logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पतुत से तीन गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 100 से अधिक गांजे की पुरिया बरामद। पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत रानीतालाब थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पतुत गांव में छापेमारी कर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पतुत गांव निवासी लक्ष्मण राम, सुनील कुमार और उपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों के पास 100 से अधिक गांजे की पुरिया बरामद हुई है।

6 hrs ago
user_BIKKU SINGH
BIKKU SINGH
Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
6 hrs ago

पतुत से तीन गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 100 से अधिक गांजे की पुरिया बरामद। पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत रानीतालाब थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पतुत गांव में छापेमारी कर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पतुत गांव निवासी लक्ष्मण राम, सुनील कुमार और उपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों के पास 100 से अधिक गांजे की पुरिया बरामद हुई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत रानीतालाब थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पतुत गांव में छापेमारी कर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पतुत गांव निवासी लक्ष्मण राम, सुनील कुमार और उपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों के पास 100 से अधिक गांजे की पुरिया बरामद हुई है।
    1
    पटना जिले के बिक्रम प्रखंड अंतर्गत रानीतालाब थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पतुत गांव में छापेमारी कर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पतुत गांव निवासी लक्ष्मण राम, सुनील कुमार और उपेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपितों के पास 100 से अधिक गांजे की पुरिया बरामद हुई है।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहटा (पटना): जिलाधिकारी ने सोमवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, बिहटा का अचानक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद लोगों से सीधे बातचीत कर सरकारी योजनाओं के धरातल पर असर की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई लोगों ने योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर संतोष जताया, जिस पर डीएम ने अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखने और जनसेवा में संवेदनशीलता बढ़ाने की नसीहत दी। उपस्थिति जांच में 9 कर्मचारी बिना सूचना के गायब मिले। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी और जवाब-तलब किया है। इसके अलावा एक कर्मचारी का आचरण सेवा नियमों के विपरीत पाया गया, जिसे कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी कामकाज में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। सभी कर्मियों को समयपालन और आम जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    बिहटा (पटना): जिलाधिकारी ने सोमवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, बिहटा का अचानक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में मौजूद लोगों से सीधे बातचीत कर सरकारी योजनाओं के धरातल पर असर की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कई लोगों ने योजनाओं के सही क्रियान्वयन पर संतोष जताया, जिस पर डीएम ने अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखने और जनसेवा में संवेदनशीलता बढ़ाने की नसीहत दी।
उपस्थिति जांच में 9 कर्मचारी बिना सूचना के गायब मिले। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी और जवाब-तलब किया है।
इसके अलावा एक कर्मचारी का आचरण सेवा नियमों के विपरीत पाया गया, जिसे कड़ी चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि सरकारी कामकाज में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। सभी कर्मियों को समयपालन और आम जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by अजय कुमार
    1
    Post by अजय कुमार
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की शाम बेलगाम पिकअप ने सड़क किनारे पैदल जा रहे ठेला चालक को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा तफरी मच रही। कोई घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी स्व. एकबाल उपाध्याय के 55 वर्षीय पुत्र श्रीराम उपाध्याय है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा हॉल के सामने वाली गली में किराए के मकान में रहते थे। वह पेशे से ठेला चाक थे एवं बायपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट में ठेला चलाते थे। उधर घटना के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे एवं स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। सड़क के दौरान आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ली घेर कर व टायर जलाकर आगजनी भी की। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
    1
    आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की शाम बेलगाम पिकअप ने सड़क किनारे पैदल जा रहे ठेला चालक को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर आसपास की इलाके में अफरा तफरी मच रही। कोई घटना के बाद भाग रहे पिकअप चालक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार मृतक हसन बाजार थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी स्व. एकबाल उपाध्याय के 55 वर्षीय पुत्र श्रीराम उपाध्याय है। वर्तमान में वह टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा हॉल के सामने वाली गली में किराए के मकान में रहते थे। वह पेशे से ठेला चाक थे एवं बायपास रोड स्थित ट्रांसपोर्ट में ठेला चलाते थे। उधर घटना के बाद मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे एवं स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर शव को सड़क के बीच सड़क जाम कर दिया। सड़क के दौरान आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ली घेर कर व टायर जलाकर आगजनी भी की। