*औरैया ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार *पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* औरैया। बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में महिला रेखा की हत्या के सनसनीखेज मामले में बेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित आरोपी पति *प्रमोद कुमार* को गिरफ्तार कर लिया है। 4 सितंबर को घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते प्रमोद ने अंगौछे से गला, मुंह और नाक दबाकर पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गया था। बेला पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 8 सितंबर की रात तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से आरोपी को दबोचा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए *दो अंगौछे* भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके तीन बेटे हैं।
*औरैया ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* औरैया ब्यूरो - रजनीश कुमार *पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद* औरैया। बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में महिला रेखा की हत्या के सनसनीखेज मामले में बेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वांछित आरोपी पति *प्रमोद कुमार* को गिरफ्तार कर लिया है। 4 सितंबर को घरेलू विवाद और पत्नी के चरित्र पर शक के चलते प्रमोद ने अंगौछे से गला, मुंह और नाक दबाकर पत्नी
की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गया था। बेला पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 8 सितंबर की रात तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से आरोपी को दबोचा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए *दो अंगौछे* भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतका की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उनके तीन बेटे हैं।
- 12 सितंबर को औरैया आएंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांई मंदिर में होगा पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन औरैया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल 12 सितंबर को औरैया आएंगे। उनके दौरे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर शहर के सांई मंदिर परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें जनपद भर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ स्तर के बीएलए भी शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्यामलाल पाल सुबह करीब 10 बजे औरैया पहुंचेंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वह स्थानीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद शहर के सांई मंदिर परिसर में विशाल पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। साथ ही जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे बीएलए की मौजूदगी भी रहेगी। जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठन की रणनीति से अवगत कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रेसवार्ता में पूर्व विधायक मदन गौतम, सुमन दिवाकर, राजकुमार गौतम, बड़े गौर, ओके चौधरी, हरीशंकर दिवाकर, धीरेन्द्र दोहरे, लालता प्रसाद शंखवार, हरीशंकर यादव, राम रतन दोहरे सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *थाना बेला/एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना बेला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में हई हत्या के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी बाईट ।*1
- औरैया,मूसलाधार बारिश से पढ़ीन दरवाजा की गलियां जलमग्न, स्कूली बच्चों की बढ़ी मुश्किलें औरैया,लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला पढ़ींन दरवाजा की गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई है गलियों में पानी भरने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं लंबे समय तक पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने और जल्द से जल्द जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।1
- यूजीसी की विवादित नीतियों को रोलबैक करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन औरैया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने यूजीसी की कथित विवादित एवं भेदभाव की आशंका उत्पन्न करने वाली नीतियों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए समान एवं न्यायपूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमल पांडेय एडवोकेट ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, सम्मान, न्याय और समान अवसर की गारंटी देता है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी कोई नीति नहीं होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों अथवा किसी वर्ग में भेदभाव या असमानता की भावना उत्पन्न हो। ज्ञापन में यूजीसी की विवादित नीतियों एवं प्रावधानों की तत्काल समीक्षा कर उन्हें रोलबैक करने, विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में सभी विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभाव रहित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय सामान्य वर्ग आयोग के गठन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का भी आग्रह किया गया। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि वह किसी वर्ग के अधिकारों का विरोध नहीं करता, बल्कि सभी के लिए समान अधिकार और न्याय की संवैधानिक भावना के साथ कार्य करता है। इस दौरान सागर शुक्ला, आयुष शुक्ला एडवोकेट, हरिभूषण अवस्थी एडवोकेट, सरस दुबे, ओमजी द्विवेदी, विशाल पांडेय, विनोद तिवारी, रोहित त्रिपाठी, प्रीति त्रिपाठी, मनोज नायक, अंजुली मिश्रा, कांति भदौरिया, गोपाल शुक्ला, देवेश चतुर्वेदी, आशीष चतुर्वेदी, बलराम राजपूत एडवोकेट, तन्मय शुक्ला, राजा अवस्थी, अनुराग अवस्थी, आरती नंदन एडवोकेट, शशिकांत तिवारी, प्रमोद त्रिपाठी, रमाकांत कुशवाहा एडवोकेट, जितेंद्र सेंगर और अरुण दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग मैं आप सभी का छोटा भाई ऋषि गुप्ता आप लोगों की मुझे मदद चाहिए जो यह वीडियो प्रशासन तक पहुंचे 2025 में इसने कभी भी मेरी मां को गालियां दी थी दारू पी के तब उसने बोला अब हम ऐसा कभी नहीं करेंगे तो आगे कैसे नहीं होने दिया अब यह 2 साल से फिर टिप्पणी कर रहा है आज दिनांक 8 9.2026 दारू पीके शाम 8 :42 पर घर के सामने गाली गलौज करने लगा आशा करते हैं आप लोग मेरी मदद जरूर करेंगे बस यही वीडियो प्रशासन तक पहुंचाएं4
- माखन चोरी की लीला देख भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा राधा-कृष्ण धाम जनपद इटावा के विकास खंड महेवा के ग्राम तुरुकपुर स्थित शिव मंदिर राधा-कृष्ण धाम में चल रही छह दिवसीय भव्य रासलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की मनोहारी लीला का मंचन किया गया। बाल स्वरूप में श्रीकृष्ण की चंचल लीलाओं और गोपियों के साथ माखन चोरी के प्रसंग ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। लीला के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा नजर आया। माखन चोरी की लीला के मंचन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे रासलीला देखने पहुंचे और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति का आनंद लिया। रासलीला का शुभारंभ एसएल पैथोलॉजी लखना के उपेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद देवेंद्र कुशवाहा द्वारा राधा जी की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। रासलीला का आयोजन राधा-कृष्ण रासलीला मंडल, कानपुर की ओर से कराया जा रहा है। आयोजन के प्रमुख महंत नागा पूरन गिरी महाराज मुड़ाखेड़ा, जिला अमरोहा तथा मंडलाधीश विनय कृष्ण महाराज, औरैया हैं। आयोजन को सफल बनाने में रासलीला कमेटी के देवेंद्र कुशवाहा, तिलक कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, पृथ्वीराज सिंह कुशवाहा, नागेंद्र सहित अन्य सदस्य लगातार व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से रासलीला स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।4
- हत्या के संबन्ध में पंजीकृत अभियोग में वांछित हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गयी बाईट1
- Bakri Palan Loan Yojana 2026 🐐 90% Subsidy? फ्री में मौका! पूरी जानकारी #BakriPalan #GoatFarming Bakri Palan Loan Yojana 2026: क्या बकरी पालन पर 90% तक Subsidy मिल सकती है? बकरी पालन के लिए Loan कैसे मिलेगा और सरकारी Subsidy का लाभ कौन ले सकता है? Bakri Farm के लिए Loan, Subsidy, Documents और Online Apply की पूरी जानकारी इस वीडियो में। अगर आप 2026 में बकरी पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस वीडियो में जानेंगे: ✅ बकरी पालन के लिए Loan कैसे मिलेगा? ✅ बकरी पालन Loan Yojana 2026 क्या है? ✅ बकरी पालन पर Subsidy कैसे मिलती है? ✅ क्या 90% तक Subsidy मिल सकती है? ✅ कितनी बकरियों की यूनिट पर कितना लाभ मिल सकता है? ✅ बकरी पालन Farm के लिए Bank Loan कैसे लें? ✅ SBI सहित बैंक से Goat Farming Loan कैसे मिलेगा? ✅ बकरी पालन Loan के लिए कौन-कौन से Documents चाहिए? ✅ बकरी पालन के लिए Project Report कैसे बनाएं? ✅ बकरी पालन योजना में Online Apply कैसे करें? ✅ UP में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी ✅ Bihar में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी ✅ Rajasthan में बकरी पालन Loan/Subsidy की जानकारी ✅ MP में बकरी पालन Loan की जानकारी ✅ बकरी पालन बिजनेस शुरू करने के लिए क्या-क्या चाहिए? ✅ बकरी खरीद, शेड, चारा और दवा के लिए खर्च की जानकारी ध्यान दें: Subsidy की प्रतिशत राशि, Loan Amount, पात्रता, Unit Size, Documents और आवेदन प्रक्रिया संबंधित योजना, राज्य, बैंक और सरकारी नियमों पर निर्भर करती है। 90% Subsidy हर व्यक्ति को मिलने की गारंटी नहीं है। आवेदन करने से पहले संबंधित सरकारी विभाग/बैंक की आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें। अगर आपको बकरी पालन Loan और सरकारी योजना की जानकारी उपयोगी लगे तो वीडियो को Like करें और Yojna Samachar को Subscribe जरूर करें। Comment में अपना राज्य लिखें: UP | Bihar | Rajasthan | MP | अन्य राज्य1
- UGC के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने औरैया तहसील में किया धरना-प्रदर्शन, UGC के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने औरैया तहसील में किया धरना-प्रदर्शन, उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन औरैया। UGC की नीतियों एवं प्रस्तावित प्रावधानों के विरोध में आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के तत्वावधान में औरैया तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिमल पांडेय एडवोकेट ने किया। धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए UGC के निर्णयों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। धरने को संबोधित करते हुए बिमल पांडेय एडवोकेट ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था देश के भविष्य की आधारशिला है। शिक्षा से जुड़े किसी भी ऐसे निर्णय को स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिससे सामाजिक न्याय, समान अवसर एवं संवैधानिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि UGC से संबंधित जनविरोधी प्रावधानों को तत्काल वापस लिया जाए तथा सभी वर्गों के हितों और संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखते हुए नीतियों का निर्धारण किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाता रहेगा। यदि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। धरना-प्रदर्शन के उपरांत प्रदर्शनकारियों द्वारा उपजिलाधिकारी, औरैया को ज्ञापन सौंपकर UGC से संबंधित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन से जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए उचित कदम उठाने का आग्रह किया गया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक न्याय और समान अवसर के पक्ष में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की आवाज है। —2