Shuru
Apke Nagar Ki App…
bartala mein kachra Patra ko Khali nahin kiya jata aur nahin iske aaspaas ka kachra uthaya jata
HF deluxe Hf
bartala mein kachra Patra ko Khali nahin kiya jata aur nahin iske aaspaas ka kachra uthaya jata
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by HF deluxe Hf1
- लालसोट के श्यामपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्यामपुरा कलां में बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणाम के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के मेधावी छात्र अमित कुमार मीणा ने कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान तथा राज्य स्तर पर चौथा स्थान हासिल कर विद्यालय, गांव एवं जिले का नाम रोशन किया। विद्यालय का कला वर्ग तथा कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा का परिणाम भी अत्यंत उत्कृष्ट रहा, जिसके चलते अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा, आरपी अभिनंदन शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि श्री हरिनारायण मीणा, श्री वीरेंद्र सिंह चौहान, शंभू लाल मीणा (गोकुलपुरा) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गांव में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने जगह-जगह विद्यार्थियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्री राम विलास मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री बिहारी लाल वर्मा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद, प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय आने वाले इस छात्र की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री सत्यनारायण मीणा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मोबाइल एवं सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रहकर तकनीक का सदुपयोग करने की सीख दी तथा कड़ी मेहनत और अनुशासन से सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का भी ग्रामीणों द्वारा माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद कुमार मीणा द्वारा किया गया। यह सम्मान समारोह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक रहा तथा विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता नजर आया।4
- भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस स्थानीय बड़ाया धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर भारत माता एवं महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, उद्देश्यों एवं जनहितकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए इनके प्रचार-प्रसार का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू दयाल पुरोहित ने की तथा अंत में नगर मंडल अध्यक्ष अनिल बुर्जा ने आभार व्यक्त किया2
- सवाई माधोपुर खेरदा मोक्ष धाम के पास पुलिया के बगल में बिजली केबल के तार में अचानक आग लग गई। आग लगने से तारों में धुआं निकलने लगा। आग लगने की सूचना आमजन लोगों ने नगर परिषद अग्नि शमन दमकल को एवं बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। बिजली के तार में अचानक आग लगने से आसपास क्षेत्र में धुआं उठने लगा। आमजन लोगों ने आग बुझाने की भी कोशिश भी की। घटना सोमवार शाम 6:00 बजे की लगभग बताई जा रही है।1
- Post by Sandeep Gupta1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- Post by Yogesh Kumar Gupta4
- जयकारों से गूंजा लालसोट, निकली खाटू श्याम की विशाल निशान यात्रा लालसोट। श्री श्याम सेवक परिवार के नेतृत्व में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा मंडलेश्वर महादेव मंदिर, नई अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई खाटू श्याम मंदिर पहुंची। करीब 3 किमी लंबी यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु निशान लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर व जयकारों के साथ माहौल भक्तिमय बना दिया।4