Shuru
Apke Nagar Ki App…
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के समदा नहर के किनारे खाली परे सैकड़ों प्रतिबंधित कोरेक्स की बोतलें बिहार में शराबबंदी कानून का खोल रहा है पोल.
मिथिलेश कुमार
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के समदा नहर के किनारे खाली परे सैकड़ों प्रतिबंधित कोरेक्स की बोतलें बिहार में शराबबंदी कानून का खोल रहा है पोल.
More news from बिहार and nearby areas
- Post by मिथिलेश कुमार1
- श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मधेपुरा का मुरलीगंज शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। गोलबाजार स्थित श्री गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर से श्री बालाजी खाटू श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। निशान यात्रा की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुई। इसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्तिभजनों के साथ श्रद्धालु ध्वज लेकर पूरे शहर में भ्रमण करते रहे। यात्रा गौतम शारदा पुस्तकालय से निकलकर हरिद्वार चौक, जयरामपुर महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिल चौक और हाट बाजार होते हुए पुनः पुस्तकालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे बाजार क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई। निशान यात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों की सहभागिता रही, जिन्होंने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। मारवाड़ी समाज के सुरज पंसारी ने बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हनुमान जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। बाइट - सुरज पंसारी, सदस्य, आयोजन कमिटी4
- 🤠Krrish news viral hua video2 movie dialogue 🤬1
- #saharsa मैट्रिक परीक्षा में 474 मार्क प्राप्त कर | पूरे सहरसा जिला में 5 वा स्थान प्राप्त करने वाले Md Ahsan के पिता जी से कुछ बातचीत 🎉 #tauseefkamal #htktoday #BiharBoard #bihar #Matric #BiharTopper #today #reelsvideo1
- मामला नवहट्टा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत का है, जहां वार्ड संख्या 9, 10 और 11 में सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि यह सड़क गांव के लोगों के लिए मंदिर, मस्जिद और स्कूल तक जाने का एकमात्र रास्ता है, लेकिन यहां हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि मुखिया द्वारा ईनादपुर और अपने क्षेत्र में ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि मोहनपुर के इन वार्डों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि वे भी इसी पंचायत के निवासी हैं, बावजूद इसके उनके इलाके में सड़क और नाले का निर्माण नहीं कराया जा रहा है, जबकि मुखिया के घर के आसपास विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने मुखिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क और नाला निर्माण कराने की मांग की है।1
- Post by Singer Vikram Deewana Patel1
- आज दिनांक 02.04.2026 को श्री सावन कुमार, भा०प्र०से०, जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने एवं कालाबाजारी तथा जमाखोरी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित मूल्य पर ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नियमित निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति में कमी होने की आशंका के मद्देनजर विभिन्न स्तर पर सतर्कता बरतने के लिए विभागीय निदेशों से सभी को अवगत कराया गया। साथ ही निम्न निदेश दिये गये- बैठक में उपस्थित सभी गैस एजेंसी के संचालक/सेल्स मेनेजर को LPG गैस होम डिलेवरी करने का निदेश दिया गया। होन डिलेवरी में अपेक्षित सहयोग हेतु अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी करेंगे। सभी गैस एजेंसी संचालकों को गैस की होम डिलेवरी हेतु पहले आओ पहले पाओ (FIFO) के नियम का कड़ाई से अनुपालन करते हुए प्रतिदिन LPG गंडार/स्टॉक के हिसाब से उस दिन होम डिलिवरी से गैस पाने वालों की सूची का प्रदर्शन साथ ही ये भी सूचना कि दिनांक तक नम्बर लगाने वालों को गैस की आपूर्ति कर दी गयी है। साथ ही गैस केवल होम डिलेवरी से मिलेगी इसकी सूचना का बड़ा पलैक्स गैस एजेंसी ऑफिस / गोदाम / होम डिलेवरी वाहन पर लगाने का निदेश दिया गया। वर्तमान में उपभोक्ता के द्वारा गैस बुकिंग के उपरान्त प्राप्त होने वाले डी.