logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव बरामद, जांच में जुटी रेलवे पुलिस, युवक के शव के पास मोबाइल, चार्जर और हेडफोन बरामद।

2 hrs ago
user_PRAVEEN NIRANJAN
PRAVEEN NIRANJAN
Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
2 hrs ago

कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव बरामद, जांच में जुटी रेलवे पुलिस, युवक के शव के पास मोबाइल, चार्जर और हेडफोन बरामद।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव बरामद, जांच में जुटी रेलवे पुलिस, युवक के शव के पास मोबाइल, चार्जर और हेडफोन बरामद।
    1
    कोडरमा रेलवे स्टेशन के पास युवक का शव बरामद, जांच में जुटी रेलवे पुलिस, युवक के शव के पास मोबाइल, चार्जर और हेडफोन बरामद।
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • कोडरमा- हत्या किए जाने किए जाने के एक मामले की सुनवाई करते हुए, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर की अदालत ने आरोपियों 1. मदन साव पिता- छत्रर साव, 50 वर्ष, 2.मुकेश साव, पिता- मदन साव 24 वर्ष, 3. सरिता देवी- पति- मदन साव, 49 वर्ष, सभी ग्राम- बेकोवार, कोडरमा, जिला- कोडरमा निवासी को 302 आईपीसी एक्ट के तहत दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही ₹20,000-20, 000, जुर्माना लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वही न्यायालय ने 148, IPC एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 2 साल कारावास एवं ₹2000 जुर्माना लगाया। इसी प्रकार न्यायालय ने 341, 323, 324, 337, IPC मे अलग-अलग सजा सुनाई व जुर्माना लगाया। सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। जुर्माना की राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी। मामला वर्ष 2021 का है । इसे लेकर कोडरमा थाना में थाना कांड संख्या 107/ 2021, दर्ज कराया गया था। थाना को दिए आवेदन में मृतक के भाई ने कहा था कि महेंद्र साहब घर से 10/ 6 /2021 को करीब 10 बजे दिन काम पर जाने के लिए घर से निकला था रास्ते में मदन साव, मुकेश साव, सरिता देवी एवं अन्य सात- आठ लोग घेरकर जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर जब मैं, मेरी पत्नी व मेरे बेटे बचाने गए तो हम लोगों को भी मारपीट किया, मेरे भाई महेंद्र साव के सर और कान में धारदार हथियार से वार किया। जिससे महेंद्र साहब वहीं गिर गया और उसके सर और कान से काफी खून बहने लगा वही मेरी पत्नी और मेरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मेरे भाई महेंद्र साव को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक प्रवीण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान सभी गवाहों का परीक्षण कराया गया । कार्रवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए लोक अभियोजक ने न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत तीनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया।
    1
    कोडरमा-    हत्या किए जाने किए जाने  के एक  मामले  की  सुनवाई करते हुए, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम गुलाम हैदर की अदालत  ने आरोपियों 1. मदन साव पिता- छत्रर साव, 50 वर्ष, 2.मुकेश साव, पिता- मदन साव 24 वर्ष, 3. सरिता देवी- पति- मदन साव, 49 वर्ष, सभी ग्राम- बेकोवार, कोडरमा, जिला- कोडरमा निवासी को 302 आईपीसी एक्ट के तहत दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही   ₹20,000-20, 000, जुर्माना लगाया।  जुर्माना की राशि नहीं देने पर 1 साल अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।  
वही न्यायालय  ने 148, IPC एक्ट के तहत  दोषी पाते हुए 2 साल  कारावास एवं ₹2000 जुर्माना लगाया। इसी प्रकार न्यायालय ने 341, 323, 324, 337, IPC मे  अलग-अलग सजा सुनाई व जुर्माना लगाया।  सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी। जुर्माना की राशि पीड़ित  परिवार को दी जाएगी।  
