logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित, केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी जालौन के कोंच में मंगलवार दोपहर 12 बजे से बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर विभाग के अधिकांश कार्य पूरी तरह ठप रहे। बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे, जबकि जो कर्मचारी वहां नहीं जा सके, उन्होंने अपने-अपने कार्यस्थलों पर रहकर हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने, बकाया वेतन का भुगतान न करने, कार्य के अनुरूप अनुबंध लागू न करने तथा ₹18,000 मासिक वेतन निर्धारित न करने जैसी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। इसके अलावा श्रम कानूनों के उल्लंघन, ईपीएफ से जुड़े मामलों में कार्रवाई न होने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम नहीं होने तथा पूर्व में हुई वार्ताओं और समझौतों का पालन न करने का भी आरोप लगाया गया है। जिलाध्यक्ष शिवम सिंह चौहान ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए पहले भी प्रबंधन से वार्ता हुई थी, लेकिन सहमति बनने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आगामी दिनों में आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

10 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
10 hrs ago

कोंच में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित, केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी जालौन के कोंच में मंगलवार दोपहर 12 बजे से बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर विभाग के अधिकांश कार्य पूरी तरह ठप रहे। बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे, जबकि जो कर्मचारी वहां नहीं जा सके, उन्होंने अपने-अपने कार्यस्थलों पर रहकर हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने, बकाया वेतन का भुगतान न करने, कार्य के अनुरूप अनुबंध लागू न करने तथा ₹18,000 मासिक वेतन निर्धारित न करने जैसी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। इसके अलावा श्रम कानूनों के उल्लंघन, ईपीएफ से जुड़े मामलों में कार्रवाई न होने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम नहीं होने तथा पूर्व में हुई वार्ताओं और समझौतों का पालन न करने का भी आरोप लगाया गया है। जिलाध्यक्ष शिवम सिंह चौहान ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए पहले भी प्रबंधन से वार्ता हुई थी, लेकिन सहमति बनने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आगामी दिनों में आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच कोतवाली में थाने की कुर्सी पर बैठना युवक को पड़ा भारी, दरोगा पर गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप, सीओ से की शिकायत इस मामले में सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुचित व्यवहार पाए जाने पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    कोंच कोतवाली में थाने की कुर्सी पर बैठना युवक को पड़ा भारी, दरोगा पर गाली-गलौज और अभद्रता का आरोप, सीओ से की शिकायत
इस मामले में सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अनुचित व्यवहार पाए जाने पर विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है। जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।
    1
    जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।

जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुँचा पीड़ित, कार्रवाई के बजाय अपमान का आरोप; अब एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार" ब्रेकिंग न्यूज़ | माधौगढ़ प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल माधौगढ़ (जालौन)। थाना रेढ़र क्षेत्र के ग्राम कन्हरपुरा निवासी अरविंद उर्फ गुड्डू ने उपजिलाधिकारी माधौगढ़ को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार खेत में करंट वाली झटका मशीन बंद कराने की बात कहने पर उसके साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह थाना रेढ़र पहुँचा तो उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उसे कथित रूप से अपमानित किया गया और उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेत के चारों ओर लगे तारों में करंट प्रवाहित होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, फिर भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसडीएम से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मेडिकल परीक्षण कराया जाए, आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा खेत में बिछाए गए करंट वाले तारों की तत्काल जांच कराकर उन्हें हटवाया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप सही हैं, तो क्या आम नागरिक को न्याय मांगने पर भी अपमान सहना पड़ेगा? क्या जानलेवा खतरे की शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया जाएगा? अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाता है या नहीं जिला संवाददाता देवेंद्र सिंह
    1
    मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुँचा पीड़ित, कार्रवाई के बजाय अपमान का आरोप; अब एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार"
ब्रेकिंग न्यूज़ | 
माधौगढ़ प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल 
माधौगढ़ (जालौन)। थाना रेढ़र क्षेत्र के ग्राम कन्हरपुरा निवासी अरविंद उर्फ गुड्डू ने उपजिलाधिकारी माधौगढ़ को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार खेत में करंट वाली झटका मशीन बंद कराने की बात कहने पर उसके साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह थाना रेढ़र पहुँचा तो उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उसे कथित रूप से अपमानित किया गया और उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेत के चारों ओर लगे तारों में करंट प्रवाहित होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, फिर भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित ने एसडीएम से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मेडिकल परीक्षण कराया जाए, आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा खेत में बिछाए गए करंट वाले तारों की तत्काल जांच कराकर उन्हें हटवाया जाए।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप सही हैं, तो क्या आम नागरिक को न्याय मांगने पर भी अपमान सहना पड़ेगा? क्या जानलेवा खतरे की शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया जाएगा?
अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाता है या नहीं
जिला संवाददाता देवेंद्र सिंह
    user_दविंदर सिंह जालौन
    दविंदर सिंह जालौन
    Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • निःशुल्क शैक्षिक सामग्री पाकर खिल उठे नौनिहालों के चेहरे डॉ. भीमराव अम्बेडकर कमेटी ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें, कॉपी, बैग और स्टेशनरी कालपी (जालौन)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कमेटी जोल्हूपुर के तत्वावधान में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जोल्हूपुर में निःशुल्क पुस्तक एवं शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, बॉक्स और स्कूल बैग वितरित किए गए। अध्ययन सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर रूप सिंह ने बताया कि समिति ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में शिशुपाल मास्टर, रामशंकर,भानू प्रताप सिंह अभिषेक, चंद्रशेखर, डी.पी. सिंह, मनोज विश्वकर्मा, करन पाल (जेई), प्रमोद (जेई), अरविंद सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    निःशुल्क शैक्षिक सामग्री पाकर खिल उठे नौनिहालों के चेहरे

