logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुँचा पीड़ित, कार्रवाई के बजाय अपमान का आरोप; अब एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार" ब्रेकिंग न्यूज़ | माधौगढ़ प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल माधौगढ़ (जालौन)। थाना रेढ़र क्षेत्र के ग्राम कन्हरपुरा निवासी अरविंद उर्फ गुड्डू ने उपजिलाधिकारी माधौगढ़ को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार खेत में करंट वाली झटका मशीन बंद कराने की बात कहने पर उसके साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह थाना रेढ़र पहुँचा तो उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उसे कथित रूप से अपमानित किया गया और उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेत के चारों ओर लगे तारों में करंट प्रवाहित होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, फिर भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसडीएम से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मेडिकल परीक्षण कराया जाए, आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा खेत में बिछाए गए करंट वाले तारों की तत्काल जांच कराकर उन्हें हटवाया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप सही हैं, तो क्या आम नागरिक को न्याय मांगने पर भी अपमान सहना पड़ेगा? क्या जानलेवा खतरे की शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया जाएगा? अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाता है या नहीं जिला संवाददाता देवेंद्र सिंह

4 hrs ago
user_दविंदर सिंह जालौन
दविंदर सिंह जालौन
Court reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुँचा पीड़ित, कार्रवाई के बजाय अपमान का आरोप; अब एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार" ब्रेकिंग न्यूज़ | माधौगढ़ प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल माधौगढ़ (जालौन)। थाना रेढ़र क्षेत्र के ग्राम कन्हरपुरा निवासी अरविंद उर्फ गुड्डू ने उपजिलाधिकारी माधौगढ़ को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार खेत में करंट वाली झटका मशीन बंद कराने की बात कहने पर उसके साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह थाना रेढ़र पहुँचा तो उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उसे कथित रूप से अपमानित किया गया और उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेत के चारों ओर लगे तारों में करंट प्रवाहित होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, फिर भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसडीएम से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मेडिकल परीक्षण कराया जाए, आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा खेत में बिछाए गए करंट वाले तारों की तत्काल जांच कराकर उन्हें हटवाया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप सही हैं, तो क्या आम नागरिक को न्याय मांगने पर भी अपमान सहना पड़ेगा? क्या जानलेवा खतरे की शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया जाएगा? अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाता है या नहीं जिला संवाददाता देवेंद्र सिंह

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • थाने में कुर्सी पर बैठना युवा नेता को पड़ा भारी, दरोगा पर अभद्रता का आरोप कोंच कोतवाली परिसर का मामला, सीओ को सौंपा शिकायती पत्र जालौन। कोंच कोतवाली परिसर में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। युवा नेता सुशील चौधरी ने आरोप लगाया है कि थाने में कुर्सी पर बैठने पर दरोगा अशोक कुमार ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें थाने से बाहर जाने के लिए कह दिया। पीड़ित सुशील चौधरी ने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र देकर की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    थाने में कुर्सी पर बैठना युवा नेता को पड़ा भारी, दरोगा पर अभद्रता का आरोप
कोंच कोतवाली परिसर का मामला, सीओ को सौंपा शिकायती पत्र
जालौन। कोंच कोतवाली परिसर में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। युवा नेता सुशील चौधरी ने आरोप लगाया है कि थाने में कुर्सी पर बैठने पर दरोगा अशोक कुमार ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें थाने से बाहर जाने के लिए कह दिया।
पीड़ित सुशील चौधरी ने मामले की शिकायत क्षेत्राधिकारी (सीओ) को शिकायती पत्र देकर की है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • स्थान -जालौन रिपोर्टर. भीम राजावत Mo. 9628800448 स्लग -जालौन: 18 दिन से लापता युवती का नहीं लगा सुराग, माँ ने जताई अनहोनी की आशंका एंकर -जालौन। नगर क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं लगा सकी है। इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पीड़ित माँ अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिली है। परिजनों का कहना है कि युवती के लापता होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। बेटी की कोई जानकारी न मिलने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है। पीड़ित माँ ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है।  बाइट -पीड़ित माँ
    1
    स्थान -जालौन 
रिपोर्टर. भीम राजावत 
Mo. 9628800448





