logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऑपरेशन आघात के तहत : जशपुर पुलिस के जाल में फंसा नशे का बड़ा कारोबारी फरार आरोपी गिरफ्तार। ‎ ‎👮‍♂️ जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन आघात के तहत फरार चल रहे नशा सप्लायर रंजन साहू को जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जनवरी 2026 में चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी से आरोपी मोहित कुमार गुप्ता के कब्जे से ₹1,11,000 कीमत की 640 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप जप्त की गई थी,उक्त मामले में मोहित कुमार गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,एंड टू एंड विवेचना के दौरान पुलिस को कफ सिरप के मुख्य सप्लायर की जानकारी मिली। ➡️ फरार आरोपी रंजन उर्फ राजू उर्फ पाकु की लगातार पतासाजी के बाद सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया गया। ‎➡️ आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध। ‎➡️ आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। ‎👤 गिरफ्तार आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु (30 वर्ष) ‎निवासी – ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार, थाना कुत्रा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) ‎ ‎🚫 नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी… क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ.

3 hrs ago
user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
Media company Sanna, Jashpur•
3 hrs ago

ऑपरेशन आघात के तहत : जशपुर पुलिस के जाल में फंसा नशे का बड़ा कारोबारी फरार आरोपी गिरफ्तार। ‎ ‎👮‍♂️ जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन आघात के तहत फरार चल रहे नशा सप्लायर रंजन साहू को जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जनवरी 2026 में चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी से आरोपी मोहित कुमार गुप्ता के कब्जे से ₹1,11,000 कीमत की 640 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप जप्त की गई थी,उक्त मामले में मोहित कुमार गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,एंड टू एंड विवेचना के दौरान पुलिस को कफ सिरप के मुख्य सप्लायर की जानकारी मिली। ➡️ फरार आरोपी रंजन उर्फ राजू उर्फ पाकु की लगातार पतासाजी के बाद सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया गया। ‎➡️ आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध। ‎➡️ आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। ‎👤 गिरफ्तार आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु (30 वर्ष) ‎निवासी – ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार, थाना कुत्रा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) ‎ ‎🚫 नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी… क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ.

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ब्रेकिंग बलरामपुर सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, राजपुर एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर भड़की विधायक, बलरामपुर कलेक्टर को फोन कर दिया अल्टीमेटम, 24 घंटे के अंदर नहीं हटाने पर समर्थकों और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठने की दी चेतावनी, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ किए नारेबाजी, भाजपा से सामरी विधायक है उद्धेश्वरी पैकरा।
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर 
सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,
राजपुर एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम,
निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर भड़की विधायक, 
बलरामपुर कलेक्टर को फोन कर दिया अल्टीमेटम, 
24 घंटे के अंदर नहीं हटाने पर समर्थकों और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठने की दी चेतावनी,
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ किए नारेबाजी, 
भाजपा से सामरी विधायक है उद्धेश्वरी पैकरा।
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • गुमला : उपायुक्त गुमला, श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञप्ति एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 की अनुसूची-IV के प्रावधानों के अनुरूप भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 अप्रैल को होटल जयपुर, लोहरदगा रोड, गुमला में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में होटल संचालकों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, मध्याह्न भोजन के रसोइयों एवं पलाश कैफे की दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 150 से अधिक खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एफएसएसएआई के सूचीबद्ध ट्रेनिंग पार्टनर ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट एवं प्रशिक्षक डॉ. राकेश सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने खाद्य विशेषता, खाद्य संक्रमण, एलर्जी, खाद्य जनित रोगों के कारण एवं रोकथाम, फूड ग्रेड रंगों के सुरक्षित उपयोग, स्वच्छ पैकेजिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के द्वारा प्रतिभागियों को खाद्य व्यवसाय के पंजीकरण एवं लाइसेंस की अनिवार्यता, स्वच्छता मानकों का पालन, कार्यस्थल की सफाई, पेयजल की गुणवत्ता, कीट नियंत्रण, सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं “गोल्डन रूल्स ऑफ फूड सेफ्टी” के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान विशेष रूप से यह भी निर्देश दिया गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु पानी की जांच प्रत्येक 6 माह (छह महीने) में अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और जल जनित रोगों की रोकथाम हो सके। कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि खाद्य पदार्थों को अखबार, प्रिंटेड पेपर या हानिकारक प्लास्टिक में परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। तंबाकू निषेध पर विशेष जागरूकता सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता होरो के द्वारा कोटपा एक्ट (COTPA Act, 2003) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध, 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री निषेध तथा तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। सभी को तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया गया। नागरिक क्लब सोसायटी द्वारा प्रतिभागियों के बीच एप्रन, कैप एवं ग्लव्स का वितरण कर स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य संचालन को बढ़ावा दिया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला, श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने “ईट राइट इंडिया”, फोर्टिफाइड फूड एवं “आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक” जैसे अभियानों की जानकारी देते हुए संतुलित एवं सुरक्षित आहार को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि बिना वैध एफएसएसएआई लाइसेंस, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, बैच नंबर एवं आवश्यक लेबलिंग के बिना पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय करना दंडनीय अपराध है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी, फूड सेफ्टी ट्रेनर डॉ. राकेश सिंह, त्रिलोकी नाथ सिन्हा, संतोष पाठक, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, प्रियांशु कुमार, सूरज कुमार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता होरो एवं ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट का सराहनीय योगदान रहा।
    1
    गुमला : उपायुक्त गुमला, श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञप्ति एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 की अनुसूची-IV के प्रावधानों के अनुरूप भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 अप्रैल को होटल जयपुर, लोहरदगा रोड, गुमला में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर में होटल संचालकों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, मध्याह्न भोजन के रसोइयों एवं पलाश कैफे की दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 150 से अधिक खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में एफएसएसएआई के सूचीबद्ध ट्रेनिंग पार्टनर ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट एवं प्रशिक्षक डॉ. राकेश सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने खाद्य विशेषता, खाद्य संक्रमण, एलर्जी, खाद्य जनित रोगों के कारण एवं रोकथाम, फूड ग्रेड रंगों के सुरक्षित उपयोग, स्वच्छ पैकेजिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के द्वारा प्रतिभागियों को खाद्य व्यवसाय के पंजीकरण एवं लाइसेंस की अनिवार्यता, स्वच्छता मानकों का पालन, कार्यस्थल की सफाई, पेयजल की गुणवत्ता, कीट नियंत्रण, सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं “गोल्डन रूल्स ऑफ फूड सेफ्टी” के बारे में विस्तार से समझाया गया।
इस दौरान विशेष रूप से यह भी निर्देश दिया गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु पानी की जांच प्रत्येक 6 माह (छह महीने) में अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और जल जनित रोगों की रोकथाम हो सके।
कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि खाद्य पदार्थों को अखबार, प्रिंटेड पेपर या हानिकारक प्लास्टिक में परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।
तंबाकू निषेध पर विशेष जागरूकता सत्र
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता होरो के द्वारा कोटपा एक्ट (COTPA Act, 2003) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध, 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री निषेध तथा तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। सभी को तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
नागरिक क्लब सोसायटी द्वारा प्रतिभागियों के बीच एप्रन, कैप एवं ग्लव्स का वितरण कर स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य संचालन को बढ़ावा दिया गया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला, श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने “ईट राइट इंडिया”, फोर्टिफाइड फूड एवं “आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक” जैसे अभियानों की जानकारी देते हुए संतुलित एवं सुरक्षित आहार को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि बिना वैध एफएसएसएआई लाइसेंस, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, बैच नंबर एवं आवश्यक लेबलिंग के बिना पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय करना दंडनीय अपराध है।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी, फूड सेफ्टी ट्रेनर डॉ. राकेश सिंह, त्रिलोकी नाथ सिन्हा, संतोष पाठक, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, प्रियांशु कुमार, सूरज कुमार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता होरो एवं ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट का सराहनीय योगदान रहा।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सरगुजा, 17 अप्रैल 2026 — जिले के विभिन्न थाना/चौकियों में छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस पहल में बच्चों ने सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, मालखाना एवं शस्त्रागार का अवलोकन कर पुलिस कार्यप्रणाली को समझा। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 181 और 1930 की उपयोगिता भी समझाई गई। इस कार्यक्रम से छात्रों में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ और उनकी जागरूकता व आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    सरगुजा, 17 अप्रैल 2026 — जिले के विभिन्न थाना/चौकियों में छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित इस पहल में बच्चों ने सीसीटीएनएस कक्ष, हवालात, मालखाना एवं शस्त्रागार का अवलोकन कर पुलिस कार्यप्रणाली को समझा।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को गुड टच-बैड टच, पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम एवं नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 112, 181 और 1930 की उपयोगिता भी समझाई गई।
