Shuru
Apke Nagar Ki App…
जहां गूंजनी थी बच्चों की हंसी,वहां भूत बंगला बना.😱 #shorts #shortvideo #short #school #youtubeshorts #lohardaga
AAM JANATA
जहां गूंजनी थी बच्चों की हंसी,वहां भूत बंगला बना.😱 #shorts #shortvideo #short #school #youtubeshorts #lohardaga
More news from झारखंड and nearby areas
- जिला परिषद सदस्य श्री संदीप कुमार के द्वारा किया गया शिलान्यास1
- लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शादी से लौट रहे बारातियों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सा कर्मियों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ मारपीट की गई और उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने का प्रयास भी किया गया। इस मामले में डॉक्टरों ने लातेहार थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शादी समारोह में भोजन करने के उपरांत फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गया था। उसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लातेहार में भर्ती कराया गया था । यहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अनुपम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मरीज को रांची रिम्स रेफर कर दिया। इसी बात से नाराज बारातियों ने डॉक्टर और अस्पताल कर्मियों के साथ चिकित्सा में कि गई लापरवाही का आरोप लगा कर दुर्व्यवहार किया एवं विरोध करने पर मारपीट की गई और डॉक्टर को जबरन अस्पताल से ले जाने की कोशिश की गई। मामले को लेकर आधे घंटे तक सदर अस्पताल लातेहार में ओपीडी सेवा रही बाधित घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के चिकित्सकों ने बैठक कर विरोध स्वरूप ओपीडी सेवा बाधित कर दी। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे के बाद ओपीडी सेवा बहाल की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो बारातियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद चिकित्सकों ने काम पर पुनः लौटते हुए ओपीडी सेवा को बहाल कर दी। वही हुए हंगामे के दौरान अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की और बदसलूकी की गई। समझाने के बावजूद बाराती उग्र हो गए और माहौल बिगाड़ता चला गया। बताते चले कि सदर अस्पताल में अक्सर ऐसी घटनाएं चिकित्सकों की लापरवाही के कारण होती रहती हैं, जिससे मरीजों और चिकित्सकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले की जानकारी जिले के वारिय अधिकारियों को भी है मगर सदर अस्पताल लातेहार की खामियों को छुपाते हुए एक तरफा कार्यवाही आम जनता पर की जाती है।1
- लातेहार : जिले में बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिला इकाई ने जिलाध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग परिसर में एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ी बिजली दर, लगातार कटौती और पोस्टपेड मीटर में गड़बड़ी को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना उपयोग के भी लोगों को भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।वहीं राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि यह धरना आम जनता की आवाज है और पार्टी उनके हक के लिए संघर्ष जारी रखेगी। जिलाध्यक्ष बंशी यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों का आर्थिक शोषण हो रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- Post by Sanjay kumar1
- सदर प्रखंडवक डूमरटोली में एक दर्दनाक हादसे में 55 वर्षीय थियोडोर एक्का की कुएं में डूबने से मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में शोक का माहौल छोड़ गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक अपने खेत में सब्जी की खेती के लिए पानी देने हेतु कुएं पर मोटर लगाने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक असम राइफल्स से रिटायर फौजी थे और सेवानिवृत्ति के बाद खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार में अविवाहित एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।2
- Post by Alex Shivansh1
- लातेहार नगर पंचायत के करकट गांव की मांगोया देवी, जो अपने स्वर्गीय पति के बाद अब बेटी बुधनी देवी के सहारे जीवन बिता रही हैं, पिछले पाँच महीनों से वृद्धा पेंशन के लिए दर-दर भटक रही हैं। उनका कोई बेटा या दामाद नहीं है, और बेटी भी विधवा है। पेंशन ही उनका एकमात्र सहारा है, लेकिन बैंक में पैसा आने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिल रहा। बड़ोदरा बैंक के चक्कर लगाते-लगाते वे थक चुकी हैं, हर बार नए बहाने सुनने को मिलते हैं। हर बार आने-जाने में 40-50 रुपये खर्च हो जाते हैं। सवाल उठता है कि क्या गरीबों को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार नहीं? प्रशासन की उदासीनता इस मामले में साफ दिखती है। पदाधिकारी को पूरा सुख सुविधा गाड़ी घोड़ा उपलब्ध सुविधा। भारत के नागरिक लाचार वृद्ध के लिए कोई उपाय नहीं है। आज महिलाओं को आरक्षण 33% दिया जा रहा है। परंतु यह वृद्धाओं के लिए अगर 33 परसेंट भी जिला प्रशासन ईमानदारी से काम करते थे नौबत नहीं आता।1
- लातेहार: भाजपा महिला मोर्चा की लातेहार जिलाध्यक्ष शिला देवी ने शुक्रवार को अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी सार्वजनिक की। शिला देवी ने बताया कि वह वर्ष 2001 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं, जारी विज्ञप्ति में उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि संगठन में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा था, जिससे वे आहत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार हो रही अनदेखी के कारण उन्होंने यह कठोर निर्णय लिया है।शिला देवी के इस कदम से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं, पार्टी की ओर से अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईपीएस अधिकारी गौरव गोस्वामी को रांची जिले का नया ग्रामीण एसपी (SP Rural) नियुक्त किया है। इससे पहले वे रामगढ़ जिले के पतरातु अनुमंडल में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पतरातु में अपने कार्यकाल के दौरान गौरव गोस्वामी ने अवैध शराब तस्करी, चोरी और संगठित अपराध के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए थे। उनकी कार्यशैली सख्त लेकिन संतुलित मानी जाती है, जिसके कारण आम लोगों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ।1