Shuru
Apke Nagar Ki App…
कन्नौज व्यूरो रिपोर्ट विज्ञापन प्रसारित सी. पी. पाल प्रधानाचार्य बी.आर. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द कहर न्यूज़ एजेंसी
कन्नौज व्यूरो रिपोर्ट विज्ञापन प्रसारित सी. पी. पाल प्रधानाचार्य बी.आर. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
More news from Kannauj and nearby areas
- कन्नौज व्यूरो रिपोर्ट विज्ञापन प्रसारित सी. पी. पाल प्रधानाचार्य बी.आर. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा कन्नौज की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं1
- अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत का खौफनाक वीडियो सामने आया है। 6 अगस्त को झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में आबान अपने दोस्त सोनू के साथ कार से भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था, तभी तेज रफ्तार कार पिकअप को ओवरटेक करने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार कई फीट ऊपर हवा में उछलकर पलट गई। हादसे में आबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। हादसे के छह दिन बाद पीछे चल रही गाड़ी के डैशकैम में रिकॉर्ड वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरा हादसा साफ दिखाई दे रहा है।1
- उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मॉडल बिहार निवासी कुंवर विनय सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद नमन यात्रा जोश और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अमर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। जनसैलाब के साथ निकली यात्रा ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। 🇮🇳 भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उन्नाव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मॉडल बिहार निवासी कुंवर विनय सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद नमन यात्रा जोश और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर अमर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। जनसैलाब के साथ निकली यात्रा ने देशभक्ति और एकता का संदेश दिया। 🇮🇳 भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।2
- कन्नौज में धूमधाम से आयोजित हुआ 'जश्ने ईद मिलादुन्नबी', सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आरिफ जमा समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत कन्नौज में धूमधाम से आयोजित हुआ 'जश्ने ईद मिलादुन्नबी', सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आरिफ जमा समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत कन्नौज के मोहल्ला बिल्लोचिपुरा में कमेटी आशिकाने मुस्तफा के जेरे एहतमाम एक अजीमुश्शान जलसा "जश्ने ईद मिलादुन्नबी (स०अ०व०)" का बावक़ार आयोजन किया गया। इस रूहानी व नूरानी महफिल में अकीदतमंदों का भारी हुजूम उमड़ा। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद आरिफ जमा (कन्नौज), सपा नेता गुलशाद अहमद साकिबी एवं सपा नेता आसिफ सिद्दीकी ने शिरकत की। अतिथियों का कमेटी के सदस्यों द्वारा इस्तकबाल किया गया। उलेमा-ए-किराम और सुफ़िया का जलवा जलसे की सदारत हजरत अल्लामा मौलाना हाफिज रिजवान अहमद साहब किबला (अल जामियातुल मजैदिया, बिल्लोचिपुरा कन्नौज) ने फरमाई। सरपरस्ती: हजरत अल्लामा मौलाना अहमद सईद मुजद्दीदी साहब किबला हिमायत: हजरत अल्लामा मौलाना बरकात अहमद आफ़ाकी साहब किबला खुसूसी मुकर्रिर: खतीबे हिन्दुस्तान हजरत अल्लामा मौलाना मुफ्ती तौसीफ रज़ा मिस्बाही (संभल, मुरादाबाद) ने अपने बयान में पैगंबर-ए-इस्लाम की तालीमात और भाईचारे पर रोशनी डाली। नात-ख्वानी व शायरी: शहंशाहे तरन्नुम हजरत गुलाम गौस गज़ाली (बरेली शरीफ), हजरत अल्लामा मौलाना अबुल कैस मुजद्दीदी (बनारस) और मौलाना मो० नायाब रज़ा मुजद्दीदी (हरदोई) ने अपनी मखमली आवाज़ में नाते-पाक पेश कर समां बांध दिया। मंच का संचालन नकीबे अहले सुन्नत मौलाना बिलाल अहमद आफ़ाकी (छिबरामऊ) ने किया। कमेटी के प्रमुख सदस्य और आयोजक कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी आशिकाने मुस्तफा के सभी ओहदेदारों व मेम्बरान का विशेष योगदान रहा। विशेष रूप से अमरोज अहमद (इमरोज़ अहमद साकिबी), नूर मोहम्मद (मुन्ना दुकानदार), परवेज खान, हाफिज मो० कासिम, मो० अमजद, अमन खान, मारूफ अहमद, दानिश खान, फैजान साकिबी, आफताब खान, मो० मोईद खान, हाजी मो० रियाज, फैसल जुमा खान, मो० आरिफ (बालापीर), मो० हमराज (बालापीर), सुमित, वासिफ अहमद, साकिब (सुल्तान) तथा कमेटी के अन्य सदस्यों ने पूरी मुस्तैदी के साथ जलसे के इंतजामों को अंजाम दिया। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं।1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना कल्याणपुर में ध्वजारोहण दिनांक 15 अगस्त 2026 को *80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा थाना कल्याणपुर परिसर में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा जनसेवा, कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने हेतु प्रेरित किया गया। मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम* एवं सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- पर्यावरण संरक्षण से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, जानिए कैसे मिलेगा लाभ। नमस्कार, आप देख रहे हैं Fast News India। क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे किसान भाई खेत में फसल उगाने के साथ-साथ हवा के जरिए भी अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं? जी हां, यह बिल्कुल मुमकिन होने जा रहा है 'कार्बन क्रेडिट' (Carbon Credit) योजना के जरिए! आखिर क्या है यह कार्बन क्रेडिट और इससे किसानों की जेब कैसे भरेगी, देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट। दरअसल, बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जब किसान अपने खेतों में पेड़ लगाते हैं, पराली जलाने के बजाए उसे मिट्टी में मिलाकर खाद बनाते हैं, या कम पानी और जैविक तरीकों से खेती करते हैं— तब वे वातावरण में मौजूद जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड गैस को सोखने में मदद करते हैं। इसी पर्यावरण सेवा के बदले किसानों को 'कार्बन क्रेडिट' दिए जाते हैं। सरल शब्दों में समझें तो, जब किसान एक टन कार्बन डाइऑक्साइड वातावरण से कम करते हैं, तो उन्हें 1 कार्बन क्रेडिट मिलता है। बड़ी-बड़ी औद्योगिक कंपनियां, जो अपने उत्पादन से प्रदूषण फैलाती हैं, वे अपनी भरपाई के लिए किसानों से इन कार्बन क्रेडिट्स को खरीदती हैं। इसका सीधा आर्थिक लाभ किसानों के बैंक खातों में पहुंचता है। कृषि विभाग और पर्यावरण विशेषज्ञों द्वारा किसानों को इस योजना से जोड़ने और जागरूक करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अगर किसान भाई पारंपरिक खेती के साथ इन आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीकों को अपनाते हैं, तो उनकी आय में एक बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। कैमरा पर्सन के साथ, Fast News India।1
- mehnat karoge To Bhagwan jarur dekhiaega aapko Ek din, karm karte rahiye chinta mat kariye1
- ट्रेनिंग खत्म हुई,नौकरी शुरू, तीन रील बाज सिपाही निलंबित उत्तर प्रदेश। गाजीपुर में तीन रील बाज 3 रिक्रूट आरक्षियों को निलंबित किया गया।2025 बैच के हैं तीनों सिपाही,ट्रेनिंग के बाद अभी 3 महीने की हुई थी नौकरी।अजय सिंह,युवराज सिंह और दीपू कुशवाहा नाम बताएं जा रहे है।1