पांढुर्णा में कांग्रेस का ज्ञापन, जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग पांढुर्णा। क्षेत्र की आम जनता, किसानों और उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर, जिला पांढुर्णा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने महंगाई, शक्कर और पेट्रोल के बढ़ते दाम, रसोई गैस की कीमत, बिजली बिल, खराब सड़कों और किसानों को खाद की समस्या सहित कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में प्रमुख मांगें— 🔴 शक्कर के बढ़ते दामों पर नियंत्रण कर उपभोक्ताओं को उचित दर पर शक्कर उपलब्ध कराने की मांग। 🔴 ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता और कीमतों की नियमित जांच तथा मिलावट पर नियंत्रण की मांग। 🔴 रसोई गैस की नियमित आपूर्ति और सिलेंडर के बढ़ते दामों पर नियंत्रण की मांग। 🔴 कोरोना काल से बंद दादाधाम एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की मांग। 🔴 पांढुर्णा-अमरावती मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कर पूरा कराने की मांग। 🔴 पांढुर्णा-अमरावती सहित प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति में सुधार कराने की मांग। 🔴 किसानों को समय पर पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग। 🔴 स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कर गलत एवं अनावश्यक विद्युत बिलों से उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उईके और विधायक नीलेश उईके ने कहा कि ये मांगें आम जनता, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के हितों से सीधे जुड़ी हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो कांग्रेस जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष और तेज करेगी। ज्ञापन के दौरान जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी अनुसांगिक संगठन एवं प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नेता, महिला नेत्रियां, युवा कार्यकर्ता, पार्षद और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने कहा कि क्षेत्र की जनता और किसानों की आवाज को आगे भी मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
पांढुर्णा में कांग्रेस का ज्ञापन, जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग पांढुर्णा। क्षेत्र की आम जनता, किसानों और उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल महोदय के नाम कलेक्टर, जिला पांढुर्णा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने महंगाई, शक्कर और पेट्रोल के बढ़ते दाम, रसोई गैस की कीमत, बिजली बिल, खराब सड़कों और किसानों को खाद की समस्या सहित कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। ज्ञापन में प्रमुख मांगें— 🔴 शक्कर के बढ़ते दामों पर नियंत्रण कर उपभोक्ताओं को उचित दर पर शक्कर उपलब्ध कराने की मांग। 🔴 ई-20 पेट्रोल की गुणवत्ता और कीमतों की नियमित जांच
तथा मिलावट पर नियंत्रण की मांग। 🔴 रसोई गैस की नियमित आपूर्ति और सिलेंडर के बढ़ते दामों पर नियंत्रण की मांग। 🔴 कोरोना काल से बंद दादाधाम एक्सप्रेस को दोबारा शुरू करने की मांग। 🔴 पांढुर्णा-अमरावती मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कर पूरा कराने की मांग। 🔴 पांढुर्णा-अमरावती सहित प्रमुख सड़कों की बदहाल स्थिति में सुधार कराने की मांग। 🔴 किसानों को समय पर पर्याप्त यूरिया खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग। 🔴 स्मार्ट मीटरों की निष्पक्ष जांच कर गलत एवं अनावश्यक विद्युत बिलों से उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन
उईके और विधायक नीलेश उईके ने कहा कि ये मांगें आम जनता, किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के हितों से सीधे जुड़ी हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं किया गया, तो कांग्रेस जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष और तेज करेगी। ज्ञापन के दौरान जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी अनुसांगिक संगठन एवं प्रकोष्ठ, वरिष्ठ नेता, महिला नेत्रियां, युवा कार्यकर्ता, पार्षद और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने कहा कि क्षेत्र की जनता और किसानों की आवाज को आगे भी मजबूती से उठाया जाता रहेगा।
- खाकी के साये में मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने कलाई पर बांधी राखी तो जवानों से मिला सुरक्षा का वचन पांढुर्ना। जहां एक ओर पूरा देश रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व को अपने परिवारों के साथ खुशी और उल्लास के साथ मनाता है, वहीं हमारे पुलिसकर्मी अपने घरों और अपनों से दूर रहकर चौबीसों घंटे कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। त्योहारों के इन दिनों में जब हर कोई अपने भाई-बहन के साथ स्नेह का पर्व मना रहा होता है, तब पुलिस के जवान बिना किसी अवकाश के अपनी ड्यूटी निभाते हैं ताकि आम नागरिक सुरक्षित रह सकें। जनता की सेवा और सुरक्षा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म मानने वाले इन पुलिसकर्मियों का समर्पण वाकई सराहनीय है, जो अपने परिवार से दूर रहकर