logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*वॉशरूम के कमोड के बाजू में बैठा था लगभग 10 फीट लंबा अजगर..* *सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू.. एमपी के सिवनी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सोचिए, अगर आप अपने घर के बाथरूम में जाएं और कमोड के बाजू में लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दे जाए, तो क्या होगा? ऐसा ही खौफनाक मंजर सिवनी जिले के मोहगांव सड़क के एक घर में देखने को मिला, जहां कमोड के बाजू में बैठे अजगर को देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने बिना समय गंवाए सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया। करीब 20 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लगभग 12 किलो वजनी अजगर को सर्प मित्र प्रवीण ने सुरक्षित पकड़ लिया।गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

7 hrs ago
user_Devendra thakur
Devendra thakur
Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

*वॉशरूम के कमोड के बाजू में बैठा था लगभग 10 फीट लंबा अजगर..* *सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू.. एमपी के सिवनी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सोचिए, अगर आप अपने घर के बाथरूम में जाएं और कमोड के बाजू में लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दे जाए, तो क्या होगा? ऐसा ही खौफनाक मंजर सिवनी जिले के मोहगांव सड़क के एक घर में देखने को मिला, जहां कमोड के बाजू में बैठे अजगर को देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने बिना समय गंवाए सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया। करीब 20 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लगभग 12 किलो वजनी अजगर को सर्प मित्र प्रवीण ने सुरक्षित पकड़ लिया।गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नरेश उर्फ नीलू यादव बंडोल/सिवनी लूट के 7 आरोपियों का बंडोल पुलिस ने निकाला जुलूस...?(६९२६-८९२६)
    1
    नरेश उर्फ नीलू यादव बंडोल/सिवनी

लूट के 7 आरोपियों का बंडोल पुलिस ने निकाला जुलूस...?(६९२६-८९२६)
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Seoni News: लाखों के जेवरात वाला बैग बरामद, CCTV से मिली अहम सुराग की कड़ी
    1
    Seoni News: लाखों के जेवरात वाला बैग बरामद, CCTV से मिली अहम सुराग की कड़ी
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • *मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया कदम* *196 मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान* केवलारी/पलारी, 6 सितंबर 2026। अखिल विश्व गायत्री परिवार, पलारी तहसील केवलारी, जिला सिवनी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेरिट में स्थान प्राप्त छात्रों के सम्मान समारोह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 6 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी के इंडोर हॉल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न 10 विद्यालयों के कक्षा 10वीं, एवं 12वीं में 80 % प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 196 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके माता-पिता एवं शिक्षकों के योगदान को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों को मंचासीन होने हेतु आग्रह कर देवपूजन एवं गायत्री महामंत्र तथा वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक एवं ऊर्जामय हो गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों के तिलक-वंदन एवं अभिनंदन किया गया। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक श्री गजेंद्र बोपचे श्री विनोद वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की भूमिका एवं उद्देश्य से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया। सरस्वती शिशु मंदिर की प्रतिभाशाली शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण का पुनीत कार्य भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ठाकुर सर, बीआरसी केवलारी से श्री संतीश साहू, शिक्षक श्री मुकेश चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति अध्यक्ष आदरणीय अग्रवाल जी, श्री धर्मेश्वर झाड़े, सहायक प्रबंध ट्रष्टि श्री अमरचंद साहू , विद्यालय प्रधानाचार्य श्री परसराम विश्वकर्मा जी, श्री कमलेश ठाकुर सुनवारा, आदि सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सामाजिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के निर्माता हैं। आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों तथा आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन, अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान का सम्मान तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, गायत्री परिवार के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक शिवचरण ठाकुर जी, घनश्याम ठाकुर जी, तुलसीराम ठाकुर, (गाज्जु भैया) केवलारी मुख्यप्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र साहू जी सहायक ट्रस्टी मंत्री अमरचंद साहू जी, शिवकुमार विश्वकर्मा ट्रस्टी रमेश विशन जी ट्रस्टी जवाहरलाल चौधरी जी उगली ट्रस्टी गणेश लाल झारिया जी एवं तहसील समन्वयक विनोद बर्मन , श्री शिवराज राहंगडाले, जितेंद्र क्षीरसागर, संजय चौरे, राजेश नामदेव, गणेश बिसेन, राजेश ठाकुर जी, घंसौर ओमकार ठाकुर जी घंसौर, अभिषेक चंदेल तहसील युवा प्रकोष्ठ समन्वयक, संदीप राय, छवि चौधरी, अर्चना जंघेला ,प्रदीप अंभोरे, के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे
