logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश नदौरा-बसगड़ी संपर्क मार्ग पर बैठकर किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश प्रयागराज।तहसील कोरांव अंतर्गत नदौरा-बसगड़ी संपर्क मार्ग के निर्माण में कथित अनियमितता को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप कराने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि संपर्क मार्ग के निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के कारण सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में बरती जा रही कथित लापरवाही के चलते मार्ग की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि संपर्क मार्ग क्षेत्र के लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। सरकारी धन खर्च होने के बावजूद यदि सड़क का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया जाता है तो इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ेगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया और सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं कराया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में ललन मिश्रा, सूरज मिश्रा, दिनेश मिश्रा, अनीश मिश्रा, सरदार मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

1 hr ago
user_AII News 7UP
AII News 7UP
Prayagraj, Uttar Pradesh•
1 hr ago

मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश नदौरा-बसगड़ी संपर्क मार्ग पर बैठकर किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग मानक विहीन सड़क निर्माण पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश प्रयागराज।तहसील कोरांव अंतर्गत नदौरा-बसगड़ी संपर्क मार्ग के निर्माण में कथित अनियमितता को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप कराने की मांग की है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि संपर्क मार्ग के निर्माण में निर्धारित मानकों की अनदेखी की

जा रही है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के कारण सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में बरती जा रही कथित लापरवाही के चलते मार्ग की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि निर्माण कार्य इसी तरह जारी रहा तो सड़क जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि संपर्क मार्ग क्षेत्र के लोगों के आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। सरकारी धन खर्च होने के बावजूद यदि सड़क का निर्माण मानक

के अनुसार नहीं किया जाता है तो इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ेगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार व जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया और सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं कराया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में ललन मिश्रा, सूरज मिश्रा, दिनेश मिश्रा, अनीश मिश्रा, सरदार मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • नहर में अवैध पाइप लगाने और 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, सिंचाई विभाग ने दी सफाई किसान ने संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत, तीन बार प्रार्थना पत्र देने का दावा; सींच पर्यवेक्षक बोले- अवैध पाइप नहीं हटाने पर दर्ज कराया गया मुकदमा प्रयागराज। मेजा ब्लॉक के ढेरहन गांव निवासी किसान राजेश्वरी प्रसाद ने सिंचाई विभाग के पूर्व जिलेदार महेश कुमार और सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल पर मिलीभगत कर नहर में अवैध पाइप लगवाने तथा सिंचाई के नाम पर किसानों से धन वसूली करने का आरोप लगाया है। किसान ने 17 अक्टूबर को कोरांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, संबंधित सींच पर्यवेक्षक ने किसान के आरोपों को खारिज करते हुए पाइप को अवैध बताया और उसे नहीं हटाने पर विभागीय कार्रवाई के तहत मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है। शिकायतकर्ता राजेश्वरी प्रसाद के मुताबिक, उनके गांव में सिंचाई विभाग के पूर्व जिलेदार महेश कुमार और सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल की कथित मिलीभगत से नहर में अवैध रूप से पाइप लगाया गया है। आरोप है कि सिंचाई की व्यवस्था के नाम पर किसानों से मोटी रकम वसूली जा रही है। किसान का कहना है कि वह इस मामले में पहले भी तीन बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला। तीस हजार रुपये मांगने का आरोप किसान ने आरोप लगाया कि सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल और पूर्व जिलेदार महेश कुमार ने उनसे 30 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर सिंचाई विभाग की ओर से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश होकर जमानत करानी पड़ी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह 13 अक्टूबर 2026 को संबंधित न्यायालय में उपस्थित हुए थे। किसान ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। सींच पर्यवेक्षक ने आरोपों को नकारा मामले में सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि किसान ने नहर में जो पाइप लगाया था, वह अवैध था। उन्होंने कहा कि किसान को कई बार पाइप हटाने के लिए सूचित किया गया, लेकिन पाइप नहीं हटाया गया। इसके बाद जिलेदार की ओर से कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। तीस हजार रुपये मांगने के आरोप पर सींच पर्यवेक्षक ने कहा कि उन्होंने किसान से पैसे की कोई बात नहीं की है। यदि राजेश्वरी प्रसाद के पास रुपये मांगने या लेनदेन से संबंधित कोई साक्ष्य है तो वह उसे प्रस्तुत कर कार्रवाई करा सकते हैं। जिलेदार का पक्ष नहीं मिल सका इस संबंध में पूर्व जिलेदार महेश कुमार का पक्ष जानने के लिए उनका मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं किया जा सका। फिलहाल, किसान की ओर से लगाए गए आरोपों और सींच पर्यवेक्षक के जवाब के बीच मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    नहर में अवैध पाइप लगाने और 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, सिंचाई विभाग ने दी सफाई

