logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्यामपुरा कलां विद्यालय का गौरवशाली परिणाम, अमित मीणा ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का किया नाम रोशन लालसोट के श्यामपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्यामपुरा कलां में बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र अमित कुमार मीणा ने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान तथा राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय, गांव एवं जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय का कला वर्ग तथा कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसके चलते अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा, आरपी अभिनंदन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री हरिनारायण मीणा, श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, शंभू लाल मीणा (गोकुलपुरा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांव में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह विद्यार्थियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्री राम विलास मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद, प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय आने वाले इस छात्र की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रहकर तकनीक का सदुपयोग करने की सीख दी तथा कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का भी ग्रामीणों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार मीणा द्वारा किया गया। यह सम्मान समारोह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक रहा तथा विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता नजर आया।

8 hrs ago
user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
8 hrs ago

श्यामपुरा कलां विद्यालय का गौरवशाली परिणाम, अमित मीणा ने राज्य में चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का किया नाम रोशन लालसोट के श्यामपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्यामपुरा कलां में बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र अमित कुमार मीणा ने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान तथा राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय, गांव एवं जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय का कला वर्ग तथा कक्षा 10 बोर्ड

परीक्षा का परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसके चलते अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा, आरपी अभिनंदन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री हरिनारायण मीणा, श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, शंभू लाल मीणा (गोकुलपुरा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांव में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह विद्यार्थियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर उनका

9ebf262f-2c74-4bed-b871-a8bc3bef428d

उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्री राम विलास मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद, प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय आने वाले इस छात्र की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा

0614d00a-fc35-4b9a-95c3-b62cca195f00

अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रहकर तकनीक का सदुपयोग करने की सीख दी तथा कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का भी ग्रामीणों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार मीणा द्वारा किया गया। यह सम्मान समारोह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक रहा तथा विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता नजर आया।

More news from Dausa and nearby areas
  • ACB की बड़ी कार्रवाई: वेरिफायर व दलाल 30000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार एसीबी की दौसा टीम ने समाज कल्याण विभाग के वेरिफायर रितेश कुमार शर्मा और दलाल राजू नट लालसोट को 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि जारी करने के बदले 70,000 रुपये मांग रहे थे। एक अन्य आरोपी बलवान गुर्जर फरार है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।
    3
    ACB की  बड़ी कार्रवाई: वेरिफायर व दलाल 30000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार
एसीबी की दौसा टीम ने समाज कल्याण विभाग के वेरिफायर रितेश कुमार शर्मा और दलाल राजू नट लालसोट को 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि जारी करने के बदले 70,000 रुपये मांग रहे थे। एक अन्य आरोपी बलवान गुर्जर फरार है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच जारी है।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    1 hr ago
  • लालसोट के श्यामपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्यामपुरा कलां में बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र अमित कुमार मीणा ने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान तथा राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय, गांव एवं जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय का कला वर्ग तथा कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसके चलते अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा, आरपी अभिनंदन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री हरिनारायण मीणा, श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, शंभू लाल मीणा (गोकुलपुरा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांव में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह विद्यार्थियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्री राम विलास मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद, प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय आने वाले इस छात्र की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रहकर तकनीक का सदुपयोग करने की सीख दी तथा कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का भी ग्रामीणों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार मीणा द्वारा किया गया। यह सम्मान समारोह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक रहा तथा विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता नजर आया।
    4
    लालसोट के श्यामपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्यामपुरा कलां में बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र अमित कुमार मीणा ने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान तथा राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय, गांव एवं जिले का नाम रोशन किया।
विद्यालय का कला वर्ग तथा कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसके चलते अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा, आरपी अभिनंदन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री हरिनारायण मीणा, श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, शंभू लाल मीणा (गोकुलपुरा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गांव में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह विद्यार्थियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य श्री राम विलास मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद, प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय आने वाले इस छात्र की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रहकर तकनीक का सदुपयोग करने की सीख दी तथा कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का भी ग्रामीणों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार मीणा द्वारा किया गया।
यह सम्मान समारोह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक रहा तथा विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता नजर आया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर जारी थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को किया मृत घोषित, मृतकों की पहचान काजी कॉलोनी निवासी नरगिस, अलमीर और बन्नो के रूप में हुई, शवों को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में, परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम, वहीं पुलिस बस की तलाश में जुटी, कल भी इसी तरह का हादसा हुआ था शहर के बीचों बीच, जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे कोई ठोस कार्रवाई ?
    1
    गंगापुर सिटी में तेज रफ्तार बसों का कहर जारी
थड़ी टोल टैक्स के पास बाइक को पीछे से मारी टक्कर, हादसे में डेढ़ साल के बच्चे सहित तीन घायल, सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को किया मृत घोषित, मृतकों की पहचान काजी कॉलोनी निवासी नरगिस, अलमीर और बन्नो के रूप में हुई, शवों को कब्जे में लेकर रखवाया मोर्चरी में, परिजनों की उपस्थिति में होगा पोस्टमार्टम, वहीं पुलिस बस की तलाश में जुटी, कल भी इसी तरह का हादसा हुआ था शहर के बीचों बीच, जिम्मेदार क्यों नहीं कर रहे कोई ठोस कार्रवाई ?
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Anil Kumar gurjar
    1
    Post by Anil Kumar gurjar
    user_Anil Kumar gurjar
    Anil Kumar gurjar
    गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by HF deluxe Hf
    1
    Post by HF deluxe Hf
    user_HF deluxe Hf
    HF deluxe Hf
    निवाई, टोंक, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के फवारा चौक पर निजी बस द्वारा आज एक महिला के टक्कर दी, महिला अपने पति के साथ मार्केट में सामान लेने आई हुई थी वापस जाते वक्त जैसे ही ऑटो रिक्शा में बैठने लगी तभी पीछे से बस चालक ने टक्कर मार दी जिस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,बस ने मारी महिला को टक्कर, महिला हुई गंभीर रूप घायल,जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी,
    1
    गंगापुर सिटी के फवारा चौक पर निजी बस द्वारा आज एक महिला के टक्कर दी, महिला अपने पति के साथ मार्केट में सामान लेने आई हुई थी वापस जाते वक्त जैसे ही ऑटो रिक्शा में बैठने लगी तभी पीछे से बस चालक ने टक्कर मार दी जिस महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,बस ने मारी महिला को टक्कर, महिला हुई गंभीर रूप घायल,जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी,
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    6 hrs ago
  • भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस स्थानीय बड़ाया धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, उद्देश्यों एवं जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू दयाल पुरोहित ने की तथा अंत में नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा ने आभार व्यक्त किया
    2
    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस स्थानीय बड़ाया धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, उद्देश्यों एवं जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू दयाल पुरोहित ने की तथा अंत में नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा ने आभार व्यक्त किया
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.