logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत गजानन महाराज की पुण्यतिथि पर होंगे भव्य आयोजन* परमात्मा की असीम कृपा से संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर गजानन महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। संत गजानन गुणगान मंडल के संचालक आनंद बक्षी ने बताया कि *१५ सितंबर* दिन मंगलवार को प्रातः *७:३० बजे* पंडित किशोर तातेकर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से देवी-देवताओं एवं गजानन महाराज का अभिषेक किया जाएगा। *प्रातः १० बजे* से जय जय रघुवीर समर्थ मंडल द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। *प्रातः ११ बजे महाआरती* होगी। *११:३० बजे से दोपहर ३:३० बजे तक* महाराज के अत्यंत प्रिय भोजन बेसन भाकर का महाप्रसाद भंडारा होगा। *शाम ६:३० बजे* संत भेट हेतु गजानन महाराज की पालकी विवेकानंद कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री शिरडी साईं मंदिर तक निकाली जाएगी। संजय औरंगाबादकर एवं सुभाष स्मार्थ ने पुण्यतिथि महोत्सव को सफल बनाने हेतु धन, धान्य एवं वस्तु दान का आग्रह किया है। संत गजानन गुणगान मंडल के रजनीकांत वाजपेयी, सौ. श्रुति सायखेड़कर, सुधीर सायखेड़कर, सौ. वर्षा पाठक, विजया धोटे, सौ. अमृता जोशी, सौ. मोना कस्तूरे, श्याम मोहरे, कृष्णा मंगरूलकर, प्रदीप मूले, संदीप फिरके ने सभी धर्मप्रेमी समुदाय एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आग्रह किया है

1 hr ago
user_संतोष कुमार बाथरी
संतोष कुमार बाथरी
Chhindwara, Madhya Pradesh•
1 hr ago

संत गजानन महाराज की पुण्यतिथि पर होंगे भव्य आयोजन* परमात्मा की असीम कृपा से संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर गजानन महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। संत गजानन गुणगान मंडल के संचालक आनंद बक्षी ने बताया कि *१५ सितंबर* दिन मंगलवार को प्रातः *७:३० बजे* पंडित किशोर तातेकर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से देवी-देवताओं एवं गजानन महाराज का अभिषेक किया जाएगा। *प्रातः १० बजे* से जय जय रघुवीर समर्थ मंडल द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। *प्रातः ११ बजे महाआरती* होगी। *११:३० बजे से दोपहर ३:३० बजे तक* महाराज के अत्यंत प्रिय भोजन बेसन भाकर का महाप्रसाद भंडारा होगा। *शाम ६:३० बजे* संत भेट हेतु गजानन महाराज की पालकी विवेकानंद कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री शिरडी साईं मंदिर तक निकाली जाएगी। संजय औरंगाबादकर एवं सुभाष स्मार्थ ने पुण्यतिथि महोत्सव को सफल बनाने हेतु धन, धान्य एवं वस्तु दान का आग्रह किया है। संत गजानन गुणगान मंडल के रजनीकांत वाजपेयी, सौ. श्रुति सायखेड़कर, सुधीर सायखेड़कर, सौ. वर्षा पाठक, विजया धोटे, सौ. अमृता जोशी, सौ. मोना कस्तूरे, श्याम मोहरे, कृष्णा मंगरूलकर, प्रदीप मूले, संदीप फिरके ने सभी धर्मप्रेमी समुदाय एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आग्रह किया है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित देखें एक्सक्लूसिव वीडियो छिंदवाड़ा में फिर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई हैं।जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक पहुंचा रहे ग्रामवासी सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती आज भी ग्रामीण अंचल की दुर्दशा देखने वाला कोई नहीं.तीन दिनों में यह दूसरी घटना सामने आई है...जिसमें विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है...जुन्नारदेव के कुकर पानी गांव से दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया...वीडियो सामने आया है जो करीब रात 2:00 बजे का है जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक ले जाया गया....
    1
    छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित देखें एक्सक्लूसिव वीडियो
छिंदवाड़ा में फिर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई हैं।जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक पहुंचा रहे ग्रामवासी सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती आज भी ग्रामीण अंचल की दुर्दशा देखने वाला कोई नहीं.तीन दिनों में यह दूसरी घटना सामने आई है...जिसमें विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है...जुन्नारदेव के कुकर पानी गांव से दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया...वीडियो सामने आया है जो करीब रात 2:00 बजे का है जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक ले जाया गया....
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Seoni News: अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, जनसुनवाई में दी आंदोलन की चेतावनी
    1
    Seoni News: अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, जनसुनवाई में दी आंदोलन की चेतावनी
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा.......? महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश जारी सिवनी पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, न्यायलय में किया पेश 25 हजार की सुपारी लेकर हुआ था हमला सिवनी। दैनिक महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर 3 सितंबर को हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 हजार रुपये की कथित सुपारी लेकर हमला किया गया था। मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ कृष्णा उर्फ बिट्टू बैरागी और एक 16 वर्षीय विधि-विवादित किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। जांच में सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को अहम सुराग मिले। अब पुलिस कथित सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों का खुलासा होना अभी बाकी है। पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    3
    महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा.......?
महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा,
दो आरोपी गिरफ्तार, सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश जारी
सिवनी पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, न्यायलय में किया पेश
25 हजार की सुपारी लेकर हुआ था हमला 
सिवनी। दैनिक महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर 3 सितंबर को हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 हजार रुपये की कथित सुपारी लेकर हमला किया गया था।
मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ कृष्णा उर्फ बिट्टू बैरागी और एक 16 वर्षीय विधि-विवादित किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।
जांच में सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को अहम सुराग मिले। अब पुलिस कथित सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों का खुलासा होना अभी बाकी है।
पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *श्री आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में मंगलवार को हनुमान चालीसा का वाचन करते हुए भक्ति जन*
    1
    *श्री आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में मंगलवार को हनुमान चालीसा का वाचन करते हुए भक्ति जन*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ‘सिवनी की उड़ान’ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा, 555 अभ्यर्थी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की पहल ‘सिवनी की उड़ान’ के तहत पुलिस, सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान में 335 युवतियों और 220 युवकों सहित कुल 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन केंद्रों पर पांच बैचों में संचालित प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कराई जा रही है। कलेक्टर ने नियमित मॉक टेस्ट, एमसीक्यू अभ्यास और परीक्षा-केंद्रित तैयारी के निर्देश दिए हैं।
    1
    ‘सिवनी की उड़ान’ से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को नई दिशा, 555 अभ्यर्थी ले रहे निःशुल्क प्रशिक्षण
सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की पहल ‘सिवनी की उड़ान’ के तहत पुलिस, सशस्त्र सेना सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। वर्तमान में 335 युवतियों और 220 युवकों सहित कुल 555 अभ्यर्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। तीन केंद्रों पर पांच बैचों में संचालित प्रशिक्षण में लिखित परीक्षा के साथ शारीरिक दक्षता की तैयारी भी कराई जा रही है। कलेक्टर ने नियमित मॉक टेस्ट, एमसीक्यू अभ्यास और परीक्षा-केंद्रित तैयारी के निर्देश दिए हैं।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट की धमकी देने का आरोप, महिलाओं सहित ग्रामीण पहुंचे थाना सिवनी। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरी के ग्राम सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज एवं अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, विवाद की स्थिति निर्मित होने पर उन्होंने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने लखनवाड़ा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इसी मामले में ग्राम की एक महिला ने भी गाली-गलौज, अपशब्दों के साथ मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला सहित दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष लखनवाड़ा थाना पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। मंदिर से लगी भूमि पर मांस बिक्री का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर से लगी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मांस की बिक्री की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर मंदिर परिसर एवं उससे लगी भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। हल्का पटवारी की लापरवाही भी सामने आई मामले में उप पुलिस अधीक्षक सी.के. सिरामे ने बताया कि इस मामले में हल्का पटवारी की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि कल तहसीलदार सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मंदिर परिसर को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की उम्मीद जताई है।
    1
    सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और मारपीट की धमकी देने का आरोप, महिलाओं सहित ग्रामीण पहुंचे थाना
सिवनी। लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खेरी के ग्राम सिमरिया में मंदिर से लगी भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज एवं अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की धमकी दी गई। ग्रामीणों ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, विवाद की स्थिति निर्मित होने पर उन्होंने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम के सामने भी संबंधित व्यक्ति द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने लखनवाड़ा थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।
इसी मामले में ग्राम की एक महिला ने भी गाली-गलौज, अपशब्दों के साथ मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। महिला सहित दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष लखनवाड़ा थाना पहुंचे और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
मंदिर से लगी भूमि पर मांस बिक्री का आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंदिर से लगी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मांस की बिक्री की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर मंदिर परिसर एवं उससे लगी भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
हल्का पटवारी की लापरवाही भी सामने आई
मामले में उप पुलिस अधीक्षक सी.के. सिरामे ने बताया कि इस मामले में हल्का पटवारी की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने कहा कि कल तहसीलदार सहित राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मंदिर परिसर को भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
