महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा.......? महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश जारी सिवनी पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, न्यायलय में किया पेश 25 हजार की सुपारी लेकर हुआ था हमला सिवनी। दैनिक महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर 3 सितंबर को हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 हजार रुपये की कथित सुपारी लेकर हमला किया गया था। मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ कृष्णा उर्फ बिट्टू बैरागी और एक 16 वर्षीय विधि-विवादित किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। जांच में सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को अहम सुराग मिले। अब पुलिस कथित सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों का खुलासा होना अभी बाकी है। पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा.......? महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान पर जानलेवा हमले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश जारी सिवनी पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, न्यायलय में किया पेश 25 हजार की सुपारी लेकर हुआ था हमला सिवनी। दैनिक महाकौशल एक्सप्रेस के संपादक शमीम खान
पर 3 सितंबर को हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 हजार रुपये की कथित सुपारी लेकर हमला किया गया था। मुख्य आरोपी कान्हा उर्फ कृष्णा उर्फ बिट्टू बैरागी और एक 16 वर्षीय विधि-विवादित किशोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। जांच में सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को अहम सुराग मिले। अब पुलिस कथित सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की पूरी साजिश और अन्य आरोपियों का खुलासा होना अभी बाकी है। पुलिस की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
- *वॉशरूम के कमोड के बाजू में बैठा था लगभग 10 फीट लंबा अजगर..* *सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने किया रेस्क्यू.. एमपी के सिवनी से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। सोचिए, अगर आप अपने घर के बाथरूम में जाएं और कमोड के बाजू में लगभग 10 फीट लंबा अजगर दिखाई दे जाए, तो क्या होगा? ऐसा ही खौफनाक मंजर सिवनी जिले के मोहगांव सड़क के एक घर में देखने को मिला, जहां कमोड के बाजू में बैठे अजगर को देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोगों ने बिना समय गंवाए सर्प मित्र प्रवीण तिवारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रवीण तिवारी मौके पर पहुंचे और बेहद सावधानी और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सफल रेस्क्यू किया। करीब 20 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लगभग 12 किलो वजनी अजगर को सर्प मित्र प्रवीण ने सुरक्षित पकड़ लिया।गनीमत रही कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।1
- *श्री आनंद वर्धन श्री राम मंदिर कलबोडी में मंगलवार को हनुमान चालीसा का वाचन करते हुए भक्ति जन*1
- छिंदवाड़ा बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर डंपर एवं ट्रैक्टर यूनियन द्वारा कलेक्ट कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया छिंदवाड़ा बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर डंपर एवं ट्रैक्टर यूनियन द्वारा कलेक्ट कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया अपनी मांगों को लेकर रैली निकाल कर आज हमारे बाजी करते हुए कलेक्ट्रेट करने पहुंचे उनका मानना है कि निगम के अंदर ट्रैक्टरों पर कार्रवाई नहीं होना चाहिए क्योंकि वहां पर हम बड़े ट्रक नहीं चला सकते इसलिए ट्रैक्टरों से माल सप्लाई करनी होती है लेकिन राजस्व विभाग में ट्रैक्टरों पर चलने करवाई न करने के बजाय उन्हें आरटीओ को भेज देता है जिससे हमें लंबे समय तक परेशान होना पड़ रहा है और हमारे काम का प्रभावित हो रहे हैं1
- सिंगोड़ी में दीनी सवाल-जवाब का आयोजन, 12 साल के यतीम बच्चे को निकला उमराह का पहला इनाम, पूरे गांव ने दिखाई इंसानियत सिंगोड़ी:- विगत दिनों आशिक-ए-रसूल कमेटी द्वारा मस्जिद परिसर में एक दिवसीय दीनी तालीम एवं सवाल-जवाब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने स्कूलों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही इस्लामिक दीनी सवाल-जवाब में अव्वल आने वाले लोगों को कमेटी द्वारा इनामात देकर सम्मानित किया गया। इसमें सबसे बड़ा इनाम मक्का-मदीना शरीफ की यात्रा का टिकट था। पहला इनाम सिंगोड़ी के 12 वर्षीय बालक फहीम अंसारी के नाम निकला। फहीम के पिता का कई साल पहले इंतकाल हो चुका है। घर में मां और एक दिव्यांग भाई है। बच्चे की स्थिति को देखते हुए मौजूद लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। सभी