किसान ने संपूर्ण समाधान दिवस में की शिकायत, तीन बार प्रार्थना पत्र देने का दावा; सींच पर्यवेक्षक बोले- अवैध पाइप नहीं हटाने पर दर्ज कराया गया मुकदमा
प्रयागराज। मेजा ब्लॉक के ढेरहन गांव निवासी किसान राजेश्वरी प्रसाद ने सिंचाई विभाग के पूर्व जिलेदार महेश कुमार और सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल पर मिलीभगत कर नहर में अवैध पाइप लगवाने तथा सिंचाई के नाम पर किसानों से धन वसूली करने का आरोप लगाया है। किसान ने 17 अक्टूबर को कोरांव तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, संबंधित सींच पर्यवेक्षक ने किसान के आरोपों को खारिज करते हुए पाइप को अवैध बताया और उसे नहीं हटाने पर विभागीय कार्रवाई के तहत मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।
शिकायतकर्ता राजेश्वरी प्रसाद के मुताबिक, उनके गांव में सिंचाई विभाग के पूर्व जिलेदार महेश कुमार और सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल की कथित मिलीभगत से नहर में अवैध रूप से पाइप लगाया गया है। आरोप है कि सिंचाई की व्यवस्था के नाम पर किसानों से मोटी रकम वसूली जा रही है। किसान का कहना है कि वह इस मामले में पहले भी तीन बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला।
तीस हजार रुपये मांगने का आरोप
किसान ने आरोप लगाया कि सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल और पूर्व जिलेदार महेश कुमार ने उनसे 30 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर सिंचाई विभाग की ओर से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश होकर जमानत करानी पड़ी। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह 13 अक्टूबर 2026 को संबंधित न्यायालय में उपस्थित हुए थे। किसान ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
सींच पर्यवेक्षक ने आरोपों को नकारा
मामले में सींच पर्यवेक्षक प्रेम नारायण शुक्ल ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि किसान ने नहर में जो पाइप लगाया था, वह अवैध था। उन्होंने कहा कि किसान को कई बार पाइप हटाने के लिए सूचित किया गया, लेकिन पाइप नहीं हटाया गया। इसके बाद जिलेदार की ओर से कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।
तीस हजार रुपये मांगने के आरोप पर सींच पर्यवेक्षक ने कहा कि उन्होंने किसान से पैसे की कोई बात नहीं की है। यदि राजेश्वरी प्रसाद के पास रुपये मांगने या लेनदेन से संबंधित कोई साक्ष्य है तो वह उसे प्रस्तुत कर कार्रवाई करा सकते हैं।
जिलेदार का पक्ष नहीं मिल सका
इस संबंध में पूर्व जिलेदार महेश कुमार का पक्ष जानने के लिए उनका मोबाइल नंबर उपलब्ध नहीं हो सका, जिसके कारण उनसे संपर्क नहीं किया जा सका। फिलहाल, किसान की ओर से लगाए गए आरोपों और सींच पर्यवेक्षक के जवाब के बीच मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    27 min ago
  • प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने SIR के सम्बन्ध मे मीडिया को दी जानकारी प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों का नाम अभी भी वोटर लिस्ट में नहीं है जिला प्रशासन से संपर्क करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं, हम लोग कार्यक्रम का आयोजन करके आम जनमानस को जागरुक कर रहे हैं..।
    1
    प्रयागराज जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने SIR के सम्बन्ध मे मीडिया को दी जानकारी
प्रयागराज : जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों का नाम अभी भी वोटर लिस्ट में नहीं है जिला प्रशासन से संपर्क करके अपना नाम जुड़वा सकते हैं, हम लोग कार्यक्रम का आयोजन करके आम जनमानस को जागरुक कर रहे हैं..।
    user_PRAYAG TAK NEWS
    PRAYAG TAK NEWS
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • जनहित संकल्प पार्टी ने आरक्षण घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया कौशाम्बी : आरक्षण घोटाले के विरोध और आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग को लेकर शनिवार को जनहित संकल्प पार्टी के तत्वावधान में चायल स्थित ग्राम न्यायालय के बगल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए युवाओं को रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर घेरा। कार्यक्रम का आयोजन चायल विधानसभा प्रभारी इंजीनियर गोविन्द सिंह पटेल ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. आरएस पटेल ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं पर निगरानी रखने के लिए आयोग का गठन जरूरी है। उन्होंने आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। डॉ. पटेल ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। उन्होंने सवाल किया कि दस साल में क्या 24 करोड़ युवाओं को नौकरी मिल गई? उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के वादों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब सिलेंडर 300 रुपये का मिलता था, तब भाजपा के लोग महंगाई को लेकर डायन कहते थे, लेकिन अब एक हजार रुपये का सिलेंडर मिलने पर उन्हें वही महंगाई परी जैसी लगने लगी है। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने तथा आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जनहित संकल्प पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अभिषेक पटेल, राजेश पटेल प्रभारी रोहनिया, मुन्नू, आशुतोष सिंह, अभय पटेल, सोमनाथ पटेल, अनूप पटेल, पूनम पाल, रामराज पटेल, लक्ष्मण यादव और प्रदीप भारतीय आदि मौजूद रहे।
    2
    जनहित संकल्प पार्टी ने आरक्षण घोटाले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

