सबलगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बेटा गंभीर घायल सबलगढ़। बटेहरा पंचउता के ग्राम नरेगापुर निवासी एक परिवार के लिए सड़क हादसा जानलेवा साबित हुआ। रामनिवास केवट अपनी पत्नी माया और 4 वर्षीय पुत्र भोला को बाइक पर बैठाकर राजस्थान के मंडरायल जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रामनिवास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में पत्नी माया और पुत्र भोला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई।
सबलगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी-बेटा गंभीर घायल सबलगढ़। बटेहरा पंचउता के ग्राम नरेगापुर निवासी एक परिवार के लिए सड़क हादसा जानलेवा साबित हुआ। रामनिवास केवट अपनी पत्नी माया और 4 वर्षीय पुत्र भोला को बाइक पर बैठाकर राजस्थान के मंडरायल जा रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रामनिवास की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना में पत्नी माया और पुत्र भोला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई।
- साईड विलम्ब से देने पर, मामूली नोंक-झोंक को दे दिया जातिगत रूप का विवाद, पीड़ित तीनों युवा नाबालिग व बाइक से दावत खाकर जा रहे थे अपने गांव अंबाह में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश सवर्ण, अन्य पिछड़ा वर्ग व क्षत्रिय महासभा, करणी सेना ने निष्पक्ष जांच हेतु एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन। अंबाह। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फेमस होने के चक्कर में और अपने समाज का सबसे बड़ा शुभचिंतक व मसीहा बनने के चक्कर में आजकल लोग छोटे-मोटे रास्तों के झगड़ों को जातिगत रूप देकर पेश करते हैं जिससे आपसी भाईचारा बिगड़ सकता है, झूठे तथ्यों को आधार बनाकर के बच्चों को भी अब इसका शिकार बनाया जा रहा है । ताजा मामला विगत दो दिवस पूर्व अंबाह के लेन रोड पर घटित मामूली सी बात जिसमें बाइक सवार जा रहे की नाबालिक युवाओं को पीछे से कार में बैठे कोई बसपा नेता ने होर्न दिया तो बाइक पर जा रहा है बच्चों ने उन्हें जगह मिलने पर साईड दी लेकिन यह बात गाड़ी में बैठे अपने आप को नेता समझने वाले लोगों को नागवार गुजरी और उन्होंने आगे चलकर बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर तीनों लड़कों की मारपीट कर दी अपने आप को बसपा का नेता और भीम आर्मी का कार्यकर्ता बताने वाले मायाराम सखवार ने झूठा वीडियो बनाकर और उसको जातिगत रूप का मुद्दा बनाकर , हमें जातिगत गालियां दी गई है जिसको कूट रचित व षड्यंत्र से थाने में अपने 20-30लोगों को इकट्ठा कर एफआईआर दर्ज करा दी । और सोशल मीडिया पर मुद्दे को बढ़ाने और अपने समाज की झूठी वाहवाही बटोरने के चक्कर में , दोहरी रोड़ पर हूए मूर्ति विवाद से जोड़ कर ,, कूट रचित कहानी व षड्यंत्र रचते हुए कि,,,,, इस लिए हमारी गाड़ी को घेर कर हमारे साथ मारपीट की जबकि दोनों ही विषय अलग-अलग हैं और दूर दूर तक इनका कोई वास्ता नहीं है सोमवार को सवर्ण समाज , अन्य पिछड़ा वर्ग व क्षत्रिय महासभा,करणी सेना ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए एसडीओपी अंबाह को ज्ञापन सौंपा जहां पर सैकड़ो की संख्या में समाज के शुभ चिंतक व समाजसेवी जन मौजूद रहे। और यह संदेश दिया कि समाज में वैमनस्यता और सौहार्द बिगड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई व निष्पक्ष जांच हो1
- अंबाह शहर भर सफाई कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह कचरा को जलाकर प्रदूषण फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है लोगों की स्वास्थ्य के साथ करार करने में नगर पालिका पीछे नहीं है रही चौराहे हो या गली सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे को एक जगह इकट्ठा कर उसमें आग लगा दी जाती है जिससे प्रदूषण फैलता है और वातावरण दूषित तो हो रहा है1
- *ब्रेकिंग* *जितेंद्र यादव पुत्र रामेश्वर यादव निवासी इंगुई थाना असवार की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान हुई मौत से गुस्साए परिजनों ने असवार थाने के सामने लगाया जाम परिवार की पुलिस अधीक्षक महोदय से निष्पक्ष जांच की मांग*1
- Post by Banti shrivas1
- धौलपुर। जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी करीब 10 वर्षों से लूट और डकैती के मामलों में फरार चल रहा था। आरोपी ने वर्ष 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से करीब 21 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी शहर कृष्णराज जांगिड (आरपीएस) के निकट पर्यवेक्षण में निहालगंज थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार वर्ष 2013 में कचहरी गली धौलपुर से 5 लाख 35 हजार रुपये तथा वर्ष 2015 में निहालगंज थाने के पास व्यापारी से 20 लाख 37 हजार 900 रुपये की लूट की घटनाएं हुई थीं। जांच के दौरान आरोपी सर्वेश अग्निहोत्री पुत्र प्रेमनारायण अग्निहोत्री निवासी देवनप्रखा थाना कुठौंद जिला जालौन (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी फड़कापुरा बामौर जिला मुरैना (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किए गए थे। आरोपी की गिरफ्तारी के कई प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। आरोपी की तलाश के लिए थाना स्तर पर कांस्टेबल रामदास, सौरभ एवं धर्मेन्द्र द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान आरोपी के ग्वालियर में छिपे होने की सूचना मिली। इस पर 3 मई 2026 को पुलिस टीम ने ग्वालियर में दबिश देकर आरोपी सर्वेश अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया।1
- फतेहाबाद ब्रेकिंग आगरा में स्मार्ट मीटर का विरोध स्मार्ट मीटर लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं घरों पर लगे स्मार्ट मीटर महिलाओं ने उखाड़े मीटर को लेकर महिलाएं चौराहे पर पहुंचीं डौकी क्षेत्र के बाजिदपुर चौराहे का मामला2
- Post by जोगेंद्र सागर1
- आगरा–फतेहाबाद रोड पर स्थित बाजिदपुर चौराहे पर स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों ने रोड जाम कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी है प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि मीटर लगने के बाद बिजली बिल ज्यादा आ रहा है इसी विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया जाम के कारण सड़क पर लंबी वाहनों की कतार लग गई स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक यह प्रदर्शन अचानक शुरू हुआ, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। � X (formerly Twitter) 👉 प्रशासन और पुलिस के मौके पर पहुंचने की संभावना है, हालात को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है।1