Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी, एआरटीओ ऑफिस में बैठे जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ाते हुए सामने हाईवे पर निकल रहे टोपा लगाए। parivahan विभाग के लापरवाही के कारण ओवरलोड गाड़ियों से हो रहे है हादसे। जनता बोली अगर यह किसी पर पलट जाए तो क्या होगा... राम जानें....ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ।
Lakhimpur Kheri दस्तक
लखीमपुर खीरी, एआरटीओ ऑफिस में बैठे जिम्मेदारों को मुंह चिढ़ाते हुए सामने हाईवे पर निकल रहे टोपा लगाए। parivahan विभाग के लापरवाही के कारण ओवरलोड गाड़ियों से हो रहे है हादसे। जनता बोली अगर यह किसी पर पलट जाए तो क्या होगा... राम जानें....ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिहींपुरवा (बहराइच)। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन अवध प्रांत द्वारा संचालित गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तत्वावधान में शनिवार 8 फरवरी को विकासखंड मिहींपुरवा अंतर्गत भारत–नेपाल सीमा पर स्थित ग्राम पंचायत घूमना भारु के मजरा चितलहवा में एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड मिहींपुरवा के सौजन्य से संपन्न हुआ। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भाजपा मिहींपुरवा मंडल मंत्री श्रीमती शांति रावत द्वारा विश्व हिंदू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष श्री संदीप सिंह जी एवं अन्य परम सम्मानित चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पूजन-अर्चन एवं पुष्प अर्पित कर की गई, तत्पश्चात फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से आए महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। सीमावर्ती व दूरदराज क्षेत्र होने के कारण ग्रामीणों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना था कि ऐसे शिविर सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और आवश्यक हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।1
- जनपद सीतापुर का थाना इमलिया सुल्तानपुर में भतीजे दे चाचा की मारपीट के बाद चाचा की हुई मौत मौके पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी महोली नागेंद्र चौबे पुलिस बल तैनात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डेविस दे रही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी1
- लखीमपुर खीरी में आज शनिवार देर शाम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए थाना अध्यक्ष निराला तिवारी, एसएसआई राजबहादुर और चौकी इंचार्ज संजय यादव ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों, चौराहों और गलियों में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद पुलिस टीम शाही किले के उर्स परिसर में पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। महिलाओं से किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि उर्स स्थल और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।1
- चौखड़ा फार्म व बसन्तापुर में दर्जनों किसानों की उजाड़ी गेहूं की फसल 07/02/2026 पलियाकलां-खीरी। पलिया क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही घटनाओं से किसानों में भय और आक्रोश बढ़ता जा रहा है। पहले हाथियों ने गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, वहीं रखवाली करने पहुंचे किसानों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। अब हाथियों ने गेहूं की खड़ी फसल को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीती रात क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा एवं बसन्तापुर के दर्जनों किसानों के खेतों में घुसकर हाथियों ने गेहूं की फसल रौंद डाली। एक ही रात में कई बीघा फसल नष्ट होने से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित किसानों ने बताया कि लगातार हो रहे हमलों के बावजूद वन विभाग की ओर से हाथियों की रोकथाम के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। कई बार सूचना देने के बाद भी मौके पर समय से टीम नहीं पहुंचती, जिससे नुकसान बढ़ता जा रहा है। किसानों ने वन विभाग से हाथियों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा फसलों के हुए नुकसान का शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। क्षेत्र में बढ़ते हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने जंगल किनारे लगाई बाड़ को तहस-नहस कर दिया। लोग रात के समय खेतों की रखवाली करने से भी कतरा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में फसल का अधिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।1
- *लखीमपुर भीरा राजमार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा* *हादसे में भीरा थाना क्षेत्र के तिखड़ा निवासी दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत।* *घटना के बाद बाईक में लगी आग,बाईक भी जलकर हुई राख* *मृतक दाउदपुर क्रेसर पर करते थे मजदूरी* *भीरा थाना क्षेत्र के नब्बूपुरवा,सूरजपुर के पास हुई है दुर्घटना।*1
- लखीमपुर वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल एक्सीडेंट के बाद धू धूकर जली बाइक भीरा थाना क्षेत्र के लखीमपुर राजमार्ग की घटना1
- जनता बोली अगर यह किसी पर पलट जाए तो क्या होगा... राम जानें....ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ।1
- थाना अध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण इधर से उधर भेजे गए थानाध्यक्ष1
- लखनऊ में सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी का दरोगा जी ने चालान कर दिया इसी बात पर ये शख़्स भड़क गया इस शख़्स ने चौकी में पहुंच दरोगा जी के आँख में आँख डाल सवाल किया इस पूरी बातचीत की शख़्स ने वीडियो बनाई शख़्स से सवाल जवाब से दारोग़ा जी गुस्से में लाल तो हो रहे हैं लेकिन वीडियो के कारण वे अपना गुस्सा कंट्रोल कर रहे हैं।1