logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर - यूपी पुलिस की सरकारी गाडी अनियंत्रित होकर पलटी,सडक हादसे में गाडी सवार एक होमगार्ड की मौत हुई ।। यूपी पुलिस की सरकारी गाडी अनियंत्रित होकर पलटी, सडक हादसे में गाडी सवार एक होमगार्ड की मौत हुई, जबकि एक दरोगा भी इस सडक हादसे में घायल हुआ, घायल दरोगा को इलाज के लिए उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया, ड्यूटी के बाद थाने लौटते समय यह हादसा हुआ, चिकासी थाना क्षेत्र के चुरहा गांव के पास का मामला... ।।

16 hrs ago
user_Sheelu Nishad
Sheelu Nishad
Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

हमीरपुर - यूपी पुलिस की सरकारी गाडी अनियंत्रित होकर पलटी,सडक हादसे में गाडी सवार एक होमगार्ड की मौत हुई ।। यूपी पुलिस की सरकारी गाडी अनियंत्रित होकर पलटी, सडक हादसे में गाडी सवार एक होमगार्ड की मौत हुई, जबकि एक दरोगा भी इस सडक हादसे में घायल हुआ, घायल दरोगा को इलाज के लिए उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया, ड्यूटी के बाद थाने लौटते समय यह हादसा हुआ, चिकासी थाना क्षेत्र के चुरहा गांव के पास का मामला... ।।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर के VIP रोड में 12 करोड़ से अधिक कीमत की अनियंत्रित लैंबॉर्गिनी ने 4 लोगों को मारी टक्कर।टक्कर के बाद कार बुलेट के ऊपर चढ़ी और पोल से जा टकराई। हादसे के बाद लोगों ने कार को घेरा, मौके पर हंगामा। ग्वालटोली पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
    1
    कानपुर के VIP रोड में 12 करोड़ से अधिक कीमत की अनियंत्रित लैंबॉर्गिनी ने 4 लोगों को मारी टक्कर।टक्कर के बाद कार बुलेट के ऊपर चढ़ी और पोल से जा टकराई। हादसे के बाद लोगों ने कार को घेरा, मौके पर हंगामा। ग्वालटोली पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पतारा के धरमपुर बम्बा रिन्द नदी के किनारे झाड़ियों में लगी आग कानपुर के चौकी पतारा क्षेत्र के धरमपुर बम्बा रिन्द नदी के किनारे झाड़ियों में आग लग गई है। मौके पर पतारा पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंच गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग ने लगभग 3 किलोमीटर का क्षेत्र कवर किया हुआ है। वही दमकल ने लगभग 1 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है।
    1
    पतारा के धरमपुर बम्बा रिन्द नदी के किनारे झाड़ियों में लगी आग 
कानपुर के चौकी पतारा क्षेत्र के धरमपुर बम्बा रिन्द नदी के किनारे झाड़ियों में आग लग गई है। मौके पर पतारा पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंच गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार आग ने लगभग 3 किलोमीटर का क्षेत्र कवर किया हुआ है। वही दमकल ने लगभग 1 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया है।
    user_Ghatampur Khabar vipin kumar
    Ghatampur Khabar vipin kumar
    पत्रकार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • कानपुर : HDFC बैंक की महिला कर्मी ने जातिगत धमकी दी - ग्राहक से विवाद के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दीं लैपटॉप तानकर धमकाया और हिंसक रवैया अपनाया - सरेआम ठाकुर हूं मैं कहकर ग्राहक को धमकाया - महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल ← - ऐसी की तैसी कर दूंगी जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग ➡HDFC बैंक से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं - पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा का मामला
    1
    कानपुर : HDFC बैंक की महिला कर्मी ने जातिगत धमकी दी
- ग्राहक से विवाद के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दीं
लैपटॉप तानकर धमकाया और हिंसक रवैया अपनाया
- सरेआम ठाकुर हूं मैं कहकर ग्राहक को धमकाया
- महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
← - ऐसी की तैसी कर दूंगी जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग
➡HDFC बैंक से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
- पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा का मामला
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कालपी (जालौन ) भोगनीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास यमुना किनारे पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान कालपी निवासी शहजाद के रूप में हुई है, जो दौलतपुर काम पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवे किनारे लगी साइड बाउंड्री वॉल से जा टकराया। हादसे में उसका कान कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल दर्द से तड़पता रहा, उसका झोला भी सड़क पर बिखरा पड़ा था। कई वाहन और राहगीर मौके से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने मदद की हिम्मत नहीं जुटाई। इसी बीच राजा नामक रिक्शा चालक, निवासी राजघाट कालपी, जो भोगनीपुर से रिक्शा लेकर आ रहा था, ने इंसानियत की मिसाल पेश की। राजा ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए राजा ने बिना देर किए घायल को अपने रिक्शे से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया। सीएचसी कालपी के वरिष्ठ डॉक्टर अशोक चक्र ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे उसका कान कट गया और अन्य गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया। इस घटना ने एक ओर जहां सड़क सुरक्षा और एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं रिक्शा चालक राजा की मानवता और साहस की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सवाल यह है कि जब सड़क पर घायल तड़प रहा था, तब बाकी लोग तमाशबीन क्यों बने रहे?
