Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ankur Tripathi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गायत्री प्रज्ञा पीठ, पिहानी में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी श्री अवधेश सिंह राठौड़ ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायत्री प्रज्ञा पीठ, पिहानी में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह के दौरान हरदोई के पूर्व जिलाधिकारी श्री अवधेश सिंह राठौड़ ने अपने ओजस्वी काव्य पाठ से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सशक्त अभिव्यक्ति और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। साहित्य, संस्कृति और भारतीय परंपरा का यह अद्भुत संगम लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा।1
- *इटावा बकेबर थाना तहत चकनी गांव में दीवार विवाद में एक युवक की हत्या एसएसपी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार* जनपद इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के चकनी गांव में मकान निर्माण के दौरान बनी दीवार को लेकर पिछले एक महीने से चल रहा विवाद मंगलवार को खूनी वारदात में बदल गया। पड़ोसी ने 45 वर्षीय विनय कुमार गौड़ की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, विनय कुमार गौड़ अपने मकान पर लैंटर डलवाने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने हाल ही में एक दीवार का निर्माण कराया था। इसी दीवार को लेकर पड़ोसी गुड्डू उर्फ रामकुमार से करीब एक महीने से विवाद चल रहा था। मामला राजस्व विभाग तक पहुंचा था और शिकायत के बाद हुई नापजोख में संबंधित दीवार विनय कुमार की जमीन पर पाई गई थी। इसके बावजूद आरोपी फैसले से नाराज था और लगातार विवाद कर रहा था। परिजनों के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले भी आरोपी कुल्हाड़ी लेकर मृतक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुका था। उस समय भी दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने उसी समय सख्त कार्रवाई की होती तो यह वारदात टाली जा सकती थी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे आरोपी कुल्हाड़ी लेकर विनय कुमार के घर पहुंचा। दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण विनय कुमार गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ भरथना, बकेवर थाना पुलिस, एसडीएम, एसपी ग्रामीण सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस की कई टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो उसने भागने की कोशिश की। इसी दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। रजत यादव पत्रकार नव भारत संवाद इटावा मो.74171970641
- metro statio prathna auto chala bharthana railway station2
- समाजवादी प्रधान बनाये रमेश कुमार जिंदाबाद जय माँ बिंध्यवासिनी1
- मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुँचा पीड़ित, कार्रवाई के बजाय अपमान का आरोप; अब एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार" ब्रेकिंग न्यूज़ | माधौगढ़ प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल माधौगढ़ (जालौन)। थाना रेढ़र क्षेत्र के ग्राम कन्हरपुरा निवासी अरविंद उर्फ गुड्डू ने उपजिलाधिकारी माधौगढ़ को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार खेत में करंट वाली झटका मशीन बंद कराने की बात कहने पर उसके साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत लेकर जब वह थाना रेढ़र पहुँचा तो उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने के बजाय उसे कथित रूप से अपमानित किया गया और उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि खेत के चारों ओर लगे तारों में करंट प्रवाहित होने से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है, फिर भी अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसडीएम से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, मेडिकल परीक्षण कराया जाए, आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा खेत में बिछाए गए करंट वाले तारों की तत्काल जांच कराकर उन्हें हटवाया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोप सही हैं, तो क्या आम नागरिक को न्याय मांगने पर भी अपमान सहना पड़ेगा? क्या जानलेवा खतरे की शिकायत को भी गंभीरता से नहीं लिया जाएगा? अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि वह इस मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाता है या नहीं जिला संवाददाता देवेंद्र सिंह1
- समाजवादी प्रधान बनाये रमेश कुमार जिंदाबाद1
- 🎥 ब्रह्माणी देवी मेले की तैयारियों का SDM और CO ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस 🎥 ब्रह्माणी देवी मेले की तैयारियों का SDM और CO ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जसवंतनगर क्षेत्र के बलरई थाना अंतर्गत स्थित प्राचीन ब्रह्माणी देवी माता मंदिर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध लख्खी मेले की तैयारियों का उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दर्शनार्थियों के लिए बनाई गई कतार व्यवस्था, पुलिस के ड्यूटी प्वाइंट, राजस्व विभाग के लेखपालों की तैनाती तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन समिति से भी बातचीत कर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, स्वच्छता, सुगम आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में माता के दर्शन कर सकें।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | बाबरपुर अजीतमल औरैया सूचना के बाद हरकत में आया प्रशासन, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की पहल पर मृत गाय को हटवाया गया अजीतमल औरैया। क्षेत्र में एक गाय लंबे समय से सड़क किनारे पड़ी होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग को सूचना दिए जाने के बावजूद समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। स्थिति गंभीर होने पर हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की टीम मौके पर पहुंची। संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की जानकारी संबंधित विभाग और प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और गाय को मौके से हटवाया गया। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते संबंधित विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाए तो आम जनता को इस प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को परेशानी न हो और गौवंश की सुरक्षा भी बनी रहे। मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष सक्षम पोरवाल, जिला मंत्री दीपक राजपूत, अमन सविता, नगर उपाध्यक्ष गोलू कश्यप तथा अजय शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।1