ने तय किया कि फहीम अकेला नहीं जाएगा, मां और भाई को भी उमराह कराया जाएगा। तीनों के उमराह टिकट, पासपोर्ट और अन्य खर्चों की जिम्मेदारी मुस्तफा टूर एंड ट्रेवल्स के अब्दुल रज्जाक गोलू भाई, यूसुफ भाई टैंकर, शाहिद भाई भूरा, सलमान भाई, अफसार भाई आफताब भाई, साहिल भाई, मुबीन भाई, साहिल अंसारी, तौफीक अंसारी, ताजुल भाई, दिलनवाज खान ने अन्य ने तीन टिकट का, खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। वहीं अन्य 11 बड़े इनामों में वाशिंग मशीन - इसराईल भाई हार्डवेयर, सायकल - शराफत हुसैन रिजवी एडवोकेट, आलमारी - सोनू ऑटो, सहित अनवारुल हक, फरहान मिस्कीनी, नसीम भाई, राजिक भाई, एजाज मंसूरी, मकदूम साबरी, हाजी मोईनुद्दीन, हाजी अब्दुल समद साहब, नजीर भाई बाबा मंसूरी, हाजी अय्यूब साहब द्वारा दिए गए। अंत में आशिक-ए-रसूल कमेटी के वरिष्ठ इलमन भाई ने सभी ताऊन करने वाले हजरात का शुक्रिया अदा किया। सिंगोड़ी में दीनी सवाल-जवाब का आयोजन, 12 साल के यतीम बच्चे को निकला उमराह का पहला इनाम, पूरे गांव ने दिखाई इंसानियत सिंगोड़ी:- विगत दिनों आशिक-ए-रसूल कमेटी द्वारा मस्जिद परिसर में एक दिवसीय दीनी तालीम एवं सवाल-जवाब कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने स्कूलों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही इस्लामिक दीनी सवाल-जवाब में अव्वल आने वाले लोगों को कमेटी द्वारा इनामात देकर सम्मानित किया गया। इसमें सबसे बड़ा इनाम मक्का-मदीना शरीफ की यात्रा का टिकट था। पहला इनाम सिंगोड़ी के 12 वर्षीय बालक फहीम अंसारी के नाम निकला। फहीम के पिता का कई साल पहले इंतकाल हो चुका है। घर में मां और एक दिव्यांग भाई है। बच्चे की स्थिति को देखते हुए मौजूद लोगों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। सभी ने तय किया कि फहीम अकेला नहीं जाएगा, मां और भाई को भी उमराह कराया जाएगा। तीनों के उमराह टिकट, पासपोर्ट और अन्य खर्चों की जिम्मेदारी मुस्तफा टूर एंड ट्रेवल्स के अब्दुल रज्जाक गोलू भाई, यूसुफ भाई टैंकर, शाहिद भाई भूरा, सलमान भाई, अफसार भाई आफताब भाई, साहिल भाई, मुबीन भाई, साहिल अंसारी, तौफीक अंसारी, ताजुल भाई, दिलनवाज खान ने अन्य ने तीन टिकट का, खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। वहीं अन्य 11 बड़े इनामों में वाशिंग मशीन - इसराईल भाई हार्डवेयर, सायकल - शराफत हुसैन रिजवी एडवोकेट, आलमारी - सोनू ऑटो, सहित अनवारुल हक, फरहान मिस्कीनी, नसीम भाई, राजिक भाई, एजाज मंसूरी, मकदूम साबरी, हाजी मोईनुद्दीन, हाजी अब्दुल समद साहब, नजीर भाई बाबा मंसूरी, हाजी अय्यूब साहब द्वारा दिए गए। अंत में आशिक-ए-रसूल कमेटी के वरिष्ठ इलमन भाई ने सभी ताऊन करने वाले हजरात का शुक्रिया अदा किया।1
- संत गजानन महाराज की पुण्यतिथि पर होंगे भव्य आयोजन* परमात्मा की असीम कृपा से संत गजानन गुणगान मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ऋषि पंचमी के पावन पर्व पर गजानन महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जाएगा। संत गजानन गुणगान मंडल के संचालक आनंद बक्षी ने बताया कि *१५ सितंबर* दिन मंगलवार को प्रातः *७:३० बजे* पंडित किशोर तातेकर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से देवी-देवताओं एवं गजानन महाराज का अभिषेक किया जाएगा। *प्रातः १० बजे* से जय जय रघुवीर समर्थ मंडल द्वारा भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी। *प्रातः ११ बजे महाआरती* होगी। *११:३० बजे से दोपहर ३:३० बजे तक* महाराज के अत्यंत प्रिय भोजन बेसन भाकर का महाप्रसाद भंडारा होगा। *शाम ६:३० बजे* संत भेट हेतु गजानन महाराज की पालकी विवेकानंद कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री शिरडी साईं मंदिर तक निकाली जाएगी। संजय औरंगाबादकर एवं सुभाष स्मार्थ ने पुण्यतिथि महोत्सव को सफल बनाने हेतु धन, धान्य एवं वस्तु दान का आग्रह किया है। संत गजानन गुणगान मंडल के रजनीकांत वाजपेयी, सौ. श्रुति सायखेड़कर, सुधीर सायखेड़कर, सौ. वर्षा पाठक, विजया धोटे, सौ. अमृता जोशी, सौ. मोना कस्तूरे, श्याम मोहरे, कृष्णा मंगरूलकर, प्रदीप मूले, संदीप फिरके ने सभी धर्मप्रेमी समुदाय एवं मातृशक्ति से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने का आग्रह किया है1
