रामायण दर्शन और भजन-कीर्तन से गूंजा रुद्रपुर, एकल विद्यालय अभियान की रथ यात्रा पहुंची गांव रामायण दर्शन और भजन-कीर्तन से गूंजा रुद्रपुर, एकल विद्यालय अभियान की रथ यात्रा पहुंची गांव एकल विद्यालय अभियान के तहत जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शुक्रवार के सुबह आठ बजे बताया गया कि अभियान की रथ यात्रा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। उपस्थित ग्रामवासियों को वीडियो के माध्यम से रामायण दर्शन कराया गया तथा रामकथा का श्रवण भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति भाव से पांच भजन प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न प्रकार की वंदनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, शिक्षा, सामाजिक जागरण और ग्राम विकास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव में सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना बताया गया। इस अवसर पर जगत प्रताप सिंह, गौतम सिंह, नंदू सिंह, सुरजीत सिंह, पवन सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामकिशोर सिंह, सत्यम सिंह, रमेश नागेसिया, सुखराम मुंडा, रामलाल नागेसिया, पवन सिंह, बिपिन सिंह, रणधीर सिंह, समुंदर सिंह तथा जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। #एकलविद्यालयअभियान #रामायणदर्शन #धार्मिककार्यक्रम #ग्रामीणजागरण #जारीसमाचार #झारखंडन्यूज #सांस्कृतिकजागरण

- सिसई प्रखंड के आश्रमBharno, Gumla😤2 hrs ago
- Post by Alex Shivansh1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- सिसई प्रखंड के छारदा रोड में नया बने श्री श्री 108 अंबिकेश्वर शिव मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला गया। इस कार्यक्रम में कोचे मुंडा, ऋषि नाथ साहदेव, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी कुमारी सहित प्रखंड क्षेत्र के हजारों की संख्या श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। वही मंदिर प्रांगण से लेकर बांस टोली कंश नदी तक कलश यात्रा निकाला गया। श्री राम, भगवान भोले नाथ, वीर हनुमान की जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। वही भक्ति गीतों में भक्त झूमते रहे। भीष्ण गर्मी को देखते हुए जगह जगह पर पानी का वितरण किया जा रहा था।1
- Post by AAM JANATA1
- जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना का संभावना बढ़ा तीन वर्ष पूर्व से निर्माण कार्य स्थगित विभाग मौन1
- यह प्राचीन शिव मंदिर लोहरदगा जिला का किस्को प्रखंड का देवदरिया पंचायत का देवदरिया गांव में हैं1
- जल-जंगल-जमीन पर अब ग्रामीणों का अधिकार, डोकापाठ ग्राम सभा में विकास की नई रूपरेखा तय चैनपुर प्रखंड के पीवीटीजी ग्राम डोकापाठ में आयोजित महत्वपूर्ण ग्राम सभा में वनाधिकार और पेसा कानून के माध्यम से ग्रामीणों को सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में डोकापाठ सहित चकडीपापाठ, लिगिरपाठ और घुंघरूपाठ के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जानकारी देते हुए शनिवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों तथा सामुदायिक वन पट्टे के प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था। बैठक में रांची से पहुंचे एफआईए फाउंडेशन के आलोक लकड़ा एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ललित कुमार ने ग्रामीणों को पेसा कानून और वनाधिकार अधिनियम दो हजार छह के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांवों को वनाधिकार अधिनियम दो हजार छह के तहत सामुदायिक वन पट्टा प्राप्त हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को वन भूमि पर सामुदायिक अधिकार मिला है। वहीं पेसा कानून लागू होने के बाद ग्राम सभा को योजनाओं के निर्माण और संचालन का पूर्ण अधिकार प्राप्त हुआ है, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्णय प्रक्रिया मजबूत हुई है। ग्राम सभा के दौरान सामुदायिक वन पट्टे के प्रबंधन पर विशेष चर्चा हुई। ग्रामीणों को बताया गया कि जिन भूखंडों और प्लॉट नंबरों पर पट्टा मिला है, उनका भौतिक सत्यापन एवं सीमांकन करना आवश्यक है। इसके बाद वन संरक्षण, संवर्धन और प्रबंधन को लेकर विस्तृत विकास योजना तैयार की जाएगी। इस प्रस्ताव पर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अगली ग्राम सभा में सभी सदस्य वन क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण करेंगे तथा विकास योजना को अंतिम रूप देने के लिए औपचारिक स्वीकृति देंगे। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ललित कुमार महतो ने कहा कि अब ग्राम सभा केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था बन चुकी है। पेसा कानून और वनाधिकार के समन्वय से गांव के विकास और वनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं ग्रामीणों के हाथों में आ गई है। ग्राम सभा के इस आयोजन से ग्रामीणों में जल-जंगल-जमीन के संरक्षण और सामुदायिक विकास को लेकर नई जागरूकता देखने को मिली, जिससे आने वाले समय में क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- lagay lelo kariya chasma1
- 👮♂️ जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन आघात के तहत फरार चल रहे नशा सप्लायर रंजन साहू को जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जनवरी 2026 में चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी से आरोपी मोहित कुमार गुप्ता के कब्जे से ₹1,11,000 कीमत की 640 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप जप्त की गई थी,उक्त मामले में मोहित कुमार गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,एंड टू एंड विवेचना के दौरान पुलिस को कफ सिरप के मुख्य सप्लायर की जानकारी मिली। ➡️ फरार आरोपी रंजन उर्फ राजू उर्फ पाकु की लगातार पतासाजी के बाद सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया गया। ➡️ आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध। ➡️ आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। 👤 गिरफ्तार आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु (30 वर्ष) निवासी – ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार, थाना कुत्रा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) 🚫 नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी… क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ.1