इस कार्यक्रम से छात्रों में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ और उनकी जागरूकता व आत्मविश्वास में वृद्धि हुई।
सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • एसएसपी लाल उमेद का जारी है जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद आदतन कुख्यात अपराधी गौ तश्कर इमरान खान (साई टांगर टोली) पुनः गौ वँशो की बेरहमी से कर रहा था झारखंड की ओर परिवहन पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा भेजा जेल अपनी करतूतों से नही सुधर रहे गौ तश्कर सरकार ला सकती और कड़े प्रावधान Jashpur District police Jashpur Times
    1
    एसएसपी लाल उमेद का जारी है जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद आदतन कुख्यात अपराधी गौ तश्कर इमरान खान (साई टांगर टोली) पुनः गौ वँशो की बेरहमी से कर रहा था झारखंड की ओर परिवहन पुलिस ने दौड़ाकर दबोचा भेजा जेल अपनी करतूतों से नही सुधर रहे गौ तश्कर सरकार ला सकती और कड़े प्रावधान
Jashpur District police Jashpur Times
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को दाखिला देने से किया मना, स्कूल को बंद करने कारण बताओ नोटिस जारी… अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वरंग किड्स एकेडमी को एक कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से यह मामला सामने आया कि विद्यालय ने एक चार वर्षीय मासूम बच्चे को प्रवेश देने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि वह हिंदी के बजाय स्थानीय सरगुजिहा में बात करता है। रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के पिता से कहा कि यहाँ बड़े घरों के बच्चे पढ़ते हैं और वे भी सरगुजिहा सीख जाएंगे, साथ ही शिक्षक भी बच्चे की बात नहीं समझ पा रहे हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल के इस व्यवहार को बच्चे और अभिभावक के लिए मानसिक आघात पहुंचाने वाला और नई शिक्षा नीति 2020 के नियमों का उल्लंघन माना है। नोटिस में कड़ी चेतावनी देते हुए पूछा गया है कि नियमों के विपरीत कार्य करने पर क्यों न संस्था को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाए। स्कूल प्रबंधन को तत्काल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी दे दी गई है।
    1
    सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को दाखिला देने से किया मना, स्कूल को बंद करने कारण बताओ नोटिस जारी…
अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वरंग किड्स एकेडमी को एक कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों से यह मामला सामने आया कि विद्यालय ने एक चार वर्षीय मासूम बच्चे को प्रवेश देने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया क्योंकि वह हिंदी के बजाय स्थानीय सरगुजिहा में बात करता है। रिपोर्ट के अनुसार, स्कूल प्रबंधन ने बच्चे के पिता से कहा कि यहाँ बड़े घरों के बच्चे पढ़ते हैं और वे भी सरगुजिहा सीख जाएंगे, साथ ही शिक्षक भी बच्चे की बात नहीं समझ पा रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने स्कूल के इस व्यवहार को बच्चे और अभिभावक के लिए मानसिक आघात पहुंचाने वाला और नई शिक्षा नीति 2020 के नियमों का उल्लंघन माना है। नोटिस में कड़ी चेतावनी देते हुए पूछा गया है कि नियमों के विपरीत कार्य करने पर क्यों न संस्था को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाए। स्कूल प्रबंधन को तत्काल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी दे दी गई है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने स्वगणना के माध्यम से स्वयं जनगणना में रजिस्टर किया है। कलेक्टर श्री कटारा ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे, तब संबंधित परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।
    1
    स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तक
छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। 
बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने स्वगणना के माध्यम से स्वयं जनगणना में रजिस्टर किया है। कलेक्टर श्री कटारा ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और सही एवं पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने बताया कि नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल  पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा।
स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। 01 मई से 30 मई 2026 के बीच जब प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे, तब संबंधित परिवारों को यह आईडी साझा करनी होगी। इसके आधार पर प्रगणक दर्ज जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • मामला – थाना लोदाम क्षेत्र का बताया जा रहा है,आरोपी पिकअप वाहन में 9 गौ वंशों को भरकर झारखंड ले जा रहा था,भलमंडा के पास नेशनल हाईवे रोड़ NH -43 पर नाके बंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। ‎ ‎👤 गिरफ्तार आरोपी ‎🔹 इमरान खान (28 वर्ष) ‎🔹 पिता – मुस्तकिम खान ‎🔹 निवासी – ग्राम साईंटांगरटोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर (छ.ग.) बताया जा रहा है। ‎ ‎⚠️ आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है, उसके विरुद्ध पूर्व में गौ तस्करी एवं चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। ‎🚚 गौ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन JH-01-FP-3193 वाहन जप्त किया गया है। ‎ ‎📊 पिछले दो सप्ताह में जशपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 82 नग गौ वंशों को मुक्त कर 08 गौ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 02 पिकअप एवं 01 ट्रक जप्त किया है। ‎ ‎👮‍♂️ गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
    1