पूरे शहर को अपना परिवार मानते हैं। इसी भावना को सम्मान देते हुए पांढुर्ना पुलिस थाने में हम फाउंडेशन और विवेकानंद शाखा के सदस्यों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान शाखा की प्रमुख महिलाओं सरिता घाटोडे, अल्का कोल्हे और धनश्री घोड़े विशेष रूप से उपस्थित थीं। इन बहनों ने थाना परिसर में पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनका मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने भी बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया और इस अनूठी पहल की सराहना की। इस मौके पर समाज और पुलिस के बीच एक मजबूत बंधन और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जिससे यह साबित हुआ कि खाकी वर्दी के पीछे छिपे इंसान का कर्तव्य ही सबसे बड़ी सेवा है।2
- Tnp न्यूज़ के खास प्रोग्राम एमपी सीजी बुलेटिन में देखे मुलताई थाना पुलिस नें केबल चोरों क़ो पकड़ा1
- आमला मे वायुसेना जवानों को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन उत्सव, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, हुई शामिल, जवानो का किया स्वागत1
- नाबालिग अपहृता को सीहोर से सकुशल दस्तयाब, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार सारणी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी लोकेशन के आधार पर गुडलिया पहुंची टीम बैतूल। थाना सारणी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को फरियादिया ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृता की शीघ्र तलाश और दस्तयाबी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूशे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से बालिका की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम गुडलिया, जिला सीहोर पहुंची। यहां से नाबालिग अपहृता को आरोपी राजकुमार वरकड़े (20), पिता संतोष वरकड़े, निवासी बरेठा के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, अपहृता के कथनों एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने के तथ्य सामने आए। इसके बाद प्रकरण में धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक 448 मोहित भाटी एवं आरक्षक 433 मनोज पाल। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की। पुलिस की अपील: महिला एवं बाल अपराध से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। नाबालिग के लापता होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- किसान की मेहनत पर जंगली सुवरों का आतंक तीन एकड़ में लगी मक्का की सफल की चौपट,, आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र ग्राम अम्बाडा निवासी किसान देविदास भोपते के खेत में लगीं फसल जंगली सुवरों ने चौपट कर दी किसान देविदास भोपते ने बताया कि तीन एकड़ में मक्का लगी मक्का की फ़सल को जंगली सुवरों ने चौपट कर दिया। तीन महिनों की मेहनत एक रात में पुरी बर्बाद कर दी। किसान को आर्थिक नुक्सान होने के साथ खेती और परिवार के लिए उठाएं ऋण को चुकता करने की आर्थिक संकट खड़ा हो गया। किसान ने मुआवजा की मांग की है। किसानों ने इसपर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सरकार को जंगली सुअरों और निल गायों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए1
- रक्षाबंधन… भाई-बहन के अटूट प्रेम और रिश्तों की मिठास का पर्व। लेकिन छिंदवाड़ा के मालवी परिवार में रक्षाबंधन का उत्सव एक अनूठी परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। यहां एक साथ चार पीढ़ियां इस पवित्र पर्व की खुशियां साझा कर रही हैं आज के दौर में जहां संयुक्त परिवारों की परंपरा धीरे-धीरे कम होती जा रही है, वहीं मालवी परिवार की यह अनूठी परंपरा रिश्तों को जोड़ने और परिवार की एकता को बनाए रखने का खूबसूरत संदेश दे रही है। छिंदवाड़ा के शिव मंदिर बड़ा कुआं गुलाबरा का मालवी परिवार आज रिश्तों की मजबूती और पारिवारिक एकता की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। कुछ दशक पहले परिवार के पांच भाई और एक बहन साथ मिलकर रक्षाबंधन मनाया करते थे। वक्त बदला, परिवार बढ़ा और इन पांच भाइयों के बच्चे बड़े होकर अपने परिवार बसाते गए। अब उनकी अगली पीढ़ी भी इस परंपरा का हिस्सा बन चुकी है। यही वजह है कि रक्षाबंधन के मौके पर मालवी परिवार की चार पीढ़ियां एक साथ जुटती हैं। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, भाई उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं और फिर पूरा परिवार साथ बैठकर इस पर्व की खुशियां मनाता है।4
- नगर की ट्रैफ़िक व्यवस्था संभालने थाना प्रभारी आएं मैदान में1
- नाबालिग अपहृता सीहोर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। सारणी पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल बरामद कर 20 वर्षीय आरोपी राजकुमार वरकड़े निवासी बरेठा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई को नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से लोकेशन ट्रेस कर गुडलिया पहुंचकर नाबालिग को बरामद किया। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक मोहित भाटी एवं मनोज पाल की टीम ने की।1