Shuru
Apke Nagar Ki App…
युवक ने यह क्या किया महिला को बुरी तरह पीटा भगवा रंग की सदरी पहने इस BJP नेता को देखिए. देखिए, कैसे एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है. घटना MP की है. और बीजेपी नेता का नाम संतोष पाठक है.
VS live news
युवक ने यह क्या किया महिला को बुरी तरह पीटा भगवा रंग की सदरी पहने इस BJP नेता को देखिए. देखिए, कैसे एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है. घटना MP की है. और बीजेपी नेता का नाम संतोष पाठक है.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पतारा के धरमपुर बम्बा रिन्द नदी के किनारे झाड़ियों में लगी आग कानपुर के चौकी पतारा क्षेत्र के धरमपुर बम्बा रिन्द नदी के किनारे झाड़ियों में आग लग गई है। मौके पर पतारा पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंच गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग ने लगभग 3 किलोमीटर का क्षेत्र कवर किया हुआ है। वही दमकल ने लगभग 1 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है।1
- यूपी पुलिस की सरकारी गाडी अनियंत्रित होकर पलटी, सडक हादसे में गाडी सवार एक होमगार्ड की मौत हुई, जबकि एक दरोगा भी इस सडक हादसे में घायल हुआ, घायल दरोगा को इलाज के लिए उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया, ड्यूटी के बाद थाने लौटते समय यह हादसा हुआ, चिकासी थाना क्षेत्र के चुरहा गांव के पास का मामला... ।।2
- कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से हुए एक्सीडेंट को लेकर बड़ा मामला सामने आया है आरोप है कि रईसजादे ने लोगों को टक्कर मारी और उसे वीआईपी ट्रीटमेंट मिला घटना के 24 घंटे बाद पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है कार बंशीधर श्रीराम फर्म के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है, जबकि तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा और उनके बेटे शिवम मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं।1
- अभिनेता मनोज बाजपेई को सवर्ण समाज ने दी चेतावनी। फ़िल्म रिलीज़ होने पर कानपुर में मनोज बाजपेई के चेहरे पर कालिख़ पोत स्वागत करेंगे कानपुर आने पर मनोज बाजपेई के चेहरे पर कालिख पोत स्वागत करेंगे। विरोध प्रदर्शन कर फ़िल्म रिलीज़ न करने की मांग की। सवर्ण समाज के लोगों ने पोस्टर जलाकर किया विरोध। सवर्ण समाज ने फ़िल्म और फ़िल्म के पोस्टरों पर जताई आपत्ति। सरकार से फ़िल्म रिलीज़ रोकने और पब्लिक से बॉयकॉट की मांग। कानपुर के बाबूपुरवा स्थित साउथ एक्स मॉल के पास का मामला। बाइट__ज्ञानेश मिश्रा(प्रदर्शनकारी) #Short #webseries #movie # kanpurnews #publicshuru #publicnews #anoopnishadpatrakar1
- इलाज में लापरवाही को लेकर हंगामा, पुलिस बल तैनात, कानपुर नगर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गणेश हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक कांवड़िए की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में गंभीर लापरवाही और गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही एसीपी कल्याणपुर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतक की पहचान मुलायम यादव, निवासी हरियानाला, शिवली ( कानपुर देहात ) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान गिरने से मुलायम के कंधे और पसली में फ्रैक्चर हो गया था। इसके बाद 5 तारीख की शाम उन्हें इलाज के लिए कल्याणपुर स्थित गणेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, मृतक के भाई रोहित यादव ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर अस्पताल द्वारा अब तक करीब साढ़े तीन लाख रुपये जमा कराए गए। उनका कहना है कि जब मुलायम की हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की मांग की, लेकिन अस्पताल संचालक सत्यम कुशवाहा टालमटोल करते रहे। रोहित के मुताबिक, रविवार को अल्ट्रासाउंड के बाद मुलायम को दो इंजेक्शन लगाए गए, जिसके तुरंत बाद उन्हें झटके आए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है, कि मौत के बाद अस्पताल स्टाफ ने जिम्मेदारी से बचने के लिए मरीज को कार्डियोलॉजी रेफर करने की औपचारिकता दिखाई, जिससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यवाहक थाना प्रभारी रहीस अहमद ने बताया कि परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर प्राप्त हो चुकी है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- घाटमपुर में चलती टेंपो में जेब से रुपए निकालकर भागा शातिर घाटमपुर कानपुर नगर के भीतरगाँव में एक टैम्पो में जेब काटने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात युवक ने टैम्पो में बैठे एक कुम्हऊपुर निवासी कालीदीन कुशवाहा की जेब काटकर 10 हजार रुपये निकाल लिए और चलती टैम्पो से कूदकर मोटर साइकिल सवार युवक के साथ बैठकर भाग गया। रविवार सुबह हुई घटना मे कालीदीन ने बताया कि वह अपनी पत्नी को दिखलाने कानपुर जा रहा था। भीतरगांव और बारीगांव के बीच बने सेंट्रल बैंक के पास एक अज्ञात युवक मोबाइल छूटने की बात कह कर टेंपो रुकवा कर नीचे उतरा,इसी दौरान उनके हाथ अपनी जेब में गया तो देखा कि जेब फटी हुई है। माजरा समझते ही उन्होंने शोर मचाकर युवक का पीछा करने का प्रयास किया। परंतु अज्ञात युवक थोड़ी दूर खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ बैठकर भाग गया। पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।1
- भगवा रंग की सदरी पहने इस BJP नेता को देखिए. देखिए, कैसे एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है. घटना MP की है. और बीजेपी नेता का नाम संतोष पाठक है.1
- महिलाओं ने ढोल मजीरा लेकर किया प्रदर्शन कानपुर के गोविंदनगर विधानसभा के वार्ड -72 के दबौली वेस्ट में रहने वाले लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया। महिलाओं ने ढोल मजीरा लेकर प्रदर्शन किया और वर्तमान पार्षद गुंजन वंदना शर्मा पर आरोप लगाया कि वह उनकी समस्याओं को नहीं सुनती हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि कई सालों से वह लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और इलाके में सीवरेज की समस्या, जलभराव और सड़के पूरी तरह से बदहाल हैं। पूर्व पार्षद जेपी पाल ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह यहाँ की जनता के साथ नगर निगम का घेराव कर जनता की आवाज़ को बुलंद करने का काम करेंगे। इलाके की महिलाओं ने कहा कि वर्तमान पार्षद यहाँ की जनता की नही सुनते है और जनता का फोन तक नही उठाते है।1
- कानपुर महाकाल एक्सप्रेस पर अराजकतत्वों ने चलाए पत्थर यात्रियों में हड़कंप,ट्रेन के अंदर का वीडियो वायरल कानपुर से 8.30 बजे महाकाल के लिए निकली थी ट्रेन गोविंदपुर स्टेशन के बाद भीमसेन के पास की है घटना1