    2
    *मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ाया कदम*
*196 मेधावी विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान*
केवलारी/पलारी, 6 सितंबर 2026।
अखिल विश्व गायत्री परिवार, पलारी तहसील केवलारी, जिला सिवनी के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेरिट में स्थान प्राप्त छात्रों के सम्मान समारोह की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार, 6 सितंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी के इंडोर हॉल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न 10 विद्यालयों के कक्षा 10वीं, एवं 12वीं में 80 % प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 196 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके माता-पिता एवं शिक्षकों के योगदान को भी सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ  सभी अतिथियों को मंचासीन होने हेतु आग्रह कर देवपूजन एवं गायत्री महामंत्र तथा वैदिक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक एवं ऊर्जामय हो गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात सभी अतिथियों के तिलक-वंदन एवं अभिनंदन किया गया।  मंच संचालन  कार्यक्रम संयोजक श्री गजेंद्र बोपचे श्री विनोद वर्मा   द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की भूमिका एवं उद्देश्य से उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराया।
सरस्वती शिशु मंदिर की प्रतिभाशाली शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण का पुनीत कार्य भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. ठाकुर सर, बीआरसी केवलारी से श्री संतीश साहू, शिक्षक श्री मुकेश चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समिति अध्यक्ष आदरणीय अग्रवाल जी, श्री धर्मेश्वर झाड़े, सहायक प्रबंध ट्रष्टि श्री अमरचंद साहू , विद्यालय प्रधानाचार्य श्री परसराम विश्वकर्मा जी, श्री कमलेश ठाकुर सुनवारा, आदि सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार, सामाजिक मूल्यों एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के निर्माता हैं। आधुनिक समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ चरित्र, अनुशासन, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है।
वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा, वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों तथा आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता एवं शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरों पर उत्साह और गौरव की भावना स्पष्ट दिखाई दी।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करना नहीं, बल्कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन, अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान का सम्मान तथा युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, गायत्री परिवार के परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर कार्यक्रम के संयोजक  शिवचरण ठाकुर जी, घनश्याम ठाकुर जी, तुलसीराम ठाकुर, (गाज्जु भैया) केवलारी मुख्यप्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र साहू जी सहायक ट्रस्टी मंत्री अमरचंद साहू जी, शिवकुमार विश्वकर्मा ट्रस्टी रमेश विशन जी ट्रस्टी जवाहरलाल चौधरी जी उगली ट्रस्टी  गणेश लाल झारिया जी एवं तहसील समन्वयक विनोद बर्मन , श्री शिवराज राहंगडाले, जितेंद्र क्षीरसागर, संजय चौरे, राजेश नामदेव, गणेश बिसेन, राजेश ठाकुर जी, घंसौर ओमकार ठाकुर जी घंसौर, अभिषेक चंदेल तहसील युवा प्रकोष्ठ समन्वयक, संदीप राय, छवि चौधरी, अर्चना जंघेला ,प्रदीप अंभोरे, के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित देखें एक्सक्लूसिव वीडियो छिंदवाड़ा में फिर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई हैं।जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक पहुंचा रहे ग्रामवासी सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती आज भी ग्रामीण अंचल की दुर्दशा देखने वाला कोई नहीं.तीन दिनों में यह दूसरी घटना सामने आई है...जिसमें विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है...जुन्नारदेव के कुकर पानी गांव से दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया...वीडियो सामने आया है जो करीब रात 2:00 बजे का है जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक ले जाया गया....
