई। होली के दूसरे दिन अमरपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों से अचानक एक के बाद एक मौत की खबरें आने लगीं। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाजें पूरे इलाके में दहशत फैला रही थीं।
    1
    होली की खुशियां बनी थी मातम, अमरपुर में जहरीली शराब से एक दर्जन से अधिक की हुई थी मौत, कई की गई आंखों की गई थी रोशनी
मार्च 2022… होली का रंग अभी फीका भी नहीं पड़ा था कि Bihar के Amarpur में मातम की काली छाया छा गई। होली के दूसरे दिन अमरपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों से अचानक एक के बाद एक मौत की खबरें आने लगीं। परिजनों के रोने-बिलखने की आवाजें पूरे इलाके में दहशत फैला रही थीं।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    13 hrs ago
  • Post by THE LIVE
    1
    Post by THE LIVE
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर पंचायत सहित गोगचक धोबई, तेघड़ा पढ़भाड़ा, खुदिया, पुरानी बाजार, राजगुरू, लखनपुर और गाजीपुर गांवों में पुलिस टीम ने मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर विवेक राज, थानाध्यक्ष राज कुमार एवं असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने किया। इंस्पेक्टर विवेक राज ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, इसे सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। हुड़दंग या शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और गश्ती बढ़ा दी गई है। उन्होंने आमजनों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
    1
    होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से तारापुर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। नगर पंचायत सहित गोगचक धोबई, तेघड़ा पढ़भाड़ा, खुदिया, पुरानी बाजार, राजगुरू, लखनपुर और गाजीपुर गांवों में पुलिस टीम ने मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व इंस्पेक्टर विवेक राज, थानाध्यक्ष राज कुमार एवं असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने किया।
इंस्पेक्टर विवेक राज ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, इसे सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। हुड़दंग या शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। वहीं थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और गश्ती बढ़ा दी गई है। उन्होंने आमजनों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • देश की दिशा और दशा बेहतर करने के लिए माननीय विधायक सांसद को ईमानदार बनना होगा उसके बाद अपने आप कानून व्यवस्था सुधारने लगेगी
    1
    देश की दिशा और दशा बेहतर करने के लिए माननीय विधायक सांसद को ईमानदार बनना होगा उसके बाद अपने आप कानून व्यवस्था सुधारने लगेगी
    user_राजकुमार भगत
    राजकुमार भगत
    Godda, Jharkhand•
    6 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • रोशन रोहि जेल से बाहर!! और धमकी मिला Ajeet Akela #stageshow #AshishYadav #raushanrohi #StageShowViral #viralvideochallenge #ashishyadavkomarapatharstageshow #AshishYadav #maghisong #yadavjibrand #samaj #maghireels #jamui #singer #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #supportlocalbusiness #supporters #Version #KhesariLalYadav #pawansingh #Sinturana
    1
    रोशन रोहि जेल से बाहर!! और धमकी मिला Ajeet Akela 
#stageshow #AshishYadav #raushanrohi #StageShowViral #viralvideochallenge #ashishyadavkomarapatharstageshow #AshishYadav #maghisong #yadavjibrand #samaj #maghireels #jamui #singer #viralreelschallenge2025viralreelschallengejaiviralreelschallengeviralreelschallengechallenge #supportlocalbusiness #supporters #Version #KhesariLalYadav #pawansingh #Sinturana
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के पेलवा गांव में आयोजित शोकसभा सामाजिक जागरूकता का संदेश बन गई। प्राथमिक विद्यालय कसई की 35 वर्षीय शिक्षिका शोभा कुमारी (पति – वीरेंद्र दास) का बीते 20 फरवरी को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनके परिवार में एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं।सोमवार 2 मार्च को बांका सांसद गिरधारी यादव अपने समर्थकों के साथ शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृत्युभोज की प्रथा का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद आवश्यक धार्मिक कर्मकांड परंपरा अनुसार किए जा सकते हैं, लेकिन मृत्युभोज समाज पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालता है। कई गरीब परिवार सामाजिक दबाव में कर्ज लेकर भोज का आयोजन करते हैं, जिससे वे आर्थिक संकट में फंस जाते हैं।सांसद ने स्पष्ट कहा कि किसी भी शास्त्र में मृत्युभोज को अनिवार्य नहीं बताया गया है। यदि वही राशि बच्चों की शिक्षा और भविष्य निर्माण में खर्च की जाए तो परिवार का कल्याण होगा। उन्होंने युवाओं से आगे आकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पहल करने का आह्वान किया।सांसद की प्रेरणा से स्वर्गीय शोभा कुमारी के पति वीरेंद्र दास ने मृत्युभोज नहीं करने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी सांसद की बातों का समर्थन करते हुए मृत्युभोज नहीं करने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इसे समाज के लिए सकारात्मक और साहसिक कदम बताया।इस अवसर पर गौरीपुर मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रमोद मंडल, मोहनपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य भूतनाथ यादव, देवघर मेयर प्रत्याशी पिंटू यादव, डॉ. बीपी यादव, सिलजोरी पंचायत के उपमुखिया शिव प्रसाद यादव उर्फ शिबू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    1
    चांदन (बांका): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के पेलवा गांव में आयोजित शोकसभा सामाजिक जागरूकता का संदेश बन गई। प्राथमिक विद्यालय कसई की 35 वर्षीय शिक्षिका शोभा कुमारी (पति – वीरेंद्र दास) का बीते 20 फरवरी को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। उनके परिवार में एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं।सोमवार 2 मार्च को बांका सांसद गिरधारी यादव अपने समर्थकों के साथ शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृत्युभोज की प्रथा का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद आवश्यक धार्मिक कर्मकांड परंपरा अनुसार किए जा सकते हैं, लेकिन मृत्युभोज समाज पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालता है। कई गरीब परिवार सामाजिक दबाव में कर्ज लेकर भोज का आयोजन करते हैं, जिससे वे आर्थिक संकट में फंस जाते हैं।सांसद ने स्पष्ट कहा कि किसी भी शास्त्र में मृत्युभोज को अनिवार्य नहीं बताया गया है। यदि वही राशि बच्चों की शिक्षा और भविष्य निर्माण में खर्च की जाए तो परिवार का कल्याण होगा। उन्होंने युवाओं से आगे आकर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पहल करने का आह्वान किया।सांसद की प्रेरणा से स्वर्गीय शोभा कुमारी के पति वीरेंद्र दास ने मृत्युभोज नहीं करने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी सांसद की बातों का समर्थन करते हुए मृत्युभोज नहीं करने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्रामीणों ने इसे समाज के लिए सकारात्मक और साहसिक कदम बताया।इस अवसर पर गौरीपुर मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रमोद मंडल, मोहनपुर के पूर्व जिला परिषद सदस्य भूतनाथ यादव, देवघर मेयर प्रत्याशी पिंटू यादव, डॉ. बीपी यादव, सिलजोरी पंचायत के उपमुखिया शिव प्रसाद यादव उर्फ शिबू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar
    Umakant poddar
    Software Developer चानन, बांका, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.