स्लग -जालौन: 18 दिन से लापता युवती का नहीं लगा सुराग, माँ ने जताई अनहोनी की आशंका

एंकर -जालौन। नगर क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के 18 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके संबंध में कोई ठोस सुराग नहीं लगा सकी है। इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पीड़ित माँ अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिली है।

परिजनों का कहना है कि युवती के लापता होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन 18 दिन बीत जाने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। बेटी की कोई जानकारी न मिलने से परिवार गहरे सदमे और चिंता में है।

पीड़ित माँ ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई कर उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है। 

बाइट -पीड़ित माँ
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
    1
    कोंच,बिजली संकट और बारिश की बेरुखी से कोंच तहसील क्षेत्र में सूख रही धान की फसल, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार
जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बिजली संकट और बारिश की कमी ने धान किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में लगी धान की फसल पर्याप्त सिंचाई न मिलने से सूखने लगी है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं, जिससे फसल बचाना मुश्किल हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में किसानों ने एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की थी
मंगलवार की सुबह 9,30 बजे किसानों ने बताया कि इस वर्ष अच्छी पैदावार की उम्मीद में उन्होंने बड़े पैमाने पर धान की खेती की थी, लेकिन न तो समय पर बारिश हो रही है और न ही पर्याप्त बिजली मिल रही है। ग्राम अटा और भदेवरा में करीब 1200 बीघा तथा कौशलपुर, मंगरा, परेथा, पहाड़गांव, भेपता, कमतरी, बदनपुरा मौजा, मेहलुआ, टोपोर, नरी, ज़रा और चचेडा सहित अन्य गांवों में लगभग 1000 बीघा भूमि पर धान की फसल लगी हुई है, जो सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है।
किसान आशीष कुमार, सुभाष पटेल  मनोज, सौरभ पटेल, अनिल कुमार, नरेश, राजू और भगतराम रावत ने बताया कि उन्हें 24 घंटे में केवल 2 से 4 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनकी फसल बचाई जा सके और उन्हें आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    12 hrs ago
  • Post by Ankur Tripathi
    1
    Post by Ankur Tripathi
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जमीन में पड़ी विधुत केविल से करेन्ट की चपेट में आने से हो सकती है घटना। *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* तकरीबन 3 दिन से जमीन में टूटी पड़ी विधुत केबिल, विभागीय लोगों ने नही दिया कोई ध्यान। जमीन में पड़ी विधुत केविल से करेन्ट की चपेट में आने से हो सकती है घटना। स्थानीय लोगों ने विधुत केविल को किसी तरह से वहाँ से से हटाकर दुकान के पीछे किया। अंधरे में यदि कोई दुकान के पीछे गया तो आ सकता है विधुत करेंट की चपेट में। क्या बड़ी घटना घटित होने के बाद जागेंगे जिम्मेदार। पुरानी कलेक्ट्रेट औरैया में आबकारी विभाग के सामने पड़ी विधुत केविल का मामला।
    1
    जमीन में पड़ी विधुत केविल से करेन्ट की चपेट में आने से हो सकती है घटना।
*ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -*
तकरीबन 3 दिन से जमीन में टूटी पड़ी विधुत केबिल, विभागीय लोगों ने नही दिया कोई ध्यान।
जमीन में पड़ी विधुत केविल से करेन्ट की चपेट में आने से हो सकती है घटना।
स्थानीय लोगों ने विधुत केविल को किसी तरह से वहाँ से से हटाकर दुकान के पीछे किया।
अंधरे में यदि कोई दुकान के पीछे गया तो आ सकता है विधुत करेंट की चपेट में।
क्या बड़ी घटना घटित होने के बाद जागेंगे जिम्मेदार।
पुरानी कलेक्ट्रेट औरैया में आबकारी विभाग के सामने पड़ी विधुत केविल का मामला।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सहार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित चोर किया गिरफ्तार औरैया जिले के थाना सहार पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल चोर को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस के चलाये जा रहे अभियान के तहत पटना नहर पुल से अभियुक्त आकाश बाबू पुत्र धीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम इन्दपामऊ, थाना सहार, जिला औरैया को चोरी की हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया। मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही जारी है।