मामला वर्ष 2021 का है । इसे  लेकर    कोडरमा थाना में  थाना कांड संख्या 107/ 2021, दर्ज कराया गया था।  थाना को दिए आवेदन में मृतक के भाई ने कहा था  कि  महेंद्र साहब  घर से 10/ 6 /2021 को  करीब 10 बजे  दिन  काम पर जाने के लिए घर से निकला था रास्ते में मदन साव, मुकेश साव, सरिता देवी एवं अन्य सात- आठ लोग  घेरकर जान मारने की नीयत से धारदार हथियार से मारपीट करने लगे। आवाज सुनकर जब मैं, मेरी पत्नी व मेरे बेटे बचाने गए तो हम लोगों को भी मारपीट किया,  मेरे भाई महेंद्र साव के सर और कान में धारदार हथियार से वार किया। जिससे महेंद्र साहब वहीं गिर गया और उसके सर और कान से काफी खून बहने लगा वही मेरी पत्नी और मेरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मेरे भाई महेंद्र साव को  मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। 
अभियोजन का संचालक लोक अभियोजक   प्रवीण कुमार सिंह  ने किया। इस दौरान सभी गवाहों का परीक्षण कराया गया । कार्रवाई के दौरान अपराध की  गंभीरता को देखते हुए   लोक अभियोजक  ने न्यायालय से अभियुक्त को  अधिक से अधिक  सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण ने दलीलें पेश करते हुए बचाव किया। अदालत ने सभी गवाहों और साक्षयो का अवलोकन करने के उपरांत तीनों अभियुक्तों को  दोषी पाते हुए   आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया।
    user_Koderma news
    Koderma news
    Data recovery service कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • #हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को #लक्ष्मी #सिनेमा हॉल परिसर (#हजारीबाग) में #आयोजित रक्तदान शिविर एक सराहनीय पहल है। मैं सभी #नागरिकों, विशेषकर युवाओं से #अपील करती हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर #रक्तदान करें, आपका एक #यूनिट रक्त किसी के लिए #जीवनदान बन सकता है। #BloodDonation #रक्तदान_महादान #Hazaribagh #JharkhandNews #SaveLife #DonateBlood #YouthPower #BreakingNews #ViralVideo #jharkhand झारखंड सवेरा 24
    1
    #हजारीबाग यूथ विंग द्वारा 13 अप्रैल को #लक्ष्मी #सिनेमा हॉल परिसर (#हजारीबाग) में #आयोजित रक्तदान शिविर एक सराहनीय पहल है। मैं सभी #नागरिकों, विशेषकर युवाओं से #अपील करती हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर #रक्तदान करें, आपका एक #यूनिट रक्त किसी के लिए #जीवनदान बन सकता है।
#BloodDonation #रक्तदान_महादान #Hazaribagh #JharkhandNews #SaveLife #DonateBlood #YouthPower #BreakingNews #ViralVideo #jharkhand झारखंड सवेरा 24
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    14 hrs ago
  • नरहट FCI का काला कारनामा आज सामने आया है।जिसमें कोई भी अनाज का बोरा 50किलो का नहीं पाया गया।इतना ही नहीं बैगर टैग (जो FCIके द्वारा लगा होता है)का बोरा जो PDS के लिए भेजा जा रहा था।अनाज की गुणवता भी बिल्कुल घटीया पाया गया। इस मामले को माननीय विधायक जी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकरीयों पर उचित कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया गया है।धन्यवाद एवं आभार माननीय को।
    1
    नरहट FCI का काला कारनामा आज सामने आया है।जिसमें कोई भी अनाज का बोरा 50किलो का नहीं पाया गया।इतना ही नहीं बैगर टैग (जो FCIके द्वारा लगा होता है)का बोरा जो PDS के लिए भेजा जा रहा था।अनाज की गुणवता भी बिल्कुल घटीया पाया गया। इस मामले को माननीय विधायक जी द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकरीयों पर उचित कार्यवाही करने के लिए जिलाधिकारी महोदय को सूचित किया गया है।धन्यवाद एवं आभार माननीय को।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    8 hrs ago
  • आवाज टुडे फाउंडेशन के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने आज अपने फाउंडेशन के बारे बताते हुवे कहा कि हमारे फाउंडेशन में निःशुल्क शिक्षा रोजगार वाहन योजना डेरी योजना कई तरह का योजना चल रहा हैनाज हमारी फाउंडेशन के तरफ फाइनल मैच था जो नवादा बनाम पचरुखी था तो विजेता नवादा के टीम बनी और एक लाख एक हजार रुपया अपना इनाम अपने टिम के नाम कर लिया दूसरा टिम पचरुखी पचास हजार रुपया इनाम लिया
    1
    आवाज टुडे फाउंडेशन के मुख्य सचिव राजेश कुमार ने आज अपने फाउंडेशन के बारे बताते हुवे कहा कि हमारे फाउंडेशन में निःशुल्क शिक्षा रोजगार  वाहन योजना डेरी योजना कई तरह का योजना चल रहा हैनाज हमारी फाउंडेशन के तरफ फाइनल मैच था जो नवादा बनाम पचरुखी था तो विजेता नवादा के टीम बनी और एक लाख एक हजार रुपया अपना इनाम अपने टिम के नाम कर लिया  दूसरा टिम पचरुखी पचास हजार रुपया इनाम लिया
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
  • कमालपुर के समीप स्कुली बच्चे से भरी मैजिक वैन गड्ढे में गिरी, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, गोविंदपुर (नवादा):गोविंदपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सोमवार को गोविंदपुर मगध सेंट्रल पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वैन, नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी गड्ढे में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में एक 10 वर्षीय मासूम आरोही कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 बच्चे घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैजिक वैन में करीब 26 बच्चे सवार थे और जैसे ही वाहन कमालपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैजिक वाहन गड्ढे मे जा गिरा । बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। वैन सड़क से नीचे गिरते हुए चार पांच पलटी मारकर गड्डे में जा गिरी जिससे एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन की निर्धारित क्षमता महज 15 बच्चों की थी, लेकिन उसमें 25 से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। यानी बच्चों की जान के साथ स्कूल संचालक के द्वारा खुला खिलवाड़ किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यही इस भीषण हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। मृतक बच्ची की पहचान दर्शन गांव निवासी अमित कुमार के 10 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप मे किया गया, दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की 10 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्शन गांव के समीप बासोड़ीह- गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गई । जाम करीब बारह बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रहा , ग्रामीणों ने सभी प्राइवेट स्कूल वाहनों की सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की और मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र एवं प्रभारी अंचलाधिकारी संजय कुमार, थाली थानाध्यक्ष दिपक कुमार, अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा नेमदारगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार निराला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगो को काफी समझाने -बुझाने तथा मुआवजे और कारवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है, सबसे बड़ी सवाल है कि कब तक मासूमों की जान से खेलते रहेंगे लापरवाह चालक और स्कूल प्रशासन? क्या इस हादसे के बाद जागेगा सिस्टम या फिर किसी और मासूम की बलि का इंतजार रहेगा ? क्या प्रशासन बच्चों से भरे स्कूल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने वाले चालक और स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करेगा, या फिर मौन ही रहेगा?
    1
    कमालपुर के समीप स्कुली बच्चे से भरी मैजिक वैन गड्ढे में गिरी, एक बच्चे की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, 
गोविंदपुर (नवादा):गोविंदपुर प्रखंड में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव के समीप सोमवार को गोविंदपुर मगध सेंट्रल पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी मैजिक वैन, नशे में धुत चालक की लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी गड्ढे में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में एक 10 वर्षीय मासूम आरोही कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 25 बच्चे घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैजिक वैन में करीब 26 बच्चे सवार थे और जैसे ही वाहन कमालपुर गांव के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और मैजिक वाहन गड्ढे मे जा गिरा । बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। वैन सड़क से नीचे गिरते हुए चार पांच पलटी मारकर गड्डे में जा गिरी  जिससे एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जिससे मौके पर चीख- पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि वाहन की निर्धारित क्षमता महज 15 बच्चों की थी, लेकिन उसमें 25 से ज्यादा बच्चों को बैठाया गया था। यानी बच्चों की जान के साथ स्कूल संचालक के द्वारा खुला खिलवाड़ किया जा रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने साफ कहा कि चालक नशे की हालत में था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। यही इस भीषण हादसे की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है।
हादसे के बाद खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर सभी बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर बच्चों को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
मृतक बच्ची की पहचान दर्शन गांव निवासी अमित कुमार के 10 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप मे किया गया, 
दर्शन गांव निवासी अमित कुमार की 10 वर्षीय बेटी आरोही कुमारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्शन गांव के समीप बासोड़ीह- गोविंदपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घंटों यातायात पूरी तरह ठप रहा और वाहनों की लम्बी कतार लग गई । जाम करीब बारह बजे से तीन बजे तक सड़क जाम रहा , ग्रामीणों ने सभी प्राइवेट स्कूल वाहनों की सख्त जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की और मुआवजे की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस थानाध्यक्ष विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र एवं प्रभारी अंचलाधिकारी संजय कुमार, थाली थानाध्यक्ष दिपक कुमार, अकबरपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा नेमदारगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार निराला दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगो को काफी समझाने -बुझाने  तथा मुआवजे और कारवाई करने के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया,
पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है, 
सबसे बड़ी सवाल है कि 
कब तक मासूमों की जान से खेलते रहेंगे लापरवाह चालक और स्कूल प्रशासन?
क्या इस हादसे के बाद जागेगा सिस्टम या फिर किसी और मासूम की बलि का इंतजार रहेगा ? क्या प्रशासन बच्चों से भरे स्कूल वाहनों में ठूंस-ठूंसकर ले जाने वाले चालक और स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करेगा, या फिर मौन ही रहेगा?
    user_Kanhai chaudhary
    Kanhai chaudhary
    गोविंदपुर, नवादा, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Update news 24
    1
    Post by Update news 24
    user_Update news 24
    Update news 24
    Photographer Barkatha, Hazaribagh•
    1 hr ago
  • कोडरमा डोमचांच प्रखंड रायडीह से ले कर पचगांवा अभी तक ये धूल मिट्टी (डस्ट)थमने का नाम नहीं ले रहा ये तस्वीर शाम 6:00 बाजे कि समय ली गई है जिसमें साफ दिख रहा है कि कितने धूल का सामना करते हैं ये यहां के लोग (रायडीह से ले कर पचगांवा) तक इस धूल से लोगो को काफ़ी ।आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है ।लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।लोग काफ़ी बीमारी का सामना कर रहे हैं ये डस्ट पुरनाडीह नदी में भरते आ रही है ।रोड के साइड इतना डस्ट हो गया है कि बाइक से चलने वाले लोगों को काफी तकलीफ होती है जिससे वो अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं ।
    1
    कोडरमा 
डोमचांच प्रखंड रायडीह से ले कर पचगांवा अभी तक ये धूल मिट्टी (डस्ट)थमने का नाम नहीं ले रहा ये तस्वीर शाम 6:00 बाजे कि समय ली गई है जिसमें साफ दिख रहा है कि कितने धूल का सामना करते हैं ये यहां के लोग (रायडीह से ले कर पचगांवा) तक इस धूल से लोगो को काफ़ी ।आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है ।लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।लोग काफ़ी बीमारी का सामना कर रहे हैं ये डस्ट पुरनाडीह नदी में भरते आ रही है ।रोड के साइड इतना डस्ट हो गया है कि बाइक से चलने वाले लोगों को काफी तकलीफ होती है जिससे वो अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं ।
    user_PRAVEEN NIRANJAN
    PRAVEEN NIRANJAN
    Central Government Office कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.