    1
    छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित देखें एक्सक्लूसिव वीडियो
छिंदवाड़ा में फिर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई हैं।जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक पहुंचा रहे ग्रामवासी सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती आज भी ग्रामीण अंचल की दुर्दशा देखने वाला कोई नहीं.तीन दिनों में यह दूसरी घटना सामने आई है...जिसमें विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है...जुन्नारदेव के कुकर पानी गांव से दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया...वीडियो सामने आया है जो करीब रात 2:00 बजे का है जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक ले जाया गया....
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से कर्मचारी हित में जल्द निर्णय लेकर आदेश जारी करने की मांग की है। ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र के समान DA-DR देने, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, कर्मचारी आयोग के गठन और दो संतान की बाध्यता समाप्त करने जैसी मांगें उठाई गई हैं। इसके साथ ही पेंशन की पात्रता अवधि 33 से घटाकर 25 वर्ष करने, अनुकंपा नियुक्ति नियमों के सरलीकरण और लिपिक संवर्ग को समयमान वेतनमान का लाभ देने की मांग भी की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समय-सीमा में निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारियों का असंतोष व्यापक आंदोलन का रूप ले सकता है।
    4
    छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से कर्मचारी हित में जल्द निर्णय लेकर आदेश जारी करने की मांग की है।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र के समान DA-DR देने, कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, कर्मचारी आयोग के गठन और दो संतान की बाध्यता समाप्त करने जैसी मांगें उठाई गई हैं। इसके साथ ही पेंशन की पात्रता अवधि 33 से घटाकर 25 वर्ष करने, अनुकंपा नियुक्ति नियमों के सरलीकरण और लिपिक संवर्ग को समयमान वेतनमान का लाभ देने की मांग भी की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों का समय-सीमा में निराकरण नहीं हुआ तो कर्मचारियों का असंतोष व्यापक आंदोलन का रूप ले सकता है।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • वार्डों में सप्लाई हो रहा दुषित पानी छिंदवाड़ा जिले के परासिया के नेताप्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा की परासिया नगरपालिका को जनता के दुःख तकलीफो से कोई लेना-देना नहीं तभी तो शहर में दुषित पानी की सप्लाई हो रही है जिससे आमजनों को इस दुषित पानी पीने से बीमारी होने का खतरा बना हुआ जबकि 3 इंजन सरकार केंद्र राज्य और खुद नगरपालिका परासिया होने के बावजूद यह हाल है बरसात में 5 दिन में पानी दिया जा रहा है वह भी दुषित गंदा बदबुदार पानी है इससे पहले माह गर्मी में केवल 2 बार ही पानी दिया है उन्होंने कहा कि भाजपा की नगरपालिका ने फरवरी माह से जून माह तक शहर में 15 -15 दिन में नल दिया है जिससे उन्होंने जलकर माफ करने की मांग की थीवहीं 22/1/2025 को भाजपा की नगरपालिका द्वारा जलकर बढ़ाकर 100 रुपए प्रतिमाह ले रही पूर्व में 60 रुपए जलकर था जिसे बढ़ाकर भाजपा की परिषद ने 22/1/2025 को 100 रुपए कर दिया है वैसे भी लगभग 4 सालों से पेंच नदी मे खदान का पानी मिल रहा है जिससे नदी का पानी दूषित हो गया है वही पानी शहर में भी सप्लाई किया जा रहा है जिससे आम जनों को दूषित पानी पीने से बीमारी हो रही है वही लगातार चार माह से स्टेशन रोड के आम जनों द्वारा भी खराब गंदा मटमैला बदबूदार पानी आने की शिकायत की जा रही थी लगभग 4 सालों से आमजनों द्वारा पानी की 20 रुपय एवं 30 रुपए प्रतिदिन केन खरीदने पर मजबूर हैं इससे पहले गर्मी में विगत 6 माह से आम जनों द्वारा पानी न आने पर टैंकर से पानी खरीदा गया है जिसकी कीमत 500-600 रुपए रही है इसलिए उन्होंने 6 माह के जलकर माफ़ करने की मांग की थी वहीं अभी भीसाफ स्वच्छ पानी लेने आम जनों अपने-अपने वाहनों से विभिन्न स्रोतों से पानी लाया गया है