रानीपुर में NRLM कैडर महिलाओं को ज्ञापन देने से रोका, मानदेय बढ़ाने समेत छह मांगें रानीपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी कैडर महिलाओं को बुधवार को रानीपुर ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी (BDO) रमाकांत को ज्ञापन सौंपने से रोक दिया गया। पहले से निर्धारित कार्यक्रम में व्यवधान के चलते ब्लॉक मुख्यालय पर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। बंदना भारतीय की अध्यक्षता में बैंक सखी, कृषि सखी, समूह सखी और स्वास्थ्य सखी ब्लॉक परिसर पहुंचीं। महिलाओं ने अपनी दैनिक कार्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक कठिनाइयों को लेकर प्रार्थना-पत्र तैयार किया था। उनका कहना है कि वे केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने के साथ ग्रामीण स्तर पर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करती हैं। महिलाओं के अनुसार, उन्हें मिलने वाला मानदेय मौजूदा महंगाई के मुकाबले काफी कम है। वर्तमान में बैंक सखी को 4,000 रुपये और समूह सखी को 2,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने और कार्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। छह प्रमुख मांगें महिलाओं ने बैंक सखी का मानदेय बढ़ाकर 25,000 रुपये और समूह सखी का 20,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी है। इसके अलावा पहचान पत्र जारी करने, मानदेय सीधे बैंक खाते में भेजने, मोबाइल रिचार्ज भत्ता देने और सभी सखियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है। महिलाओं का कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगी। इस दौरान अयन भारती, गौतम, लालिमा, सरोज भारती, नेहा, निर्मला देवी और कुमुम समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
रानीपुर में NRLM कैडर महिलाओं को ज्ञापन देने से रोका, मानदेय बढ़ाने समेत छह मांगें रानीपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी कैडर महिलाओं को बुधवार को रानीपुर ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी (BDO) रमाकांत को ज्ञापन सौंपने से रोक दिया गया। पहले से निर्धारित कार्यक्रम में व्यवधान के चलते ब्लॉक मुख्यालय पर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। बंदना भारतीय की अध्यक्षता में बैंक सखी, कृषि सखी,
समूह सखी और स्वास्थ्य सखी ब्लॉक परिसर पहुंचीं। महिलाओं ने अपनी दैनिक कार्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक कठिनाइयों को लेकर प्रार्थना-पत्र तैयार किया था। उनका कहना है कि वे केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने के साथ ग्रामीण स्तर पर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करती हैं। महिलाओं के अनुसार, उन्हें मिलने वाला मानदेय मौजूदा महंगाई के मुकाबले काफी कम
है। वर्तमान में बैंक सखी को 4,000 रुपये और समूह सखी को 2,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने और कार्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। छह प्रमुख मांगें महिलाओं ने बैंक सखी का मानदेय बढ़ाकर 25,000 रुपये और समूह सखी का 20,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी है। इसके अलावा पहचान पत्र जारी करने, मानदेय सीधे बैंक खाते में भेजने,
मोबाइल रिचार्ज भत्ता देने और सभी सखियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है। महिलाओं का कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगी। इस दौरान अयन भारती, गौतम, लालिमा, सरोज भारती, नेहा, निर्मला देवी और कुमुम समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।
- LalBahadur rameमऊ, मऊ, उत्तर प्रदेशbahut achha11 hrs ago
- रानीपुर में NRLM कैडर महिलाओं को ज्ञापन देने से रोका, मानदेय बढ़ाने समेत छह मांगें रानीपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) से जुड़ी कैडर महिलाओं को बुधवार को रानीपुर ब्लॉक परिसर में खंड विकास अधिकारी (BDO) रमाकांत को ज्ञापन सौंपने से रोक दिया गया। पहले से निर्धारित कार्यक्रम में व्यवधान के चलते ब्लॉक मुख्यालय पर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। बंदना भारतीय की अध्यक्षता में बैंक सखी, कृषि सखी, समूह सखी और स्वास्थ्य सखी ब्लॉक परिसर पहुंचीं। महिलाओं ने अपनी दैनिक कार्य संबंधी समस्याओं और आर्थिक कठिनाइयों को लेकर प्रार्थना-पत्र तैयार किया था। उनका कहना है कि वे केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने के साथ ग्रामीण स्तर पर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करती हैं। महिलाओं के अनुसार, उन्हें मिलने वाला मानदेय मौजूदा महंगाई के मुकाबले काफी कम है। वर्तमान में बैंक सखी को 4,000 रुपये और समूह सखी को 2,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने और कार्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। छह प्रमुख मांगें महिलाओं ने बैंक सखी का मानदेय बढ़ाकर 25,000 रुपये और समूह सखी का 20,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग रखी है। इसके अलावा पहचान पत्र जारी करने, मानदेय सीधे बैंक खाते में भेजने, मोबाइल रिचार्ज भत्ता देने और सभी सखियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है। महिलाओं का कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगी। इस दौरान अयन भारती, गौतम, लालिमा, सरोज भारती, नेहा, निर्मला देवी और कुमुम समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं।4
- "#सोशलिज्म में #समाजवादी पार्टी का ये मानना है कि उद्योग कैसे बढ़ावा दे उस दिशा में उनका योगदान हो, समाजवादी पार्टी कारोबार को बढ़ाने का काम करेगी।" • माननीय #राष्ट्रीय #अध्यक्ष श्री #अखिलेश यादव जी1
- अगया: कुन्दन की मौत के बाद जमकर हंगामा अतरौलिया! हत्या की आशंका में सड़क जाम लगाने का प्रयास,पुलिस के समझाने पर अंतिम संस्कार को तैयार हुआ परिवार । #कुंदनकुमार #कुंदनमौत #हत्या_की_आशंका #अहरौला #अगया1