डॉ. भीमराव अम्बेडकर कमेटी ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें, कॉपी, बैग और स्टेशनरी

कालपी (जालौन)। डॉ. भीमराव अम्बेडकर कमेटी जोल्हूपुर के तत्वावधान में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय जोल्हूपुर में निःशुल्क पुस्तक एवं शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल, बॉक्स और स्कूल बैग वितरित किए गए। अध्ययन सामग्री मिलने पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवियों और शिक्षकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इंजीनियर रूप सिंह ने बताया कि समिति ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में शिशुपाल मास्टर, रामशंकर,भानू प्रताप सिंह अभिषेक, चंद्रशेखर, डी.पी. सिंह, मनोज विश्वकर्मा, करन पाल (जेई), प्रमोद (जेई), अरविंद सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अमृत सरोवर की अधूरी खुदाई और गंदगी पर जिला पंचायत सदस्य ने उठाए सवाल, जांच व सुंदरीकरण की मांग उरई (जालौन)। जालौन विकास खंड की ग्राम पंचायत सिकरी राजा में स्थित अमृत सरोवर तालाब की स्थिति को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजू कठेरिया ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर जांच एवं सुंदरीकरण कराने की मांग की है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि अमृत सरोवर तालाब की खुदाई अधूरी होने के कारण वहां गंदगी फैल रही है। इसके चलते तालाब में कीड़े-मकोड़े, सांप और बिच्छू जैसे जीवों का प्रवेश बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
    1
    अमृत सरोवर की अधूरी खुदाई और गंदगी पर जिला पंचायत सदस्य ने उठाए सवाल, जांच व सुंदरीकरण की मांग

उरई (जालौन)। जालौन विकास खंड की ग्राम पंचायत सिकरी राजा में स्थित अमृत सरोवर तालाब की स्थिति को लेकर जिला पंचायत सदस्य संजू कठेरिया ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर जांच एवं सुंदरीकरण कराने की मांग की है।

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि अमृत सरोवर तालाब की खुदाई अधूरी होने के कारण वहां गंदगी फैल रही है। इसके चलते तालाब में कीड़े-मकोड़े, सांप और बिच्छू जैसे जीवों का प्रवेश बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
    1
    कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी
मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है।
किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल  मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    10 hrs ago
  • 🎤दिल्ली आगरा मार्ग पर छाता की संस्कृति यूनिवर्सिटी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा🖥️ 📌ट्रकों की भिड़ंत से लगा लंबा जाम, दो कंटेनर घुसे आपस में,चार गंभीर रूप से घायल छाता। छाता के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार सुबह करीब 4 बजे संस्कृति यूनिवर्सिटी के निकट एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इस सड़क हादसे में दो कंटेनरों के चालकों और परिचालकों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार तड़के दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ईटों से भरे ट्राले में टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के दौरान जब कई वाहन खड़े थे, तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर पहले से खड़े ट्रक में जा घुसा। इसके ठीक पीछे आ रहा दूसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर आगे वाले कंटेनर में पीछे से जोरदार गति से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कंटेनरों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कंटेनरों में फंसे चालकों और परिचालकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। पुलिस और हाईवे के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के बीच से हटवाकर साइड किया और करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। व्यूरो रिपोर्ट : SONINEWS मथुरा
    4
    🎤दिल्ली आगरा मार्ग पर छाता की संस्कृति यूनिवर्सिटी के पास हुआ भीषण सड़क हादसा🖥️
📌ट्रकों की भिड़ंत से लगा लंबा जाम, दो कंटेनर घुसे आपस में,चार गंभीर रूप से घायल
छाता। छाता के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मंगलवार सुबह करीब 4 बजे संस्कृति यूनिवर्सिटी के निकट एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इस सड़क हादसे में दो कंटेनरों के चालकों और परिचालकों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार तड़के दिल्ली से आगरा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ईटों से भरे ट्राले में टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण हाईवे पर यातायात बाधित हो गया और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के दौरान जब कई वाहन खड़े थे, तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर पहले से खड़े ट्रक में जा घुसा। इसके ठीक पीछे आ रहा दूसरा कंटेनर भी अनियंत्रित होकर आगे वाले कंटेनर में पीछे से जोरदार गति से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कंटेनरों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों कंटेनरों में फंसे चालकों और परिचालकों को बाहर निकाला। सभी घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया था। पुलिस और हाईवे के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के बीच से हटवाकर साइड किया और करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। 
व्यूरो रिपोर्ट : SONINEWS मथुरा
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.