जिन्हे उन्हें मानसिक शारीरिक आर्थिक रूप से भी परेशान होना पड़ा नेता प्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर दुषित पानी पर तत्काल कार्यवाही करने को कहा है वहीं पूर्व में कहा है कि जब नगर पालिका शहर में पानी की नियमित स्वच्छ पानी नहीं दे पा रही है ऐसे में उसे जलकर लेने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा की परिषद को तो जब से यह परिषद आई है लगभग 4 आमजनों को दुषित पानी पीने में मजबूर हैं उन्होंने साफ स्वच्छ पानी सप्लाई करने की मांग की ऐसा न होने पर आमजनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा प्रतिलिपि एसडीम महोदय परासिया नगर पालिका अध्यक्ष परासिया जनसभापति परासिया को भेजा है।
    1
    वार्डों में सप्लाई हो रहा दुषित पानी
छिंदवाड़ा जिले के परासिया के नेताप्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह ने कहा की  परासिया नगरपालिका को जनता के दुःख तकलीफो से कोई लेना-देना नहीं तभी तो शहर में दुषित पानी की सप्लाई हो रही है जिससे आमजनों को इस दुषित पानी पीने से बीमारी होने का खतरा बना हुआ जबकि 3 इंजन सरकार केंद्र राज्य और खुद नगरपालिका परासिया होने के बावजूद  यह हाल है बरसात में 5 दिन में पानी दिया जा रहा है वह भी दुषित गंदा बदबुदार पानी है इससे पहले माह गर्मी में केवल 2 बार ही पानी दिया है उन्होंने कहा कि  भाजपा की नगरपालिका ने फरवरी माह से जून माह तक शहर में 15 -15 दिन में नल दिया है जिससे उन्होंने जलकर माफ करने की मांग की थीवहीं 22/1/2025 को भाजपा की नगरपालिका द्वारा जलकर बढ़ाकर 100 रुपए प्रतिमाह ले रही पूर्व में 60 रुपए जलकर था जिसे  बढ़ाकर भाजपा की परिषद ने 22/1/2025 को 100 रुपए कर दिया है वैसे भी  लगभग 4 सालों से पेंच नदी मे खदान का पानी मिल रहा है जिससे नदी का पानी दूषित हो गया है वही पानी शहर में भी सप्लाई किया जा रहा है जिससे आम जनों को दूषित पानी पीने से बीमारी हो रही है वही लगातार चार माह से स्टेशन रोड के आम जनों द्वारा भी खराब गंदा मटमैला बदबूदार पानी आने की शिकायत की जा रही थी  लगभग 4 सालों से आमजनों द्वारा पानी की 20 रुपय एवं 30 रुपए प्रतिदिन केन खरीदने पर मजबूर हैं इससे पहले गर्मी में विगत 6 माह से आम जनों द्वारा पानी न आने पर टैंकर से पानी खरीदा गया है जिसकी कीमत 500-600 रुपए रही है इसलिए उन्होंने 6 माह के जलकर माफ़ करने की मांग की थी वहीं अभी भीसाफ स्वच्छ पानी लेने आम जनों अपने-अपने वाहनों से विभिन्न स्रोतों से पानी लाया गया है जिन्हे उन्हें मानसिक शारीरिक आर्थिक रूप से भी परेशान होना पड़ा नेता प्रतिपक्ष वीर बहादुर सिंह ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर दुषित पानी पर तत्काल कार्यवाही करने को कहा है वहीं पूर्व में  कहा है कि जब नगर पालिका शहर में पानी की नियमित स्वच्छ पानी नहीं दे पा रही है ऐसे में उसे जलकर लेने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा की परिषद को तो जब से यह परिषद आई है लगभग 4 आमजनों को दुषित पानी पीने में मजबूर हैं उन्होंने साफ स्वच्छ पानी सप्लाई करने की मांग की ऐसा न होने पर आमजनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा प्रतिलिपि एसडीम महोदय परासिया नगर पालिका अध्यक्ष परासिया जनसभापति परासिया को भेजा है।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के जमुनिया जेठू स्थित संकल्प इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। खास बात रही कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आदर्श फाउंडेशन की ओर से “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिकाओं के लिए मनोरंजनात्मक खेलकूद और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने शिक्षकों का तिलक और पुष्पमाला से स्वागत कर गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान प्रधान पाठिका सपना विश्वकर्मा सहित शिक्षिकाओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वृक्ष मित्र रविन्द्र कुशवाह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि आदर्श फाउंडेशन प्रमुख महेश बन्देवार ने शिक्षकों को समाज का निर्माता बताया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
