Shuru
Apke Nagar Ki App…
आमला मे वायुसेना जवानों को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन उत्सव, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, हुई शामिल, जवानो का किया स्वागत
AMLA NEWS
आमला मे वायुसेना जवानों को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन उत्सव, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, हुई शामिल, जवानो का किया स्वागत
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आमला मे वायुसेना जवानों को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन उत्सव, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, हुई शामिल, जवानो का किया स्वागत1
- नाबालिग अपहृता को सीहोर से सकुशल दस्तयाब, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार सारणी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी लोकेशन के आधार पर गुडलिया पहुंची टीम बैतूल। थाना सारणी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को फरियादिया ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृता की शीघ्र तलाश और दस्तयाबी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूशे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से बालिका की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम गुडलिया, जिला सीहोर पहुंची। यहां से नाबालिग अपहृता को आरोपी राजकुमार वरकड़े (20), पिता संतोष वरकड़े, निवासी बरेठा के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, अपहृता के कथनों एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने के तथ्य सामने आए। इसके बाद प्रकरण में धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक 448 मोहित भाटी एवं आरक्षक 433 मनोज पाल। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की। पुलिस की अपील: महिला एवं बाल अपराध से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। नाबालिग के लापता होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- Tnp न्यूज़ के खास प्रोग्राम एमपी सीजी बुलेटिन में देखे मुलताई थाना पुलिस नें केबल चोरों क़ो पकड़ा1
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट खेडिसावलीगढ़ बैतूल से अनोखी परंपरा पेड़ो को राखी बांधकर दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश सिमोरी गांव में आनंद क्लब के द्वारा1
- आशापुर बैतूल प्रस्तावित हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने एसडीएम से की मुलाकात भैंसदेही नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ती मंहगाई को लेकर जिला अध्यक्ष ने आम नागरिकों और व्यापारीयों से संवाद किया। बढ़ते चीनी के दाम गैस सिलेंडर बिजली बिल ई 20 जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरा आरोप लगाएं की भाजपा पुरी तरह विफल हो गई, भ्रष्टाचार और तानासाही सरकार की वापसी के लिए समर्थन मांगा।1
- खाकी के साये में मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने कलाई पर बांधी राखी तो जवानों से मिला सुरक्षा का वचन पांढुर्ना। जहां एक ओर पूरा देश रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व को अपने परिवारों के साथ खुशी और उल्लास के साथ मनाता है, वहीं हमारे पुलिसकर्मी अपने घरों और अपनों से दूर रहकर चौबीसों घंटे कानून व्यवस्था और जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहते हैं। त्योहारों के इन दिनों में जब हर कोई अपने भाई-बहन के साथ स्नेह का पर्व मना रहा होता है, तब पुलिस के जवान बिना किसी अवकाश के अपनी ड्यूटी निभाते हैं ताकि आम नागरिक सुरक्षित रह सकें। जनता की सेवा और सुरक्षा को ही अपना सबसे बड़ा धर्म मानने वाले इन पुलिसकर्मियों का समर्पण वाकई सराहनीय है, जो अपने परिवार से दूर रहकर पूरे शहर को अपना परिवार मानते हैं। इसी भावना को सम्मान देते हुए पांढुर्ना पुलिस थाने में हम फाउंडेशन और विवेकानंद शाखा के सदस्यों द्वारा रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस दौरान शाखा की प्रमुख महिलाओं सरिता घाटोडे, अल्का कोल्हे और धनश्री घोड़े विशेष रूप से उपस्थित थीं। इन बहनों ने थाना परिसर में पहुंचकर वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनका मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने भी बहनों से राखी बंधवाकर उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया और इस अनूठी पहल की सराहना की। इस मौके पर समाज और पुलिस के बीच एक मजबूत बंधन और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला, जिससे यह साबित हुआ कि खाकी वर्दी के पीछे छिपे इंसान का कर्तव्य ही सबसे बड़ी सेवा है।2
- किसानों के खेतों से कॉपर केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.29 लाख का मशरूका बरामद CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला चोरी का नेटवर्क, महाराष्ट्र के कबाड़ियों तक जुड़े तार मुलताई। किसानों के खेतों में लगी सिंचाई मोटरों की कॉपर केबल चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का मुलताई पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में सक्रिय गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 120 किलोग्राम कॉपर केबल वायर और चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल समेत कुल ₹2 लाख 29 हजार 400 का मशरूका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह रात के अंधेरे में किसानों के खेतों को निशाना बनाता था। आरोपी सिंचाई मोटरों की कॉपर केबल काटकर चोरी करते और बाद में उसे महाराष्ट्र के कबाड़ियों एवं अन्य खरीदारों को बेच देते थे। पुलिस की जांच में गिरोह के तार मध्यप्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक जुड़े होने की बात सामने आई है। चिखलीकला, सावंगी और तिवरखेड़ में हुई थीं वारदातें थाना मुलताई क्षेत्र के ग्राम चिखलीकला, सावंगी एवं तिवरखेड़ में किसानों के खेतों