त्योहारों के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित* पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित* आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में *उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन* द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत,* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान *पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन* ने आगामी त्योहारों को *शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण* वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष समीक्षा करते हुए *अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने* के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में *कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस बंदोबस्त, रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने संबंधी बिंदुओं* पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, *त्योहारों के दौरान शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से सतत संवाद बनाए* रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन द्वारा नवनिर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल प्रभावी प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
त्योहारों के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित* पुलिस उपमहानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन द्वारा आगामी त्योहारों के मद्देनजर समीक्षा बैठक आयोजित* आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर में *उज्जैन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन* द्वारा विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में *पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत,* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय* सहित जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान *पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन* ने आगामी त्योहारों को *शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण* वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष समीक्षा करते हुए *अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, नियमित गश्त बढ़ाने तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने* के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में
*कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिस बंदोबस्त, रात्रि गश्त, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने संबंधी बिंदुओं* पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, *त्योहारों के दौरान शांति एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु आमजन, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों से सतत संवाद बनाए* रखने के निर्देश भी दिए गए। बैठक पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन द्वारा नवनिर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री नवनीत भसीन ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तत्काल प्रभावी प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
- राजेश्वरी माता मंदिर पर आशा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा, लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ मानी जाने वाली आशा बहनों ने कहा- हम आंदोलन नहीं, सम्मान और अधिकार चाहते हैं शाजापुर। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली आशा और पर्यवेक्षक ने अपनी लंबित मांगों, वेतन विसंगतियों और नियमित भुगतान न होने के विरोध में आवाज बुलंद की। मध्य प्रदेश आशा, आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ के बैनर तले मोना प्रजापति के नेतृत्व में जिले की आशा गुरूवार को राजेश्वरी माता मंदिर परिसर में एकत्रित हुईं, यहां अपनी समस्याओं पर चर्चा करने के बाद, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने, टीकाकरण और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियानों को सफल बनाने में उनका सबसे बड़ा योगदान है। सरकार मंचों से इनकी प्रशंसा तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर इन्हें न्यूनतम वेतन, नियमित मानदेय और सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकारों से आज भी वंचित रखा गया है। त्यौहारों पर भी रहता है खाली हाथ ज्ञापन में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया है कि आशा कार्यकर्ताओं को महीनों तक प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया जाता। रक्षाबंधन और दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों पर भी भुगतान न होने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो जाता है, जबकि अन्य विभागों में कर्मचारियों को त्यौहार भत्ता तक दिया जाता है। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्र सरकार द्वारा जारी 1500 और राज्य शासन द्वारा घोषित 1000 वार्षिक वृद्धि का तुरंत भुगतान किया जाए, 10 वर्ष का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ताओं का नियमितीकरण हो। साथ ही, 15000 रुपये की घोषणा के एवज में मिल रहे 12000 रुपये की विसंगति दूर की जाए, प्रत्येक माह की 5 तारीख तक पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाए और स्पष्ट पे-स्लिप दी जाए, ऑनलाइन कार्य के लिए मोबाइल, सिम और डेटा पैक उपलब्ध कराया जाए। टीम बेस्ड इंसेंटिव और अनाबद्ध राशि 10,000 का भी तुरंत भुगतान हो। डायरी सत्यापन के नाम पर होने वाली जटिल कागजी प्रक्रिया और बेवजह भटकने से राहत दी जाए। क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं के लिए बैठने और रजिस्ट्रेशन की उचित व्यवस्था हो, ताकि इसके कारण आशा कार्यकर्ताओं को बेवजह प्रताडि़त न होना पड़े। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में कार्यकर्ताएं मौजूद रहीं।5