    4
    छिंदवाड़ा के जमुनिया जेठू स्थित संकल्प इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। खास बात रही कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आदर्श फाउंडेशन की ओर से “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षिकाओं के लिए मनोरंजनात्मक खेलकूद और विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने शिक्षकों का तिलक और पुष्पमाला से स्वागत कर गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
इस दौरान प्रधान पाठिका सपना विश्वकर्मा सहित शिक्षिकाओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वृक्ष मित्र रविन्द्र कुशवाह ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि आदर्श फाउंडेशन प्रमुख महेश बन्देवार ने शिक्षकों को समाज का निर्माता बताया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • LP डील ग्राहकों के विश्वास में खरा उतर रहा है,,,शहर और जिलों में 20 सी ब्रांच का शुभारंभ अमरवाड़ा में हुआ ।।। बड़े शहर की तर्ज पर छिंदवाड़ा में भी शॉपिंग कंपलेक्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है किसी क्रम में छिंदवाड़ा की LP डील वेबसाइट के रूप में जगह-जगह पर फ्रेंचाइजी देकर ग्राहकों को सर्वोत्तम सुविधा प्रदान करने का काम कर रही है ।।।। छिंदवाड़ा परासिया तामिया चौरई आदि क्षेत्रों में अपनी शाखा का विस्तार कर रही है इसी क्रम में अमरवाड़ा की जनता एवं ग्राहकों के लिए है 20 वो ब्रांच का शुभारंभ किया गया ।।।। जहाँ सभी उपयोगी रोजमर्रा की सामग्री ऑफर के साथ उपलब्ध रहती हैं । फ्रेंचाइजी बढ़ने से स्थानीय लोगों को कुछ रोजगार की प्राप्ति हो जाती है ।
    1
    LP डील ग्राहकों के विश्वास में खरा उतर रहा है,,,शहर और जिलों में 20 सी ब्रांच का शुभारंभ अमरवाड़ा में हुआ ।।।
बड़े शहर की तर्ज पर छिंदवाड़ा में भी शॉपिंग कंपलेक्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है किसी क्रम में छिंदवाड़ा की 
LP डील वेबसाइट के रूप में जगह-जगह पर फ्रेंचाइजी देकर ग्राहकों को सर्वोत्तम सुविधा प्रदान करने का काम कर रही है ।।।।
छिंदवाड़ा परासिया तामिया चौरई आदि क्षेत्रों में अपनी शाखा का विस्तार कर रही है इसी क्रम में अमरवाड़ा की जनता एवं ग्राहकों के लिए है 20 वो  ब्रांच का शुभारंभ किया गया ।।।।
जहाँ सभी उपयोगी रोजमर्रा की सामग्री ऑफर के साथ उपलब्ध रहती हैं ।
फ्रेंचाइजी बढ़ने से स्थानीय लोगों को कुछ रोजगार की प्राप्ति हो जाती है ।
    user_Ranjeet Dehariya
    Ranjeet Dehariya
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • नशे की जड़ तक पहुंची बालाघाट पुलिस, ओडिशा में दबिश देकर गांजा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश बालाघाट। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालाघाट पुलिस ने गांजा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा में दबिश देकर गांजा की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन सहित करीब 6 लाख 17 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। यह कार्रवाई थाना चांगोटोला में दर्ज अपराध क्रमांक 76/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। रिमांड में पूछताछ से मिले अहम सुराग पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जयकुमार नायक, दुलामनी गुआल और महेन्द्र मलिक को पुलिस रिमांड पर लेकर गांजा तस्करी के संबंध में सघन पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को ओडिशा में गांजा सप्लायरों और गांजा की खेती करने वाले लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी और सुराग मिले। इसके बाद बालाघाट पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर टीमों को ओडिशा रवाना किया। ओडिशा में दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार बालाघाट पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी महेन्द्र मलिक की निशानदेही पर ओडिशा के जिला बौध के ग्राम सिगाड़ी में दबिश दी। यहां गांजा की खेती से जुड़े दो आरोपियों सुरेश