कौशाम्बी : आरक्षण घोटाले के विरोध और आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग को लेकर शनिवार को जनहित संकल्प पार्टी के तत्वावधान में चायल स्थित ग्राम न्यायालय के बगल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए युवाओं को रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर घेरा। कार्यक्रम का आयोजन चायल विधानसभा प्रभारी इंजीनियर गोविन्द सिंह पटेल ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. आरएस पटेल ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण व्यवस्था में कथित अनियमितताओं पर निगरानी रखने के लिए आयोग का गठन जरूरी है। उन्होंने आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई। डॉ. पटेल ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात कही थी। उन्होंने सवाल किया कि दस साल में क्या 24 करोड़ युवाओं को नौकरी मिल गई? उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के वादों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब सिलेंडर 300 रुपये का मिलता था, तब भाजपा के लोग महंगाई को लेकर डायन कहते थे, लेकिन अब एक हजार रुपये का सिलेंडर मिलने पर उन्हें वही महंगाई परी जैसी लगने लगी है। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने तथा आरक्षण निगरानी आयोग के गठन की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर जनहित संकल्प पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. अभिषेक पटेल, राजेश पटेल प्रभारी रोहनिया, मुन्नू, आशुतोष सिंह, अभय पटेल, सोमनाथ पटेल, अनूप पटेल, पूनम पाल, रामराज पटेल, लक्ष्मण यादव और प्रदीप भारतीय आदि मौजूद रहे।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सारंग के रंग में रंगा नमो घाट जय हिंद जय भारत वंदे मातरम
    1
    सारंग के रंग में रंगा नमो घाट जय हिंद जय भारत वंदे मातरम
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    1 hr ago
  • तेज रफ्तार थार की टक्कर से बुलेट सवार युवक खाई में गिरा, बाल-बाल बची जान घूरपुर थाना क्षेत्र के गिलास फैक्ट्री के पास हादसा, टक्कर मारकर थार चालक फरार प्रयागराज घूरपुर थाना अंतर्गत गिलास फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार थार ने बुलेट सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट सवार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरा।हादसे में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि युवक की जान बाल-बाल बच गई।जानकारी के अनुसार मोहम्मद तौहीर पुत्र मुर्तजा, निवासी पालपुर प्रयागराज की तरफ से अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाई में गिरी बुलेट को बाहर निकाला। बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल युवक को परिजन प्राइवेट साधन से अस्पताल ले गए।सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार थार की तलाश की जा रही है।
    1
    तेज रफ्तार थार की टक्कर से बुलेट सवार युवक खाई में गिरा, बाल-बाल बची जान