- शाजापुर जिले के बैरछा थाना में आगामी होलीका महोत्सव,धुलंडी पर्व रंग पंचमी उत्सव और माह-ए-रमज़ान के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरछा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इसमें मुख्य रूप से बैरछा थाना प्रभारी भरत सिंह किरार मौजूद रहे। उन्होंने समाजजनों से चर्चा कर कार्यक्रमों में सौहार्द न बिगाड़ने व शासन प्रशासन का सहयोग करने की समाज के सभी प्रबुद्ध जनों से अपिल की, अधिकारियों ने दोनों समुदायों से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी पर जबरन रंग न लगाया जाए और होलिका दहन के स्थान को लेकर कोई विवाद न हो। रमजान में निकलने वाले चल समारोह में राहगीरो को आवागमन में परेशानी न हो सभी कार्यक्रम पारंपरिक स्थलों पर ही संपन्न कराए जाएं और किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन को सूचित किया जाए। वहीं मंडल अध्यक्ष ने समझाईस देते हुए कहा कि जो प्रतिवर्ष धार्मिक उत्सवों में अकारण बाधा उत्पन्न करते हो एसे लोगों के नाम चयनित कर पूर्व में धाना प्रभारी को सुचित किया जाए ताकी समय रहते उनपर नकेल कसी जा सके और कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न हो, बैठक गुरुवार शाम पांच बजे संपन्न हुई, बैरछा, रंथभवर, देंदला, घुंसी सहित बैरछा थाना अंतर्गत आने वाले गांव से समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे, वहीं थाना पर सेवा प्रदाय करनें वाला संपूर्ण पुलिस स्टाप भी बैठक में उपस्थित रहा ।1
- सारंगपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ट्रक चालक से 11 टन लोहे से भरा ट्रक एवं ट्रक लूट करने वाले आरोपीयो को महज 48 घण्टे मे गिरफ्तार कर लूट का किया पर्दाफाश रिपोर्टर सुमित सेन थाना सारंगपुर जिला राजगढ • मथुरा के ट्रक चालक से 11 टन लोहे से भरा ट्रक एवं ट्रक लूट करने वाले आरोपीयो को महज 48 घण्टे मे गिरफ्तार कर लूट का किया पर्दाफाश • 11 टन लोहा( नट बोल्ट) कीमती 12 लाख ,छः चका ट्रक कीमती 25 लाख ,एक मो.सा. कीमती 80 हजार कुल 37 लाख 80 हजार का मशरूका जप्त महज 48 घण्टे मे केस सॉल्व कर आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे सारंगपुर से मथुरा तक 140 सीसीटीव्ही फूटेज खंगाले एंव टोल प्लाजा चेक किये गये । राजगढ़ जिले में चोरों एवं ठगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के. एल. बंजारे तथा एसडीओपी सारंगपुर अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना सारंगपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 11 टन लोहे के बोल्ट कीमती 12 लाख एंव 06 चका ट्रक कीमती 25 लाख एंव एक मो.सा. कीमती 80000/- रूपये जप्त । --- घटना का विवरण दिनांक 20.02.2026 को को फरियादी रामबीर जाट द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 13.02.26 को मेरी गाडी HR 69 F 4093 टाटा कंपनी का ट्रक रोड लाईन्स के माध्यम से भारत इंजीनियरिंग झंझर से सामान लोड कर नासिक के लिये राना हुई थी । गाडी के ड्रायवर राजेश ने फोन कर बताया की मेरे घऱ मथुरा मे कोई समस्या आ गई है जिसके कारण उसने ड्रायवर टीनू शर्मा निवासी बडोन रायमत मथुरा को गाडी जिम्मे की है जो सही समय पर गाडी नासिक पहुंच जायेगी। जब गाडी के ड्रायवर टीनू शर्मा को गाडी मालिक ने फोन किया तो ड्रायवर द्वारा फोन नही उठाया गया तभी गाडी मालिक को शंका हुई तो उसने गाडी की जीपीएस लोकेशन चेक किया तो गाडी सारंगपुर कृषि उपज मंडी मे खडी पाई गई । दिनांक 19.02.2026 को गाडी मालिक रामबीर जाट अपने पहले स्थाई ड्रायवर राजेश जाट को साथ मे लेकर सारंगपुर पहुंचा तो देखा की गाडी कृषि उपज मंडी मे खडी हुई है जिसमे सामान चेक किया तो गाडी खाली थी गाडी मे माल की बिल्टी भी नही थी । ट्रक ड्रायवर टीनू शर्मा की काफी तलाश कि गई परंतु टीनू शर्मा का फोन बंद आ रहा एंव कोई पता नही चलने पर गाडी मालिक को विश्वास हो गया की कहीं ट्रक ड्रायवर टीन शर्मा ने ही अमानत मे खयानत कर माल को खुर्द बुर्द किया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 131/2026 धारा 316(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। माल की पतारसी हेतु त्वरित एक विशेष टीम का गठन कर ट्रक ड्रायवर टीन शर्मा को ढूंढ निकाल जिसे पुछताछ कि गई जिसने बताया की मै सारंगपुर बायपास पर ट्रक को रोका था तभी दो व्यक्ति मोटर साईकल पर आये और मुझे डरा धमका कर मेरे साथ मारपीट कर मेरा मोबाईल ,ट्रक एंव उसके कागजात को छीन कर ले गये । सारंगपुर बायपास एंव कृषि उपज मंडी से लेकर घटना स्थल सारंगपुर बायपास से मक्सी टोल के आगे तक बाद मे टीनू की तलाश मे मथुरा तक के सीसीटीव्ही कैमरे खांगोले गये जिससे स्पष्ट हो