logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।

7 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
7 hrs ago

कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
    1
    कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी
मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है।
किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल  मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
  • थाने में कुर्सी पर बैठना युवा नेता को पड़ा भारी, दरोगा पर अभद्रता का आरोप कोंच कोतवाली परिसर का मामला, सीओ को सौंपा शिकायती पत्र जालौन। कोंच कोतवाली परिसर में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। युवा नेता सुशील चौधरी ने आरोप लगाया है कि थाने में कुर्सी पर बैठने पर दरोगा अशोक कुमार ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें थाने से बाहर जाने के लिए कह दिया। पीड़ित सुशील चौधरी ने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र देकर की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    थाने में कुर्सी पर बैठना युवा नेता को पड़ा भारी, दरोगा पर अभद्रता का आरोप
कोंच कोतवाली परिसर का मामला, सीओ को सौंपा शिकायती पत्र
जालौन। कोंच कोतवाली परिसर में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। युवा नेता सुशील चौधरी ने आरोप लगाया है कि थाने में कुर्सी पर बैठने पर दरोगा अशोक कुमार ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें थाने से बाहर जाने के लिए कह दिया।
पीड़ित सुशील चौधरी ने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र देकर की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    7 min ago
  • अमृत सरोवर की अधूरी खुदाई और गंदगी पर जिला पंचायत सदस्य ने उठाए सवाल, जांच व सुंदरीकरण की मांग उरई (जालौन)। जालौन विकास खंड की ग्राम पंचायत सिकरी राजा में स्थित अमृत सरोवर तालाब की स्थिति को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजू कठेरिया ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर जांच एवं सुंदरीकरण कराने की मांग की है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि अमृत सरोवर तालाब की खुदाई अधूरी होने के कारण वहां गंदगी फैल रही है। इसके चलते तालाब में कीड़े-मकोड़े, सांप और बिच्छू जैसे जीवों का प्रवेश बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
    1
    अमृत सरोवर की अधूरी खुदाई और गंदगी पर जिला पंचायत सदस्य ने उठाए सवाल, जांच व सुंदरीकरण की मांग

उरई (जालौन)। जालौन विकास खंड की ग्राम पंचायत सिकरी राजा में स्थित अमृत सरोवर तालाब की स्थिति को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजू कठेरिया ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर जांच एवं सुंदरीकरण कराने की मांग की है।

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि अमृत सरोवर तालाब की खुदाई अधूरी होने के कारण वहां गंदगी फैल रही है। इसके चलते तालाब में कीड़े-मकोड़े, सांप और बिच्छू जैसे जीवों का प्रवेश बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चोरी का खुलासा, बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार जालौन। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली जालौन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने शिवम चौधरी निवासी मोहल्ला चिमनदुबे, जालौन को सारंगपुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास से चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP92 V 8863) सहित गिरफ्तार किया। बरामद बाइक के संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा पहले से दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर, कांस्टेबल सुभम सिसौदिया एवं रवि सिंह शामिल रहे।
    3
    क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चोरी का खुलासा, बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
जालौन। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली जालौन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने शिवम चौधरी निवासी मोहल्ला चिमनदुबे, जालौन को सारंगपुर रोड स्थित श्मशान घाट के पास से चोरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP92 V 8863) सहित गिरफ्तार किया। बरामद बाइक के संबंध में कोतवाली जालौन में मुकदमा पहले से दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम सिंह सेंगर, कांस्टेबल सुभम सिसौदिया एवं रवि सिंह शामिल रहे।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन पुलिस में पकड़ा शातिर चोर, चोरी की बाइक बरामद!!. जालौन में गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिल दो दिन पहले इस चोर ने नगर क्षेत्र के अक्षदा गार्डन के पास से चुराई थी मोटरसाइकिल शेष विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने किया खुलासा गिरफ्तार किया गया चोर है पोस्टग्रेजुएट और तकनीकी शिक्षा में दक्ष जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला
    1
    जालौन पुलिस में पकड़ा शातिर चोर, चोरी की बाइक बरामद!!.
जालौन में गिरफ्तार किए गए बदमाश के पास से बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिल 
दो दिन पहले इस चोर ने नगर क्षेत्र के अक्षदा गार्डन के पास से चुराई थी मोटरसाइकिल 
शेष विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया गया 
क्षेत्राधिकारी जालौन अजय कुमार सिंह ने किया खुलासा 
गिरफ्तार किया गया चोर है पोस्टग्रेजुएट और तकनीकी शिक्षा में दक्ष 
जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र का मामला
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन पुलिस ने पकड़ा एक शातिर बदमाश बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिल नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज उपनिरीक्षक शिवम् की टीम ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है इसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है
    1
    जालौन पुलिस ने पकड़ा एक शातिर बदमाश 
बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिल 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज उपनिरीक्षक शिवम् की टीम ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया है 
इसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोंच में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित, केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी जालौन के कोंच में मंगलवार दोपहर 12 बजे से बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर विभाग के अधिकांश कार्य पूरी तरह ठप रहे। बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे, जबकि जो कर्मचारी वहां नहीं जा सके, उन्होंने अपने-अपने कार्यस्थलों पर रहकर हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने, बकाया वेतन का भुगतान न करने, कार्य के अनुरूप अनुबंध लागू न करने तथा ₹18,000 मासिक वेतन निर्धारित न करने जैसी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। इसके अलावा श्रम कानूनों के उल्लंघन, ईपीएफ से जुड़े मामलों में कार्रवाई न होने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम नहीं होने तथा पूर्व में हुई वार्ताओं और समझौतों का पालन न करने का भी आरोप लगाया गया है। जिलाध्यक्ष शिवम सिंह चौहान ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए पहले भी प्रबंधन से वार्ता हुई थी, लेकिन सहमति बनने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आगामी दिनों में आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।
    1
    कोंच में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित, केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी
जालौन के कोंच में मंगलवार दोपहर 12 बजे से बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर विभाग के अधिकांश कार्य पूरी तरह ठप रहे। बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे, जबकि जो कर्मचारी वहां नहीं जा सके, उन्होंने अपने-अपने कार्यस्थलों पर रहकर हड़ताल का समर्थन किया।
कर्मचारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने, बकाया वेतन का भुगतान न करने, कार्य के अनुरूप अनुबंध लागू न करने तथा ₹18,000 मासिक वेतन निर्धारित न करने जैसी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। इसके अलावा श्रम कानूनों के उल्लंघन, ईपीएफ से जुड़े मामलों में कार्रवाई न होने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम नहीं होने तथा पूर्व में हुई वार्ताओं और समझौतों का पालन न करने का भी आरोप लगाया गया है।
जिलाध्यक्ष शिवम सिंह चौहान ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए पहले भी प्रबंधन से वार्ता हुई थी, लेकिन सहमति बनने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आगामी दिनों में आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
  • जालौन जालौन में कुछ देर की बारिश के चलते हुआ जलभराव, एक घण्टे की बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल जालौन में कुछ देर की बारिश के चलते हुआ जलभराव, एक घण्टे की बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल, इलाके के कई घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों हुई परेशानियां, सड़क पर भारी जलभराव के बीच तैरते आए नजर, सड़कों पर भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कालपी नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज का मामला।
    1
    जालौन

जालौन में कुछ देर की बारिश के चलते हुआ जलभराव,

एक घण्टे की बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल
जालौन में कुछ देर की बारिश के चलते हुआ जलभराव,
एक घण्टे की बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल,
इलाके के कई घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों हुई परेशानियां,
सड़क पर भारी जलभराव के बीच तैरते आए नजर,
सड़कों पर भारी जलभराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
कालपी नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला रामगंज का मामला।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.