सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत में जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 श्रवण टोले स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर में राधे कृष्ण प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भव्य शोभा निकाली गई जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर पहुंचे। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जो शानदार डी जे के साथ निकली गई। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर में लगभग सभी देवी देवताओं का प्रतिमा पहले से स्थापित है जहां लोग श्रद्धा पूर्वक नित्य प्रतिदिन पूजा पाठ करते हैं। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की राधे कृष्ण का प्रतिमा नहीं था जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया की इसकी भी प्रतिमा स्थापित होना चाहिए। भव्य शोभा यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोचारण के साथ राधा कृष्ण का प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है।इस प्रकार के आयोजित कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल व्याप्त था।
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत में जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 श्रवण टोले स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर में राधे कृष्ण प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भव्य शोभा निकाली गई जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर पहुंचे। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जो शानदार डी जे के साथ निकली गई। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर में लगभग सभी देवी देवताओं का प्रतिमा पहले से स्थापित है जहां लोग श्रद्धा पूर्वक नित्य प्रतिदिन पूजा पाठ करते हैं। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की राधे कृष्ण का प्रतिमा नहीं था जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया की इसकी भी प्रतिमा स्थापित होना चाहिए। भव्य शोभा यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोचारण के साथ राधा कृष्ण का प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है।इस प्रकार के आयोजित कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल व्याप्त था।
- सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत में जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 श्रवण टोले स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर में राधे कृष्ण प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भव्य शोभा निकाली गई जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर पहुंचे। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जो शानदार डी जे के साथ निकली गई। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर में लगभग सभी देवी देवताओं का प्रतिमा पहले से स्थापित है जहां लोग श्रद्धा पूर्वक नित्य प्रतिदिन पूजा पाठ करते हैं। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की राधे कृष्ण का प्रतिमा नहीं था जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया की इसकी भी प्रतिमा स्थापित होना चाहिए। भव्य शोभा यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोचारण के साथ राधा कृष्ण का प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है।इस प्रकार के आयोजित कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल व्याप्त था।1
- *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* कबिन्दर कुमार सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।1
- गुरु सम्मान से सजा शिक्षक दिवस: संकल्प मैत्री फाउंडेशन ने वार्डेन प्रतिमा कुमारी को किया सम्मानित शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि बच्चों के सपनों को दिशा और उनके भविष्य को आकार देते हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर मधेपुरा में इसी भावना के साथ शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मियों के सम्मान का आयोजन किया गया। संकल्प मैत्री फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा कुमारी को सम्मानित किया गया। दरअसल मधेपुरा में शिक्षक दिवस का अवसर इस बार गुरु सम्मान और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ मनाया गया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था संकल्प मैत्री फाउंडेशन की ओर से शनिवार को कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों और शिक्षण कार्य से जुड़े कर्मियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। समारोह में प्राकृतिक चिकित्सक डॉ. एस.एन. कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसी दौरान डॉ. एस.