- आजमगढ़ : शंभूपुर हत्याकांड : ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पीड़ित परिवार ने मांगी एक करोड़ की सहायता आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 22 सितंबर को हुए हत्याकांड में दो ब्राह्मणों की हत्या के मामले को लेकर बुधवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मृतक आचार्य अखिलेश मिश्र के पुत्र हिमांशु मिश्र ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजा। मांगपत्र में हिमांशु ने पिता की हत्या के बाद परिवार के सामने खड़े आर्थिक संकट का हवाला देते हुए एक करोड़ रुपये की विशेष आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही दोनों अविवाहित बहनों के विवाह के लिए आर्थिक मदद, अपनी शिक्षा की व्यवस्था और परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग की गई है। हिमांशु के मुताबिक, 22 सितंबर की शाम शंभूपुर निवासी अरविंद सिंह ने पूजा-पाठ के लिए उनके पिता अखिलेश मिश्र और महेंद्र पाठक को बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हिमांशु ने खुद पर भी जानलेवा हमला होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दीवार फांदकर किसी तरह जान बचाई और ग्रामीणों की मदद से थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। मांगपत्र में मुकदमा अपराध संख्या 0322/2026 का उल्लेख करते हुए परिवार की सुरक्षा की भी मांग की गई है। परिवार ने मांगें पूरी नहीं होने पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन की बात कही है। पत्र में आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई है।1
- विकसित भारत के संकल्प के साथ आजमगढ़ में निकली पीआरडी व मंगल दल की रैली सीडीओ और डीडीओ ने विकास भवन से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, युवाओं ने दिया आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संदेश आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जनपद में ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के निर्देश पर पीआरडी स्वयंसेवकों और मंगल दल के सदस्यों ने साइकिल और बाइक रैली निकालकर आत्मनिर्भर भारत, अनुशासन, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल और जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। बड़ी संख्या में पीआरडी स्वयंसेवक और मंगल दल के सदस्य रैली में शामिल हुए। रैली विकास भवन से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस विकास भवन परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। बाइक सवार सभी प्रतिभागियों ने हेलमेट पहनकर हिस्सा लिया। रैली के सुचारु संचालन के लिए निर्धारित मार्ग पर पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती की गई थी। रैली के दौरान युवाओं ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सीडीओ राकेश कुमार पटेल ने पीआरडी स्वयंसेवकों, मंगल दल के सदस्यों और अधिकारियों-कर्मचारियों को आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। रैली का संचालन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट प्रांतीय रक्षक दल सुल्तान सिंह ने किया। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामदरश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी उमेश कुमार समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, पीआरडी स्वयंसेवक और मंगल दल के सदस्य मौजूद रहे।2
- 3 अन्तर्राज्यीय शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 164 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त 01 अदद होण्डा सिटी कार बरामद पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा व सुनील कुमार सरोज थानाध्यक्ष रामपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा काठतरांव के पास से मु0अ0सं0 83/2026 धारा 60, 63, 72 EX. ACT व 319(2)/318(4)/338/336(3)बी0एन0एस0 में गिरफ्तारशुदा तीन नफर अभियुक्तगण 1. अमित कुमार पुत्र भिखारी भगत निवासी ग्राम कुढ़वन थाना बेलदौर जिला खगड़िया बिहार 2. दीपक कुमार पुत्र राजकिशोर भगत निवासी ग्राम कुढ़वन थाना बेलदौर जिला खगड़िया बिहार 3. छोटू कुमार पुत्र स्व0 महेन्द्र भगत निवासी ग्राम बदिया थाना बड़हरा कोठी जिला पूर्णिया बिहार को से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक कार में 164 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायायलय किया गया । ।2
- जनसैलाब के साथ गूंजा इंकलाब, सीपीआई(एम) ने तहसील का किया घेराव आठ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन जखनिया, गाजीपुर। बुधवार को जखनिया तहसील परिसर में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता लाल झंडे और बैनर लेकर जखनिया शिव मंदिर से जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों, गरीबों और ग्रामीण जनता से जुड़े मुद्दे उठाए। सीपीआई(एम) नेताओं ने आरोप लगाया कि आम लोगों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है और स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो रहा है। कार्यक्रम में सचिव मंडल सदस्य बाबूराम यादव ने कहा कि देश सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। ग्रामीण जनता की रोजी-रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय और सुरक्षा से जुड़े सवाल गंभीर हैं। उन्होंने सरकार से मांगों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी अतुल कुमार को मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कामरेड राम बौरेंद ने तथा संचालन राम दास यादव ने किया। इस दौरान जिला सचिव मारकंडे प्रसाद, योगेंद्र यादव, वीरेंद्र गौतम, राम अवध मास्टर, मोहम्मद नसरुद्दीन, इस्माइल राम, डॉ. सीताराम यादव, विनोद यादव, झारखंडे गुप्ता और शीला देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे2
- "इलेक्शन मैनिफेस्टो जब बनेगा तो स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सभी बिन्दुओं को शामिल किय जाएगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी"इलेक्शन मैनिफेस्टो जब बनेगा तो स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर सभी बिन्दुओं को शामिल किय जाएगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1