logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शांति समिति की बैठक में त्योहारों पर कानूनी व्यवस्था को लेकर मंथन । मोहन बड़ोदिया थाने में आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5 बजे के करीब थाना मोहन बड़ोदिया परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी भीमसिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की, बैठक की अध्यक्षता मोहन बड़ोदिया तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन,नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता की उपस्थिति में होली, धुलेंडी, रंगपंचमी और रमजान माह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा,सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों का मुद्दा उठा

1 day ago
user_Mukesh Bamniya
Mukesh Bamniya
Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
1 day ago

शांति समिति की बैठक में त्योहारों पर कानूनी व्यवस्था को लेकर मंथन । मोहन बड़ोदिया थाने में आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार शाम 5 बजे के करीब थाना मोहन बड़ोदिया परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी भीमसिंह के नेतृत्व में बैठक आयोजित की, बैठक की अध्यक्षता मोहन बड़ोदिया तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन,नायब तहसीलदार मुकेश गुप्ता की उपस्थिति में होली, धुलेंडी, रंगपंचमी और रमजान माह के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा,सड़कों पर घूम रही बेसहारा गायों का मुद्दा उठा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित* आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में *उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन* द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत,* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान *पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन* ने आगामी त्योहारों को *शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण* वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष समीक्षा करते हुए *अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने* के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में *कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस बंदोबस्त, रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने संबंधी बिंदुओं* पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, *त्योहारों के दौरान शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से सतत संवाद बनाए* रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन द्वारा नवनिर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल प्रभावी प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
    2
    पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर  समीक्षा बैठक आयोजित*
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में *उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन* द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत,* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान *पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन* ने आगामी त्योहारों को *शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण* वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष समीक्षा करते हुए *अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने* के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में *कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस बंदोबस्त, रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने संबंधी बिंदुओं* पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, *त्योहारों के दौरान शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से सतत संवाद बनाए* रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन द्वारा   नवनिर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। 
पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल प्रभावी प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सेस्टोबॉल में झाड़मऊं के सोहेल मंसूरी ने दिखाया दम, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। झाड़मऊं (मध्यप्रदेश) के होनहार खिलाड़ी सोहेल मंसूरी पिता मुमताज मंसूरी ने अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है। दुबई के शारजाह में 12 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित ,अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में सोहेल मंसूरी का भारतीय टीम में चयन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला गया।रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में सोहेल मंसूरी की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोहेल की इस उपलब्धि से पूरे झाड़मऊं गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों और मिठाई, बांटकर खुशी जाहिर की तथा सोहेल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि न केवल झाड़मऊं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
    1
    सेस्टोबॉल में झाड़मऊं के सोहेल मंसूरी ने दिखाया दम, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। 
झाड़मऊं (मध्यप्रदेश) के होनहार खिलाड़ी सोहेल मंसूरी पिता  मुमताज मंसूरी ने अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाया है।
दुबई के शारजाह में 12 से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित ,अंतर्राष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में सोहेल मंसूरी का भारतीय टीम में चयन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला गया।रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में सोहेल मंसूरी की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सोहेल की इस उपलब्धि से पूरे झाड़मऊं गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।  ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों ने ढोल नगाड़ों और मिठाई, बांटकर खुशी जाहिर की तथा सोहेल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह उपलब्धि न केवल झाड़मऊं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुधवार 25/ फरवरी/2026* * भारत संवाद* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल राजगढ़ ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र राजगढ़ ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567**
    1
    बुधवार  25/ फरवरी/2026*
* भारत संवाद* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल राजगढ़ ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए
* भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ ।
* परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र राजगढ़ ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों
के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ ।
** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567**
    user_Saif Ali journalist Journalist
    Saif Ali journalist Journalist
    Rajgarh, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by Banwari katariya
    1
    Post by Banwari katariya
    user_Banwari katariya
    Banwari katariya
    राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Bdaram rana
    4
    Post by Bdaram rana
    user_Bdaram rana
    Bdaram rana
    Rajgarh, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
  • शाजापुर - आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने* के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस बंदोबस्त, रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, त्योहारों के दौरान शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से सतत संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन द्वारा नवनिर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल प्रभावी प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
    1
    शाजापुर - आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने* के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस बंदोबस्त, रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने संबंधी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, त्योहारों के दौरान शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से सतत संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन द्वारा   नवनिर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। 
पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल प्रभावी प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • वैश्य समाज के रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहित किया, युवाओं ने दिखाया उत्साह, शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया। छापीहेड़ा वैश्य समाज ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आज गुरुवार की सुबह 11:30 बजे किया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा और मानवता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य महासम्मेलन म.प्र. की जिला इकाई राजगढ़ के छापीहेड़ा के नगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी,पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल गुप्ता,संदीप सेठिया,द्वारका गांधी,पचोर वैश्य जिला महिला संगठन की कार्यकारिणी सदस्य पूजा सेठिया,ललिता मित्तल,हेमा सेठिया,विनीता सेठिया ओर श्रीमति मोना सुस्तानी सहित नगर के विद्धुत मण्डल अधिकारी योगेश चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठजनों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर प्रारम्भ किया गया। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। दानदाताओं का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच के बाद ही सुरक्षित रूप से रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ मोहित गुप्ता,सुदर्शन शर्मा. सहित स्वास्थ्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रहित किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वैश्यजन, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
    1
    वैश्य समाज के रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहित किया, युवाओं ने दिखाया उत्साह, शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया। 
छापीहेड़ा वैश्य समाज ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन  आज गुरुवार की सुबह 11:30 बजे किया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा और मानवता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य महासम्मेलन म.प्र. की जिला इकाई राजगढ़ के छापीहेड़ा के नगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी,पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल गुप्ता,संदीप सेठिया,द्वारका गांधी,पचोर
वैश्य जिला महिला संगठन की कार्यकारिणी सदस्य पूजा सेठिया,ललिता मित्तल,हेमा सेठिया,विनीता सेठिया ओर
श्रीमति मोना सुस्तानी
सहित नगर के विद्धुत मण्डल अधिकारी योगेश चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठजनों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर प्रारम्भ किया गया। 
अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।
दानदाताओं का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच के बाद ही सुरक्षित रूप से रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर  प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ मोहित गुप्ता,सुदर्शन शर्मा. सहित स्वास्थ्य स्टाफ  सदस्य  मौजूद रहे। चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रहित किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
कार्यक्रम में वैश्यजन, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर के सफल आयोजन पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।
    user_Rambabu Chouhan
    Rambabu Chouhan
    पत्रकार खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by BS Mandloi The News Today
    1
    Post by BS Mandloi The News Today
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.