ए.सी. नम्बर लेकर तुरन्ना गैस प्राप्त करने हेतु संबंधित गैस एजेंसियों पर जाने के उपरान्त उपभोक्ताओं का काफी भीड़ जमा हो जाने के कारण गैस वितरण में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। उक्त के लिए सभी गैस एजेंसियों के संचालक को बैकलॉग के हिसाब से तिथिवार गैस के वितरण से संबंधित सूची निकाल कर प्रदर्शित करने का निदेश दिया गया। साथ ही गोदाम में LPG गैस का स्टॉक रहने के बावजूद किसी भी गैस संचालक द्वारा गैस वितरण नहीं करने की शिकायत प्राप्त होने की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि भीड़-भाड़ वाले (गैस एजेंसी/गोदाम) होम डिलेवरी को सुचारु बनाए रखने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा गैस की होम डिलेवरी की व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अनुमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित कर LPG गैस से संबंधित प्राप्त हो रहे शिकायतों का निराकरण करने का निदेश दिया गया। सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षक को निदेश दिया जाता है कि सभी गैस एजेंसियों से गैस की होम डिलेवरी हेतु पहले आओ पहले पाओ (FIFO) के नियम का कड़ाई से अनुपालन कराते हुए गैस होग डिलिवरी से मिलेगी इसकी सूबना का बड़ा फ्लैक्स गैस एजेंसी ऑफिस/गोदाम/होम डिलेवरी वाहन पर लगवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी सेल्स मेनेजर का निदेश दिया गया कि प्रत्येक दिन एजेंसीवार स्टॉक / वितरण, वितरण के पश्चात अवशेष सिलेंडरों का दैनिक प्रतिवेदन जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सुपौल को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। सुपौल जिले के कुल 51 गैस एजेंसियों में से 47 गैस एजेंसियों पर अभी LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध है, शेष 04 पर शीघ्र ही गैस की आपूर्ति किये जाने की संभावना है। तेल कम्पनियों द्वारा अस्पताल एवं सरकारी संस्थानों को जिनके पास वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गयी है। जिला प्रशासन LPG गैस सिलेंडरों की ससमय उपलब्धता हेतु गैस वितरक कम्पनियों से लगातार संपर्क में है। अभी जिले के गैस एजेंसियों के पास लगभग 13004 गैस सिलेंडरों का भंडार मौजूद है। कल दिनांक 01.04.2026 को लगभग 4517 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है। अभी तक 21043 उपभोक्ता को बुकिंग की गैस आपूर्ति की जानी है। आज अभी तक कुल 51 LPG एजेन्सी में से 19 की जाँच की गई है। 24 अन्य होटलों/प्रतिष्ठानों पर जाँच एवं छापेमारी की गई है। समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय, सुपौल में घरेलु LPG गैस सिलेंडरों के उठाव वितरण के निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष संख्या 06473-224005 है। आज दिनांक 02.04.2026 को जिला नियंत्रण कक्ष में 14 शिकायतें / जानकारी प्राप्त करने हेतु कॉल प्राप्त हुआ है। सभी संबंधितों के शिकायतों का निष्पादन करा दिया गया है। अभी तक घरेलु गैस के वाणिज्यिक प्रयोग/कालाबाजारी के आरोप में जिला अन्तर्गत तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। वर्तमान स्टॉक और बॉटलिंग प्लांट से मिल रही आपूर्ति के आधार पर जिले में लगभग पर्याप्त LPG स्टॉक उपलब्ध है। तत्काल आपूर्ति संकट की संभावना नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति निगरानी रखी जा रही है और उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उ उठाये जा रहे हैं। और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है। गैस सिलेंडरों के उपलकाता की स्थिति सामान्य है, घबराकर अधिक सिलेंडर लेने की आवश्य जिला प्रशासन सभी ग्राहकों से अनुरोध करता है कि वे गैस एजेंसियों के गोदामों पर भीड़ एजेंसियों के द्वारा होम डिलिवरी के माध्यम से ससमय गैस की आपूर्ति की जायेगी।1
- Post by मिथिलेश कुमार1