प्रशासन की इस कार्रवाई की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की उम्मीद जताई है।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • खुले में शराब पीने वालों के ऊपर पुलिस की हुई कार्रवाई होटल ढाबा और खुले क्षेत्र में पुलिस ने दबीश देर रात तक चली कार्रवाई छिंदवाड़ा एक बार कोतवाली पुलिस फिर हरकत पर नजर आई कोतवाली पुलिस के द्वारा बस स्टैंड लालबाग चंदन गांव परासिया रोड नागपुर रोड स्थित कई क्षेत्रों में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने देर रात तक कार्रवाई की कोतवाली पुलिस के द्वारा शहर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर भी मुहिम छेड़ी गई है जिसको लेकर होटल ढाबों और खुले क्षेत्र में कार्रवाई की शराब पीने वाले और गुमटियों में शराब पिलाने वालों को समझाइस दी गई कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि यहां करवाई बस स्टैंड शराब दुकान के आसपास बैठकर शराब पीने वालों को खदेड़ा गया वहीं गुमटियों और होटल में ढाबों में शराब पिलाने वालों को समझाइश दी गई है कि दुकान के अंदर बैठाल के शराब न पिलाई जाए नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि यह कार्रवाई अब निरंतर ही शहर में चलती रहेगी और खुले में शराब पीने वालों को अब बक्सा नहीं जाएगा अन्यथा कार्रवाई भी की जाएगी कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर नारायण बघेल बृजेश रघुवंशी और कोतवाली की टीम उपस्थित थी
    4
    खुले में शराब पीने वालों के ऊपर पुलिस की हुई कार्रवाई
होटल ढाबा और खुले क्षेत्र में पुलिस ने दबीश 
 देर रात तक चली कार्रवाई
छिंदवाड़ा एक बार कोतवाली पुलिस फिर हरकत पर नजर आई कोतवाली पुलिस के द्वारा बस स्टैंड लालबाग चंदन गांव परासिया रोड नागपुर रोड स्थित कई क्षेत्रों में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने देर रात तक कार्रवाई की कोतवाली पुलिस के द्वारा शहर में अवैध  शराब की बिक्री को लेकर भी मुहिम छेड़ी गई है जिसको लेकर होटल ढाबों  और खुले क्षेत्र में कार्रवाई की शराब पीने वाले और गुमटियों में शराब पिलाने वालों को समझाइस दी गई कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि यहां करवाई बस स्टैंड शराब दुकान के आसपास बैठकर शराब पीने वालों को खदेड़ा गया वहीं गुमटियों और होटल में ढाबों में शराब पिलाने वालों को समझाइश दी गई है कि दुकान के अंदर बैठाल के शराब न पिलाई जाए नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे ने बताया कि यह कार्रवाई अब निरंतर ही शहर में चलती रहेगी और खुले में शराब पीने वालों को अब बक्सा नहीं जाएगा अन्यथा कार्रवाई भी की जाएगी कार्रवाई के दौरान सब इंस्पेक्टर नारायण बघेल बृजेश रघुवंशी और कोतवाली की टीम उपस्थित थी
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • *वॉशरूम के कमोड के बाजू में बैठा था लगभग 10 फीट लंबा अजगर..* *सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू.. एमपी के सिवनी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सोचिए, अगर आप अपने घर के बाथरूम में जाएं और कमोड के बाजू में लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दे जाए, तो क्या होगा? ऐसा ही खौफनाक मंजर सिवनी जिले के मोहगांव सड़क के एक घर में देखने को मिला, जहां कमोड के बाजू में बैठे अजगर को देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने बिना समय गंवाए सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया। करीब 20 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लगभग 12 किलो वजनी अजगर को सर्प मित्र प्रवीण ने सुरक्षित पकड़ लिया।गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    *वॉशरूम के कमोड के बाजू में बैठा था लगभग 10 फीट लंबा अजगर..*

*सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू..
एमपी के सिवनी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सोचिए, अगर आप अपने घर के बाथरूम में जाएं और कमोड के बाजू में लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दे जाए, तो क्या होगा? ऐसा ही खौफनाक मंजर सिवनी जिले के मोहगांव सड़क के एक घर में देखने को मिला, जहां कमोड के बाजू में बैठे अजगर को देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने बिना समय गंवाए सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया। करीब 20 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लगभग 12 किलो वजनी अजगर को सर्प मित्र प्रवीण ने सुरक्षित पकड़ लिया।गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कुरई - *NH-44 कुरई में बायपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* कुरई- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और स्वीकृत बायपास रोड का निर्माण शुरू नहीं होने से कुरई क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बायपास रोड लंबे समय से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर व्यस्त हाईवे पार करना पड़ता है। स्कूली बच्चे, मरीज, बुजुर्ग और आम नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं, शासकीय कार्यालयों तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन NH-44 पार करते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने के दौरान हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को पत्राचार और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बायपास रोड निर्माण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
    1
    कुरई - *NH-44 कुरई में बायपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी*
कुरई- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और स्वीकृत बायपास रोड का निर्माण शुरू नहीं होने से कुरई क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बायपास रोड लंबे समय से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर व्यस्त हाईवे पार करना पड़ता है।
स्कूली बच्चे, मरीज, बुजुर्ग और आम नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं, शासकीय कार्यालयों तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन NH-44 पार करते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने के दौरान हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को पत्राचार और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बायपास रोड निर्माण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.