Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर जारी थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर जारी थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को किया मृत घोषित, मृतकों की पहचान काजी कॉलोनी निवासी नरगिस, अलमीर और बन्नो के रूप में हुई, शवों को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में, परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम, वहीं पुलिस बस की तलाश में जुटी, कल भी इसी तरह का हादसा हुआ था शहर के बीचों बीच, जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे कोई ठोस कार्रवाई ?
Rakhi g News
गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर जारी थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर जारी थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को किया मृत घोषित, मृतकों की पहचान काजी कॉलोनी निवासी नरगिस, अलमीर और बन्नो के रूप में हुई, शवों को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में, परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम, वहीं पुलिस बस की तलाश में जुटी, कल भी इसी तरह का हादसा हुआ था शहर के बीचों बीच, जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे कोई ठोस कार्रवाई ?
More news from Sawai Madhopur and nearby areas
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर जारी थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को किया मृत घोषित, मृतकों की पहचान काजी कॉलोनी निवासी नरगिस, अलमीर और बन्नो के रूप में हुई, शवों को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में, परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम, वहीं पुलिस बस की तलाश में जुटी, कल भी इसी तरह का हादसा हुआ था शहर के बीचों बीच, जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे कोई ठोस कार्रवाई ?1
- हिंडौन सिटी। महमदपुर-तिघरिया स्थित गंभीर नदी में रविवार शाम को मिले शव की पहचान नर्सिंग ऑफिसर नरेश गुर्जर (35) के रूप में हुई है। महू चौकी पुलिस ने सोमवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। महू चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि गंभीर नदी में एक युवक के शव तैर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक का शव 3-4 दिन पुराना होने के कारण चेहरा खराब हो गया था, जिससे तत्काल पहचान संभव नहीं हो पाई। इस पर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि तिघरिया निवासी नरेश गुर्जर के लापता होने पर परिजन शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों ने शव की पहचान उसकी एक उंगली में पहने छल्ले और होंठ पर पुराने चोट के निशान से नरेश गुर्जर के रूप में की है। मृतक के बड़े भाई वकील सिंह गुर्जर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि नरेश हिंडौन जिला अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। वह 2 अप्रैल दोपहर को इवनिंग ड्यूटी के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस ने इस संबंध में मृग (गुमशुदगी) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिला अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, नर्सिंग ऑफिसर नरेश गुर्जर ने 2 अप्रैल को इवनिंग ड्यूटी की थी और रात 8 बजे उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर घर के लिए निकला था। नरेश गुर्जर की 3 अप्रैल से नाइट ड्यूटी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और 5 अप्रैल की शाम को उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला।3
- लालसोट के श्यामपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्यामपुरा कलां में बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र अमित कुमार मीणा ने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान तथा राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय, गांव एवं जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय का कला वर्ग तथा कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसके चलते अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा, आरपी अभिनंदन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री हरिनारायण मीणा, श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, शंभू लाल मीणा (गोकुलपुरा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांव में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह विद्यार्थियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्री राम विलास मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद, प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय आने वाले इस छात्र की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रहकर तकनीक का सदुपयोग करने की सीख दी तथा कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का भी ग्रामीणों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार मीणा द्वारा किया गया। यह सम्मान समारोह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक रहा तथा विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता नजर आया।4
- भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस स्थानीय बड़ाया धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, उद्देश्यों एवं जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू दयाल पुरोहित ने की तथा अंत में नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा ने आभार व्यक्त किया2
- बीजेपी के 47 वें स्थापना दिवस पर हिण्डोन की पुर्व विधायक राजकुमारी ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मेने खुद पार्टी के लिए दरी पट्टी बिछाईं4
- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर गंगापुर सिटी ईदगाह स्थित सभापति के निजी कार्यालय पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का ध्वज विधिवत रूप से फहराया गया। इस अवसर पर शहर मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, महामंत्री कमलेश महावर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, सिद्धांतों एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर सभापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा को सर्वोपरि रखा है और इसी भावना के साथ कार्यकर्ता निरंतर समाज के बीच कार्य कर रहे हैं। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एकजुट होकर देश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं उमंग का वातावरण देखने को मिला। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं एवं पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।2
- करौली भाजपा के 47 वें स्थापना दिवस पर करौली इन मैरिज गार्डन में पहुंचे हजारों की संख्या में भाजपाई4
- Post by Rehan khan1