    1
    सहार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित चोर किया गिरफ्तार
औरैया जिले के थाना सहार पुलिस द्वारा एक मोटर साइकिल चोर को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना पुलिस के चलाये जा रहे अभियान के तहत पटना नहर पुल से अभियुक्त आकाश बाबू पुत्र धीरेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम इन्दपामऊ, थाना सहार, जिला औरैया को चोरी की हीरो स्प्लेण्डर मोटर साइकिल सहित पकड़ा गया। मामले में नियमानुसार विधिक कार्यवाही जारी है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जालौन के चतेला-कदौरा मार्ग पर सोमवार देर रात भीषण जाम से परेशान ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने हाथों में लाठी-डंडे लेकर स्वयं यातायात व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाने में जुट गईं।
    1
    जालौन के चतेला-कदौरा मार्ग पर सोमवार देर रात भीषण जाम से परेशान ग्रामीण महिलाएं सड़क पर उतर आईं। उन्होंने हाथों में लाठी-डंडे लेकर स्वयं यातायात व्यवस्था संभाली और जाम खुलवाने में जुट गईं।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कोंच में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित, केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी जालौन के कोंच में मंगलवार दोपहर 12 बजे से बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर विभाग के अधिकांश कार्य पूरी तरह ठप रहे। बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे, जबकि जो कर्मचारी वहां नहीं जा सके, उन्होंने अपने-अपने कार्यस्थलों पर रहकर हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने, बकाया वेतन का भुगतान न करने, कार्य के अनुरूप अनुबंध लागू न करने तथा ₹18,000 मासिक वेतन निर्धारित न करने जैसी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। इसके अलावा श्रम कानूनों के उल्लंघन, ईपीएफ से जुड़े मामलों में कार्रवाई न होने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम नहीं होने तथा पूर्व में हुई वार्ताओं और समझौतों का पालन न करने का भी आरोप लगाया गया है। जिलाध्यक्ष शिवम सिंह चौहान ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए पहले भी प्रबंधन से वार्ता हुई थी, लेकिन सहमति बनने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आगामी दिनों में आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।
    1
    कोंच में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से कार्य प्रभावित, केवल इमरजेंसी सेवाएं जारी
जालौन के कोंच में मंगलवार दोपहर 12 बजे से बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर विभाग के अधिकांश कार्य पूरी तरह ठप रहे। बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में आयोजित प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे, जबकि जो कर्मचारी वहां नहीं जा सके, उन्होंने अपने-अपने कार्यस्थलों पर रहकर हड़ताल का समर्थन किया।
कर्मचारियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने, बकाया वेतन का भुगतान न करने, कार्य के अनुरूप अनुबंध लागू न करने तथा ₹18,000 मासिक वेतन निर्धारित न करने जैसी मांगों की लगातार अनदेखी कर रहा है। इसके अलावा श्रम कानूनों के उल्लंघन, ईपीएफ से जुड़े मामलों में कार्रवाई न होने, दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम नहीं होने तथा पूर्व में हुई वार्ताओं और समझौतों का पालन न करने का भी आरोप लगाया गया है।
जिलाध्यक्ष शिवम सिंह चौहान ने बताया कि मांगों के समाधान के लिए पहले भी प्रबंधन से वार्ता हुई थी, लेकिन सहमति बनने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में संगठन ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र नहीं मानी गईं तो आगामी दिनों में आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    12 hrs ago
  • ब्रेकिंग!अम्बेडकरनगर पुलिस और ₹15 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। अम्बेडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुधारनगर-गौसपुर करौंदी मार्ग पर पुलिस और ₹15 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।
    1
    ब्रेकिंग!अम्बेडकरनगर पुलिस और ₹15 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।
अम्बेडकरनगर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुधारनगर-गौसपुर करौंदी मार्ग पर पुलिस और ₹15 हजार के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.