    1
    कालपी (जालौन )
भोगनीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के पास यमुना किनारे पैदल जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
घायल युवक की पहचान कालपी निवासी शहजाद के रूप में हुई है, जो दौलतपुर काम पर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक हाईवे किनारे लगी साइड बाउंड्री वॉल से जा टकराया। 
हादसे में उसका कान कट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। 
घायल दर्द से तड़पता रहा, उसका झोला भी सड़क पर बिखरा पड़ा था। 
कई वाहन और राहगीर मौके से गुजरते रहे, लेकिन किसी ने मदद की हिम्मत नहीं जुटाई।
इसी बीच राजा नामक रिक्शा चालक, निवासी राजघाट कालपी, जो भोगनीपुर से रिक्शा लेकर आ रहा था, ने इंसानियत की मिसाल पेश की। 
राजा ने तुरंत एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। 
हालात की गंभीरता को देखते हुए राजा ने बिना देर किए घायल को अपने रिक्शे से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी पहुंचाया।
सीएचसी कालपी के वरिष्ठ डॉक्टर अशोक चक्र ने बताया कि ट्रक की टक्कर से युवक बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे उसका कान कट गया और अन्य गंभीर चोटें आई हैं। 
प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया गया।
इस घटना ने एक ओर जहां सड़क सुरक्षा और एंबुलेंस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं रिक्शा चालक राजा की मानवता और साहस की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
सवाल यह है कि जब सड़क पर घायल तड़प रहा था, तब बाकी लोग तमाशबीन क्यों बने रहे?
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 📍बांदा में खनिज विभाग के अधिकारी राज रंजन ,गौरव गुप्ता (खान निरीक्षक) SDM पैलानी और सूचना विभाग के एक कर्मचारी की मिलीभगत से न्यू यूरेका माइनस एंड मिनरल्स प्रा०लि० का मालिक हिमांशु मीणा संचालक बबलू सिंह और अशोक यादव यह सब मिलकर केन नदी और जलीय जीवन को नष्ट कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी IGRS में गुमराह करने वाली फर्जी आख्या लगा रहे हैं। ग्राउंड जीरो के यह साक्ष्य खनिज जिम्मेदार विभाग के खान निरीक्षक गौरव गुप्ता द्वारा IGRS में लगाई जाने वाली फर्जी आख्या के सारे दावों को पूरी तरह झूठा प्रमाणित करते हैं। ग्राउंड जीरो से आशीष शुक्ला (बांदा)
    1
    📍बांदा में खनिज विभाग के अधिकारी राज रंजन ,गौरव गुप्ता (खान निरीक्षक) SDM पैलानी और सूचना विभाग के एक कर्मचारी की मिलीभगत से न्यू यूरेका माइनस एंड मिनरल्स प्रा०लि० का मालिक हिमांशु मीणा संचालक बबलू सिंह और अशोक यादव यह सब मिलकर केन नदी और जलीय जीवन को नष्ट कर रहे हैं।
जिम्मेदार अधिकारी IGRS में गुमराह करने वाली फर्जी आख्या लगा रहे हैं। ग्राउंड जीरो के यह साक्ष्य खनिज जिम्मेदार विभाग के खान निरीक्षक गौरव गुप्ता द्वारा IGRS में लगाई जाने वाली फर्जी आख्या के सारे दावों को पूरी तरह झूठा प्रमाणित करते हैं।
ग्राउंड जीरो से 
आशीष शुक्ला (बांदा)
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • लैंबोर्गिनी हादसा, हाईप्रोफाइल नाम फिर सुर्खियों में कानपुर लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट के बाद बड़ा खुलासा तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा और बेटे शिवम मिश्रा फिर सुर्खियों में 2024 में आयकर विभाग ने 5 दिन तक की थी बड़ी छापेमारी 80 करोड़ अघोषित संपत्ति, लग्जरी कारें और नकदी का खुलासा रोल्स रॉयस, मैक्लारेन, फरारी व लैंबोर्गिनी गाड़ियों की लंबी सूची हादसे पर पुलिस सतर्क, तहरीर पर केस दर्ज, जांच जारी
    1
    लैंबोर्गिनी हादसा, हाईप्रोफाइल नाम फिर सुर्खियों में
कानपुर लैंबोर्गिनी एक्सीडेंट के बाद बड़ा खुलासा
तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा और बेटे शिवम मिश्रा फिर सुर्खियों में
2024 में आयकर विभाग ने 5 दिन तक की थी बड़ी छापेमारी
80 करोड़ अघोषित संपत्ति, लग्जरी कारें और नकदी का खुलासा
रोल्स रॉयस, मैक्लारेन, फरारी व लैंबोर्गिनी गाड़ियों की लंबी सूची
हादसे पर पुलिस सतर्क, तहरीर पर केस दर्ज, जांच जारी
    user_Vineet Sahu
    Vineet Sahu
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • भगवा रंग की सदरी पहने इस BJP नेता को देखिए. देखिए, कैसे एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है. घटना MP की है. और बीजेपी नेता का नाम संतोष पाठक है.