वारिक और सुदमचरण उर्फ राजू महानंदा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है, तथा दो मोबाइल फोन, कीमत करीब 17 हजार रुपये जब्त किए हैं। अब सप्लाई नेटवर्क की तलाश ओडिशा से गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बालाघाट लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इनमें से सुदमचरण उर्फ राजू महानंदा को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा किसके माध्यम से बालाघाट और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था, इसकी आपूर्ति किन लोगों तक होनी थी और इस पूरे अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बालाघाट पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अब केवल नशे के कारोबारियों तक सीमित कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि नशे की सप्लाई की जड़ और उसके स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वीडियो एंकरिंग के लिए ओपनिंग लाइन: “बालाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब गांजा तस्करी की जड़ तक पहुंचने की कवायद तेज कर दी है। बालाघाट से ओडिशा तक पुलिस की टीम ने दबिश दी और गांजा की खेती से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 किलो गांजा बरामद किया है।”
    2
    नशे की जड़ तक पहुंची बालाघाट पुलिस, ओडिशा में दबिश देकर गांजा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश

बालाघाट। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालाघाट पुलिस ने गांजा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा में दबिश देकर गांजा की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन सहित करीब 6 लाख 17 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई थाना चांगोटोला में दर्ज अपराध क्रमांक 76/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है।
रिमांड में पूछताछ से मिले अहम सुराग
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जयकुमार नायक, दुलामनी गुआल और महेन्द्र मलिक को पुलिस रिमांड पर लेकर गांजा तस्करी के संबंध में सघन पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को ओडिशा में गांजा सप्लायरों और गांजा की खेती करने वाले लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी और सुराग मिले।
इसके बाद बालाघाट पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर टीमों को ओडिशा रवाना किया।
ओडिशा में दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार
बालाघाट पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी महेन्द्र मलिक की निशानदेही पर ओडिशा के जिला बौध के ग्राम सिगाड़ी में दबिश दी। यहां गांजा की खेती से जुड़े दो आरोपियों सुरेश वारिक और सुदमचरण उर्फ राजू महानंदा को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है, तथा दो मोबाइल फोन, कीमत करीब 17 हजार रुपये जब्त किए हैं।
अब सप्लाई नेटवर्क की तलाश
ओडिशा से गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बालाघाट लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इनमें से सुदमचरण उर्फ राजू महानंदा को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा किसके माध्यम से बालाघाट और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था, इसकी आपूर्ति किन लोगों तक होनी थी और इस पूरे अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
बालाघाट पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अब केवल नशे के कारोबारियों तक सीमित कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि नशे की सप्लाई की जड़ और उसके स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
वीडियो एंकरिंग के लिए ओपनिंग लाइन:
“बालाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब गांजा तस्करी की जड़ तक पहुंचने की कवायद तेज कर दी है। बालाघाट से ओडिशा तक पुलिस की टीम ने दबिश दी और गांजा की खेती से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 किलो गांजा बरामद किया है।”
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.