ईद मिलादुन्नबी के जशन में डूबा मारगोमुण्डा क्षेत्र, निकला भव्य जुलूस जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी अकीदत व बड़े ही जश्न के साथ मनाया गया।जिसको लेकर गांव के चौक चौराहों गालियों को रंग बिरंगे इस्लामिक झंडा के साथ आकर्षक और भव्य रूप से सजावट किया गया था।ओर इस्लामिक झंडा के साथ जुलूस निकाला गया।जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा बच्चे, बच्चियां, पुरुष व बुजुर्ग जुलूस में शामिल होकर अकीदत के साथ रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा आदि के नारे एवं मोहम्मद साहब के शान को बुलंद करते हुए अपने अपने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए जुलूस ईदगाह व मस्जिद में पहुंचे।वहीं इस अवसर पर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजूल हसन अंसारी विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से मिले और ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी
ईद मिलादुन्नबी के जशन में डूबा मारगोमुण्डा क्षेत्र, निकला भव्य जुलूस जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी अकीदत व बड़े ही जश्न के साथ मनाया गया।जिसको लेकर गांव के चौक चौराहों गालियों को रंग बिरंगे इस्लामिक झंडा के साथ आकर्षक और भव्य रूप से सजावट किया गया था।ओर इस्लामिक झंडा के साथ जुलूस निकाला गया।जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा बच्चे, बच्चियां, पुरुष व बुजुर्ग जुलूस में शामिल होकर अकीदत के साथ रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा आदि के नारे एवं मोहम्मद साहब के शान को बुलंद करते हुए अपने अपने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए जुलूस ईदगाह व मस्जिद में पहुंचे।वहीं इस अवसर पर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजूल हसन अंसारी विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से मिले और ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी
- ईद मिलादुन्नबी पर प्रमुख जुलेखा बीबी ने प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी। देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखंड प्रमुख जुलेखा बीबी ने बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर प्रखंडवासियों को दिली मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का यह पावन अवसर आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सौहार्द का संदेश देता है।आप सभी को ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद।1
- कोलकाता के ठेकेदार के घर से चोरी 55 लाख से अधिक के सोने के आभूषण गिरिडीह से बरामद, पचंबा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कोलकाता में एक ठेकेदार के घर से चोरी हुए 55 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण आखिरकार गिरिडीह से बरामद कर लिए गए हैं। बुधवार रात 10 बजे पुलिस यहां के पचंबा थाना से जांच कर कोलकाता चली गई। बताया गया कि चोरी के आरोपी की पत्नी सोना लेकर अपने मायका कमरशाली में थी।मामला कोलकाता के बेनियापुकुर थाना क्षेत्र का है।1
- प्रेम और भाईचारे के रंग में रंगा सेंट एंथोनी विद्यालय, हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन। Uday Kishor Singh जामताड़ा। शहर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन के महत्व को समझा तथा आपसी भाईचारे की भावना को आत्मसात किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गादास भंडारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और आपसी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सहयोग और भाईचारे की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के त्योहार नई पीढ़ी तक संस्कार और मानवीय मूल्यों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से रिश्तों की गरिमा समझने तथा परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बालकों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य लारेब खान ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से रक्षाबंधन के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। मौके पर विजन-ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, उप प्राचार्य उत्पल मंडल, रिंकू घोष, सुलेखा कुमारी, अनीश रंजन समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद थे।1
- SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।1
- धनबाद जिला उपायुक्त के दिशा निर्देश पर जिले के सभी विभिन्न चौक चौराहों पर राखी फॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इसी कड़ी में निरसा स्थित बाजार चौक के पास धनबाद यातायात पुलिस धनबाद शिक्षा विभाग तथा स्थानीय शिक्षकों के नेतृत्व में विभिन्न स्कूलों से आए छात्राओं ने बिना यातायात नियमों का पालन कर रहे चालको को रोक कर उनके हाथों में कलाई में राखी बांधी और यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करने का वचन लिया l स्कूल की छात्राएं अपने हाथों में पोस्टर लिए सभी को बता और समझा रही थी कि हर परिस्थिति में सड़क सुरक्षा नियम का पालन करना अति आवश्यक है जिससे आप अपने घर परिवार के लिए सुरक्षित रहें l इस दौरान पुलिस के गाड़ी को भी रोक कर बिना हेलमेट के चल रहे पुलिसकर्मी को भी राखी बांधकर यह संदेश दिया गया की सड़क सुरक्षा यातायात के नियम सभी चालकों के लिए अनिवार्य है चाहे वह किसी भी विभाग का क्यों ना हो l इस पूरे कार्यक्रम का मूल उद्देश्य रहा की हर परिस्थिति में आपको सड़क यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करना आवश्यक है इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा साफ निर्देश भी दिया गया कि इस बार राखी बांधकर आपको छोड़ दिया जा रहा है अगले बार आप पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी ll5
- ईसीएल बराकर इंजीनियरिंग & फाउंड्री वर्कशॉप चोरों का तांडव देखने को मिला ईसीएल सकतोड़िया हेडक्वार्टर अंतर्गत बराकर इंजीनियरिंग & फाउंड्री वर्कशॉप (BE&FW) में 30 से 40 की संख्या में चोरों के द्वारा सिक्योरिटी सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर बंधक बनाया। चोरों की संख्या 30-40 बीती रात्रि सुरक्षा कर्मियों को मारपीट कर घायल और बंधक बनाया1
- JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान | देवेंद्र नाथ महतो की सुधार यात्रा पहुंची गिरिडीह | सरकार को चेतावनी! गिरिडीह: JPSC-JSSC में भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो की “भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा” गिरिडीह पहुंची। रांची से शुरू हुई यह यात्रा रामगढ़, चतरा और कोडरमा होते हुए गिरिडीह पहुंची। गिरिडीह में देवेंद्र नाथ महतो ने छात्रों के मुद्दे को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों पर लाठीचार्ज कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया, तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने भर्ती व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कही। 📍 रांची → रामगढ़ → चतरा → कोडरमा → गिरिडीह देखिए पूरी खबर और सुनिए देवेंद्र नाथ महतो ने क्या कहा। Satyasahitya News | सच्ची खबर, आपके बीच #JPSC #JSSC #DevendraNathMahto #Giridih #JharkhandNews #StudentsProtest #भर्तीव्यवस्थासुधार #भ्रष्टाचारमुक्तभर्ती #Jharkhand #SatyasahityaNews1
- ईद मिलादुन्नबी के जशन में डूबा मारगोमुण्डा क्षेत्र, निकला भव्य जुलूस जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी अकीदत व बड़े ही जश्न के साथ मनाया गया।जिसको लेकर गांव के चौक चौराहों गालियों को रंग बिरंगे इस्लामिक झंडा के साथ आकर्षक और भव्य रूप से सजावट किया गया था।ओर इस्लामिक झंडा के साथ जुलूस निकाला गया।जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा बच्चे, बच्चियां, पुरुष व बुजुर्ग जुलूस में शामिल होकर अकीदत के साथ रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा आदि के नारे एवं मोहम्मद साहब के शान को बुलंद करते हुए अपने अपने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए जुलूस ईदगाह व मस्जिद में पहुंचे।वहीं इस अवसर पर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजूल हसन अंसारी विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से मिले और ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी1