Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाई का विकास या विनाश..? निवाई में 'विकास' का डबल डोज: एक ने पानी रोका, दूसरे ने रास्ता संकरा किया! और रोड लाइट बंद. अफसरों की 'कबड्डी' में जनता का निकला दम! निवाई में लाइटें तो लगीं, पर अंधेरा सरकारी नियत से भी ज्यादा है! देखिए बड़ा खुलासा। देखिए ये दैनिक सच्चा सागर की खास रिपोर्ट... #Newai #Tonk #Rajasthan #NewsUpdate
Asha kishan gurjar
निवाई का विकास या विनाश..? निवाई में 'विकास' का डबल डोज: एक ने पानी रोका, दूसरे ने रास्ता संकरा किया! और रोड लाइट बंद. अफसरों की 'कबड्डी' में जनता का निकला दम! निवाई में लाइटें तो लगीं, पर अंधेरा सरकारी नियत से भी ज्यादा है! देखिए बड़ा खुलासा। देखिए ये दैनिक सच्चा सागर की खास रिपोर्ट... #Newai #Tonk #Rajasthan #NewsUpdate
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर जिले के ग्राम रवाजना चौड में 20 अप्रैल के बीच अज्ञात चोरो ने खेत में से दो बोरवेल की मोटर और तार निकाल ले गए। इस दौरान खेत मालिक राम सिंह गुर्जर ने बताया कि बीती रात सोमवार को लगभग 1 से 2 बजे के बीच खेतो में लगे बोरवेल में लगी मोटरों की डोरी निकालकर ले गए। मोटर पाइप रस्से को बोरवेल में पत्थर डालकर उसे बंद कर दिया। इससे किसानों को भारी नुक़सान हुआ। खिजुरी निवासी रामसिंह गुर्जर, भागचंद गुर्जर , रूपनारायण धाबाई , शक्ति गुर्जर बताया कि कम से कम डेढ़ लाख का नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है।1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- जयपुर। दोसा सवाई माधोपुर कल अक्षय तृतीया का पावन पर्व प्रदेशभर में धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। जहाँ एक ओर यह तिथि श्री परशुराम जन्मोत्सव और पाप-नाशिनी शक्ति के रूप में पूजी गई, वहीं दूसरी ओर सामाजिक और प्रशासनिक मोर्चे पर यह दिन 'द्वंद्व' का गवाह बना। आज चतुर्थी के सूर्योदय के साथ जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो आस्था के उजियारे के बीच बाल विवाह जैसी कुरीति के काले धब्बे मिटाने की जद्दोजहद साफ दिखाई देती है। प्रशासनिक सतर्कता: ₹1100 का इनाम और गुप्त सूचना का असर इस बार प्रदेश का प्रशासनिक अमला पूरी तरह 'अलर्ट मोड' पर था। शारदा एक्ट के उल्लंघन को रोकने के लिए सरकार ने जो कड़ाई दिखाई, उसका व्यापक असर ज़मीनी स्तर पर नज़र आया: मुखबिर तंत्र की सक्रियता: नाम गुप्त रखते हुए सूचना देने वाले सजग नागरिकों के लिए ₹1100 की प्रोत्साहन राशि ने 'निगरानी तंत्र' को मजबूत किया। रुकते हाथ, बचता बचपन: पूरे प्रदेश में कई स्थानों पर ऐन वक्त पर पहुँचकर प्रशासन ने बाल विवाह जैसी कुरीति को नग्न रूप में ही रोक दिया। मासूमों के हाथों की मेहंदी कानून के पहरे में फीकी तो पड़ी, पर उनका भविष्य सुरक्षित हो गया। आर्थिक और सामाजिक संतुलन का गणित अक्षय तृतीया केवल पूजा-पाठ की तिथि नहीं, बल्कि भारत के 'अर्थशास्त्र' का एक बड़ा आधार रही है। बजट का संरक्षण: कल हुए सामूहिक विवाह सम्मेलनों के कारण प्रदेश का अरबों रुपया बर्बाद होने से बच गया। मध्यम वर्ग के लिए यह तिथि 'आर्थिक सुरक्षा कवच' साबित हुई। सामाजिक समरसता: एक ही जाजम पर संपन्न हुए विवाह संस्कारों ने सनातन की उस 'एकता' को परिभाषित किया, जो जाति और वर्ग के भेदों को पाटती है। क्या हम वाकई जागृत हैं? "अक्षय तृतीया पर धर्म की शरण लेना पुण्यकारी है, लेकिन धर्म की आड़ में कानून की अवहेलना अक्षम्य है। प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई, इनाम रखे और शादियाँ रुकवाईं, लेकिन समाज को यह सोचना होगा कि आखिर कब तक हमें 'इनाम' और 'डंडे' के डर से अपनी बेटियों का बचपन बचाना पड़ेगा? सनातन की पहचान समरसता में है, कुरीति में नहीं।" निष्कर्ष: कल की अक्षय तृतीया ने यह स्पष्ट कर दिया कि जहाँ धर्म और अर्थ का संतुलन समाज को प्रगति की ओर ले जाता है, वहीं कानून के प्रति सजगता ही व्यवस्था को सुदृढ़ बनाती है। अब समय इन अनुभवों से सीख लेकर आगामी सावे के लिए मानसिक रूप से तैयार होने का है। ग्राउंड रिपोर्टर खेमराज जोशी शुरू न्यूज़1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, मचा हड़कंप पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और करीब 20 दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी के हताहत होने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 📍 अपडेट का इंतजार जारी... #VkNewsRajasthan #PachpadraRefinery #BreakingNews #Barmer #FireIncident1
- महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने पर बीजेपी का प्रदर्शनः4
- लोकेशन सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर चप्पल के सोल में छुपाकर लाया मोबाइल परीक्षार्थी कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सवाई माधोपुर मानटाऊन थाना क्षेत्र का एक परीक्षा केन्द्र पर आयोजित कृषि भर्ती परीक्षा में सघन जांच के बाद भी एक परीक्षार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केन्द्र के अन्दर पहुंच गया। इतना ही नहीं परीक्षार्थी ने अपने मोबाइल से प्रश्न पत्र की फोटो भी खींची। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मे हडकम्प मच गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजय शर्मा एवं एस ओ जी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी केदार प्रसाद पुत्र मूलचंद मीना निवासी रहीथा कला थाना कुणडेरा है जिसका कक्ष 1 व रोल नम्बर 303253 है को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ केन्द्र अधीक्षक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाऊन चन्द्रशेखर जोशी ने थाना मानटाऊन में प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2022 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- हटा में परशुराम जयंती पर भव्य हवन-पूजन और विशाल भंडारा,#madhyapradesh #hatanews #latestupdates1
- सवाई माधोपुर रणथंबोर रोड पर चौपाइयां वाहन चालक ओवरलोड जीप में सवारियां भरकर ले जा रहे हैं। पैरदान पर खड़े होकर यात्रियों को यात्रा करवा रहे हैं। जिससे दुर्घटना को चौपाइयां वाहन चालक दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। वही रणथंबोर रोड पर अस्थाई चौकिया भी बनी हुई है, लेकिन दिखावा साबित हो रही है। आखिर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाए,तो हादसों पर लगाम लगे। जब बिल्ली रख रही दूध का ध्यान, तो कैसे हो कार्रवाई ?1
- Post by Yogesh Kumar Gupta1