पांगी में भारी बर्फबारी के बाद सैचु–उदीन संपर्क मार्ग बहाल, छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू पांगी घाटी में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद जनजीवन को सामान्य करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने राहत भरा कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सैचु से उदीन संपर्क मार्ग को आज बहाल कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दो दिनों से जेसीबी मशीनों की सहायता से लगातार बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा था। कड़ी मेहनत और प्रतिकूल मौसम के बावजूद विभागीय टीम ने आज देर शाम तक मार्ग से बर्फ हटाकर इसे छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण कई संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए थे, जिससे ग्रामीणों को दैनिक आवश्यकताओं, स्वास्थ्य सेवाओं और आपातकालीन स्थिति में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में सैचु–उदीन मार्ग की बहाली स्थानीय लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई है। अधिशासी अभियंता रवि शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि लोक निर्माण विभाग दिन-रात युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है और घाटी के अन्य बंद पड़े संपर्क मार्गों को भी जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं। विभाग की प्राथमिकता है कि लोगों को सुरक्षित और सुचारू आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। स्थानीय लोगों ने संपर्क मार्ग बहाल होने पर लोक निर्माण विभाग के प्रयासों की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि शेष मार्गों को भी शीघ्र बहाल किया जाएगा।

- हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत पर चेहनी सुरंग परियोजना को लेकर जोरदार हमला बोला है। भरमौरी ने सांसद पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें चेहनी सुरंग का 'असली मुद्दा' तक पता नहीं है। उन्होंने कंगना पर तंज कसते हुए कहा, "चुनाव जीतने के बाद आज तक वह भरमौर-पांगी क्षेत्र में नहीं आईं, जबकि यह घाटी की सबसे बड़ी और वर्षों पुरानी जनहित की मांग है। सांसद होने के नाते उन्हें इसे संसद में मजबूती से उठाना चाहिए था, लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ।" चेहनी सुरंग पांगी घाटी के लिए एक लंबे समय से चली आ रही मांग है, जो हिमाचल के इस दुर्गम क्षेत्र को वर्ष भर सड़क संपर्क प्रदान करेगी। फिलहाल, भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण सर्दियों में घाटी का जिला मुख्यालय चम्बा से कट जाता है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और व्यापार बुरी तरह प्रभावित होते हैं। भरमौरी ने इसी संदर्भ में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "हर्ष महाजन ने राज्यसभा में चेहनी सुरंग मुद्दे को गंभीरता से उठाकर पांगी घाटी के लोगों के लिए उम्मीद की किरण जलाई है। उनका यह कदम सराहनीय है।" भरमौरी ने आगे बताया कि चेहनी सुरंग का निर्माण पूरा होने पर पांगी घाटी की तस्वीर बदल जाएगी। इससे घाटी को साल भर मजबूत सड़क संपर्क मिलेगा, जो शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाएगा। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय उत्पादों का व्यापार फलेगा-फूलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा, "यह वर्षों पुरानी मांग अब साकार होने की कगार पर है। क्षेत्रवासियों में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। यदि यह सपना पूरा होता है, तो पांगी घाटी का समग्र विकास सुनिश्चित हो जाएगा।" पांगी घाटी, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पंगवाल संस्कृति और जैव विविधता के लिए जानी जाती है, लंबे समय से बेहतर कनेक्टिविटी की मांग कर रही है। स्थानीय लोग मानते हैं कि चेहनी सुरंग न केवल यातायात को आसान बनाएगी, बल्कि क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत भी करेगी। सुरजीत भरमौरी ने सभी पार्टियों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर काम करने की अपील की है।1
- अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित हुए शमशेर सिंह राणा जिला चंबा की तहसील भटियात अंतर्गत ग्राम पंचायत छलाड़ा के माननीय उप प्रधान शमशेर सिंह राणा को अमर उजाला यंग अचीवर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें हिमाचल प्रदेश के माननीय लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह जी के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड पंचायत स्तर पर जनसेवा, विकास कार्यों और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रिय व प्रतिबद्ध भूमिका का प्रमाण है। शमशेर सिंह राणा एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में पहचाने जाते हैं जो हर समय आम लोगों की समस्याओं के समाधान और मदद के लिए आगे रहते हैं। चाहे सड़क, पानी, बिजली, या सामाजिक मुद्दे हों—वे हमेशा जनता के साथ खड़े नजर आते हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने ग्राम पंचायत में पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दी है। उनकी कार्यशैली ने यह सिद्ध किया है कि राजनीति केवल पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि शमशेर सिंह राणा भविष्य में भी इसी निष्ठा, कर्मठता और जनसमर्पण के साथ जनता की आवाज़ बनकर कार्य करते रहेंगे और पंचायत सहित पूरे क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे। यह सम्मान न केवल ग्राम पंचायत छलाड़ा बल्कि पूरे भटियात क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।1
- MLA nagrota Devyani Rana med ine speechspeech in the J&K Legislative Assembly as MLA Nagrota speaking on the J&K Budget 2026-27 on 7th February 2026 @bjp4india @bjp4jnk @bjym4jk1
- Classes are going on at Nagrota Bagwan as well as at Kangra branch. minimum and nominal fees1
- kya baat kahi hai bhai ne1
- Post by Shivinder singh Bhadwal1
- राजकीय महाविद्यालय लडभडोल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं। इस एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ. मुनीश ठाकुर तथा आयोजन सचिव प्रो. संजीव कुमार रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, अक्षय द्वितीय एवं राजीव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, आरती द्वितीय तथा कविता तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष ने प्रथम, आसिफ ने द्वितीय एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय तथा कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। ऊँची कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय तथा दीक्षा और साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सुजल प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर महिला वर्ग में आरती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट तथा पुरुष वर्ग में मनीष को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन समिति, प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी।1
- आज सुबह होते ही लोक निर्माण विभाग द्वारा किलाड़–प्रेघां संपर्क मार्ग बहाल छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।1