Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट खेडिसावलीगढ़ बैतूल से अनोखी परंपरा पेड़ो को राखी बांधकर दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश सिमोरी गांव में आनंद क्लब के द्वारा
Manohar agrval Agrawal
मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट खेडिसावलीगढ़ बैतूल से अनोखी परंपरा पेड़ो को राखी बांधकर दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश सिमोरी गांव में आनंद क्लब के द्वारा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट खेडिसावलीगढ़ बैतूल से अनोखी परंपरा पेड़ो को राखी बांधकर दिया पर्यावरण की रक्षा का संदेश सिमोरी गांव में आनंद क्लब के द्वारा1
- आमला मे वायुसेना जवानों को बांधा रक्षासूत्र, मनाया रक्षाबंधन उत्सव, विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, हुई शामिल, जवानो का किया स्वागत1
- नाबालिग अपहृता को सीहोर से सकुशल दस्तयाब, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार सारणी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी लोकेशन के आधार पर गुडलिया पहुंची टीम बैतूल। थाना सारणी पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 8 मई 2026 को फरियादिया ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सारणी में अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृता की शीघ्र तलाश और दस्तयाबी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूशे एवं एसडीओपी सारणी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यमों से बालिका की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम गुडलिया, जिला सीहोर पहुंची। यहां से नाबालिग अपहृता को आरोपी राजकुमार वरकड़े (20), पिता संतोष वरकड़े, निवासी बरेठा के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, अपहृता के कथनों एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने के तथ्य सामने आए। इसके बाद प्रकरण में धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक 448 मोहित भाटी एवं आरक्षक 433 मनोज पाल। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की। पुलिस की अपील: महिला एवं बाल अपराध से संबंधित किसी भी घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। नाबालिग के लापता होने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।2
- Tnp न्यूज़ के खास प्रोग्राम एमपी सीजी बुलेटिन में देखे मुलताई थाना पुलिस नें केबल चोरों क़ो पकड़ा1
- *बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, जनता को बांटी चुटकी भर शक्कर* भैंसदेही लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने नगर में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार चौक से लेकर बस स्टैंड तक जोरदार प्रदर्शन किया और महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर की जनता को प्रतीकात्मक रूप से चुटकी भर शक्कर वितरित की। महंगाई के इस अनोखे विरोध प्रदर्शन ने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया और पूरे नगर में चर्चा का विषय बन गया। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्याज की माला पहनकर बढ़ती कीमतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया कांग्रेस कार्यकर्ता बाजार क्षेत्र में दुकान-दुकान पहुंचे और व्यापारियों से बढ़ती महंगाई के प्रभाव के बारे में जानकारी ली। व्यापारियों ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त करते हुए आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ की जानकारी दी इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। रसोई गैस, खाद्य सामग्री, शक्कर, दाल, तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा, पूर्व विधायक धरमु सिंह सिरसम, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मेंद्र मालवीय, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनय शंकर पाठक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बबन राठौर, सैयद अफरोज, मंडलम अध्यक्ष मोहित राठौड़,राहुल छत्रपाल, सरवन सिंह ठाकुर, पार्षद महेश धोतेकर, कांग्रेस प्रवक्ता शोहेब विन्ध्यानी, दारा सिंह सलामें,अल्केश नागले, शोएब पठान, फैजान पठान, सुभाष मोहरे, युवा नेता राज धडसे, राहुल वीके, जिला कांग्रेस सचिव कादर शाह, मयूर बारस्कर, विक्रम सांडे,बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।3
- आशापुर बैतूल प्रस्तावित हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों ने एसडीएम से की मुलाकात भैंसदेही नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा के नेतृत्व में ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ती मंहगाई को लेकर जिला अध्यक्ष ने आम नागरिकों और व्यापारीयों से संवाद किया। बढ़ते चीनी के दाम गैस सिलेंडर बिजली बिल ई 20 जैसे मुद्दों पर भाजपा को घेरा आरोप लगाएं की भाजपा पुरी तरह विफल हो गई, भ्रष्टाचार और तानासाही सरकार की वापसी के लिए समर्थन मांगा।1
- मनोहर अग्रवाल बहनों के लिए फ्री है लक्ष्मी नारायण आ जाओ बहनों1
- नाबालिग अपहृता सीहोर से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार बैतूल। सारणी पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को जिला सीहोर के गुडलिया से सकुशल बरामद कर 20 वर्षीय आरोपी राजकुमार वरकड़े निवासी बरेठा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 8 मई को नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 141/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों से लोकेशन ट्रेस कर गुडलिया पहुंचकर नाबालिग को बरामद किया। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(एम) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील गौर, आरक्षक मोहित भाटी एवं मनोज पाल की टीम ने की।1