logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्मानंद स्कूल के सामने वार्ड क्रमांक 15 में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1,10,000 रुपये नकद और सोने, हीरे व चांदी के जेवरात पार कर दिए। इस संबंध में पीड़ित और सेवानिवृत्त शासकीय व्याख्याता खगेन्द्र कुमार तिवारी (64 वर्ष) ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित खगेन्द्र तिवारी 12 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे अपने परिवार के साथ कार से बालको (जिला कोरबा) में कार्यरत अपने इंजीनियर बेटे निखिल तिवारी से मिलने गए थे। जब वे सोमवार 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:00 बजे वापस लौटे, तो देखा कि बाहर का ताला सुरक्षित था, लेकिन घर के दो मुख्य दरवाजों और अंदर के चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोरों ने अलमारी और लोहे की पेटी का ताला तोड़कर सोने का हार, कंगन, अंगूठी, बाली; चांदी की पायल, लोटा, गिलास, बिंदिया, सिक्का व सिंदूर डिब्बी; हीरे की अंगूठी व बाली; कांसे के बर्तन; और 50,000 रुपये का एक बंडल व गुल्लक में रखे लगभग 60,000 रुपये (कुल 1,10,000 रुपये नकद) चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत वे बिल देखने के बाद ही बता पाएंगे। चकरभाठा पुलिस ने मामले में धारा 331 (4) और 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। खोजी डॉग घटनास्थल स्वामी आत्मानंद बॉयज स्कूल से दौड़ते हुए सीधे राम मंदिर मेन रोड चकरभाठा के पीछे जाकर रुका, जहां इलाके के नशेड़ी गांजा और शराब का सेवन करते हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे फॉरेंसिक टीम और चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश सेंडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और घर को एक घंटे के लिए भी खाली छोड़ना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। घरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाना और एक परिजन का घर पर रहना ही समझदारी होगी।

1 hr ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
1 hr ago

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्मानंद स्कूल के सामने वार्ड क्रमांक 15 में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1,10,000 रुपये नकद और सोने, हीरे व चांदी के जेवरात पार कर दिए। इस संबंध में पीड़ित और सेवानिवृत्त शासकीय व्याख्याता खगेन्द्र कुमार तिवारी (64 वर्ष) ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित खगेन्द्र तिवारी 12 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे अपने परिवार के साथ कार से बालको (जिला कोरबा) में कार्यरत अपने इंजीनियर बेटे निखिल तिवारी से मिलने गए थे। जब वे सोमवार 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:00 बजे वापस लौटे, तो देखा कि बाहर का ताला सुरक्षित था, लेकिन घर के दो मुख्य दरवाजों और अंदर के चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोरों ने अलमारी और लोहे की पेटी का ताला तोड़कर सोने का हार, कंगन, अंगूठी, बाली; चांदी की पायल, लोटा, गिलास, बिंदिया, सिक्का व सिंदूर डिब्बी; हीरे की अंगूठी व बाली; कांसे के बर्तन; और 50,000 रुपये का एक बंडल व गुल्लक में रखे लगभग 60,000 रुपये (कुल 1,10,000 रुपये नकद) चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत वे बिल देखने के बाद ही बता पाएंगे। चकरभाठा पुलिस ने मामले में धारा 331 (4) और 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। खोजी डॉग घटनास्थल स्वामी आत्मानंद बॉयज स्कूल से दौड़ते हुए सीधे राम मंदिर मेन रोड चकरभाठा के पीछे जाकर रुका, जहां इलाके के नशेड़ी गांजा और शराब का सेवन करते हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे फॉरेंसिक टीम और चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश सेंडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और घर को एक घंटे के लिए भी खाली छोड़ना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। घरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाना और एक परिजन का घर पर रहना ही समझदारी होगी।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्मानंद स्कूल के सामने वार्ड क्रमांक 15 में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1,10,000 रुपये नकद और सोने, हीरे व चांदी के जेवरात पार कर दिए। इस संबंध में पीड़ित और सेवानिवृत्त शासकीय व्याख्याता खगेन्द्र कुमार तिवारी (64 वर्ष) ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित खगेन्द्र तिवारी 12 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे अपने परिवार के साथ कार से बालको (जिला कोरबा) में कार्यरत अपने इंजीनियर बेटे निखिल तिवारी से मिलने गए थे। जब वे सोमवार 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:00 बजे वापस लौटे, तो देखा कि बाहर का ताला सुरक्षित था, लेकिन घर के दो मुख्य दरवाजों और अंदर के चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोरों ने अलमारी और लोहे की पेटी का ताला तोड़कर सोने का हार, कंगन, अंगूठी, बाली; चांदी की पायल, लोटा, गिलास, बिंदिया, सिक्का व सिंदूर डिब्बी; हीरे की अंगूठी व बाली; कांसे के बर्तन; और 50,000 रुपये का एक बंडल व गुल्लक में रखे लगभग 60,000 रुपये (कुल 1,10,000 रुपये नकद) चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत वे बिल देखने के बाद ही बता पाएंगे। चकरभाठा पुलिस ने मामले में धारा 331 (4) और 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। खोजी डॉग घटनास्थल स्वामी आत्मानंद बॉयज स्कूल से दौड़ते हुए सीधे राम मंदिर मेन रोड चकरभाठा के पीछे जाकर रुका, जहां इलाके के नशेड़ी गांजा और शराब का सेवन करते हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे फॉरेंसिक टीम और चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश सेंडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और घर को एक घंटे के लिए भी खाली छोड़ना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। घरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाना और एक परिजन का घर पर रहना ही समझदारी होगी।
    1
    बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्मानंद स्कूल के सामने वार्ड क्रमांक 15 में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1,10,000 रुपये नकद और सोने, हीरे व चांदी के जेवरात पार कर दिए। इस संबंध में पीड़ित और सेवानिवृत्त शासकीय व्याख्याता खगेन्द्र कुमार तिवारी (64 वर्ष) ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित खगेन्द्र तिवारी 12 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे अपने परिवार के साथ कार से बालको (जिला कोरबा) में कार्यरत अपने इंजीनियर बेटे निखिल तिवारी से मिलने गए थे। जब वे सोमवार 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:00 बजे वापस लौटे, तो देखा कि बाहर का ताला सुरक्षित था, लेकिन घर के दो मुख्य दरवाजों और अंदर के चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोरों ने अलमारी और लोहे की पेटी का ताला तोड़कर सोने का हार, कंगन, अंगूठी, बाली; चांदी की पायल, लोटा, गिलास, बिंदिया, सिक्का व सिंदूर डिब्बी; हीरे की अंगूठी व बाली; कांसे के बर्तन; और 50,000 रुपये का एक बंडल व गुल्लक में रखे लगभग 60,000 रुपये (कुल 1,10,000 रुपये नकद) चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत वे बिल देखने के बाद ही बता पाएंगे।

चकरभाठा पुलिस ने मामले में धारा 331 (4) और 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। खोजी डॉग घटनास्थल स्वामी आत्मानंद बॉयज स्कूल से दौड़ते हुए सीधे राम मंदिर मेन रोड चकरभाठा के पीछे जाकर रुका, जहां इलाके के नशेड़ी गांजा और शराब का सेवन करते हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे फॉरेंसिक टीम और चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश सेंडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और घर को एक घंटे के लिए भी खाली छोड़ना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। घरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाना और एक परिजन का घर पर रहना ही समझदारी होगी।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
  • जांजगीर चांपा के अकलतरा अंतर्गत परसाही (नाला) में कोटवार द्वारा गांव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की मुनादी पूरे गांव में घूम-घूमकर की जाती है। गांव में आयोजित होने वाले छठ्ठी, शादी और दशगात्र सहित अनेक कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए कोटवार स्वयं पूरे गांव का चक्कर लगाते हैं और मुनादी कर लोगों को इसकी सूचना देते हैं।
    1
    जांजगीर चांपा के अकलतरा अंतर्गत परसाही (नाला) में कोटवार द्वारा गांव में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की मुनादी पूरे गांव में घूम-घूमकर की जाती है। गांव में आयोजित होने वाले छठ्ठी, शादी और दशगात्र सहित अनेक कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए कोटवार स्वयं पूरे गांव का चक्कर लगाते हैं और मुनादी कर लोगों को इसकी सूचना देते हैं।
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुसौर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम तेतला निवासी पीड़ित कमल प्रसाद जांगड़े ने थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई की रात करीब 10:20 बजे जब वह रायगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे, तब लोहरसिंह पेट्रोल पंप के आगे मां मंगला नर्सिंग कॉलेज के पास एक बिना नंबर की नीले रंग की स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर बैग व पर्स में रखे ₹2,500 नकद, एक रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी लूटकर फरार हो गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, ₹1,600 नकद, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है। तहसीलदार पुसौर की उपस्थिति में कराई गई शिनाख्ती परेड में पीड़ित ने तीनों आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चाणक्य शर्मा उर्फ दिलीप शर्मा (33 वर्ष), चन्द्रभानू साव (26 वर्ष) और एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं, जिनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले के सफल खुलासे में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय और आरक्षक कमलेश निराला की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिले में लूटपाट जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
    1
    रायगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर युवक से मारपीट कर लूटपाट करने वाले गिरोह का पुसौर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत बालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम तेतला निवासी पीड़ित कमल प्रसाद जांगड़े ने थाना पुसौर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई की रात करीब 10:20 बजे जब वह रायगढ़ से अपने गांव लौट रहे थे, तब लोहरसिंह पेट्रोल पंप के आगे मां मंगला नर्सिंग कॉलेज के पास एक बिना नंबर की नीले रंग की स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर बैग व पर्स में रखे ₹2,500 नकद, एक रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी लूटकर फरार हो गए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया रियलमी पी2 प्रो मोबाइल, ₹1,600 नकद, चार एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद कर ली है। तहसीलदार पुसौर की उपस्थिति में कराई गई शिनाख्ती परेड में पीड़ित ने तीनों आरोपियों की पहचान की।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चाणक्य शर्मा उर्फ दिलीप शर्मा (33 वर्ष), चन्द्रभानू साव (26 वर्ष) और एक 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं, जिनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले के सफल खुलासे में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय और आरक्षक कमलेश निराला की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि जिले में लूटपाट जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बिलासपुर के कोटा में औरापानी जलाशय में सोमवार सुबह पिकनिक मनाने गए एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक सुबह अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी पिकनिक मनाने के लिए निकला था, लेकिन नहाने की जिद ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त जलाशय में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान देखते ही देखते युवक गहरे पानी में चला गया और अपने दोस्तों की आंखों के सामने ही लापता हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    1
    बिलासपुर के कोटा में औरापानी जलाशय में सोमवार सुबह पिकनिक मनाने गए एक 32 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक सुबह अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी पिकनिक मनाने के लिए निकला था, लेकिन नहाने की जिद ने उसकी जिंदगी खत्म कर दी। यह हादसा उस समय हुआ जब सभी दोस्त जलाशय में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान देखते ही देखते युवक गहरे पानी में चला गया और अपने दोस्तों की आंखों के सामने ही लापता हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • बिलासपुर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेषण गृह में देर रात ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सेंट्रल जेल में हुई चर्चित हत्या के बाद हुई इस नई सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के ठीक बाद संस्थान से गंभीर अपराधों में निरुद्ध चार नाबालिग बंदी फरार हो गए हैं, जिसने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नरेंद्र कुमार खाण्डे (पिता फेंकूलाल खाण्डे) के रूप में हुई है, जो बाल संप्रेषण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई इस वारदात को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र कुमार के हाथ-पैर बांध दिए गए थे, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। इसके साथ ही परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है कि नरेंद्र लंबे समय से अपने तबादले की गुहार लगा रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। फरार हुए चार नाबालिग बंदियों में से तीन रायगढ़ और एक कोरबा जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस फरार बंदियों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान चला रही है और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बिलासपुर के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेषण गृह में देर रात ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा प्रहरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सेंट्रल जेल में हुई चर्चित हत्या के बाद हुई इस नई सनसनीखेज वारदात ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के ठीक बाद संस्थान से गंभीर अपराधों में निरुद्ध चार नाबालिग बंदी फरार हो गए हैं, जिसने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय नरेंद्र कुमार खाण्डे (पिता फेंकूलाल खाण्डे) के रूप में हुई है, जो बाल संप्रेषण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात हुई इस वारदात को लेकर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र कुमार के हाथ-पैर बांध दिए गए थे, उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाया गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। इसके साथ ही परिजनों ने विभागीय अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है कि नरेंद्र लंबे समय से अपने तबादले की गुहार लगा रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। फरार हुए चार नाबालिग बंदियों में से तीन रायगढ़ और एक कोरबा जिले का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस फरार बंदियों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान चला रही है और अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.