Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाबालिग अपहृता सीहोर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। सारणी पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल बरामद कर 20 वर्षीय आरोपी राजकुमार वरकड़े निवासी बरेठा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई को नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से लोकेशन ट्रेस कर गुडलिया पहुंचकर नाबालिग को बरामद किया। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक मोहित भाटी एवं मनोज पाल की टीम ने की।
Kashinath Sahu
नाबालिग अपहृता सीहोर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। सारणी पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल बरामद कर 20 वर्षीय आरोपी राजकुमार वरकड़े निवासी बरेठा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई को नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से लोकेशन ट्रेस कर गुडलिया पहुंचकर नाबालिग को बरामद किया। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक मोहित भाटी एवं मनोज पाल की टीम ने की।
More news from Betul and nearby areas
- Tnp न्यूज़ के खास प्रोग्राम एमपी सीजी बुलेटिन में देखे मुलताई थाना पुलिस नें केबल चोरों क़ो पकड़ा1
- आमला मे वायुसेना जवानों को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन उत्सव, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, हुई शामिल, जवानो का किया स्वागत1
- नाबालिग अपहृता को सीहोर से सकुशल दस्तयाब, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार सारणी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी लोकेशन के आधार पर गुडलिया पहुंची टीम बैतूल। थाना सारणी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को फरियादिया ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृता की शीघ्र तलाश और दस्तयाबी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूशे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से बालिका की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम गुडलिया, जिला सीहोर पहुंची। यहां से नाबालिग अपहृता को आरोपी राजकुमार वरकड़े (20), पिता संतोष वरकड़े, निवासी बरेठा के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, अपहृता के कथनों एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने के तथ्य सामने आए। इसके बाद प्रकरण में धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक 448 मोहित भाटी एवं आरक्षक 433 मनोज पाल। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की। पुलिस की अपील: महिला एवं बाल अपराध से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। नाबालिग के लापता होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट खेडिसावलीगढ़ बैतूल से अनोखी परंपरा पेड़ो को राखी बांधकर दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश सिमोरी गांव में आनंद क्लब के द्वारा1
- खाकी के साये में मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने कलाई पर बांधी राखी तो जवानों से मिला सुरक्षा का वचन पांढुर्ना। जहां एक ओर पूरा देश रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व को अपने परिवारों के साथ खुशी और उल्लास के साथ मनाता है, वहीं हमारे पुलिसकर्मी अपने घरों और अपनों से दूर रहकर चौबीसों घंटे कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। त्योहारों के इन दिनों में जब हर कोई अपने भाई-बहन के साथ स्नेह का पर्व मना रहा होता है, तब पुलिस के जवान बिना किसी अवकाश के अपनी ड्यूटी निभाते हैं ताकि आम नागरिक सुरक्षित रह सकें। जनता की सेवा और सुरक्षा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म मानने वाले इन पुलिसकर्मियों का समर्पण वाकई सराहनीय है, जो अपने परिवार से दूर रहकर पूरे शहर को अपना परिवार मानते हैं। इसी भावना को सम्मान देते हुए पांढुर्ना पुलिस थाने में हम फाउंडेशन और विवेकानंद शाखा के सदस्यों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान शाखा की प्रमुख महिलाओं सरिता घाटोडे, अल्का कोल्हे और धनश्री घोड़े विशेष रूप से उपस्थित थीं। इन बहनों ने थाना परिसर में पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनका मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने भी बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया और इस अनूठी पहल की सराहना की। इस मौके पर समाज और पुलिस के बीच एक मजबूत बंधन और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जिससे यह साबित हुआ कि खाकी वर्दी के पीछे छिपे इंसान का कर्तव्य ही सबसे बड़ी सेवा है।2
- आशापुर बैतूल प्रस्तावित हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने एसडीएम से की मुलाकात भैंसदेही नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ती मंहगाई को लेकर जिला अध्यक्ष ने आम नागरिकों और व्यापारीयों से संवाद किया। बढ़ते चीनी के दाम गैस सिलेंडर बिजली बिल ई 20 जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरा आरोप लगाएं की भाजपा पुरी तरह विफल हो गई, भ्रष्टाचार और तानासाही सरकार की वापसी के लिए समर्थन मांगा।1
- नगर की ट्रैफ़िक व्यवस्था संभालने थाना प्रभारी आएं मैदान में1
- नाबालिग अपहृता सीहोर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। सारणी पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल बरामद कर 20 वर्षीय आरोपी राजकुमार वरकड़े निवासी बरेठा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई को नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से लोकेशन ट्रेस कर गुडलिया पहुंचकर नाबालिग को बरामद किया। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक मोहित भाटी एवं मनोज पाल की टीम ने की।1