घूरपुर थाना क्षेत्र के गिलास फैक्ट्री के पास हादसा, टक्कर मारकर थार चालक फरार

प्रयागराज घूरपुर थाना अंतर्गत गिलास फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार थार ने बुलेट सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट सवार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरा।हादसे में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि युवक की जान बाल-बाल बच गई।जानकारी के अनुसार मोहम्मद तौहीर पुत्र मुर्तजा, निवासी पालपुर प्रयागराज की तरफ से अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई।घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर खाई में गिरी बुलेट को बाहर निकाला। बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल युवक को परिजन प्राइवेट साधन से अस्पताल ले गए।सूचना पर पहुंची घूरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार थार की तलाश की जा रही है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजा दशरथ के महल में छाईं खुशियां, श्रीराम जन्म की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु राम जन्मोत्सव पर भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु, बधाइयों से गूंजा परिसर करछना। क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार स्थित शुक्लागंज में श्री राम रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही दस दिवसीय रामलीला में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का समाचार राजा दशरथ तक पहुंचा, पूरे महल में खुशियां छा गईं। रामलीला पंडाल में प्रभु श्रीराम के जन्म लेते ही ‘जय श्रीराम’ और ‘लखनलाल’ के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर खुशियां मनाईं और बधाइयां गाईं। श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने राम जन्म की लीला का आनंद लिया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम बहादुर ओझा, प्रबंधक प्रभंजन शर्मा, निर्देशक राम मनोहर लोहिया, व्यास रविंद्र नाथ ओझा, श्रीकांत पांडेय, सुशील ओझा, राजमणि विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा, विष्णु देव, अनिल यादव, पप्पू पाल, अखिलेश विश्वकर्मा, श्याम नंदन तिवारी, देवी प्रसाद मिश्रा, कृष्णकांत पांडेय, भूपेंद्र शर्मा, विमल शर्मा, प्रवीण ओझा और शुभम ओझा सहित रामलीला समिति के सभी पात्र मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    1
    राजा दशरथ के महल में छाईं खुशियां, श्रीराम जन्म की लीला देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
राम जन्मोत्सव पर भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु, बधाइयों से गूंजा परिसर
करछना। क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार स्थित शुक्लागंज में श्री राम रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही दस दिवसीय रामलीला में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीराम सहित लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का समाचार राजा दशरथ तक पहुंचा, पूरे महल में खुशियां छा गईं। रामलीला पंडाल में प्रभु श्रीराम के जन्म लेते ही ‘जय श्रीराम’ और ‘लखनलाल’ के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर खुशियां मनाईं और बधाइयां गाईं। श्रीराम जन्मोत्सव के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने राम जन्म की लीला का आनंद लिया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम बहादुर ओझा, प्रबंधक प्रभंजन शर्मा, निर्देशक राम मनोहर लोहिया, व्यास रविंद्र नाथ ओझा, श्रीकांत पांडेय, सुशील ओझा, राजमणि विश्वकर्मा, गुलाब विश्वकर्मा, विष्णु देव, अनिल यादव, पप्पू पाल, अखिलेश विश्वकर्मा, श्याम नंदन तिवारी, देवी प्रसाद मिश्रा, कृष्णकांत पांडेय, भूपेंद्र शर्मा, विमल शर्मा, प्रवीण ओझा और शुभम ओझा सहित रामलीला समिति के सभी पात्र मौजूद रहे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    user_Himanshu Tiwari ( journalist)
    Himanshu Tiwari ( journalist)
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रीतम नगर में भव्य श्रीमद्भागवत महापुराण एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन ​प्रयागराज की सैनिक कॉलोनी और प्रीतम नगर क्षेत्र के वासियों के लिए एक अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि आगामी 25 अक्टूबर 2026 से दसवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ आरंभ होने जा रहा है। ​इस आध्यात्मिक आयोजन की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं: ​कलश यात्रा: 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 151 सुहागिन स्त्रियां भाग लेंगी। ​यज्ञ एवं कथा: इस महायज्ञ में 21 ध्यारोहण, 11 पोथियां (भागवत कथा) और एकादश ब्राह्मणों के सानिध्य में सवा लाख कुंडी महायज्ञ संपन्न होगा, जिसमें सवा लाख आहुतियां दी जाएंगी। ​विशेष आमंत्रण: आयोजकों और स्थानीय निवासियों (जैसे प्रयागनंदन मृदुल जी) ने सभी श्रद्धालुओं और भक्तजनों से सपरिवार इस पावन कथा और यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आह्वान किया है।
    1
    प्रीतम नगर में भव्य श्रीमद्भागवत महापुराण एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