गया की दो अज्ञातआरोपी द्वारा ट्रक ड्रायवर को डरा धमका कर उसके साथ मारपीट कर ट्रक को छीन ले गये है । घटना की गंभीरता को देखते हुये तथा टीनू शर्मा के साथ कोई अनहोनी होने की शंका के चलते मामले मे तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीव्ही कैमरे के फूटेज के आधार पर मोटर साईकल पर जा रहे दो युवको की तलाश कि गई जो आरोपी जितेन्द्र राठौर निवासी ग्राम सुल्तानिया थाना पचोर को हिरासत मे लेकर सघन पुछताछ की गई जिससे मामला खुल गया एंव एक अन्य साथी अभिषेक शर्मा के साथ मशरूका जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। --- गिरफ्तारी एवं बरामदगी तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीव्ही कैमरे के फूटेज के आधार पर आरोपी 1. अभिषेक पिता संजय मिश्रा उम्र 28 साल निवासी मूसाखेडी इंदौर 2. जितेन्द्र पिता बालाप्रसाद राठौर उम्र 31 साल निवासी सुल्तानिया थाना पचोर जिला राजगढ • आरोपी की निशानदेही पर लूट किये गये 11 टन लोहा( नट बोल्ट) कीमती 12 लाख ,छः चका ट्रक कीमती 25 लाख एंव घटना मे प्रय़ुक्त एक मो.सा. कीमती 80 हजार कुल 37 लाख 80 हजार का मशरूका बरामद किया गया — टीम का सराहनीय योगदान निरीक्षक आकांक्षा हाडा – थाना प्रभारी, सारंगपुर उपनिरीक्षक अमित त्यागी सउनि आनंदीलाल भिलाला आरक्षक अतुल मोर्य आरक्षक बनवारी गुर्जर आरक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी आरक्षक मुकेश भिलाला आर 225 नरेन्द्र धाकड सायबर सेल राजगढ टीम सारंगपुर पुलिस द्वारा इस प्रकार की घटना के विरूद्ध पर कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।2
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय, आगर मालवा में पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। बैठक में लंबित अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में संवेदनशील कार्रवाई तथा समयबद्ध चालान पेश करने के निर्देश दिए गए। आगामी होली, रंगपंचमी एवं ईद-उल-फितर को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त, फ्लैग मार्च, नाकाबंदी और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। सीएम हेल्पलाइन एवं जनशिकायतों के समयसीमा में निराकरण, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के बाद डीआईजी श्री भसीन ने उज्जैन रोड स्थित नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।1
- आगर मालवा- जिले की कृषि उपज मंडी में गुरुवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीती रात ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से नीचे लटक रही बिजली की केबल टूट गई और दो बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। रात की यह घटना सुबह बड़े विवाद में बदल गई और मंडी का पूरा कामकाज प्रभावित हो गया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने नुकसान को गंभीर मानते हुए व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। जैसे ही यह सूचना व्यापारी संघ तक पहुंची, व्यापारी आक्रोशित हो उठे और विरोध में मंडी की नीलामी प्रक्रिया तत्काल बंद कर दी। इतना ही नहीं, मंडी का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया, जिससे मंडी का पूरा संचालन ठप हो गया। नीलामी बंद होने से अपनी उपज बेचने आए किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सैकड़ों किसान मंडी प्रांगण में अपनी फसल लेकर खड़े रहे और जब बोली शुरू नहीं हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने मंडी कार्यालय और परिसर के बाहर जोरदार हंगामा किया और जल्द नीलामी शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को काबू में करने की कोशिश की। करीब एक घंटे से अधिक समय तक मंडी में नीलामी कार्य पूरी तरह बंद रहा और तनावपूर्ण माहौल बना रहा। इसी बीच बिजली विभाग के सहायक यंत्री मंजरेश कुमार मिश्रा, मंडी सचिव अवनीश सिन्हा और व्यापारी प्रतिनिधियों के बीच मंडी सचिव के चेंबर में बैठक हुई। व्यापारियों की ओर से भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापति भी मौके पर पहुंचे और मध्यस्थता करते हुए मामले को शांत कराने का प्रयास किया। लंबी चर्चा के बाद मंडी सचिव अवनीश सिन्हा ने स्पष्ट किया कि टूटे हुए बिजली पोल और केबल की क्षतिपूर्ति कर दी जाएगी तथा किसी भी पक्ष के खिलाफ तत्काल कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि एफआईआर की बात को लेकर व्यापारियों में नाराजगी थी, जिसे समझाइश के बाद दूर कर दिया गया है। समझौते के बाद स्थिति सामान्य हुई और बंद पड़ी नीलामी प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम ने मंडी व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि यह घटना रात में हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया—यदि यही घटना दिन के समय होती तो गंभीर जनहानि भी हो सकती थी।2
- follow and support gyes1
- Post by Devendra Nagra2
- शाजापुर जिल के मोहन बड़ोदिया थाने में शांति समिति की बैठक में कहा, कपड़ा फाड़ होली ना खेले होगी कार्यवाही, अतिक्रमण और गायों का मुद्दा उठा 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *थाने में शांति समिति की बैठक में कहा, कपड़ा फाड़ होली ना खेले होगी कार्यवाही, अतिक्रमण और गायों का मुद्दा उठा* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1