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग रही एवं आवागमन पूरी तरह ठप्प रहा। सड़क जाम की सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बूझाकर जाम को हटवाया। इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • स्लग। बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह बक्सर का उप निर्वाचन को लेकर डीएम की प्रेस वार्ता एंकर। भोजपुर बक्सर बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 12 मई को भोजपुर और बक्सर के विभिन्न मतदान केदो पर संपन्न होगा। जिसकी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज सोमवार को उम्मीदवारों के नाम लेने की अंतिम तिथि थी। जिसमें कुल 6 उम्मीदवार ने नामांकन किया था किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से 6 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हुआ था जिसकी अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी। आज किसी भी उम्मीदवार के द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि भोजपुर और बक्सर में मिलाकर कुल 684 मतदाता है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र की कुल संख्या 25 है जिसमें बक्सर जिला में 11 तथा भोजपुर जिला में 14 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्र प्रखंड कार्यालय में अवस्थित हैं। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार हैं उनमें जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू कुमार राय, बाकी निर्दलीय उम्मीदवारों में कन्हैया प्रसाद, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि मतगणना 14 मई को होगी। बाइट। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया
    1
    स्लग। बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर-सह बक्सर का उप निर्वाचन को लेकर डीएम की प्रेस वार्ता
एंकर। भोजपुर बक्सर बिहार विधान परिषद उप निर्वाचन 12 मई को भोजपुर और बक्सर के विभिन्न मतदान केदो पर संपन्न होगा। जिसकी जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता करते हुए भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने प्रेस वार्ता में कहा कि आज सोमवार को उम्मीदवारों के नाम लेने की अंतिम तिथि थी। जिसमें कुल 6 उम्मीदवार ने नामांकन किया था किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इस तरह से 6 उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल  से नामांकन शुरू हुआ था जिसकी अंतिम तिथि 23 अप्रैल थी। आज किसी भी उम्मीदवार के द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि भोजपुर और बक्सर में मिलाकर कुल 684 मतदाता है। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र की कुल संख्या 25 है जिसमें बक्सर जिला में 11 तथा भोजपुर जिला में 14 मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्र प्रखंड कार्यालय में अवस्थित हैं। उन्होंने बताया कि जो उम्मीदवार हैं उनमें जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार सोनू कुमार राय, बाकी निर्दलीय उम्मीदवारों में कन्हैया प्रसाद, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि मतगणना 14 मई को होगी।
बाइट। भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • जहानाबाद में गौशाला दिवस के अवसर पर ‘गौ-सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गो सेवकों द्वारा जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गोवंश संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना था। पदयात्रा की शुरुआत गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में गो सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए प्रतिभागियों ने गो संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और लोगों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। यह रैली गांधी मैदान से अंबेडकर चौक होते हुए एसडीओ कार्यालय तक पहुंची। एसडीओ कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई। साथ ही, गो संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अलग से एक मंत्रालय स्थापित करने की आवश्यकता भी जताई गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि गोवंश न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि कृषि और पर्यावरण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गो-संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि गो आधारित कृषि पद्धतियां पर्यावरण के अनुकूल हैं और किसानों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे गोवंश संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
    1
    जहानाबाद में गौशाला दिवस के अवसर पर ‘गौ-सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत गो सेवकों द्वारा जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गोवंश संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करना और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करना था। पदयात्रा की शुरुआत गांधी मैदान से हुई, जहां बड़ी संख्या में गो सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। हाथों में बैनर और पोस्टर लिए प्रतिभागियों ने गो संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और लोगों को इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। यह रैली गांधी मैदान से अंबेडकर चौक होते हुए एसडीओ कार्यालय तक पहुंची।
एसडीओ कार्यालय पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोवंश की सुरक्षा के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाने की मांग की गई। साथ ही, गो संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए अलग से एक मंत्रालय स्थापित करने की आवश्यकता भी जताई गई। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि गोवंश न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि कृषि और पर्यावरण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गो-संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि गो आधारित कृषि पद्धतियां पर्यावरण के अनुकूल हैं और किसानों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती हैं। इस पदयात्रा के माध्यम से आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे गोवंश संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
  • बिहटा के सड़ीसोपुर में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान। आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई। संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा।
    1
    बिहटा के सड़ीसोपुर में पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान।
आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली गई।
संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा।
    user_Reporter Satyendra Yadav
    Reporter Satyendra Yadav
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.