से सिंचाई मोटरों की तांबे की केबल चोरी होने की लगातार घटनाएं सामने आई थीं। चोर रात करीब 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच खेतों में पहुंचकर मोटरों की कॉपर केबल काटकर ले जाते थे। इन घटनाओं के संबंध में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 707/26, 699/26 एवं 678/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। CCTV और तकनीकी साक्ष्यों ने पहुंचाया आरोपियों तक पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने किसानों के खेतों से हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी की संपत्ति की अधिकतम बरामदगी के निर्देश दिए। इसके बाद मुलताई पुलिस ने विशेष टीम गठित कर घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की सहायता से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी करते हुए 9 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ और विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोपियों को 27 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। महाराष्ट्र के कबाड़ियों से जुड़े मिले तार पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खेतों से चोरी की गई कॉपर केबल को महाराष्ट्र के कलीम कबाड़ी एवं अन्य लोगों को बेचते थे। पुलिस के अनुसार कलीम पिता साहेब खान, उम्र 55 वर्ष, निवासी खुलवटपुरा, थाना मोर्शी, जिला अमरावती, को थाना साईखेड़ा के अपराध क्रमांक 97/2026 एवं 99/2026 में किसानों का चोरी गया कॉपर केबल खरीदने के आरोप में 22 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कलीम वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। पुलिस द्वारा उसका प्रोडक्शन वारंट लेकर इस प्रकरण में आगे की पूछताछ एवं कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गिरोह से जुड़ी अन्य चोरी की वारदातों और संभावित अन्य आरोपियों के संबंध में भी जांच कर रही है। 9 आरोपी गिरफ्तार 1. गोरेलाल पिता बंशीलाल कारे, उम्र 47 वर्ष, निवासी सिरखेड़, थाना मुलताई, बैतूल। 2. सायबू पिता भोंदू धुर्वे, उम्र 40 वर्ष, निवासी रैयतवाड़ी, थाना आठनेर, बैतूल। 3. तौफिक पिता कलीम खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी खुलवटपुरा, मोर्शी, महाराष्ट्र। 4. नागोराव उर्फ पंडित पिता भान्या ठाकरे, उम्र 45 वर्ष, निवासी पुष्ला, थाना शेघाट, अमरावती, महाराष्ट्र। 5. गोलू उर्फ ओमप्रकाश पिता भीमा राऊत, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिरखेड़, थाना मुलताई, बैतूल। 6. वासुदेव पिता सामा आहाके, उम्र 20 वर्ष, निवासी माजरी, चौकी मासोद, थाना मुलताई, बैतूल। 7. बिसराम पिता पोलसा कवड़े, उम्र 31 वर्ष, निवासी गुढ़ी, थाना साईखेड़ा, बैतूल। 8. फैजान पिता मो. रासिद, उम्र 28 वर्ष, निवासी मलकापुर, थाना सन्दुरजनाघाट, महाराष्ट्र। 9. शेख सलीम उर्फ राजा पिता शेख रहीम, उम्र 42 वर्ष, निवासी मुलताई, बैतूल। ₹2 लाख 29 हजार 400 का मशरूका बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से— - 120 किलोग्राम कॉपर केबल वायर — कीमत ₹89,400 - अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 ZH 9435 — कीमत ₹1,10,000 - सीडी 100 मोटरसाइकिल क्रमांक MP 27 B 4494 — कीमत ₹30,000 बरामद किया है। कुल बरामद मशरूके की कीमत ₹2,29,400 है। इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी दुनावा उपनिरीक्षक आम्रपाली डाहट, चौकी प्रभारी प्रभात पट्टन उपनिरीक्षक दिनेश कुमरे, चौकी प्रभारी मासोद उपनिरीक्षक अमित पवार सहित— प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, प्रधान आरक्षक बलराम, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण सिलारे, प्रधान आरक्षक सुनील पंद्राम, प्रधान आरक्षक हाकमसिंह, आरक्षक शिवराम, आरक्षक मेहमान, आरक्षक कमलेश, आरक्षक दुकालसिंह, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक नरेश, आरक्षक डुमलेश्वर, आरक्षक अरविंद पटेल, आरक्षक विवेक चौरे, आरक्षक प्रिंस अहिरवार, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, महिला आरक्षक मेघा धुर्वे एवं आरक्षक सेवाराम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। इसके अलावा थाना आमला से प्रधान आरक्षक निलेश सोनी, प्रधान आरक्षक अनंतराम यादव एवं प्रधान आरक्षक विनय वर्मा ने भी कार्रवाई में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। एसपी ने टीम को दी बधाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने मुलताई पुलिस की इस सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों में चोरी गई संपत्ति की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा इसी तरह लगातार प्रभावी एवं परिणाममूलक कार्रवाई जारी रखी जाएगी। किसानों से पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में लगी सिंचाई मोटर, कॉपर केबल एवं अन्य कृषि उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। खेतों और आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। रात्रि के समय खेतों की निगरानी के लिए आसपास के किसानों से आपसी समन्वय बनाए रखें। संभव हो तो खेतों में CCTV कैमरे एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जरूर करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या चोरी की घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें। सजग किसान — सुरक्षित खेत, सुरक्षित मेहनत।4
- नाबालिग अपहृता सीहोर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। सारणी पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल बरामद कर 20 वर्षीय आरोपी राजकुमार वरकड़े निवासी बरेठा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई को नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से लोकेशन ट्रेस कर गुडलिया पहुंचकर नाबालिग को बरामद किया। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक मोहित भाटी एवं मनोज पाल की टीम ने की।1