logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां तेज 12 सितंबर को औरैया आएंगे श्यामलाल पाल, सांई मंदिर में होगा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर को औरैया आएंगे। उनके दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर शहर के सांई मंदिर परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के बीएलए भी शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्यामलाल पाल सुबह करीब 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वह स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शहर के सांई मंदिर परिसर में विशाल पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। साथ ही जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएलए की मौजूदगी भी रहेगी। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक मदन गौतम, सुमन दिवाकर, राजकुमार गौतम, बड़े गौर, ओके चौधरी, हरीशंकर दिवाकर, धीरेन्द्र दोहरे, लालता प्रसाद शंखवार, हरीशंकर यादव, राम रतन दोहरे सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

सपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां तेज 12 सितंबर को औरैया आएंगे श्यामलाल पाल, सांई मंदिर में होगा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर को औरैया आएंगे। उनके दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर शहर के सांई मंदिर परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के बीएलए भी शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्यामलाल पाल सुबह करीब 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वह स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शहर के सांई मंदिर परिसर में विशाल पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। साथ ही जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएलए की मौजूदगी भी रहेगी। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक मदन गौतम, सुमन दिवाकर, राजकुमार गौतम, बड़े गौर, ओके चौधरी, हरीशंकर दिवाकर, धीरेन्द्र दोहरे, लालता प्रसाद शंखवार, हरीशंकर यादव, राम रतन दोहरे सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *औरैया ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार *पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* औरैया। बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में महिला रेखा की हत्या के सनसनीखेज मामले में बेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित आरोपी पति *प्रमोद कुमार* को गिरफ्तार कर लिया है। 4 सितंबर को घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते प्रमोद ने अंगौछे से गला, मुंह और नाक दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गया था। बेला पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 8 सितंबर की रात तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से आरोपी को दबोचा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए *दो अंगौछे* भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके तीन बेटे हैं।
    2
    *औरैया ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद*
औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार 
*पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद*
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में महिला रेखा की हत्या के सनसनीखेज मामले में बेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस ने वांछित आरोपी पति *प्रमोद कुमार* को गिरफ्तार कर लिया है। 4 सितंबर को घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते प्रमोद ने अंगौछे से गला, मुंह और नाक दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गया था।
बेला पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 8 सितंबर की रात तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से आरोपी को दबोचा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए *दो अंगौछे* भी बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके तीन बेटे हैं।
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *इटावा पुलिस ने 100 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए* *20 लाख रुपये कीमत के मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले* *इटावा। अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सर्विलांस/एसओजी टीम ने अथक प्रयास कर विभिन्न कंपनियों के 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर टीम ने CEIR पोर्टल (संचार साथी), UPCOP APP पर दर्ज शिकायतों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्य जुटाकर मोबाइलों की तलाश की। टीम की मेहनत से 100 मोबाइल बरामद किए गए।एसएसपी ने 9 सितंबर 2026 को बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने एसएसपी सहित पुलिस का आभार व्यक्त किया।बरामद मोबाइलों में वीवो के 27, ओप्पो 16, रियलमी 16, सैमसंग 14, रेडमी 7, मोटोरोला 6, इनफिनिक्स 3, पोको 3, वनप्लस 3, आईक्यू 2, लावा 2 और टेक्नो का 1 मोबाइल शामिल है।पुलिस टीम में निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस, उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।*
    1
    *इटावा पुलिस ने 100 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए*
*20 लाख रुपये कीमत के मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिले*
*इटावा।                       अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा की दिशा में  पुलिस को बड़ी सफलता मिली । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सर्विलांस/एसओजी टीम ने अथक प्रयास कर विभिन्न कंपनियों के 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर टीम ने CEIR पोर्टल (संचार साथी), UPCOP APP पर दर्ज शिकायतों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्य जुटाकर मोबाइलों की तलाश की। टीम की मेहनत से 100 मोबाइल बरामद किए गए।एसएसपी ने 9 सितंबर 2026 को बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने एसएसपी सहित  पुलिस का आभार व्यक्त किया।बरामद मोबाइलों में वीवो के 27, ओप्पो 16, रियलमी 16, सैमसंग 14, रेडमी 7, मोटोरोला 6, इनफिनिक्स 3, पोको 3, वनप्लस 3, आईक्यू 2, लावा 2 और टेक्नो का 1 मोबाइल शामिल है।पुलिस टीम में निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस, उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।*
