सीतापुर दो पत्नियों के रहते तीसरी शादी रचाने चला था 'सोनू', दूसरी पत्नी ने मंडप में पहुंचकर काटा हंगामा #सीतापुर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली देहात क्षेत्र के पितपुर गांव में एक शख्स अपनी दो पत्नियों के होते हुए तीसरी शादी करने जा रहा था, लेकिन ऐन मौके पर उसकी दूसरी पत्नी ने पहुंचकर रंग में भंग डाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के पितपुर गांव का है। यहाँ के निवासी विपिन राजवंशी उर्फ सोनू (पुत्र मुन्ना लाल) की तीसरी शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशी का माहौल था और शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। तभी अचानक विपिन की दूसरी पत्नी मौके पर पहुंच गई। उसने शादी समारोह के बीच जमकर हंगामा काटा और पोल खोल दी कि विपिन पहले से ही शादीशुदा है। पत्नी के अचानक आ जाने और हंगामा करने से शादी के घर में अफरा-तफरी मच गई।
सीतापुर दो पत्नियों के रहते तीसरी शादी रचाने चला था 'सोनू', दूसरी पत्नी ने मंडप में पहुंचकर काटा हंगामा #सीतापुर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली देहात क्षेत्र के पितपुर गांव में एक शख्स अपनी दो पत्नियों के होते हुए तीसरी शादी करने जा रहा था, लेकिन ऐन मौके पर उसकी दूसरी पत्नी ने पहुंचकर रंग में भंग डाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के पितपुर गांव का है। यहाँ के निवासी विपिन राजवंशी उर्फ सोनू (पुत्र मुन्ना लाल) की तीसरी शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशी का माहौल था और शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। तभी अचानक विपिन की दूसरी पत्नी मौके पर पहुंच गई। उसने शादी समारोह के बीच जमकर हंगामा काटा और पोल खोल दी कि विपिन पहले से ही शादीशुदा है। पत्नी के अचानक आ जाने और हंगामा करने से शादी के घर में अफरा-तफरी मच गई।
- सीतापुर दो पत्नियों के रहते तीसरी शादी रचाने चला था 'सोनू', दूसरी पत्नी ने मंडप में पहुंचकर काटा हंगामा #सीतापुर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक हाईवोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। यहाँ कोतवाली देहात क्षेत्र के पितपुर गांव में एक शख्स अपनी दो पत्नियों के होते हुए तीसरी शादी करने जा रहा था, लेकिन ऐन मौके पर उसकी दूसरी पत्नी ने पहुंचकर रंग में भंग डाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के पितपुर गांव का है। यहाँ के निवासी विपिन राजवंशी उर्फ सोनू (पुत्र मुन्ना लाल) की तीसरी शादी की तैयारियां चल रही थीं। घर में खुशी का माहौल था और शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। तभी अचानक विपिन की दूसरी पत्नी मौके पर पहुंच गई। उसने शादी समारोह के बीच जमकर हंगामा काटा और पोल खोल दी कि विपिन पहले से ही शादीशुदा है। पत्नी के अचानक आ जाने और हंगामा करने से शादी के घर में अफरा-तफरी मच गई।1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- iam neha singh subscribe kijea fast रांची का कल घटना का घटनाहैदेखिए किस तरह सेऔरत के साथ मारपीट कर रहा है#ranchpolice1
- रफीगंज शहर के लोहार गली देवी स्थान परिसर में नवनिर्मित मंदिर में देवी प्राण प्रतिष्ठा सह पंचदिवसीय सतचंडी महायज्ञ को लेकर चौथे दिन मां भगवती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालु मां भगवती की प्रतिमा कंधे पर लेकर नगर में निकले। नगर भ्रमण की शुरुआत लोहार गली देवी स्थान से शुरू होकर, रफीगंज रेलवे स्टेशन परिसर , महाराजगंज, बस स्टैंड, होते हुए बड़ी दुर्गा देवी स्थान पहुंची, बड़ी दुर्गा देवी स्थान से श्रद्धालु निकालकर मुख्य बाजार होते हुए, मुरली बाबू चौक होकर लोहार गली पहुंचें। मंत्र उच्चारण के बाद मां भगवती की प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रफीगंज विधानसभा से विधायक प्रमोद कुमार सिंह शामिल हुए। सदस्यों ने बताया कि रविवार को यह यज्ञ संपन्न होगी।1
- गयाजी जिले के गुरुआ प्रखंड के भुरहा गली स्थित लॉर्ड बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को दशम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंजीनियर नागेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता कामेश्वर यादव, विद्यालय के निदेशक आनंद कुमार राज, प्राचार्य अंबुज कुमार सिंह और मृदुला कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। निदेशक आनंद कुमार राज ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विदा ले रहे विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री देकर शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम का संचालन रामप्रवेश शर्मा ने किया।1
- शनिवार को लगभग 2 बजे चतरा जिले में एक सड़क दुर्घटना में मजदूर घायल हो गया। यह घटना जतराहीबाग के पास उस समय घटी, जब एक मजदूर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल व्यक्ति को सड़क से उठाया और इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान देवनंदन प्रजापति के रूप में हुई है। वह प्रतापपुर थाना क्षेत्र के सिजुआ केवलिया गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।1
- हसपुरा, औरंगाबाद, ऐपवा की बेटी बचाओ ,न्याय यात्रा पहुची पचरुखिया बाजार1
- वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट की तैयारी को लेकर वार्ड नम्बर 13 के वार्ड पार्षद सुबोध कुमार की अध्यक्षता में वार्ड सभा का आयोजन किया गया। सभा में वार्ड के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित वार्डवासियों ने सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जल निकासी तथा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को जोड़ने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। पार्षद ने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए जनता की सहभागिता आवश्यक है और प्राप्त सुझावों को बजट प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड की प्राथमिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं जनहितकारी बजट तैयार किया जाएगा। सभा में स्थानीय नगर पंचायत के योजना सहायक खारू राशिद, सुरेश साव, पंकज कुमार, योगेंद्र शर्मा, संजय साव, ललन सिंह, पवन शर्मा, प्रमोद चौधरी, विजय यादव, सहित गणमान्य लोग वार्डवासी उपस्थित रहे।1