    1
    भगवा रंग की सदरी पहने इस BJP नेता को देखिए.
देखिए, कैसे एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है.
घटना MP की है. और बीजेपी नेता का नाम संतोष पाठक है.
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • महिलाओं ने ढोल मजीरा लेकर किया प्रदर्शन कानपुर के गोविंदनगर विधानसभा के वार्ड -72 के दबौली वेस्ट में रहने वाले लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया। महिलाओं ने ढोल मजीरा लेकर प्रदर्शन किया और वर्तमान पार्षद गुंजन वंदना शर्मा पर आरोप लगाया कि वह उनकी समस्याओं को नहीं सुनती हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि कई सालों से वह लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और इलाके में सीवरेज की समस्या, जलभराव और सड़के पूरी तरह से बदहाल हैं। पूर्व पार्षद जेपी पाल ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह यहाँ की जनता के साथ नगर निगम का घेराव कर जनता की आवाज़ को बुलंद करने का काम करेंगे। इलाके की महिलाओं ने कहा कि वर्तमान पार्षद यहाँ की जनता की नही सुनते है और जनता का फोन तक नही उठाते है।
    1
    महिलाओं ने ढोल मजीरा लेकर किया प्रदर्शन 
कानपुर के गोविंदनगर विधानसभा के वार्ड -72 के दबौली वेस्ट में रहने वाले लोगों ने अपने गुस्से का इजहार किया। महिलाओं ने ढोल मजीरा लेकर प्रदर्शन किया और वर्तमान पार्षद गुंजन वंदना शर्मा पर आरोप लगाया कि वह उनकी समस्याओं को नहीं सुनती हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि कई सालों से वह लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और इलाके में सीवरेज की समस्या, जलभराव और सड़के पूरी तरह से बदहाल हैं। पूर्व पार्षद जेपी पाल ने कहा कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह यहाँ की जनता के साथ नगर निगम का घेराव कर जनता की आवाज़ को बुलंद करने का काम करेंगे। इलाके की महिलाओं ने कहा कि वर्तमान पार्षद यहाँ की जनता की नही सुनते है और जनता का फोन तक नही उठाते है।
    user_Ghatampur Khabar vipin kumar
    Ghatampur Khabar vipin kumar
    पत्रकार घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक बिजली पानी व सफाई व्यवस्था पर मंथन मौदहा नगर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से मौदहा कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी कर्मवीर सिंह ने की जबकि क्षेत्राधिकार राजकुमार पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे बैठक में 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दौरान निकलने वाली शोभायात्राओं मंदिरों में होने वाले रुद्राभिषेक पूजा चना एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई बैठक में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गौतम सहित नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक लोगों उपस्थित रहे
    1
    महाशिवरात्रि को लेकर पीस कमेटी की बैठक बिजली पानी व सफाई व्यवस्था पर मंथन 
मौदहा नगर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करने के उद्देश्य से
मौदहा कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
बैठक की अध्यक्षता उप जिला अधिकारी कर्मवीर सिंह ने की जबकि क्षेत्राधिकार राजकुमार पांडे विशेष रूप से मौजूद रहे 
बैठक में 15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के दौरान
निकलने वाली शोभायात्राओं मंदिरों में होने वाले रुद्राभिषेक पूजा चना एवं श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई
बैठक में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह क्राइम इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गौतम सहित नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक लोगों उपस्थित रहे
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter Maudaha, Hamirpur•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.