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया के बेला क्षेत्र में पत्नी का हत्यारोपी पांच दिन बाद फरार पति गिरफ्तार औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में पत्नी रेखा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित आरोपी पति प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    1
    औरैया के बेला क्षेत्र में पत्नी का हत्यारोपी पांच दिन बाद फरार पति गिरफ्तार
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में पत्नी रेखा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित आरोपी पति प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया,वार्ड 12 में टूटी सड़कों से राहगीर परेशान, सभासद ने जल्द निर्माण का दिया भरोसा औरैया। सदर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिमी में कई सड़कों की स्थिति खराब होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में कुछ सड़कें अधूरी पड़ी हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़कें बनने के बाद पाइपलाइन और गैस पाइपलाइन डाले जाने से रास्तों की स्थिति प्रभावित हुई है। वार्ड में सड़क की समस्या को लेकर सभासद संध्या तोमर पत्नी विजय तोमर उर्फ फौजी ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से वार्ड की एक खराब सड़क की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को समस्या से अवगत कराया। सभासद के अनुसार नगर पालिका की ओर से बताया गया है कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। बारिश समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण का काम दोबारा शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में कई सड़कें अधूरी हैं, वहीं कुछ नई सड़कें बन चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नाले के किनारे सुरक्षा की दृष्टि से बेरीकेडिंग लगाने को लेकर नगर पालिका में प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब और अधूरी सड़कों के कारण बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि बरसात समाप्त होने के बाद नगर पालिका द्वारा जल्द ही सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। वहीं इस पूरे मामले को लेकर सभासद संध्या तोमर के पति विजय तोमर उर्फ फौजी ने भी वार्ड की समस्याओं और नगर पालिका से हुई बातचीत के संबंध में जानकारी दी।
    2
    औरैया,वार्ड 12 में टूटी सड़कों से राहगीर परेशान, सभासद ने जल्द निर्माण का दिया भरोसा
औरैया। सदर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 12, मोहल्ला सत्तेश्वर पश्चिमी में कई सड़कों की स्थिति खराब होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में कुछ सड़कें अधूरी पड़ी हैं, जबकि कई स्थानों पर सड़कें बनने के बाद पाइपलाइन और गैस पाइपलाइन डाले जाने से रास्तों की स्थिति प्रभावित हुई है।
वार्ड में सड़क की समस्या को लेकर सभासद संध्या तोमर पत्नी विजय तोमर उर्फ फौजी ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से वार्ड की एक खराब सड़क की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को समस्या से अवगत कराया।
सभासद के अनुसार नगर पालिका की ओर से बताया गया है कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है। बारिश समाप्त होने के बाद सड़क निर्माण का काम दोबारा शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में कई सड़कें अधूरी हैं, वहीं कुछ नई सड़कें बन चुकी हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि नाले के किनारे सुरक्षा की दृष्टि से बेरीकेडिंग लगाने को लेकर नगर पालिका में प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर किया जा सकेगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब और अधूरी सड़कों के कारण बारिश के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। ऐसे में लोगों को उम्मीद है कि बरसात समाप्त होने के बाद नगर पालिका द्वारा जल्द ही सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर सभासद संध्या तोमर के पति विजय तोमर उर्फ फौजी ने भी वार्ड की समस्याओं और नगर पालिका से हुई बातचीत के संबंध में जानकारी दी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर दी जानकारी जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
    1
    सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर दी जानकारी
जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चरित्र शंका व संपत्ति विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल बेला (औरैया)। थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पट्टी ज्ञानी में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले वांछित आरोपी पति प्रमोद कुमार को संयुक्त पुलिस टीम ने भदौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो अंगौछे भी बरामद किए हैं। थाना बेला पुलिस ने मृतका के पिता तेजराम राजपूत की तहरीर पर आरोपी प्रमोद कुमार (निवासी अचनकापुर, कन्नौज) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 352 और 351(3) की बढ़ोतरी की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसकी शादी 2015 में रेखा से हुई थी। वह ससुराल में रहकर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। संपत्ति हड़पने के लिए उसने रेखा के नाम की 3 बीघा जमीन और प्लॉट भी अपने नाम करवा लिया था। गत 4 सितंबर (जन्माष्टमी) को इसी विवाद में उसने अंगौछे से गला व मुंह दबाकर रेखा (35 वर्ष) की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह कमरे में ताला लगाकर चाबी अपने ससुर को खेत पर देकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    2
    चरित्र शंका व संपत्ति विवाद में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बेला (औरैया)। थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पट्टी ज्ञानी में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने वाले वांछित आरोपी पति प्रमोद कुमार को संयुक्त पुलिस टीम ने भदौरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो अंगौछे भी बरामद किए हैं।
थाना बेला पुलिस ने मृतका के पिता तेजराम राजपूत की तहरीर पर आरोपी प्रमोद कुमार (निवासी अचनकापुर, कन्नौज) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 158/2026 पंजीकृत किया था। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 352 और 351(3) की बढ़ोतरी की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसकी शादी 2015 में रेखा से हुई थी। वह ससुराल में रहकर पत्नी के चरित्र पर शक करता था। संपत्ति हड़पने के लिए उसने रेखा के नाम की 3 बीघा जमीन और प्लॉट भी अपने नाम करवा लिया था।