​प्रयागराज की सैनिक कॉलोनी और प्रीतम नगर क्षेत्र के वासियों के लिए एक अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय है कि आगामी 25 अक्टूबर 2026 से दसवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा भव्य श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ आरंभ होने जा रहा है।  
​इस आध्यात्मिक आयोजन की मुख्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
​कलश यात्रा: 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 151 सुहागिन स्त्रियां भाग लेंगी।  
​यज्ञ एवं कथा: इस महायज्ञ में 21 ध्यारोहण, 11 पोथियां (भागवत कथा) और एकादश ब्राह्मणों के सानिध्य में सवा लाख कुंडी महायज्ञ संपन्न होगा, जिसमें सवा लाख आहुतियां दी जाएंगी।  
​विशेष आमंत्रण: आयोजकों और स्थानीय निवासियों (जैसे प्रयागनंदन मृदुल जी) ने सभी श्रद्धालुओं और भक्तजनों से सपरिवार इस पावन कथा और यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का विनम्र आह्वान किया है।
    user_UP Live 24x7 News
    UP Live 24x7 News
    Fitness Trainer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कोरांव की तीन सड़कों के निर्माण की मांग, विधायक ने लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र भाजपा कार्यकर्ता नितिन मिश्रा की शिकायत पर विधायक राजमणि कोल ने लिया संज्ञान, रत्यौरा और मझिगांव क्षेत्र के साढ़े आठ किलोमीटर मार्गों का मामला प्रयागराज। कोरांव विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की समस्या को लेकर तीन मार्गों के निर्माण की मांग उठाई गई है। क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता नितिन मिश्रा की शिकायत पर विधायक राजमणि कोल ने संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर संबंधित मार्गों का निर्माण कराने की मांग की थी। नितिन मिश्रा का कहना है कि इन सड़कों का निर्माण अब तक नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक की ओर से 30 अप्रैल 2022 को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, प्रयागराज को पत्र भेजकर जनहित में तीन सड़कों का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया था। इनमें पहली सड़क बीपी रोड पर रत्यौरा स्थित करपिया राइस मिल से टीकर राजबहा तक लगभग चार किलोमीटर लंबी है। दूसरी सड़क टीकर राजबहा पर राजकरन पटेल के घर से महुआव-रत्यौरा सड़क तक करीब तीन किलोमीटर की है। वहीं, तीसरी सड़क मझिगांव-टीकर राजबहा मार्ग पर मृगुनाथ चौहान के घर से राम बचाव चौहान के घर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी है। इन तीनों मार्गों की कुल लंबाई लगभग साढ़े आठ किलोमीटर है। क्षेत्रीय लोगों के लिए ये सड़कें आवागमन का महत्वपूर्ण साधन हैं। इनका निर्माण होने से ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ ही कृषि कार्यों और अन्य दैनिक गतिविधियों में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। भाजपा कार्यकर्ता नितिन मिश्रा ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इन मार्गों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन मार्गों के निर्माण को लेकर क्या कदम उठाता है।
    1
    कोरांव की तीन सड़कों के निर्माण की मांग, विधायक ने लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र

भाजपा कार्यकर्ता नितिन मिश्रा की शिकायत पर विधायक राजमणि कोल ने लिया संज्ञान, रत्यौरा और मझिगांव क्षेत्र के साढ़े आठ किलोमीटर मार्गों का मामला
प्रयागराज। कोरांव विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की समस्या को लेकर तीन मार्गों के निर्माण की मांग उठाई गई है। क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता नितिन मिश्रा की शिकायत पर विधायक राजमणि कोल ने संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर संबंधित मार्गों का निर्माण कराने की मांग की थी। नितिन मिश्रा का कहना है कि इन सड़कों का निर्माण अब तक नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक की ओर से 30 अप्रैल 2022 को लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, प्रयागराज को पत्र भेजकर जनहित में तीन सड़कों का निर्माण कराने का अनुरोध किया गया था। इनमें पहली सड़क बीपी रोड पर रत्यौरा स्थित करपिया राइस मिल से टीकर राजबहा तक लगभग चार किलोमीटर लंबी है। दूसरी सड़क टीकर राजबहा पर राजकरन पटेल के घर से महुआव-रत्यौरा सड़क तक करीब तीन किलोमीटर की है। वहीं, तीसरी सड़क मझिगांव-टीकर राजबहा मार्ग पर मृगुनाथ चौहान के घर से राम बचाव चौहान के घर तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी है।
इन तीनों मार्गों की कुल लंबाई लगभग साढ़े आठ किलोमीटर है। क्षेत्रीय लोगों के लिए ये सड़कें आवागमन का महत्वपूर्ण साधन हैं। इनका निर्माण होने से ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ ही कृषि कार्यों और अन्य दैनिक गतिविधियों में भी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
भाजपा कार्यकर्ता नितिन मिश्रा ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इन मार्गों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराकर निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन मार्गों के निर्माण को लेकर क्या कदम उठाता है।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    31 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.