- नशे की जड़ तक पहुंची बालाघाट पुलिस, ओडिशा में दबिश देकर गांजा तस्करी नेटवर्क का किया पर्दाफाश बालाघाट। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालाघाट पुलिस ने गांजा तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ओडिशा में दबिश देकर गांजा की खेती करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन सहित करीब 6 लाख 17 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। यह कार्रवाई थाना चांगोटोला में दर्ज अपराध क्रमांक 76/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। रिमांड में पूछताछ से मिले अहम सुराग पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार आरोपी जयकुमार नायक, दुलामनी गुआल और महेन्द्र मलिक को पुलिस रिमांड पर लेकर गांजा तस्करी के संबंध में सघन पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान पुलिस को ओडिशा में गांजा सप्लायरों और गांजा की खेती करने वाले लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी और सुराग मिले। इसके बाद बालाघाट पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर टीमों को ओडिशा रवाना किया। ओडिशा में दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार बालाघाट पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी महेन्द्र मलिक की निशानदेही पर ओडिशा के जिला बौध के ग्राम सिगाड़ी में दबिश दी। यहां गांजा की खेती से जुड़े दो आरोपियों सुरेश वारिक और सुदमचरण उर्फ राजू महानंदा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है, तथा दो मोबाइल फोन, कीमत करीब 17 हजार रुपये जब्त किए हैं। अब सप्लाई नेटवर्क की तलाश ओडिशा से गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बालाघाट लाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इनमें से सुदमचरण उर्फ राजू महानंदा को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा किसके माध्यम से बालाघाट और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था, इसकी आपूर्ति किन लोगों तक होनी थी और इस पूरे अवैध नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। बालाघाट पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अब केवल नशे के कारोबारियों तक सीमित कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि नशे की सप्लाई की जड़ और उसके स्रोत तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वीडियो एंकरिंग के लिए ओपनिंग लाइन: “बालाघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब गांजा तस्करी की जड़ तक पहुंचने की कवायद तेज कर दी है। बालाघाट से ओडिशा तक पुलिस की टीम ने दबिश दी और गांजा की खेती से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 12 किलो गांजा बरामद किया है।”2
- कुरई - *NH-44 कुरई में बायपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी* कुरई- राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों और स्वीकृत बायपास रोड का निर्माण शुरू नहीं होने से कुरई क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बायपास रोड लंबे समय से स्वीकृत होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर व्यस्त हाईवे पार करना पड़ता है। स्कूली बच्चे, मरीज, बुजुर्ग और आम नागरिक स्वास्थ्य सुविधाओं, शासकीय कार्यालयों तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन NH-44 पार करते हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करने के दौरान हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को पत्राचार और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बायपास रोड निर्माण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। आंदोलन की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।1
- छिंदवाड़ा में भगवा ध्वज उतारे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में सकल हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य हिंदू संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। मामला मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित मेजर अमित ठेंगे स्मारक का है। नगर निगम के कुछ कर्मचारी हाईमास्ट पर लहराते भगवा ध्वज को उतारने पहुंचे थे। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख निगम कमिश्नर सीपी राय, कोतवाली टीआई आशीष धुर्वे, जिला पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओं ने भगवा ध्वज दोबारा फहराया। इस दौरान जय श्रीराम, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए गए।4
- छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण अंचल आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित देखें एक्सक्लूसिव वीडियो छिंदवाड़ा में फिर हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई हैं।जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक पहुंचा रहे ग्रामवासी सड़क नहीं होने की वजह से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती आज भी ग्रामीण अंचल की दुर्दशा देखने वाला कोई नहीं.तीन दिनों में यह दूसरी घटना सामने आई है...जिसमें विकास के दावों की पोल खोलती हुई नजर आ रही है...जुन्नारदेव के कुकर पानी गांव से दमुआ अस्पताल पहुंचाया गया...वीडियो सामने आया है जो करीब रात 2:00 बजे का है जहां एक गर्भवती महिला को डोली में रखकर एंबुलेंस तक ले जाया गया....1