गत 4 सितंबर (जन्माष्टमी) को इसी विवाद में उसने अंगौछे से गला व मुंह दबाकर रेखा (35 वर्ष) की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह कमरे में ताला लगाकर चाबी अपने ससुर को खेत पर देकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां तेज 12 सितंबर को औरैया आएंगे श्यामलाल पाल, सांई मंदिर में होगा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर को औरैया आएंगे। उनके दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर शहर के सांई मंदिर परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के बीएलए भी शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्यामलाल पाल सुबह करीब 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वह स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शहर के सांई मंदिर परिसर में विशाल पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। साथ ही जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएलए की मौजूदगी भी रहेगी। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक मदन गौतम, सुमन दिवाकर, राजकुमार गौतम, बड़े गौर, ओके चौधरी, हरीशंकर दिवाकर, धीरेन्द्र दोहरे, लालता प्रसाद शंखवार, हरीशंकर यादव, राम रतन दोहरे सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सपा प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर तैयारियां तेज
12 सितंबर को औरैया आएंगे श्यामलाल पाल, सांई मंदिर में होगा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन
औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर को औरैया आएंगे। उनके दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर शहर के सांई मंदिर परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के बीएलए भी शामिल होंगे।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्यामलाल पाल सुबह करीब 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वह स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
इसके बाद शहर के सांई मंदिर परिसर में विशाल पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। साथ ही जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएलए की मौजूदगी भी रहेगी।
जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक मदन गौतम, सुमन दिवाकर, राजकुमार गौतम, बड़े गौर, ओके चौधरी, हरीशंकर दिवाकर, धीरेन्द्र दोहरे, लालता प्रसाद शंखवार, हरीशंकर यादव, राम रतन दोहरे सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार, दो अंगौछे बरामद जमीन और प्लाट हाथ से निकलने का था डर, चरित्र पर शक को लेकर होता था विवाद औरैया। बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में चार सितंबर को हुई महिला रेखा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना बेला, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित प्रमोद कुमार को तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो अंगौछे भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार चार सितंबर को पट्टी ज्ञानी निवासी तेजराम राजपूत ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उनके दामाद प्रमोद राजपूत ने उनकी 35 वर्षीय पुत्री रेखा की अंगौछे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। आरोप था कि हत्या के बाद प्रमोद कमरे में शव को बंद कर चाबी तेजराम को खेत पर देकर फरार हो गया। सूचना पर बेला पुलिस, फोरेंसिक टीम और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद तेजराम की तहरीर पर प्रमोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका विवाह रेखा से वर्ष 2015 में हुआ था। दोनों के तीन बेटे हैं। रेखा अपने पिता की इकलौती बेटी थी और उसके नाम करीब तीन बीघा जमीन तथा एक प्लाट था। प्रमोद परिवार समेत अपनी ससुराल में ही रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपित पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि संपत्ति हाथ से निकलने के डर से उसने जमीन और प्लाट भी अपने नाम करा लिए थे। पुलिस के अनुसार जन्माष्टमी के दिन चार सितंबर को इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रमोद ने गुस्से में अंगौछे से रेखा का गला, मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय घर में बच्चे या अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। वारदात के बाद वह घर बंद कर ससुर के पास पहुंचा और उन्हें घटना की जानकारी देकर चाबी सौंपकर फरार हो गया।
    1
    पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार, दो अंगौछे बरामद
जमीन और प्लाट हाथ से निकलने का था डर, चरित्र पर शक को लेकर होता था विवाद
औरैया। बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में चार सितंबर को हुई महिला रेखा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना बेला, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपित प्रमोद कुमार को तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो अंगौछे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार चार सितंबर को पट्टी ज्ञानी निवासी तेजराम राजपूत ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उनके दामाद प्रमोद राजपूत ने उनकी 35 वर्षीय पुत्री रेखा की अंगौछे से गला घोंटकर हत्या कर दी है। आरोप था कि हत्या के बाद प्रमोद कमरे में शव को बंद कर चाबी तेजराम को खेत पर देकर फरार हो गया। सूचना पर बेला पुलिस, फोरेंसिक टीम और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद तेजराम की तहरीर पर प्रमोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका विवाह रेखा से वर्ष 2015 में हुआ था। दोनों के तीन बेटे हैं। रेखा अपने पिता की इकलौती बेटी थी और उसके नाम करीब तीन बीघा जमीन तथा एक प्लाट था। प्रमोद परिवार समेत अपनी ससुराल में ही रह रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपित पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आरोप है कि संपत्ति हाथ से निकलने के डर से उसने जमीन और प्लाट भी अपने नाम करा लिए थे।
पुलिस के अनुसार जन्माष्टमी के दिन चार सितंबर को इसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रमोद ने गुस्से में अंगौछे से रेखा का गला, मुंह और नाक दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय घर में बच्चे या अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। वारदात के बाद वह घर बंद कर ससुर के पास पहुंचा और उन्हें घटना की जानकारी देकर चाबी सौंपकर फरार हो गया।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.