Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसी के निजी जीवन मे जहर नही घोलना चाहिए पहले अपना घर संभालो
BS Mandloi The News Today
किसी के निजी जीवन मे जहर नही घोलना चाहिए पहले अपना घर संभालो
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by BS Mandloi The News Today1
- वैश्य समाज के रक्तदान शिविर में रक्त संग्रहित किया, युवाओं ने दिखाया उत्साह, शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया। छापीहेड़ा वैश्य समाज ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आज गुरुवार की सुबह 11:30 बजे किया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा और मानवता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैश्य महासम्मेलन म.प्र. की जिला इकाई राजगढ़ के छापीहेड़ा के नगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी,पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल गुप्ता,संदीप सेठिया,द्वारका गांधी,पचोर वैश्य जिला महिला संगठन की कार्यकारिणी सदस्य पूजा सेठिया,ललिता मित्तल,हेमा सेठिया,विनीता सेठिया ओर श्रीमति मोना सुस्तानी सहित नगर के विद्धुत मण्डल अधिकारी योगेश चौरसिया सहित अन्य वरिष्ठजनों एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शिविर प्रारम्भ किया गया। अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। यह ऐसा पुण्य कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। दानदाताओं का पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक जांच के बाद ही सुरक्षित रूप से रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉ मोहित गुप्ता,सुदर्शन शर्मा. सहित स्वास्थ्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रहित किया। रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वैश्यजन, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के सफल आयोजन पर समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय पहल बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।1
- Post by Manoj Kumar1
- follow and support gyes1
- Post by Devendra Nagra2
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आगर मालवा में पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। बैठक में लंबित अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशील कार्रवाई तथा समयबद्ध चालान पेश करने के निर्देश दिए गए। आगामी होली, रंगपंचमी एवं ईद-उल-फितर को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त, फ्लैग मार्च, नाकाबंदी और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। सीएम हेल्पलाइन एवं जनशिकायतों के समयसीमा में निराकरण, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के बाद डीआईजी श्री भसीन ने उज्जैन रोड स्थित नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।1
- बुधवार 25/ फरवरी/2026* * भारत संवाद* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र * भारत संवाद* लाइव न्यूज चैनल राजगढ़ ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * भारत संवाद* समाचार पत्र और * भारत संवाद* न्यूज के साथ । * परिवर्तन उदय* राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र राजगढ़ ब्यूरो चीफ सैफ अली पढ़िए आज की प्रमुख खबरों के साथ बने रहिए * परिवर्तन उदय * समाचार पत्र के साथ । ** खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9039403567**1
- राजगढ़ एम पी पत्रकारों के साथ मारपीट संबंधी वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस कार्यवाही। पत्रकार संगठन द्वारा भी दिया गया था ज्ञापन विभिन्न धाराओं में केस दर्ज पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित कुमार तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एल बंजारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सारंगपुर अरविंद सिंह के पर्यवेक्षण में निम्नानुसार कार्यवाही की गई — सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया जाना परिलक्षित हो रहा था। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए राजगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई तथा वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उनसे संपर्क स्थापित किया गया। पहचान उपरांत विश्वास चंद्रवंशी पिता दुर्गाप्रसाद चंद्रवंशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी कुरावर रोड, सहारा स्कूल के सामने, काला पीपल रोड, जिला शाजापुर द्वारा थाना क्षेत्र में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट अनुसार दिनांक 13.02.2026 को ग्राम इकलेरा में श्रवण पाटीदार एवं उनके साथी रामबाबू गोठी द्वारा फरियादी एवं उनके साथियों के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की गई तथा जान से खत्म करने की धमकी दी गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना तलेंन द्वारा अपराध क्रमांक 37/26 धारा 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। राजगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस राजगढ़। लेकिन देखने वाली बात यह कि इकलेरा जहां ये घटना घटित होने के बाद वहीं के स्थानीय नई दुनिया के पत्रकार के वाहन व घर पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ फोड़ की गई उसके आरोपी कब पकड़े जाएंगे ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बी एस जी न्यूज ट्वेंटी फॉर की खबरें,खबर को शेयर व चेनल को सबस्क्राइब करना न भूलें।1