एन. कुमार ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डेन प्रतिमा कुमारी को सम्मानित किया। सम्मान के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण की बुनियाद हैं। खासकर बालिका शिक्षा को आगे बढ़ाने और छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने में शिक्षकों और वार्डेन की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबों तक सीमित रहना नहीं है। शिक्षा बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण की नींव मजबूत करती है। ऐसे में शिक्षकों का दायित्व कक्षा की चारदीवारी से कहीं आगे तक जाता है। बाइट –प्रतिमा कुमारी “शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं। बालिका शिक्षा को मजबूत बनाने में शिक्षकों और वार्डेन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सम्मान मिलने के बाद प्रतिमा कुमारी ने संस्था के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान शिक्षा से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाता है और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक समर्पित होकर काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की बात कही। वहीं संस्था के संस्थापक सुनीत साना ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनके योगदान का सम्मान करना केवल किसी एक संस्था की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संकल्प मैत्री फाउंडेशन आने वाले समय में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास जारी रखेगा। कुल मिलाकर मधेपुरा में आयोजित यह सम्मान समारोह सिर्फ एक शिक्षक को सम्मान देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने समाज में शिक्षा और शिक्षक की भूमिका को फिर से रेखांकित किया। समारोह में मौजूद लोगों ने सम्मानित वार्डेन प्रतिमा कुमारी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की। सम्मान और सौहार्द के माहौल में कार्यक्रम का समापन हुआ।4
- पहाड़पुर का न्यूज़ है जो की लड़ाई झगड़ा होने के कारण यहां पर हिंदू मुस्लिम होने लगा और बहुत ज्यादा मारपीट हुआ जो की मौजूद युवाओं का नेता क्रांति करी खागेश भाई पे हमला किया गया था और अन्य युवाओं पर भी हमला किया था जो कि उसे पर भी बहुत ज्यादा मारपीट kiya और प्रशासन आए उनसे भी नहीं समला नमस्कार सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के पहाड़पुर का न्यूज़ है जो की लड़ाई झगड़ा होने के कारण यहां पर हिंदू मुस्लिम होने लगा और बहुत ज्यादा मारपीट हुआ जो की मौजूद युवाओं का नेता क्रांति करी खागेश भाई पे हमला किया गया था और अन्य युवाओं पर भी हमला किया था जो कि उसे पर भी बहुत ज्यादा मारपीट kiya और प्रशासन आए उनसे भी नहीं समला1
- शिक्षक दिवस विशेष | श्रुति सिंह की पहल से बदल रही गढ़िया विद्यालय की तस्वीर1
- शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन कुमारखंड। प्रखंड के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्रखंड के पीएमश्री जवाहर प्लस टू हाईस्कूल रामनगर बेला में स्कूल एचएम नवास कुमार भारती, शारदा शिक्षा सदन रामनगर महेश में प्रिंसिपल संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। उसके बाद छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए स्कूल प्रधानों ने कहा कि उनके जीवन से हम सभी को सीख लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी शिक्षकों के आदर्श थे और हम सबों को भी अपने जीवन में आदर्श प्रस्तुत कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बच्चे को बेहतर शिक्षा देकर करनी चाहिए। मौके पर वरीय शिक्षक राजेश रंजन भारती, शादाब शमी, रंजीत कुमार, निकु कुमार, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, राजमोहन गांधी ,अखलाकुर रहमान, रिंकी कुमारी, रश्मि सिंह, प्राणजीत कुमार, रेखा कुमारी, बिष्णुदेव शर्मा, डायरेक्टर रामाशीष झा, सोनू झा, गुड्डू झा, सहित सभी छात्र छात्राएं व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। वहीं शिक्षक दिवस पर प्रखंड के युनिक कोचिंग सेंटर, केवीएस पब्लिक स्कूल रामनगर महेश सहित अन्य कई सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई।1
- ✨ जन्माष्टमी महा गंगा आरती उत्सव ✨ 📍 स्थान: शीतल चौक, भगवती मंदिर, कुनौली बाजार ⏰ समय: आज संध्या 8:30 बजे आप सभी धर्मप्रेमी सादर आमंत्रित हैं! आइए, इस पावन अवसर पर भक्ति के पावन प्रवाह में सम्मिलित हों। 🙏 निवेदक: मंदिर कमिटी, कुनौली1
- सौर बाजार में पंचायत की सडकें बदहाल लोगों को आवागमन में हो रही है भारी परेशानी सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के अजगेबा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 4 में सड़क की बद हाल स्थिति को देख कर कोई भी व्यक्ति अंदाजा लगा सकता है की पंचायत के विकास कार्यों को लेकर स्थानीय जन प्रतिनिधि कितना सजग है जिसका खामियाजा वार्ड वासियों को भुगतना पड़ता है। इसको लेकर वार्ड वासियों का कहना है की इस सड़क मार्ग से कई वार्ड के लोग गुजरते हुए मुख्य सड़क मार्ग तक जाते हैं लेकिन सड़क की बद हाल स्थिति को लेकर आवागमन में काफी दिक्कत होती है। जब छोटे छोटे बच्चे विद्यालय जाते हैं तो तो उसे ये डर बना रहता है की अगर सड़क पर बने कीचड़ में गिर गया तो उसे फिर वापस घर जाना पड़ेगा। इतना ही नहीं पूरे बरसात के समय किसी भी बुजुर्ग महिला या पुरुष का इस सड़क मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इतनी भारी समस्या के बाद भी पंचायत के जन प्रतिनिधि द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जाना घोर नाकामी को दर्शाता है। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने बताया की वर्तमान के मुखिया द्वारा राजनीतिक साजिश के तहत किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अगर इससे ज्यादा बारिश होती है तो यह सड़क मार्ग बिल्कुल बंद हो जाता है ऐसे में जल निकासी की व्यवस्था कर सड़क मार्ग निर्माण कार्य पूरा हो जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।1