जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 09 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला – थाना लोदाम क्षेत्र का बताया जा रहा है,आरोपी पिकअप वाहन में 9 गौ वंशों को भरकर झारखंड ले जा रहा था,भलमंडा के पास नेशनल हाईवे रोड़ NH -43 पर नाके बंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 👤 गिरफ्तार आरोपी 🔹 इमरान खान (28 वर्ष) 🔹 पिता – मुस्तकिम खान 🔹 निवासी – ग्राम साईंटांगरटोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर (छ.ग.) बताया जा रहा है। ⚠️ आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है, उसके विरुद्ध पूर्व में गौ तस्करी एवं चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। 🚚 गौ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन JH-01-FP-3193 वाहन जप्त किया गया है। 📊 पिछले दो सप्ताह में जशपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 82 नग गौ वंशों को मुक्त कर 08 गौ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 02 पिकअप एवं 01 ट्रक जप्त किया है। 👮♂️ गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
जशपुर पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 09 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामला – थाना लोदाम क्षेत्र का बताया जा रहा है,आरोपी पिकअप वाहन में 9 गौ वंशों को भरकर झारखंड ले जा रहा था,भलमंडा के पास नेशनल हाईवे रोड़ NH -43 पर नाके बंदी कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 👤 गिरफ्तार आरोपी 🔹 इमरान खान (28 वर्ष) 🔹 पिता – मुस्तकिम खान 🔹 निवासी – ग्राम साईंटांगरटोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर (छ.ग.) बताया जा रहा है। ⚠️ आरोपी आदतन अपराधी बताया जा रहा है, उसके विरुद्ध पूर्व में गौ तस्करी एवं चोरी के कई प्रकरण दर्ज हैं। 🚚 गौ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन JH-01-FP-3193 वाहन जप्त किया गया है। 📊 पिछले दो सप्ताह में जशपुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 82 नग गौ वंशों को मुक्त कर 08 गौ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 02 पिकअप एवं 01 ट्रक जप्त किया है। 👮♂️ गौ तस्करों पर जशपुर पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- Post by हमर जशपुर1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- रामायण दर्शन और भजन-कीर्तन से गूंजा रुद्रपुर, एकल विद्यालय अभियान की रथ यात्रा पहुंची गांव एकल विद्यालय अभियान के तहत जारी प्रखंड के रुद्रपुर गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शुक्रवार के सुबह आठ बजे बताया गया कि अभियान की रथ यात्रा गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। उपस्थित ग्रामवासियों को वीडियो के माध्यम से रामायण दर्शन कराया गया तथा रामकथा का श्रवण भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति भाव से पांच भजन प्रस्तुत किए गए तथा विभिन्न प्रकार की वंदनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, शिक्षा, सामाजिक जागरण और ग्राम विकास के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव में सांस्कृतिक चेतना और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना बताया गया। इस अवसर पर जगत प्रताप सिंह, गौतम सिंह, नंदू सिंह, सुरजीत सिंह, पवन सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामकिशोर सिंह, सत्यम सिंह, रमेश नागेसिया, सुखराम मुंडा, रामलाल नागेसिया, पवन सिंह, बिपिन सिंह, रणधीर सिंह, समुंदर सिंह तथा जसवंत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। #एकलविद्यालयअभियान #रामायणदर्शन #धार्मिककार्यक्रम #ग्रामीणजागरण #जारीसमाचार #झारखंडन्यूज #सांस्कृतिकजागरण1
- Post by Chand raja2
- चैनपुर: अनुमंडल मुख्यालय में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर मामला गरमा गया है। समाचार पत्रों में खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नंदू कुमार जांच के लिए चैनपुर पहुंचे।1
- गुमला : उपायुक्त गुमला, श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञप्ति एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 की अनुसूची-IV के प्रावधानों के अनुरूप भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 अप्रैल को होटल जयपुर, लोहरदगा रोड, गुमला में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर में होटल संचालकों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, मध्याह्न भोजन के रसोइयों एवं पलाश कैफे की दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 150 से अधिक खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम में एफएसएसएआई के सूचीबद्ध ट्रेनिंग पार्टनर ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट एवं प्रशिक्षक डॉ. राकेश सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने खाद्य विशेषता, खाद्य संक्रमण, एलर्जी, खाद्य जनित रोगों के कारण एवं रोकथाम, फूड ग्रेड रंगों के सुरक्षित उपयोग, स्वच्छ पैकेजिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के द्वारा प्रतिभागियों को खाद्य व्यवसाय के पंजीकरण एवं लाइसेंस की अनिवार्यता, स्वच्छता मानकों का पालन, कार्यस्थल की सफाई, पेयजल की गुणवत्ता, कीट नियंत्रण, सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं “गोल्डन रूल्स ऑफ फूड सेफ्टी” के बारे में विस्तार से समझाया गया।इस दौरान विशेष रूप से यह भी निर्देश दिया गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु पानी की जांच प्रत्येक 6 माह (छह महीने) में अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और जल जनित रोगों की रोकथाम हो सके।कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि खाद्य पदार्थों को अखबार, प्रिंटेड पेपर या हानिकारक प्लास्टिक में परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं।तंबाकू निषेध पर विशेष जागरूकता सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता होरो के द्वारा कोटपा एक्ट (COTPA Act, 2003) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध, 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री निषेध तथा तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। सभी को तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया गया।नागरिक क्लब सोसायटी द्वारा प्रतिभागियों के बीच एप्रन, कैप एवं ग्लव्स का वितरण कर स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य संचालन को बढ़ावा दिया गया।खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला, श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने “ईट राइट इंडिया”, फोर्टिफाइड फूड एवं “आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक” जैसे अभियानों की जानकारी देते हुए संतुलित एवं सुरक्षित आहार को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि बिना वैध एफएसएसएआई लाइसेंस, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, बैच नंबर एवं आवश्यक लेबलिंग के बिना पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय करना दंडनीय अपराध है।कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी, फूड सेफ्टी ट्रेनर डॉ. राकेश सिंह, त्रिलोकी नाथ सिन्हा, संतोष पाठक, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, प्रियांशु कुमार, सूरज कुमार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता होरो एवं ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट का सराहनीय योगदान रहा।1
- 👮♂️ जशपुर पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन आघात के तहत फरार चल रहे नशा सप्लायर रंजन साहू को जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जनवरी 2026 में चौकी कोतबा क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी से आरोपी मोहित कुमार गुप्ता के कब्जे से ₹1,11,000 कीमत की 640 नग प्रतिबंधित नशीली विस्कोरेक्स कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप जप्त की गई थी,उक्त मामले में मोहित कुमार गुप्ता को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,एंड टू एंड विवेचना के दौरान पुलिस को कफ सिरप के मुख्य सप्लायर की जानकारी मिली। ➡️ फरार आरोपी रंजन उर्फ राजू उर्फ पाकु की लगातार पतासाजी के बाद सुंदरगढ़ (उड़ीसा) से गिरफ्तार किया गया। ➡️ आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) एवं 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध। ➡️ आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जप्त किया गया है। 👤 गिरफ्तार आरोपी रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु (30 वर्ष) निवासी – ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार, थाना कुत्रा, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) 🚫 नशे के विरुद्ध जशपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी… क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ.1