    मामला – थाना लोदाम क्षेत्र का बताया जा रहा है,आरोपी पिकअप वाहन में 9 गौ वंशों को भरकर झारखंड ले जा रहा था,भलमंडा के पास नेशनल हाईवे रोड़ NH -43 पर नाके बंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
‎
‎👤 गिरफ्तार आरोपी
‎🔹 इमरान खान (28 वर्ष)
‎🔹 पिता – मुस्तकिम खान
‎🔹 निवासी – ग्राम साईंटांगरटोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर (छ.ग.) बताया जा रहा है।
‎
‎⚠️ आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है, उसके विरुद्ध पूर्व में गौ तस्करी एवं चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं।
‎🚚 गौ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन JH-01-FP-3193 वाहन जप्त किया गया है।
‎
‎📊 पिछले दो सप्ताह में जशपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 82 नग गौ वंशों को मुक्त कर 08 गौ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 02 पिकअप एवं 01 ट्रक जप्त किया है।
‎
‎👮‍♂️ गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    3 hrs ago
  • केशला में उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन सीतापुर। विकासखंड सीतापुर के केशला क्षेत्र में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब ग्रामीणों का गुस्सा उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ सड़कों पर उतर आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान संचालक पर लगातार लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग 6 महीनों से राशन वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। कई हितग्राहियों को 2 से 3 महीनों तक राशन नहीं दिया गया, जबकि शासन के नियमों के अनुसार हर महीने नियमित रूप से राशन मिलना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर द्वारा राशन की कालाबाजारी की जा रही है और अपात्र व्यक्तियों को सामग्री दी जा रही है, जिससे वास्तविक जरूरतमंद लोग वंचित रह जा रहे हैं। इन समस्याओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। न्यूज़ द गुलेल और शुरू न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    1
    केशला में  उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ ग्रामीणों का जोरदार विरोध प्रदर्शन
सीतापुर। विकासखंड सीतापुर के केशला क्षेत्र में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब ग्रामीणों का गुस्सा उचित मूल्य दुकान क्रमांक 3 के खिलाफ सड़कों पर उतर आया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दुकान संचालक पर लगातार लापरवाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लगभग 6 महीनों से राशन वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है। कई हितग्राहियों को 2 से 3 महीनों तक राशन नहीं दिया गया, जबकि शासन के नियमों के अनुसार हर महीने नियमित रूप से राशन मिलना चाहिए।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि डीलर द्वारा राशन की कालाबाजारी की जा रही है और अपात्र व्यक्तियों को सामग्री दी जा रही है, जिससे वास्तविक जरूरतमंद लोग वंचित रह जा रहे हैं। इन समस्याओं से परेशान होकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
न्यूज़ द गुलेल और शुरू  न्यूज़ के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • नेशनल हाईवे 130 स्थित कमल फ्यूल के पास ट्रक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत बाइक सवार युवक की मौत चेहरे के छत विछप्त होने से नहीं मृतक की नहीं हो सकी पहचान लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कमल फ्यूल के सामने बाइक और ट्रक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 17 अप्रैल दिन शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएस 7684 जैसे ही कमल फ्यूल के पास लखनपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी 29 ए 3196 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बाइक सवार युवक के सर और चेहरा गंभीर चोट लगने पर मौके पर मौत हो गई वहीं मृतक के चेहरा छत विछप्त होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। दुर्घटना में बाइक के सामने का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शव के शिनाख्त में जुटी है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 130 पर सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में भय माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु लगातार थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से हेलमेट लगाने शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाइए दी जा रही है
    1
    नेशनल हाईवे 130 स्थित कमल फ्यूल के पास ट्रक और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत बाइक सवार युवक की मौत चेहरे के छत विछप्त होने से नहीं मृतक की नहीं हो सकी पहचान
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कमल फ्यूल के सामने बाइक और ट्रक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। 17 अप्रैल दिन शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएस 7684 जैसे ही कमल फ्यूल के पास लखनपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक क्रमांक सीजी 29 ए 3196 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बाइक सवार युवक के सर और चेहरा गंभीर चोट लगने पर मौके पर मौत हो गई वहीं मृतक के चेहरा छत विछप्त होने से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। दुर्घटना में बाइक के सामने का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शव के शिनाख्त में जुटी है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 130 पर सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में भय माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु लगातार थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग कर यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमित रूप से हेलमेट लगाने शराब पीकर वाहन न चलाने की समझाइए दी जा रही है
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.